जिले के धूलकोट क्षेत्र में घरेलू कलह के चलते मन को झकझोर देने वाली घटना सामने आई, बेटे को लेकर कुएं में कूदी महिला

बुरहानपुर जिले के धूलकोट क्षेत्र में घरेलू कलह के चलते मन को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। ग्राम पंचायत अंबा के अंबाखेड़ा फालिया की एक 22 वर्षीय गर्भवती महिला अपने डेढ़ साल के बेटे को लेकर कुएं में कूद गई। जिससे मां-बेटे के साथ गर्भ में पल रहे शिशु की भी मौत हो गई। मां के साथ चिपका था बेटे का शव महिला तुलाबाई बारेला बुधवार दोपहर किसी को बिना बताए अपने बेटे अभि को लेकर कहीं चली गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं…

Read More

शहर के कारोबारी रजनीश आहूजा के साथ एक करोड़ की साइबर ठगी, साइबर थाने की पुलिस ने लाखों रुपए करवाए वापिस

लुधियाना शहर के कारोबारी रजनीश आहूजा के साथ एक करोड़ की साइबर ठगी (Cyber ​​Fraud) के मामले में साइबर थाने की पुलिस 34 लाख रुपए रिकवर किए हैं जोकि पुलिस ने कारोबारी को सौंप दिए हैं। जानकारी देते हुए साइबर थाने के एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह ने बताया कि उनके साथ ऑटो पार्ट्स के कारोबारी रजनीश आहूजा ने शिकायत दी थी कि 20 सितम्बर को उसे एक कॉल आई थी फोन करने वाले ने कहा था कि वह दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) से बोल रहा है, उन्हे एक पार्सल मिला…

Read More

देशभर में एयरलाइन कंपनी इंडिगो की बुकिंग सिस्टम में खराबी आई, इंडिगो की उड़ान और ग्राउंड सेवाएं प्रभावित हुई

नई दिल्ली देशभर में एयरलाइन कंपनी इंडिगो की बुकिंग सिस्टम में शनिवार को खराबी आ गई, जिसके चलते इंडिगो की उड़ान और ग्राउंड सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। बताया जा रहा है कि इंडिया में आई तकनीकी खराबी के कारण कई यात्री एयरपोर्ट पर फंसे रहे और अपनी फ्लाइट नहीं पकड़ पाए। यही नहीं, कई यात्रियों को बुकिंग करने में भी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। इंडिगो ने अपने एक्स अकाउंट के जरिए सेवाएं प्रभावित होने की जानकारी दी। एयरलाइन कंपनी ने कहा, "हम वर्तमान में अपने नेटवर्क में…

Read More

छह घंटे तक कोहरे के आगोश में रहा शहर, अब सर्दियों का असर दिखाई देना शुरू होगा, मानसून की हुई विदाई

इंदौर शनिवार को मौसम विभाग द्वारा इंदौर से मानसून की विदाई की घोषण की गई। मानसून की विदाई इस बार तय समय पर हुई। पिछले वर्ष 9 अक्टूबर को इंदौर से मानसून विदा हुआ। था। इस बार मानसून सीजन के चार माह में इंदौर शहर में 901.4 मिमी वर्षा हुई है जो औसत से 28 मिमी कम रही है। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इंदौर में अभी दिन में निकलने वाली धूप के कारण शहरवासियों को गर्मी का अहसास होगा। हालाकिं धीरे-धीरे रात के तापमान में…

Read More

ग्लोबल स्किल्स पार्क भोपाल में इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क में जेबीएम समूह के वरिष्ठ इंजीनियरों और तकनीशियनों के लिए "इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और मेंटिनेंस" पर केन्द्रित दो-सप्ताह का औद्योगिक प्रशिक्षण कार्यक्रम 5 अक्टूबर को संपन्न हुआ। कौशल विकास और रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल के नेतृत्व और सचिव श्री राजेन्द्र रघुराज के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम ने उद्योग पेशेवरों को अत्याधुनिक उपकरणों पर व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया, जो राज्य के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा। वरिष्ठ निदेशक जीएसपी श्री शमीम उद्दीन ने बताया कि 24 अगस्त को नए…

Read More

विमंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2024: ऑस्‍ट्रेलिया ने विश्‍व कप का किया विजयी आगाज, पहले मैच में श्रीलंका को रौंदा

नई दिल्ली विमंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के 5वें मुकाबले शनिवार को ऑस्‍ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम का सामना श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम से हुआ। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में ऑस्‍ट्रेलिया ने न्‍यूजीलैंड को 6  विकेट से मात दी। इसके साथ ही ऑस्‍ट्रेलिया टीम ने विश्‍व कप का विजयी आगाज किया। शानदार गेंदबाजी के लिए मेगन स्‍कट को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मेगन ने काफी किफायती गेंदबाजी की। उन्‍होंने 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट चटकाए। श्रीलंका ने बनाए 93 रन श्रीलंका महिला…

Read More

दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर जल्द ही नमो भारत ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा, सफर करने के लिए हो जाए तैया

नई दिल्ली दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर जल्द ही नमो भारत ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा। इसके लिए साहिबाबाद से दिल्ली के न्यू अशोक नगर के बीच इसका ट्रायल रन शुरू कर दिया गया है। अगले वर्ष जून तक 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर इस ट्रेन का परिचालन शुरू करने का लक्ष्य है। इससे एक घंटे से भी कम समय में दिल्ली से मेरठ की यात्रा संभव हो सकेगी। वर्तमान में नमो भारत ट्रेन रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के साहिबाबाद स्टेशन से मेरठ साउथ तक 42 किलोमीटर के…

Read More

हाईमास्ट लाइट और विद्युत व्यवस्था में सुधार के निर्देश… श्याम बिहारी जायसवाल

  मनेन्द्रगढ़/एमसीबी  जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में जिले के समग्र विकास और जनसुविधाओं से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, जिसमें…

Read More

पंजाब खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने आंगनवाड़ी केंद्र में मिड-डे मील का निरीक्षण किया, सुविधाओं का लिया जायजा

लुधियाना पंजाब खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने शनिवार को पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के सरकारी एलिमेंट्री स्कूल और गांव जंगवाल में आंगनवाड़ी केंद्र में मिड-डे मील का निरीक्षण किया। शर्मा ने जांच के दौरान साफ-सफाई, अनाज के भंडारण और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को मिड-डे मील रसोई में उचित सफाई बनाए रखने के लिए कहा। उन्होंने यह भी कहा कि सर्दियों की सब्जियों के पत्तों को पानी में उबाला जाना चाहिए और रसोइयों को गाजर, लाल मिर्च और शलजम के पत्तों का पानी छात्रों को…

Read More

स्वास्थ्य क्षेत्र में मध्यप्रेदश बनेगा शीर्ष राज्य – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिये तेजी से काम हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार का प्रयास स्वास्थ्य के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को देश का शीर्ष राज्य बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़क, बिजली, पेयजल और सिंचाई के क्षेत्र में अभूतपूर्व गति से काम हुये हैं। कृषि के क्षेत्र में प्रदेश सात वर्षों से देश का सिरमौर बना हुआ है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जबलपुर के मझौली में 10 करोड़…

Read More

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को दिल्ली पुलिस ने 500 करोड़ के घोटाले का भेजा नोटिस

हाल ही में, अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप से जुड़े 500 करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में नोटिस भेजा है। रिया पर आरोप है कि उन्होंने विज्ञापनों के माध्यम से लोगों को इस ऐप में निवेश करने के लिए प्रेरित किया, जो कि एक फ्रॉड ऐप साबित हुआ है। आइए जानते हैं इस मामले का पूरा विवरण। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती पर यह आरोप है कि उन्होंने HIBOX ऐप के प्रचार के जरिए लोगों को इसके निवेश में शामिल होने के लिए कहा।…

Read More

सिंथेटिक ड्रग्स रैकेट मामले में रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर राजधानी में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना टिकरापारा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ’’नेटफ्लिक्स मनी हाईस्ट’’ सिंथेटिक ड्रग्स रैकेट में पैसे का सर्कुलेशन करने वाला नाइजीरियन मूल का आरोपी ओनेएक्का स्टेपन ओजुचुक्क एवं बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला बैंक खाता धारक नजरे आलम को गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई सिंथेटिक ड्रग्स के रैकेट में पैसे के सर्कुलेशन के संबंध में की गई. दोनों आरोपियों को नई दिल्ली से गिरफ्तार कर ट्रांजिस्ट रिमाण्ड पर रायपुर लाया गया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ATM, पासबुक…

Read More

राज्य सरकार ने आगामी वर्षों में 14 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की, पांच तो अगले वर्ष ही शुरू करने की तैयारी

भोपाल राज्य सरकार ने आगामी वर्षों में 14 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की है। इनमें पांच तो अगले वर्ष ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। कॉलेज शुरू करने में सबसे बड़ी चुनौती यहां फैकल्टी के उच्च पदों को भरना है। इसके लिए सरकार छोटे और पिछड़े जिलों के मेडिकल कॉलेज के फैकल्टी को 20 प्रतिशत तक अतिरिक्त प्रोत्साहन भत्ता देने की तैयारी कर रही है। चिकित्सा शिक्षा संचालनालय शीघ्र ही इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजेगा। क्‍यों बन रहे हैं ये हालात…

Read More

जालंधर के मेन चौक पर स्कूल बस और कार की टक्कर से बड़ा हादसा, गरमाया माहौल

जालंधर जालंधर में स्कूल बस (School Bus) व कार (Car) की टक्कर होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार जालंधर के डॉ. बी.आर. अंबेडकर चौक Dr. B.R. Ambedkar Chowk के पास स्कूल बस व कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। इसके बाद मौके पर माहौल गर्मा गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए कार चालक वंश ने बताया कि उसकी गाड़ी ट्रैफिक के बीच खड़ी थी इस दौरान बस चालक ने उसकी कार को बुरी तरह से टक्कर मार दी। इसके बाद वंश ने बस चालक से…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जबलपुर की घटना पर दु:ख व्यक्त किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर के निर्माणाधीन आईटीसी होटल के किचन में गैस पाइप लाइन टेस्टिंग के दौरान आग लगने की घटना में एक महिला की असामयिक मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घटना में मृतक महिला के शोकाकुल परिजन के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि घायलों को बेहतर उपचार देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है, इसके लिए जिला प्रशासन जबलपुर को समुचित इलाज की व्यवस्था के लिए निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान…

Read More