ऊना मुख्यालय के समीप पड़ते बसाल गांव में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटना की पुलिस ने जांच शुरू की, 2 कोचों के टूटे शीशे

ऊना ऊना मुख्यालय के समीप पड़ते बसाल गांव में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बसाल, त्यूड़ी और पनोह गांवों में रेलवे ट्रैक के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की है। इसके अलावा रेल ट्रैक के समीप प्रवासी लोगों की बस्तियों में जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने आशंका जताई है कि पूर्व की भांति इस बार भी प्रवासी बच्चों ने वंदेभारत ट्रेन पर पथराव किया है। बता दें कि शनिवार दोपहर करीब 1.15 बजे गांव…

Read More

भारत ने पाकिस्तान को किया चारों खाने चित, टी20 विश्व कप की भारत की पहली जीत

दुबई भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में महिला टी20 विश्व कप 2024 का 7वां लीग मैच खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया को 6 विकेट से जीत मिली, जो इस टी20 विश्व कप की भारत की पहली जीत है। पाकिस्तान की टीम को पहली हार मिली है, क्योंकि भारत ने पहले मैच में हार झेली थी और पाकिस्तान को इस टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में जीत मिली थी। इस मैच में 20 ओवर खेलकर पाकिस्तान ने 8 विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाए थे। भारत…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ई बाल तकनीक को सराहा

रायपुर, धमतरी में जल-जगार महा उत्सव के दौरान आयोजित अंतरास्ट्रीय जल सम्मेलन में छत्तीसगढ़ में बने जल शुद्धिकरण की जैविक तकनीक ई-बाल को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सराहा। उन्होंने जल शुद्धिकरण की इस अभिनव तकनीक को आज की आवश्यकता बताया। साथ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में आये विदेशी जल विशेषज्ञों को खूब पसंद आया, उन्होंने इस तकनीक को बारीकी से समझा और इस पर काम करने में दिलचस्पी दिखाई। जल जगार महोत्सव में पानी शुद्धिकरण की इस तकनीक का जीवंत प्रदर्शन महोत्सव स्थल पर किया गया था जहां पर छत्तीसगढ़ के…

Read More

सुल्तान ऑफ जौहर कप के लिए मध्यप्रदेश के तीन खिलाड़ियों का भारतीय जूनियर हॉकी टीम में चयन

भोपाल मध्यप्रदेश राज्य पुरुष हॉकी अकादमी के तीन खिलाड़ी प्रियव्रत, अंकित पाल और मोहम्मद कोनैन दाद का चयन भारतीय जूनियर टीम के लिए किया गया है, जो जौहर बारू, मलेशिया में होने वाली 12वीं सुल्तान ऑफ जौहर कप में भाग लेंगे। सभी खिलाड़ी मुख्य प्रशिक्षक समीर दाद, सहायक प्रशिक्षक लोकेन्द्र शर्मा और हबीब हसन के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश राज्य पुरुष हॉकी अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा, "यह हमारे प्रदेश के लिए गर्व…

Read More

पीवीटीजी बहुल 24 जिलों में पीएम पोषण योजना से बच्चों को मिल रहा पका हुआ पोषण आहार

भोपाल केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री पोषण शाक्ति निर्माण या कहें पीएम पोषण योजना से प्रदेश के जनजातीय वर्ग के बच्चों को पके हुये पोषण आहार का भरपूर लाभ मिल रहा है। विशेष रूप से कमजोर व पिछड़े जनजातीय समूह (पीवीटीजी) की बहुलता वाले मध्यप्रदेश के 24 जिलों के बच्चे पीएम पोषण योजना से अधिक लाभान्वित हो रहे हैं। प्रदेश में बैगा, भारिया एवं सहरिया तीन जनजातियां पीवीटीजी में आती हैं। अनूपपुर, अशोकनगर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, दतिया, डिण्डोरी, गुना, ग्वालियर, कटनी, मंडला, मुरैना, नरसिंहपुर, सतना, शहडोल, श्योपुर, शिवपुरी, सीधी, विदिशा, भिण्ड, जबलपुर,…

Read More

इजरायल में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम ही नही ले रही अब एक बार फिर अंधाधुंध फायरिंग, महिला की मौत

दुबई इजरायल में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम ही नही ले रही हैं। अब एक बार फिर इजरायल के दक्षिण में बेर्शेबा शहर से गोलीबारी की खबर सामने आई है, इस हमले में कई लोग घायल हो गए और हमलावर को मार डाला। इजरायली पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर है, जिसका पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले की जानकारी मिलते ही एम्बुलेंस सेवा ने कहा कि हमलावर मारा गया है। इजरायल के तेल अवीव में भी हुई थी…

Read More

नवरात्रि: बालिकाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस स्कूटी दल

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार रतलाम में पुलिस विभाग द्वारा बालिका सुरक्षा के लिए महिला पुलिस स्कूटी दल द्वारा पेट्रोलिंग सुनिश्चित की गई है। नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत गरबा खेलने आने जाने वाली बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के अन्य प्रबंध सुनिश्चित किये हैं। महिला पुलिस स्कूटी दल को पुराने कंट्रोल रूम से पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाई गई। स्कूटी दल शहर में नवरात्रि त्यौहार दौरान शाम 7 बजे से रात्रि एक बजे तक सभी गरबा…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को रास गरबा में शामिल होने मिला निमंत्रण

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहाँ नवा रायपुर सेक्टर 24 स्थित निवास में रायपुर रास 2024 के आयोजकों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को 08 एवं 09 अक्टूबर को बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय रास गरबा के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने आयोजकों को आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया एवं आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर श्री सार्थक शर्मा, श्री भावेश शर्मा एवं आयोजकगण भी उपस्थित रहे।

Read More

मध्यप्रदेश ट्रायथलॉन अकादमी के यश बाथरे करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चयन

भोपाल मध्यप्रदेश ट्रायथलॉन अकादमी के होनहार खिलाड़ी यश बाथरे का चयन भारत की ओर से मॉडर्न पेंटाथलॉन के बाईथले/ट्रायथले इवेंट में भाग लेने के लिए हुआ है। यह प्रतिष्ठित वर्ल्ड चैंपियनशिप प्रतियोगिता 8 से 14 अक्टूबर के बीच इजिप्ट में आयोजित की जाएगी। यश बाथरे विगत चार वर्षों से मध्यप्रदेश ट्रायथलॉन अकादमी में कैप्टन मनोज झा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग और खेल संचालक रवि कुमार गुप्ता ने उन्हें बधाइयां दी हैं और…

Read More

कन्या-पूजन मातृ-शक्ति की आराधना का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नवरात्रि पर होने वाला कन्या-पूजन मातृशक्ति की आराधना का प्रतीक है। साथ ही नवरात्रि, जीवन में ऋतु परिवर्तन की महत्ता को भी स्थापित करती है। सनातन परंपरा में विद्यमान उपवास की अवधारणा और उसके लाभ को आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था भी स्वीकार करती है। भारतीय संस्कृति मातृसत्ता की महत्ता को नमन करती है। हमारी संस्कृति में मां सरस्वती को ज्ञान की देवी और मां लक्ष्मी को धन संपदा की देवी के रूप में पूजा जाता है। भारतीय संस्कृति भोजन और भाव दोनों को…

Read More

आशा शब्द ही उम्मीद और नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देता है – मंत्री श्री शुक्ला

भोपाल नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने कहा है कि आशा शब्द है उम्मीद का दूसरा नाम है। यह शब्द महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देता है। मंत्री श्री शुक्ला ने रविवार को भिंड जिले के मेहगांव में आशा, पर्यवेक्षक एवं बीसीएम को उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशंसा-पत्र और शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। मंत्री श्री शुक्ला ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में आशा कार्यकर्ता एक मजबूती कड़ी के रूप में कार्य कर रही हैं, जो प्रत्येक गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने व…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई से की भेंट

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई के कोटरा सुल्तानाबाद स्थित निवास पहुंचकर उनसे भेंट की तथा कुशल क्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर श्रीमती दुर्गाबाई का अभिवादन किया। श्रीमती दुर्गाबाई ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का तिलक कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीमती दुर्गाबाई से लोक कला विशेषकर गोंड चित्रकारी में हो रहे नवाचारों और प्रदेश में नई पीढ़ी के कलाकारों के प्रशिक्षण तथा प्रोत्साहन के संबंध में चर्चा भी की। उल्लेखनीय है कि श्रीमती दुर्गाबाई को चित्रकला के लिए वर्ष 2022…

Read More

भोपाल में विवाहित महिला को करीब 16 साल से कैद करने का मामला सामने आया, पिता की शिकायत पर पुलिस ने बचाया

भोपाल मध्य प्रदेश के भोपाल में विवाहित महिला को करीब 16 साल से कैद करने का मामला सामने आया है. महिला के ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा है. पिता की शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस ने महिला को ससुरालवालों के कैद से छुड़ाया. बताया जा रहा है कि महिला की हालत गंभीर है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला 2008 से अपने मायके के परिवार से नहीं मिली है. उसे अपने परिवार से मिलने से रोका…

Read More

खंडवा का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा, जिसमे नर्मदा घाट पर साड़ी का पर्दा लगाकर हुई महिला की डिलीवरी

खंडवा मध्य प्रदेश के खंडवा का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें साड़ी का पर्दा लगाकर नर्मदा नदी के किनारे एक महिला की खुले में डिलीवरी करवाई जा रही है. इंदौर-इच्छापुर सड़क मार्ग पर स्थित मोरटक्का में महिला की डिलीवरी के समय स्वास्थ्य विभाग की एक नर्स भी मौजूद रही, लेकिन धूप होने की वजह से वो किनारे बैठ कर तमाशा देखती रहीं. दरअसल, मोरटक्का में नर्मदा नदी पर स्थित खेड़ी घाट पर हर रोज कई श्रद्धालु आते हैं, इसलिए यहां फूल और पूजन सामग्री की कई…

Read More

संयुक्त राष्ट्र एक पुराना बिजनेस है, जो जगह काफी ले रहा है, लेकिन दुनिया के मुताबिक बदल नहीं रहा है: विदेश मंत्री जयशंकर

नई दिल्ली विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को दुनिया के लिए परमाणु बम जिनता खतरनाक बताते हुए कहा कि तेजी से उभर रही यह टेक्नोलॉजी पूरी दुनिया को अगले दशक में गहराई तक प्रभावित करेगी। नई दिल्ली स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक ग्रोथ और वित्त मंत्रालय की साझेदारी में आयोजित कौटिल्य इकोनॉमिक कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि एआई आने वाले समय में काफी बढ़ने वाला है और देशों को इसके प्रभावों से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए। यह वैश्विक इकोसिस्टम के…

Read More