रायपुर रेलवे ने 29 सितंबर गुरुवार से एक बार फिर नौ पैसेंजर ट्रेनों को रद कर दिया है। इससे रोजाना आवागमन करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि भाटापारा-हथबंध सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज निर्माण के लिए बाक्स पुशिंग के लिए रिलीविंग गर्डर की लांचिंग की जाएगी। इस दौरान 26, 27 और 29 सितंबर को पावर ब्लॉक लिया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि रेलवे की पूछताछ सेवा 139 से ट्रेनों की सही स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा…
Read MoreDay: September 26, 2024
हरियाणा विधानसभा चुनाव का प्रचार जोर-शोर से चल रहा, इस बीच मनुभाकर को बड़ी जिम्मेदारी चुनावों में मिली
हरियाणा हरियाणा विधानसभा चुनाव का प्रचार जोर-शोर से चल रहा है। इस बीच पेरिस ओलंपिक में झंडे गाड़ चुकी भारत की पिस्टल क्वीन मनुभाकर को बड़ी जिम्मेदारी चुनावों में मिली है। चुनाव आयोग ने उन्हें हरियाणा विधानसभा चुनाव में ब्रांड अम्बेस्डर चुना है। उन्हें झज्जर जिले का ब्रांड अम्बेस्डर बनाया गया है। जिसका एक वीडियो भी चुनाव आयोग ने जारी किया है। चुनाव आयोग ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मनु भाकर वीडियो जारी किया है। वीडियो में मनु भाकर झज्जर जिले वासियों को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की…
Read Moreहाउसिंग बोर्ड ने फ्री होल्ड की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने का जारी किया आदेश
रायपुर छत्तीगसढ़ गृह निर्माण मंडल के आवासीय मकान और व्यवसायिक भवन खरीदने वालों को अब जमीन का मालिकाना हक नहीं मिलेगा. हाउसिंग बोर्ड ने फ्री होल्ड की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने का आदेश जारी किया है. बता दें कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 2020 में हाउसिंग बोर्ड के मकानों को फ्री होल्ड करने की प्रक्रिया शुरू की थी. अफसरों के अनुसार इसमें कई तरह की दिक्कतें आ रही है. आदेश में बताया गया है कि हितग्राहियों द्वारा फ्री-होल्ड के बाद जब राजस्व अभिलेख में नामांतरण कराया जाता है तो…
Read Moreप्रधानमंत्री ने नमो ऐप के जरिए कार्यकर्ताओं से किया संवाद, बोले- जो मतदान केंद्र जीतता है, वह चुनाव जीतता है
नईदिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नमो ऐप के माध्यम से हरियाणा के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उनके समर्पण और मेहनत की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि हरियाणा के कार्यकर्ताओं की पुरानी पीढ़ी हो या नई पीढ़ी, उनकी कड़ी मेहनत और परिश्रम ने मुझे हमेशा प्रेरित किया है। पीएम मोदी ने हरियाणा के कार्यकर्ताओं के हंसमुख स्वभाव और मुश्किल परिस्थितियों में भी गंभीर मुद्दों को हल्के-फुल्के अंदाज में प्रस्तुत करने की क्षमता की विशेष रूप से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हरियाणा के कार्यकर्ताओं की यह क्षमता…
Read Moreउचाना कलां विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र चतरभुज अत्री ने प्रचार के दौरान बड़ा दावा किया, हरियाणा में फिर खिलेगा कमल
जींद उचाना कलां विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र चतरभुज अत्री ने प्रचार के दौरान बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में फिर कमल खिलने जा रहा है। जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सब आपके सामने है आपसे कुछ छुपा नहीं है। ये जनसैलाब है, बुजुर्गों का आशीर्वाद है, माताओं बहनों का आशीर्वाद है और युवा साथी जोश और उत्साह के साथ मेरा स्वागत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह मेरा नहीं उचाना हलके का स्वागत है और ये…
Read Moreसेंसर बोर्ड ने हाईकोर्ट से कहा, ‘इमरजेंसी’ फिल्म केवल कट्स के साथ ही हो सकती है रिलीज़
कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज में अभी और देरी होने की संभावना है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने गुरुवार को बॉम्बे हाई कोर्ट को बताया कि उसे फिल्म की रिलीज पर ऐतराज नहीं है, लेकिन मेकर्स को इसमें कुछ कट्स लगाने होंगे। दिलचस्प बात ये है कि सेंसर बोर्ड का कोर्ट में यह जवाब तब आया है, जब एक हालिया इंटरव्यू में कंगना ने साफ कहा था कि वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर बनी अपनी फिल्म के किसी भी हिस्से में कोई कट नहीं लगाएंगी। एक्ट्रेस…
Read MoreKiratpur Sahib Police Station को राष्ट्रीय स्तर पर आठवां स्थान, पंजाब में पहला नंबर, गृह मंत्रालय ने की तारीफ
कीरतपुर पंजाब में अमन-कानून की व्यवस्था को कायम रखने के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने पंजाब पुलिस की सराहना की है। राज्य के कीरतपुर साहिब पुलिस थाने ने साल 2023 की सालाना रैंकिंग में राष्ट्रीय स्तर पर 8वां और पंजाब में से पहला स्थान प्राप्त किया है। पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने बुधवार को बताया कि पुलिस थानों की यह सालाना रैंकिंग गृह मंत्रालय (एमएचए) की तरफ से निर्धारित मापदंडों के आधार पर की जाती है। इस प्राप्ति के अंतर्गत पुलिस थाने को केंद्रीय गृहमंत्री और…
Read Moreइंदौर में ब्रा पहनकर घूम रही थी लड़की, वायरल वीडियो पर तमातमा गए कैलाश विजयवर्गीय, कह दी बड़ी बात
इंदौर इंदौर शहर में ब्रा पहनकर घूमने वाली सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इस वीडियो पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि समाज को ऐसे लोगों का बहिष्कार करना चाहिए। वहीं दूसरी ओर लड़की को भी अपनी गलती का अहसास हुआ है। दरअसल, मिनी मुंबई के नाम से मशहूर इंदौर शहर का एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। एक लड़की रील शूट करने के लिए शहर के पॉश इलाके में ब्रा…
Read Moreपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की सोनिया, खरगे, राहुल ने दी बधाई
नई दिल्ली कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी पार्टी, अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी है। श्रीमती गांधी ने डॉ सिंह के जन्मदिन के बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया और कहा “भारत ने पिछले 20 वर्ष में दो प्रधान मंत्री देखें। एक अर्थशास्त्री था जो केवल काम करता रहा, उनका काम ही विपक्ष के आरोपों का जवाब था। दुसरा प्रधानमंत्री काम नहीं करता था लेकिन जुमले बहुत करता था थक-हारकर देश ने…
Read Moreमुख्यमंत्री साय बगिया में अपने स्कूल शिक्षक से मिले
जशपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने गृहग्राम बगिया में अपने बचपन के शिक्षक राजेश्वर पाठक का पैर छूकर अभिवादन किया. इसके साथ ही सीएम साय ने अपने 94 वर्षीय शिक्षक को शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया. वहीं सीएम साय ने आज अपने गृह ग्राम बगिया में क्षेत्र के लिए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया. उन्होंने जिले में बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से नए सब स्टेशन का भूमिपूजन भी किया.
Read Moreसाल 2025 में शनिदेव होंगे मार्गी और शश राजयोग से इन राशि वालों को कर देंगे मालामाल
ज्योतिष में ग्रहों के राशि परिवर्तन और युति होने से शुभ और शुभ दोनों ही तरह के फलों की प्राप्ति होती है। ग्रह एक निश्चित अंतराल पर एक से दूसरी राशि में गोचर करते हैं और इसी के साथ ग्रह मार्गी और वक्री भी होते हैं। आपको बता दें कि सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से चलने वाले शनि ग्रह ही हैं, जो एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं फिर इसके बाद दूसरी राशि में जाते हैं। शनि दिवाली के बाद मार्गी होंगे जिससे शश राजयोग…
Read Moreजून 2025 तक देशभर में 1 लाख 4G मोबाइल टॉवर लगाने का लक्ष्य : ज्योतिरादित्य सिंधिया
नई दिल्ली सस्ता इंटरनेट चाहने वालों के अच्छे दिन आने वाले हैं, क्योंकि BSNL की 35 हजार 4G साइट को लाइव कर दिया गया है। साथ ही 7000 से ज्यादा 4G मोबाइल टॉवर रोलआउट का काम पूरा हो गया है। यह मोबाइल टॉवर भारत के गांवों तक नेटवर्क पहुंचाने का काम करेंगे। टेलिकॉम मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ऐलान किया है कि जून 2025 तक 1 लाख 4G साइट लाइव कर दिया जाएगा। ऐसे में हर गांव तक बीएसएनएल का नेटवर्क होगा। जून 2025 तक 1 लाख मोबाइल साइट होंगी लाइव…
Read Moreचेन्नइयन को मोहम्मडन एससी के खिलाफ घर पर खेलने का मिलेगा फायदा
चेन्नई चेन्नइयन एफसी की टीम आज शाम यहां जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में मोहम्मडन एससी के खिलाफ इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 में पहला घरेलू मुकाबला खेलेगी। मरीना माचांस ने सीजन के अपने शुरुआती अवे मैच में ओडिशा एफसी पर 3-2 से शानदार जीत दर्ज की, जबकि मोहम्मडन एससी ने एफसी गोवा के साथ 1-1 से ड्रा खेलकर आईएसएल में पहली बार अंक हासिल किया। चेन्नइयन एफसी घर वापसी से खुश होगी क्योंकि उसने घरेलू मैदान पर खेले गए पिछले सात मैचों में से पांच जीते हैं। सकारात्मक घरेलू प्रदर्शन…
Read Moreनड्डा सदस्यता अभियान की करेंगे समीक्षा, पदाधिकारियों-मंत्रियों और सांसदों की लेंगे बैठक
रायपुर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज 26 सितम्बर को एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा शाम चार बजे राजधानी के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। इसके बाद वे सीधे केनाल रोड पहुंचकर रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद नड्डा पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास (शीरू भैया) के विधायक कॉलोनी (छोकरा नाला) स्थित निवास जाएंगे। वहां पूर्व राज्यसभा सांसद व्यास की भाजपा की सदस्यता प्रदान करेंगे। व्यास के निवास से प्रस्थान कर नड्डा नालंदा परिसर पहुंचकर छात्रों से भेंट और चर्चा…
Read Moreप्रो कबड्डी लीग का 11वां सीजन 18 अक्टूबर से
नई दिल्ली प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) का 11वां संस्करण 18 अक्टूबर, 2024 से शुरू होगा। रितेश देशमुख, सुदीप किच्चा, आलिया भट्ट, भुवन बाम और क्रिकेट स्टार केएल राहुल और हार्दिक पांड्या जैसी कई हस्तियां लीग में दिखाई दे सकती हैं। इस सेलिब्रिटी समूह में सबसे आगे पीकेएल के ब्रांड एंबेसडर रितेश देशमुख और सुदीप किच्चा हैं। महाराष्ट्र के बॉलीवुड अभिनेता रितेश राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दोनों तरह की अपील लेकर आते हैं जो देश भर के प्रशंसकों से जुड़ती है। पीकेएल की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कन्नड़ सिनेमा की एक…
Read More
