डागा कालेज में गरबा की धुन पर थिरके स्टूडेंट व टीचर

रायपुर श्रीमती प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को गरबा महोत्सव का शानदार आयोजन किया गया। गरबा की धुन पर ऐसा रंग जमा कि टीचर संग स्टूडेंट और पूरा स्टाफ एक समय थिरकने लगे। यह आयोजन पिछले कुछ सालों से हो रहा है और डागा कालेज परिवार इसमें हिस्सा लेते हैं। समारोह में डॉ अरुणा पल्टा, पूर्व कुलपति, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग,महाविद्यालय शासी निकाय के अध्यक्ष श्री अजय तिवारी, प्राचार्य डॉ.संगीता घई तथा समिति के अन्य सम्मानित सदस्यगण उत्साहवर्धन करने उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथिडॉ अरुणा पल्टा ने…

Read More

मोदी कल महाराष्ट्र के दौरे पर, वाशिम, ठाणे, मुंबई में करेंगे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

नई दिल्ली प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को महाराष्ट्र का एक दिवसीय दौरा करेंगे और वहां वाशिम, ठाणे और मुंबई में विकास की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी। विज्ञप्ति के अनुसार, श्री मोदी वाशिम में कल लगभग 23,300 करोड़ रुपये की कृषि और पशुपालन क्षेत्र से संबंधित विभिन्न पहलों का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री वहां बंजारा समुदाय की समृद्ध विरासत की झांकी प्रस्तुत करने के लिए , पीएम बंजारा विरासत संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे। महाराष्ट्र के…

Read More

भारत में व्हाइट-कॉलर हायरिंग एक्टिविटी में सितंबर में सालाना आधार पर 6 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि देखी गई

नई दिल्ली भारत में व्हाइट-कॉलर हायरिंग एक्टिविटी में सितंबर में सालाना आधार पर 6 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि देखी गई। इस तेजी की वजह आईटी और एफएमसीजी क्षेत्र में क्रमश: 18 प्रतिशत और 23 प्रतिशत नौकरियों का बढ़ना रहा। यह जानकारी शुक्रवार को आई एक रिपोर्ट में दी गई। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) से जुड़ी नौकरियों में भी 31 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो कि टेक टैलेंट की बढ़ती मांग को दर्शाता है। नौकरी जॉबस्पीक इंडेक्स के अनुसार, भारत का लीडिंग व्हाइट-कॉलर हायरिंग एक्टिविटी…

Read More

रिश्वत मांग रहे तहसील भोगांव के प्राइवेट कर्मचारी को भ्रष्टाचार निवारण संगठन आगरा की टीम ने रिश्वत लेते समय गिरफ्तार किया

मैनपुरी बैनामाशुदा जमीन की दाखिल खारिज कराने के नाम पर रिश्वत मांग रहे तहसील भोगांव के प्राइवेट कर्मचारी को भ्रष्टाचार निवारण संगठन आगरा की टीम ने शुक्रवार को रिश्वत की पांच हजार धनराशि लेते समय गिरफ्तार कर लिया। टीम की कार्रवाई से तहसील में खलबली मच गई। आरोपित कर्मचारी को टीम अपने साथ ले गई है। तहसील क्षेत्र के गांव गोशलपुर गहियर निवासी पिंकी मिश्रा ने 27 दिसंबर 2022 को आधा बीघा जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम कराई थी। इस जमीन के दाखिल खारिज में विक्रेता रामदास ने आपत्ति दर्ज…

Read More

भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच से पहले निषेधाज्ञा किया लागू

ग्वालियर भारत और बांग्लादेश के बीच रविवार को होने वाले पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच से पहले यहां निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है ताकि मैच का सुचारू रूप से आयोजन किया जा सके। अधिकारियों के अनुसार जिला मजिस्ट्रेट ने अपने आदेश में विरोध प्रदर्शन और विशेष रूप से सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री के प्रसार पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश सात अक्टूबर तक लागू रहेंगे। हिंदू महासभा ने मैच के दिन (छह अक्टूबर) ग्वालियर बंद का आह्वान किया है। इसके अलावा अन्य संगठनों ने भी विरोध प्रदर्शन…

Read More

25 दिसंबर 2025 को क्रिसमस के अवसर पर रिलीज होगी आलिया भट्ट और शर्वरी की फिल्म अल्फा

मुंबई, यशराज फिल्मस के बैनर तले बन रही आलिया भट्ट और शर्वरी स्टारर फिल्म अल्फा क्रिसमस के अवसर पर 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी। यशराज फिल्म्स ने इंस्टाग्राम पर घोषणा की है कि उनकी बहुप्रतीक्षित एक्शन एंटरटेनर अल्फा, जो वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला प्रधान फिल्म है, 25 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्माण आदित्य चोपड़ा कर रहे हैं। यशराज फिल्मस ने इंस्टाग्राम पर अल्फा का पोस्टर शेयर करते हुये लिखा,क्रिसमस 2025 पर, #अल्फा का उदय होगा! एक एक्शन से भरपूर छुट्टी के…

Read More

जाकिर नाइक के स्वागत का विरोध अब पाकिस्तान में भी होने लगा, किया था भव्य स्वागत, जमकर हो रही फजीहत

इस्लामाबाद विवादित इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक के स्वागत का विरोध अब पाकिस्तान में भी होने लगा है। हेट स्पीच और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी जाकिर नाइक का पाकिस्तान में रेड कॉर्पेट पर स्वागत किया गया है। वहीं अब लोगों का कहना है कि पाकिस्तानी सरकार राजनीतिक और आर्थिक हालातों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए इस तरह के लोगों का कार्यक्रम करवा रही है और उनका भव्य स्वागत कर रही है। 58 साल के जाकिर नाइक तीन दशक में पहली बार पाकिस्तान पहुंचा था। उसे पाकिस्तानी सरकार ने…

Read More

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-नारायणपुर बॉर्डर पर मुठभेड़ में 23 नक्सली ढेर, मुठभेड़ जारी

दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़ में एक बार फिर नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर बड़ा ऑपरेशन लॉन्च किया है। इस मुठभेड़ में अब तक नक्सलियों को भारी नुकसान होने की खबर मिल रही है। सूत्रों के अनुसार, अब तक 23 नक्सली ढेर किए जा चुके हैं। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने मुठभेड़ जारी रहने की पुष्टि की है। साथ ही कहा कि मुठभेड़ में सभी जवान सुरक्षित हैं। नारायणपुर और दंतेवाड़ा की सीमा पर अबुझमाड़ इलाके में जारी इस ऑपरेशन में नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले के जवान संयुक्त रूप से…

Read More

महाराष्ट्र की सरकार में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और विधायक महाराष्ट्र के मंत्रालय की तीसरी मंजिल से कूद गए

महाराष्ट्र महाराष्ट्र की सरकार में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और विधायक नरहरि झिरवाल सहित महाराष्ट्र के मंत्रालय की तीसरी मंजिल से कूद गए। राहत की बात यह रही है कि वह बिल्डिंग में लगे सुरक्षा जाल में इचक गए। इससे उनकी जान बच गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्हें सुरक्षित वहां से निकाल लिया। आपको बता दें कि झिरवाल विधानसभा में डिप्टी स्पीकर भी हैं। आदिवासी समुदाय के चुने हुए विधायकों और सांसद के एक समूह ने शुक्रवार को राज्य सरकार के मुख्यालय मंत्रालय में…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्राम मसेनार एवं पाहुरनार को प्रदान किया संपूर्ण जैविक ग्राम का प्रमाण पत्र, सौंपी वाहनों की चाबियाँ

रायपुर, अपने दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विकासखण्ड दंतेवाड़ा के ग्राम मसेनार एवं विकासखण्ड गीदम के ग्राम पाहुरनार को संपूर्ण जैविक ग्राम का प्रमाण पत्र प्रदान किया। यहां देश के सबसे अधिक रकबे 65 हजार 279 हेक्टेयर एवं 110 ग्रामों में 10 हजार 264 किसानों के द्वारा जैविक खेती की जा रही है, जिन्हें वृहद क्षेत्र प्रमाणीकरण के अन्तर्गत भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के द्वारा जैविक प्रमाणीकृत किया गया है। वर्तमान में जैविक जिला दंतेवाड़ा में विशिष्ट कार्य करने के अंतर्गत जैविक जिला में…

Read More

पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता अर्जुन सिंह के घर पर बम फेंके गए और गोलियां चलाई गई, ट्वीट कर दी जानकारी

कोलकाता पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता अर्जुन सिंह के घर पर बम फेंके गए हैं और गोलियां चलाई गई हैं। भाजपा नेता ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सुबह 8:30 बजे यह हमला हुआ है। अर्जुन सिंह उत्तर 24 परगना के रहने वाले हैं और वहीं पर उनके घर में ही बने दफ्तर पर यह अटैक किया गया है। सिंह ने दावा किया कि बम के चलते उन्हें मामूली जख्म भी आया है। अर्जुन सिंह ने इस संबंध में एक वीडियो भी एक्स पर डाला है।…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दंतेवाड़ा में 167 करोड़ 21 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज दंतेवाड़ा जिले के प्रवास के दौरान जिले में 167 करोड़ 21 लाख रुपए के विकास कार्यों की लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें लोकार्पण के तहत जिला दन्तेवाड़ा के विकासखण्ड कुआकोण्डा में शासकीय उपाधि महाविद्यालय में अध्ययनरत् छात्रों हेतु 100 सीटर कन्या छात्रावास भवन निर्माण कार्य 272.450 लाख रू., दन्तेवाड़ा में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण 99.000 लाख रू., 100 सीटर छात्रावास भवन का निर्माण कार्य दन्तेवाड़ा 160.000 लाख रू., बुढ़ा तालाब बारसूर में सौंदर्यीकरण कार्य विकासखण्ड-गीदम 453.000 लाख रू., शंकनी-डंकनी नदी तट पर घाट…

Read More

जनजातियों के समग्र विकास के लिये तत्पर मध्यप्रदेश सरकार

जनजातियों के समग्र विकास के लिये तत्पर मध्यप्रदेश सरकार 23.4 प्रतिशत बढ़ाया गया जनजातीय विभाग का बजट भोपाल समर्थ बनाने की संवेदनशील पहल पर वित्त वर्ष 2024-25 में मध्यप्रदेश सरकार ने अनुसूचित जनजाति (उप योजना) के लिये 40 हजार 804 करोड़ रूपये का बजट पारित किया है। जनजातियों के समग्र विकास के लिये पारित यह बजट वित्त वर्ष 2023-24 की तुलना में 3,856 करोड़ रूपये (करीब 23.4 प्रतिशत) अधिक है। जनजातीय बंधुओं और इनकी पुरा संस्कृति के संरक्षण और समयानुकूल विकास के लिये सरकार द्वारा अनेक नवाचारी कदम उठाये जा…

Read More

अब बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पर लगा ग्रहण, धमकियों के बाद रद्द किए जा रहे आयोजन

ढाका बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद वहां रहने वाले हिंदुओं को काफी उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। दुर्गा पूजा के दौरान भी यह थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसकी गूंज अमेरिका तक में सुनाई देने लगी है। हालांकि, बांग्लादेश की सरकार ने दुर्गा पूजा से पहले अतिरिक्त सुरक्षा उपाय करने का फैसला किया है। लेकिन इस बात पर अभी भी संदेह है कि सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बावजूद बंगाली भाषी हिंदू समुदाय इस साल अपना सबसे बड़ा त्योहार मना पाएगा या नहीं। हिंदू समुदाय के नेताओं…

Read More

मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन ने सरकार को दी रिपोर्ट, 31 करोड़ के प्रोजेक्ट में डिजाइन गड़बड़ी को प्रोजेक्ट मैनेजर ने सुधारा

– बटालियन के जवानों को मिले सरकारी फ्लैट में पजेशन भोपाल मध्य प्रदेश में सरकार पुलिस कर्मियों के लिए आवास तैयार कर रही है. कुछ वर्षो पहले बालाघाट में बनाए जा रहे फ्लैटों में कुछ  गड़बड़ी सामने आई थी. करीब 31 करोड़ के प्रोजेक्ट में आर्किटेक्ट की नासमझी से गड़बड़ी हुई . मामला सामने आने के बाद मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के अधिकारियों ने प्रोजेक्ट में बदलाव करते हुए  सरकार का करोड़ों रूपया बचा लिया . मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन ने बैकवॉटर की समस्या को दूर करते हुए…

Read More