हरदा छीपाबड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपित सुनील पिता जगन्नाथ कोरकू (22 वर्ष) घटना के सातवें दिन रविवार को पुलिस की गिरफ्त में आ गया। उसे रहटगांव के पास मोहनपुर स्थित माता मंदिर के नजदीक पकड़ा गया। उसके मोहनपुरा के पास होने की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने उसे मारने की कोशिश भी की, लेकिन किसी तरह पुलिस ने उसे वाहन में बैठाकर सुरक्षित जिला अस्पताल पहुंचा दिया। ग्रामीणों ने किया घेराव मेडिकल जांच में पता…
Read MoreDay: September 29, 2024
मैदान गीला होने के कारण तीसरे दिन का खेल हुआ रद्द
कानपुर. भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट में रविवार को मैदान गीला होने के कारण तीसरे दिन का खेल रद्द घोषित कर दिया गया। अम्पायर और अधिकारियों ने दो बजे फिर पिच और मैदान का निरीक्षण करने के बाद मैदान गीला होने के कारण तीसरे दिन का खेल रद्द कर दिया। कानपुर में रात भर बारिश हुई थी लेकिन आज सुबह से बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई और धूप खिलने पर पिच और मैदान से कवर हटाये गये। आज कम से कम तीन निरीक्षण हुए हैं। पहले एक या…
Read Moreसीएम भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर आमजन के साथ प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना
जयपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 114वें संस्करण में देशवासियों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर आमजन के साथ प्रधानमंत्री के सम्बोधन को सुना। अपने सम्बोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के 3 अक्टूबर को 10 साल पूरे होने जा रहे हैं। इन 10 वर्षों में देश वासियों ने अपना प्यार और आशीर्वाद संदेशों के माध्यम से लगातार उन्हें भेजा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के श्रोता ही इसके असली सूत्रधार हैं,…
Read Moreमहाकाल मंदिर के पास दीवार गिरने के मामले में एसपी ने की बड़ी कार्रवाई, TI और SI को किया सस्पेंड
उज्जैन महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरने के मामले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। महाकाल थाना प्रभारी अजय वर्मा और SI भंवर सिंह निगवाल को सस्पेंड कर दिया गया है। सड़क पर बैठे अतिक्रमणकारियों को न हटाने पर उन्हें निलंबित किया गया है। नगरनिगम और स्मार्ट सिटी के कर्मचारियों पर कार्रवाई भी हो सकती है। बता दें कि बीते शुक्रवार को महाकाल मंदिर के गेट नंबर चार पर अचानक एक दीवार ढह गई। जिससे यहां दुकान लगाकर सामान बेचने वाले लोग दीवार के मलबे में दब गए। जैसे…
Read Moreबुरहानपुर के बसाली गांव को पर्यटन स्थल के रूप में किया जा रहा विकसित
भोपाल. बुरहानपुर ब्लॉक के बसाली गांव के पास एक अत्यंत मनोरम प्राकृतिक झरना है, जो लोगों को सहज ही अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। लोग इस बरसाती झरने को ‘‘बसाली झरना‘‘ के नाम से जानते हैं। अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य एवं बारिश से फैली हरियाली के बीच यह झरना इतना मनमोहक है कि पर्यटक खुद को यहाँ आने से रोक नहीं पाते। इस क्षेत्र की बढ़ रही लोकप्रियता को देखते हुए बसाली के इस झरने तक लोगों की सहजता से पहुँच बढ़ाने एवं पर्यटन विकास के लिये जनपद पंचायत बुरहानपुर…
Read Moreवन विभाग के ऑडिट: कमलनाथ बोले- सरकार की गलती का दंड वनरक्षकों को क्यों ?
भोपाल मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वन विभाग के ऑडिट पर सवाल उठाया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स (X) पर वनरक्षको से वसूली मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। कमलनाथ ने X पर लिखा- एमपी की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रदेश में वर्तमान में सेवारत वनरक्षक (फॉरेस्ट गार्ड) से लगभग 145 करोड रुपए की वसूली निकाली है। यह राशि उनके वेतन से वसूल किए जाने के आदेश जारी हुए हैं। यह राशि उनके वेतन में पिछले 18 वर्षों से लगातार हो रहे भुगतान से…
Read Moreजोडी कोमर की बहुत बड़ी फैन हैं तृप्ति डिमरी
मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री तृप्ति डिमरी का कहना है कि वह हॉलीवुड अभिनेत्री जोडी कोमर की बहुत बड़ी फैन हैं और उनसे मिलना चाहती हैं। तृप्ति डिमरी तेजी से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। तृप्ति डिमरी ने हॉलीवुड की एक ऐसी हस्ती के लिए अपनी प्रशंसा साझा की, जिसने उनके अभिनय को गहराई से प्रभावित किया है। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान, तृप्ति एमी पुरस्कार विजेता अभिनेत्री जोडी कोमर के लिए अपने प्यार के बारे में बात की। तृप्ति डिमरी ने कहा, एक हॉलीवुड अभिनेत्री जिससे…
Read Moreबांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में मयंक, राणा को जगह
मुबंई. बांग्लदेश के खिलाफ बीसीसीआई ने शनिवार रात को खेले जाने वाले तीन टी20 मैचों के लिए भारत की टीम का ऐलान कर दिया है। बांग्लादेश के खिलाफ ये तीन टी20 मैच 6, 9 और 12 अक्टूबर को खेले जाएंगे। फिलहाल भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां भारत ने 1-0 से बढ़त बनाए रखी है। बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में इस बार तेज गेंदबाज मयंक यादव का नाम भी है। मयंक यादव को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में…
Read Moreमध्य प्रदेश में बीजेपी ने सदस्यता अभियान में बनाया रिकॉर्ड, सीएम डॉ. मोहन ने जताई खुशी
भोपाल मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान में रिकॉर्ड बनाया है। कैंपेन के पहले चरण में 1 करोड़ से अधिक सदस्य बनाए गए हैं। अभियान में सर्वाधिक सदस्य बनने वाली 20 में से एमपी की 06 विधानसभा है। वहीं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दशहरा शस्त्र पूजन से पहले सदस्यता अभियान का लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए हैं। कल शनिवार को भोपाल में स्थित बीजेपी कार्यालय में बैठक में सदस्यता अभियान के दूसरे फेस के पहले महामंथन किया गया। जिसमें पहले चरण की सदस्यता का रिव्यू…
Read Moreजिला कलक्ट्रेट में रविवार को अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने की सफाई
जयपुर. जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर कलक्ट्रेट स्थित कार्यालयों एवं शाखाओं में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रविवार को अवकाश के दिन साफ-सफाई की। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अवकाश के दिन कलक्ट्रेट परिसर में स्वच्छता अभियान की अगुवाई स्वयं ने की। अपने बीच स्वयं कलक्टर को सफाई करते देख अधिकारियों एवं कर्मचारियों में उत्साह का संचार हुआ और उन्होंने पूरे मनोयोग एवं समर्पण के साथ साफ-सफाई की। अतिरिक्त जिला कलक्टर, उपखंड अधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी भी कार्यालयों में सफाई करते नजर आए। सफाई…
Read Moreशाहरूख खान और रानी मुखर्जी को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री का आइफा अवार्ड
अबुधाबी, बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान और अभिनती रानी मुखर्जी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार (आइफा) अवार्ड दिया गया। अबुधाबी में तीन दिन तक चलने वाले आइफा अवॉर्ड शो का दूसरा दिन बॉलीवुड सितारों के नाम रहा। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार शाहरूख खान को फिल्म जवान जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार रानी मुखर्जी को फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे के लिये दियाग गया। सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार फिल्म एनिमल को दिया गया। वहीं सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरस्ककार विधु विनोद चोपड़ा को फिल्म…
Read Moreसरगुजा में ‘सनातन में वापसी’ का जला दीप..22 परिवार की सनातन धर्म में कराई गई घरवापसी, प्रबल प्रताप जूदेव ने कराई घरवापसी
• प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने पुरी पीठ के 145 वें श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य के आशीर्वाद से 22 परिवार के 100 सदस्य सनातन धर्म में घरवापसी कराई उर्वशी मिश्रा, रायपुर/ सरगुजा आज छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) में अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव द्वारा आदिगुरु शंकराचार्य परंपरा के संवाहक पूजनीय श्री ऋगवैदिय गोवर्धन-मठ पुरी पीठ के वर्तमान 145 वें श्रीमज्जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानन्द सरस्वती जी महाराज पूजनीय शंकराचार्य पुरी पीठाधीश्वर स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज के सानिध्य में 22 परिवार के लगभग 100 सदस्यों की घर…
Read Moreसीरिया में एक हमले में 12 ईरान समर्थित लड़ाकों की मौत, हमलावर की कोई जानकारी नहीं
दमिस्क/एजोर. रविवार को सीरिया में हुए एक हमले में 12 ईरान समर्थित लड़ाकों की मौत हो गई है और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। संघर्षों पर निगाह रखने वाली एक संस्था ने यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, सीरिया के देर एजोर शहर के पूर्व में एक ठिकाने पर हुए हमले में 12 ईरान समर्थित लड़ाकों की मौत हुई है। यह इलाका इराक की सीमा के नजदीक स्थित है। हमला कहां से हुआ, इसकी जानकारी नहीं मिली है। अभी तक किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली…
Read Moreअनुशासित जीवन शैली-पोषक आहार और योग से हृदय को स्वस्थ रखने का करें प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विश्व हृदय दिवस, अनुशासित जीवन शैली-पोषक आहार एवं योग के माध्यम से हृदय को स्वस्थ रखने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने विश्व हृदय दिवस पर सोशल मीडिया से दिए संदेश में प्रदेशवासियों से धूम्रपान सहित अन्य उन तत्वों के व्यसन से बचने का आहवान किया है, जो प्रति वर्ष दुनिया में लाखों लोगों की मृत्यु का कारण बनते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से हृदय को सुरक्षित रखने के प्रयासों को स्वयं आत्मसात करते हुए दूसरों को भी इसके…
Read More‘भाजपा नेताओं के साथ मिलकर वसूली कर रहे ईडी के अधिकारी’, फडणवीस पर संजय राउत का बड़ा आरोप
मुंबई. शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने रविवार को आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के साथ मिलकर लोगों से भारी मात्रा में पैसे की वसूली कर रहे हैं। राउत ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी जब सत्ता में आएगी तो इन अवैध गतिविधियों का पर्दाफाश किया जाएगा। पत्रकारों से बात करते हुए राउत ने कहा कि जितू नवलानी नाम का एक व्यक्ति ईडी का एजेंट था, पैसे की वसूली करता था। हमारी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार ने उसके…
Read More
