साबरकांठा में भीषण हादसा, ट्रक के पीछे घुस गई तेज रफ्तार कार, 7 लोगों की मौत

साबरकांठा

गुजरात (Gujarat) के साबरकांठा जिले में भीषण सड़क हादसे की खबर आई है. इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है. कार में सवार कुछ लोग श्यामला जी मंदिर का दर्शन करके अहमदाबाद लौट रहे थे. तभी उनकी कार पीछे से एक ट्रक में घुस गई. इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है और एक शख्स के घायल होने की खबर है.

ये भी पढ़ें :  डिवाइडर में टकराई तेज रफ्तार बोलेरो दो घायल, चार को आई गंभीर चोटें

हादसे के बाद कार में सवार लोग बड़ी मुश्किल से बाहर निकाले गए. कार को कटर से काटकर उन्हें बाहर निकाला गया. बता दें कि कार के अंदर कुल आठ लोग सवार थे, जिसमें से एक शख्स के अलावा सभी मौके पर मारे गए.

कार के उड़े परखच्चे

हादसे के बाद कार की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार की स्पीड ज्यादा थी. ट्रक में घुसने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए. कार के अंदर फंसी लाशों को निकालने के लिए दमकल विभाग को कटर का उपयोग करना पड़ा.

ये भी पढ़ें :  CG CM Oath Ceremony : सीएम के शपथ ग्रहण में आएंगे पीएम मोदी, PMO से समय तय होने के बाद होगा शपथ कार्यक्रम समारोह

मौके पर पहुंची पुलिस की टीम

इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग अहमदाबाद के रहने वाले थे. हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हादसे वाली जगह का मुआयना किया.

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment