स्वच्छता ही सेवा अभियान पर जारी हैं गतिविधियां उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने पंडित दीनदयाल गार्डन में लगाया झाड़ू स्वच्छता मैराथन को दिखाई हरी झंडी पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन स्वच्छता दीदियों को बांटे किट व साड़ी बिलासपुर, उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने एकात्म मानववाद के प्रणेता,प्रसिद्ध विचारक एवं चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया हैं। उन्होंने दीनदयाल गार्डन में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर नगर निगम द्वारा आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान में भी…
Read MoreDay: September 25, 2024
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पदों पर दावा-आपत्ति 4 अक्टूबर तक
बिलासपुर, एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र अमेरी अकबरी एवं ग्राम दुर्गडीह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 1-1 एवं ग्राम माटीयारी, खम्हारडीह, संबलपुरी, नगर पंचायत बोदरी के वार्ड क्रमांक 4 में आंगनबाड़ी केंद्र 2 एवं वार्ड क्रमांक 5 के आंगनबाड़ी केंद्र 1, तिफरा में वार्ड क्रमांक 6 के आंगनबाड़ी केंद्र 1 एवं वार्ड क्रमांक 8 के आंगनबाड़ी केंद्र 8 में आंगनबाड़ी सहायिका के 1-1 पदों की नियुक्ति हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित किए गए है। इस संबंध में 25 सितंबर से 4 अक्टूबर 2024 तक दवा-आपत्ति एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय…
Read Moreछुट्टी नहीं मिली तो काम पर लौटी महिला, ड्यूटी के दौरान हो गई मौत
सुखोथाई महिला कर्मचारी ने एक दिन की सिक लीव लेनी चाही लेकिन, उसके मैनेजर को लगा कि वह बहाना बना रही है। इसलिए उसे छुट्टी नहीं दी। महिला काम पर आई लेकिन, ड्यूटी के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला थाईलैंड के सुखोथाई प्रांत का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, महिला काम के दौरान बेहोश हो गई थी और बाद में उसकी मौत हो गई। महिला कर्मचारी की मौत का मामला अब तूल पकड़ रहा है। सोशल मीडिया पर महिला को इंसाफ दिलाने के लिए लोगों ने…
Read MoreCM के सुपुत्र बनेंगे डिप्टी सीएम? इस राज्य में बड़े फेरबदल के आसार
मदुरै तमिलनाडु की द्रविड़ मुन्नेत्र कझगम (DMK) सरकार में बड़े फेरबदल के आसार हैं। हालांकि, इसे लेकर लंबे समय से अटकलों का दौर जारी है और अब मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी इसके संकेत दे दिए हैं। फिलहाल, उन्होंने यह साफ नहीं किया है कि किन विभागों में बदलाव होंगे, लेकिन संभावनाएं जताई जा रही हैं कि उनके बेटे और राज्य सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने संकेत दिया कि खेल मंत्री एवं उनके बेटे उदयनिधि स्टालिन को उपमुख्यमंत्री…
Read Moreजो बाइडेन ने लगाया मोहम्मद यूनुस को गले, US ने किया बांग्लादेश को फुल सपोर्ट का वादा
न्यूयोर्क बांग्लादेश की नई अंतरिम सरकार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता मिलती दिख रही है। खबर है कि अब अमेरिका ने भी अंतरिम सरकार का समर्थन करने का फैसला लिया है। हाल ही में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की थी। खास बात है कि बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन की साजिश के आरोप अमेरिका पर भी लग रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुख्य सलाहकार के दफ्तर से जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि बाइडेन ने बांग्लादेश…
Read Moreस्त्री 2 फिल्म ने बनाया नया अनोखा रिकॉर्ड
इन सब से इतर 'स्त्री 2' के नाम एक और अनूठा रिकॉर्ड शामिल हुआ है। बुधवार को भी 'स्त्री 2' के शोज में दर्शकों की अच्छी-खासी संख्या देखी गई है। यानी 42वें दिन भी यह 1 करोड़ रुपये से अधिक कमाई करेगी। अब दिलचस्प है कि हिंदी सिनेमा के इतिहास में यह इकलौती ऐसी फिल्म है, जिसने 42 दिनों तक लगातार करोड़ों में कमाई की है। हालांकि, अब शुक्रवार, 27 सितंबर को जूनियर एनटीआर, जान्हवी कपूर और सैफ अली खान की 'देवरा' रिलीज हो रही है। ऐसे में बहुत संभव…
Read Moreबांग्लादेश सेना प्रमुख का अंतरिम सरकार को समर्थन
ढाका बांग्लादेश के सेना प्रमुख वकार उज जमान ने देश की अंतरिम सरकार को पूरा समर्थन देने का वादा दिया है। जमान ने कहा कि सभी जरूरी सुधारों को पूरा करते हुए अगले 18 महीनों के भीतर चुनाव हो सकें, इसके लिए सेना मोहम्मद यूनुस को सभी तरह से मदद करेगी। सेना प्रमुख ने एक बातचीत में यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार को सपोर्ट का वादा करते हुए कहा कि 'चाहे जो हो जाए' हम समर्थन करेंगे। उन्होंने ये उम्मीद भी जताई कि अगले 18 महीने में चुनाव हो…
Read Moreसुल्तानपुर कांड के बदमाशों के एनकाउंटर को लेकर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा बदमाश पुलिस की वर्दी से ही खौफ खाएं
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर कांड में हुए एनकाउंटर पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. एनकाउंटर पर अब केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी की प्रतिक्रिया भी आई है. उन्होंने कहा कि मैं तो चाहता हूं कि यूपी पुलिस इतनी मजबूत हो जाए कि एनकाउंटर की जरूरत ही नहीं पड़े. अपराधी बिना एनकाउंटर ही पुलिस से खौफ खाएं. जयंत चौधरी ने बिजनौर में मीडिया से बात करते हुए कहा, "एनकाउंटर एक प्रक्रिया है. उस पर जांच होती है और जांच होने तक राजनीतिक लोगों को उस पर…
Read Moreभोपाल में मानव तस्करी से जुड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया, पुलिस ने तीन महिला तस्करों के साथ एक खरीददार को गिरफ्तार किया
भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मानव तस्करी से जुड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर की हबीबगंज पुलिस ने तीन महिला तस्करों के साथ साथ एक खरीददार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि तीनों महिलाएं एक अन्य महिला को साथ काम करने के बहाने बहला-फुसलाकर राजस्थान के राजसमंद ले गईं थीं। यहां उन्होंने महिला को 50 हजार रुपए में एक शख्स को बेच दिया। महिला को खरीदने के बाद शख्स ने उससे शादी की, साथ ही पिछले डेढ़ महीने से उसका शारीरिक शोषण करता रहा। फिलहाल, स्कैंडल…
Read Moreदेश के लिए एक के बाद एक गुड न्यूज… पहले IMF-World Bank, अब Moody’s ने दी खुशखबरी
नई दिल्ली भारत (India) दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बना हुआ है और इसकी रफ्तार पर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और विश्व बैंक (World Bank) से लेकर तमाम ग्लोबल एजेंसियों ने भरोसा जताया है. इस बीच रेटिंग एजेंसी मूडीज भी लिस्ट में शामिल हो गई है और भारत के लिए जीडीपी ग्रोथ के अनुमान (Moody's India GDP) को बढ़ा दिया है. मूडीज ने कहा है कि कैलेंडर ईयर 2024 में भारत 7.1 फीसदी की रफ्तार से ग्रोथ करेगा. पहले जताया था ये पूर्वानुमान Moody's ने भारत…
Read Moreरोहिंग्या मुसलमानों को अपने पास नहीं रखना चाहता यह मुस्लिम बांग्लादेश, कहा- हद हो गई
न्यूयॉर्क रोहिंग्या मुसलमानों से अब बांग्लादेश परेशान होता नजर आ रहा है। इसके संकेत हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर हुई बैठक से मिले हैं, जहां अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने रोहिंग्याओं को वापस भेजने की पेशकश तक कर दी। उनका दावा है कि बांग्लादेश का खुद का विकास दांव पर लग गया है। बांग्लादेश में रोहिंग्या मुसलमानों की संख्या 12 लाख से ज्यादा है। न्यूयॉर्क में एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान यूनुस ने रोहिंग्याओं की वजह से सामने आ रहीं चुनौतियों पर बात की।…
Read Moreअमेरिका के इंटेलिजेंस डायरेक्टर के दावे से सनसनी, ‘ट्रंप को मरवाना चाहता है ईरान
न्यूयोर्क अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को खुफिया अधिकारियों ने खतरों से आगाह किया है. अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने पूर्व राष्ट्रपति को ईरान से आने वाली हत्या की कथित धमकियों के बारे में जानकारी दी. इस दौरान कहा गया है कि ट्रंप की जान को खतरा है. ट्रंप की कैंपेन टीन ने एक बयान में कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप को आज सुबह राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (ODNI) के कार्यालय द्वारा ईरान से उनकी हत्या की धमकियों के बारे में जानकारी दी गई. ऐसा करने की…
Read Moreदिवंगत पंडित जसराज की पत्नी मधुरा जसराज का निधन, कई दिनों से थीं बीमार, फैंस ने दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से बुरी खबर सुनने को मिल रही है. दिवंगत पंडित जसराज की पत्नी मधुरा पंडित जसराज का निधन हो गया है. मधुरा का स्वास्थ्य पिछले कुछ महीनों से अच्छा नहीं चल रहा था. मधुरा फिल्मकार, लेखिका और संगीत प्रेमी थीं. मुंबई में वर्सोवा स्थित अपने घर पर उन्होंने अंतिम सांस ली. ओशिवारा श्मशान घाट में बुधवार शाम चार बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. नहीं रहीं मधुरा जसराज मधुरा जसराज के निधन से म्यूजिक जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. हर कोई उनकी आत्मा…
Read Moreमार्केट रेग्युलेटर सेबी ने हुंडई मोटर इंडिया को दिखाया ग्रीन सिग्नल, ला रही देश का सबसे बड़ा IPO
मुंबई ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी Hyundai की भारतीय यूनिट हुंडई मोटर्स इंडिया देश का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ (India's Largest IPO) लाने जा रही है. ऑटो कंपनी ने सेबी (SEBI) के पास ड्रॉफ्ट पेपर जमा कराए थे और अब इसे मार्केट रेग्युलेटर की मंजूरी मिल गई है. कंपनी का प्लान IPO के जरिए भारतीय शेयर बाजार से 3 अरब डॉलर (करीब 25000 करोड़ रुपये) के बराबर रकम जुटाने का है. इससे पहले देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने का ताज भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी (LIC)…
Read Moreसाबरकांठा में भीषण हादसा, ट्रक के पीछे घुस गई तेज रफ्तार कार, 7 लोगों की मौत
साबरकांठा गुजरात (Gujarat) के साबरकांठा जिले में भीषण सड़क हादसे की खबर आई है. इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है. कार में सवार कुछ लोग श्यामला जी मंदिर का दर्शन करके अहमदाबाद लौट रहे थे. तभी उनकी कार पीछे से एक ट्रक में घुस गई. इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है और एक शख्स के घायल होने की खबर है. हादसे के बाद कार में सवार लोग बड़ी मुश्किल से बाहर निकाले गए. कार को कटर से काटकर उन्हें बाहर निकाला गया.…
Read More
