झज्जर बहादुरगढ विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार राजेश जून ने जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन किया है। शहर के चारों तरफ राजेश जून के समर्थकों की भारी भीड़ के चलते जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस के भी ट्रैफिक संभालते संभालते पसीने छूट गए। रेलवे रोड के विश्वकर्मा चौक से दिल्ली रोहतक रोड तक भारी भीड़ लगी रही। हर तरफ राजेश जून के समर्थक ही नजर आ रहे थे। समर्थकों का जोश भी हाई था। राजेश के समर्थकों ने शहर को बदलाव का संकेत भी दे दिया है। राजेश ने खुली जीप पर खड़े…
Read MoreDay: September 29, 2024
मोहम्मद यूसुफ ने ‘व्यक्तिगत कारणों’ के चलते पीसीबी चयनकर्ता पद से इस्तीफा दिया
लाहौर. बांग्लादेश से 2-0 की टेस्ट सीरीज में हार के कुछ दिनों बाद, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चयनकर्ता मोहम्मद यूसुफ ने “व्यक्तिगत कारणों” का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यूसुफ हाल ही में हुए टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान की टीम चुनने वाले चयन पैनल का हिस्सा थे, जहां टीम ग्रुप चरण से आगे बढ़ने में विफल रही। उन्हें मार्च 2024 में पीसीबी द्वारा चयनकर्ता के रूप में नियुक्त किया गया था, और टी20 विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद…
Read Moreपत्रकार निष्पक्ष खबर से समाज में अपनी विश्वसनीयता को मजबूत करें: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
भोपाल नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि आज के दौर में पत्रकारिता के क्षेत्र में तेजी से बदलाव आ रहा है। इस दौर में कई कारणों से पत्रकारों की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि बदलते दौर में भी पत्रकार अपनी निष्पक्ष खबरों से जनता में अपनी विश्वसनीयता और मजबूत कर सकते हैं। मंत्री श्री विजयवर्गीय आज भोपाल में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) की राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर संगोष्ठी के माध्यम से "मीडिया…
Read Moreसाय सरकार में मिल रहा युवाओं को भविष्य संवारने का सुनहरा अवसर, 3700 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों में युवाओं की भर्ती का सिलसिला वृहद पैमाने पर शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर अब तक लगभग 8 विभागों में 3737 पदों की भर्ती के लिए वित्त विभाग ने अपनी मंजूरी दे दी है। खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को लेकर कमोबेश सभी विभाग प्रस्ताव बनाने से लेकर शासन से स्वीकृति की तैयारी में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री साय की मंशानुरूप विभागों में भर्ती की प्रक्रिया अनवरत रूप से जारी रहेगी। मुख्यमंत्री के…
Read Moreबीसीसीआई ने बेंगलुरू में नए एनसीए का उद्घाटन किया
बेंगलुरु. खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में बीसीसीआई ने एक और पहल की है। आज रविवार को बेंगलुरु में नई राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) का उद्घाटन किया गया। विश्व स्तरीय इस अकादमी को अब बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) के नाम से जाना जाएगा। इससे पहले यह 2000 में अपनी स्थापना के बाद से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम परिसर में था। अब, बेंगलुरु में केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास 40 एकड़ से ज्यादा जमीन पर फैले बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कुल तीन विश्व स्तरीय मैदान और…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम देशवासियों के नवाचारी प्रयासों को जानने का महत्वपूर्ण जरिया : मुख्यमंत्री साय
रायपुर ग्रामीण अंचलों में लोग अपनी कला-संस्कृति, परम्पराओं और अमूल्य विरासत को सहेजने में अपने सामर्थ्य के अनुरूप योगदान दे रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी अपने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से गर्व के साथ इसे देश-दुनिया के सामने रखते हैं। इससे हम देश के अलग-अलग हिस्सों में होने वाले ऐसे सभी प्रयासों और नवाचारों के बारे में जान पाते हैं और प्रेरित होते है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज अपने निवास कार्यालय में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनने के पश्चात प्रतिक्रिया…
Read Moreराज्य सरकार सभी वर्गों के उत्थान एवं कल्याण के लिए संकल्पबद्ध : गृह राज्य मंत्री
दौसा. गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने रविवार को यहां दौसा में निजी मैरिज गार्डन में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में रैगर समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने रैगर समाज प्रतिभा सम्मान समारोह-2024 को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार सभी वर्गों के उत्थान एवं कल्याण के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही…
Read Moreउप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नशामुक्ति अभियान का किया शुभारंभ
रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर के सिविल लाइन स्थित वृंदावन हॉल में शदाणी दरबार के संत डॉ. युधिष्ठिर लाल जी महाराज के मुख्य आतिथ्य में नशामुक्ति अभियान का शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ को स्वस्थ बनाने और युवाओं को नशे से मुक्त कराने रायपुर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा नशामुक्ति अभियान प्रारंभ किया गया है। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, आमंत्रित अतिथियों और गणमान्य नागरिकों ने वृंदावन हॉल में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण सुना। नशामुक्ति अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम…
Read Moreहरियाणा विधानसभा चुनाव: भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र चतरभुज अत्री का दावा, उचाना विधानसभा की जनता खिलाएगी कमल
जींद हरियाणा विधानसभा का चुनाव प्रचार ओपेन अंतिम चरण में है ऐसे प्रत्याशी ऐड़ी चोटी का जोर लगाकर प्रचार कर रहे हैं। इसकी कड़ी में बीजेपी प्रत्याशी देवेंद्र चतरभुज अत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा देखिये आपके सामने है बाइक पे युवा साथी जोश और उत्साह के साथ स्वागत कर रहे हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिल रहा है, माताओं बहनों का आशीर्वाद मिल रहा है, गदगद है। चाय के कार्यक्रम है, लेकिन जनसभा का रूप में बदल रहे है। देखिए अभी मेरा परिवार है जिन्होंने मुझपे विश्वास जताया…
Read Moreपूर्व यौन अपराधियों की सघन जांच एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की कवायद शुरू
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश में महिला एवं बाल सुरक्षा को सुनिश्चित करने तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिए गए निर्देशों के अनुक्रम में डीजीपी श्री सुधीर सक्सेना द्वारा गत् दिवस वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में यौन अपराधों की प्रभावी रोकथाम ,यौन अपराधियों की सघन जांच और यौन अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई हेतु सभी पुलिस अधीक्षकों को दिए गए निर्देशों के तारतम्य में पूरे प्रदेश में पुलिस द्वारा व्यापक अभियान के रूप में ऐसे अपराधियों को चिन्हित…
Read Moreअफगानिस्तान नवंबर में वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश की मेजबानी करेगा
नई दिल्ली. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने घोषणा की है कि वह 6 से 11 नवंबर तक यूएई में तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश की मेजबानी करेगा, हालांकि वेन्यू अभी तय नहीं हुए हैं। ये मैच 6, 9 और 11 नवंबर को खेले जाएंगे। एसीबी ने कहा कि ये तीन वनडे, तीन टी20 और दो टेस्ट इस साल जुलाई-अगस्त के लिए निर्धारित अफगानिस्तान के फ्यूचर टूर प्रोग्राम (एफटीपी) का हिस्सा थे। इसके अलावा, ऐसी खबरें भी आईं कि ग्रेटर नोएडा के शहीद पथिक सिंह स्टेडियम में जुलाई…
Read Moreअतिक्रमण से मुक्त हुई बंजर जमीन को उपजाऊ कर बनाई हरी बगिया पोषण वाटिका
भोपाल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने "मन की बात" कार्यक्रम में एक बार फिर मध्यप्रदेश में हुए अच्छे कार्यों का जिक्र किया। रविवार 29 सितम्बर को प्रसारित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने छतरपुर जिले की ग्राम पंचायत खौप की उन स्व-सहायता समूह की महिलाओं की प्रसंशा की, जिन्होंने प्रशासन द्वारा अतिक्रमण से मुक्त कराई गई 2 हैक्टेयर बंजर जमीन में फलदार ग्राफ्टेड 2300 पौधे लगाकर हरे-भरे फ्रूट फॉरेस्ट में तब्दील कर दिया। यह अनूठा कार्य ग्राम पंचायत खौप के स्व-सहायता समूह की 10 महिलाओं ने प्रशासन के सहयोग से कर…
Read Moreप्रधानमंत्री श्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में जल-संरक्षण के लिए प्रदेश के महिला स्व-सहायता समूहों की पहल को सराहा
भोपाल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में प्रदेश के डिंडोरी और छतरपुर जिलों में महिलाओं द्वारा जल-संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश में सामूहिकता की भावना से हो रहे कार्यों के अंतर्गत जल-संरक्षण के लिए जारी प्रयासों एवं नवाचारों में डिंडोरी जिले के ग्राम रयपुर के शारदा आजीविका स्व-सहायता समूह और छतरपुर जिले के गांव खोंप में हरि बगिया स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए तालाब तथा उससे भूजल स्तर में आये सुधार के सकारात्मक…
Read Moreलीमा विश्व चैंपियनशिप में भारतीय जूनियर निशानेबाजों ने दो टीम स्वर्ण पदक जीते
नई दिल्ली. भारतीय जूनियर निशानेबाज़ों ने पेरू की राजधानी लीमा में शुरू हुई इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) जूनियर विश्व चैंपियनशिप राइफल/पिस्टल/शॉटगन में अपने अभियान की शुरुआत पुरुष और महिला 10 मीटर एयर पिस्टल में दो टीम स्वर्ण पदकों के साथ की, वहीं कनक ने महिला एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीतकर भारत को पहला व्यक्तिगत पदक दिलाया। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत भारत पहले दिन के अंत में पदक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया जबकि रोमानिया और चीनी ताइपे ने दिन के दो व्यक्तिगत स्वर्ण पदक अपने नाम…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने
रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को आज छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में आयोजित छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की विशेष आमसभा की बैठक में रिटर्निंग ऑफिसर श्री अशोक कुमार अग्रवाल ने उनके निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। इसी तरह मंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल और श्री विजय बघेल सहित कुल 10 लोग छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए। रिटर्निंग ऑफिसर श्री अशोक कुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को अध्यक्ष चुने जाने का…
Read More
