महिला टी20 विश्व कप 2024: भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने जीता टॉस, चुनी बल्लेबाजी

नई दिल्ली भारत और पाकिस्तान के बीच आज  महिला टी20 विश्व कप 2024 का 7वां लीग मैच खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत की टीम में एक बदलाव हुआ है। भारत और पाकिस्तान की टीम अपने-अपने दूसरे मुकाबले में उतरी हैं। भारतीय टीम हारकर यहां पहुंची है, जबकि पाकिस्तान ने पहला मैच जीता है। भारत को न्यूजीलैंड से करारी हार मिली थी, जबकि पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराया था। पाकिस्तान ने जीता टॉस भारत के खिलाफ…

Read More

साईं-बाबा के चरणों में स्वर्ण ‘पंचारती’ का दान, वजन 1 किलो 434 ग्राम

नासिक शिरडी के साईं बाबा को एक भक्त ने सोने की पंचारती यानि पंचमुखी दीपक। ये सोने का है। इसे मुंबई के एक भक्त ने अपनी कामना पूर्ण होने पर बाबा को अर्पित किया है। श्री साईंबाबा संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोरक्ष गाडिलकर ने बताया कि 5 अक्टूबर मुंबई के एक साईं भक्त ने साईंबाबा को सोने की बनी पंचारित भेंट की है। उन्होंने बताया कि इसका वजन 1 किलो 434 ग्राम है। इसकी मार्केट वेल्यू करीब एक करोड़ रुपए बताई गई है। इस पंचारति को साईं बाबा के…

Read More

जंगली जानवरों के आतंक के बीच भालू को देखने के लिए रात को घरों से बाहर घूम रहें लोग

मनेन्द्रगढ़ एमसीबी-मनेन्द्रगढ जिले में इन दिनों जंगली जानवरों का आतंक बना हुआ है। भालू लगातार रिहायसी इलाको में पहुंच कर हिंसक होते जा रहे हैं तथा जंगल में गयें हुए लोगो को शिकार कर भालू आदमखोर बनता जा रहा है जो कि वन विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। रिहायसी इलाको में पहुंच लोगों पर हमले कर रहा है। बीते कुछ दिनों में औरत,मर्द एवं बच्चों सहित अन्य पर भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर व जान से मार दिया है। वहीं जिला मुख्यालय…

Read More

शहडोल में युवक कांग्रेस ने मशाल रैली निकालकर महिलाओं पर बढ़ते अपराध का किया विरोध

शहडोल मध्यप्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार एवं अपराधों के खिलाफ युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम के नेतृत्व में मशाल जुलूस जिला कांग्रेस भवन से शहर में निकाला जा रहा था। जैसे ही पुलिस को इसकी भनक लगी तो पुलिस वहां पहुंच गई और एक एक करके कांग्रेसियों के हाथ में मौजूद जलती हुईं मशाल को बल पूर्वक छुड़ाकर बुझानी शुरू कर दी। पुलिस ने पानी की बौछार से भी मशालों को बुझाने का प्रयास किया। जिसका युवक कांग्रेस ने विरोध भी किया। उनका कहना था कि प्रदेश में…

Read More

आईपीएल में भी कप्तानी करना चाहते हैं सूर्यकुमार

ग्वालियर. भारतीय क्रिकेट टीम के आक्रामक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आने वाले समय में आईपीएल में भी कप्तानी करना चाहते हैं। अभी सूर्या भारतीय टी20 टीम के कप्तान हैं। ऐसे में उनकी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस उन्हें हर हाल में बरकरार रखना चाहेगी। आईपीएल के लिए निलामी दिसंबर में होगी। अब देखना है कि मुम्बई उन्हें कप्तानी को अवसर देगी या नहीं। मुम्बई ने पिछले सत्र में हार्दिक पंडया को कप्तान बनाया पर उनका और टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। पिछले आईपीएल के बाद से सूर्यकुमार सबकी नजरों में हैं।…

Read More

सहवाग के जोखिम भरे शॉट को लेकर भडक गए थे जॉन राइट

नई दिल्ली आक्रामक बल्लेबाजी शैली और जोखिम लेने की प्रवृत्ति पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग हमेशा चर्चा का विषय बनाती रही है। एक बार तो सहवाग के कोच जॉन राइट इतना नाराज हो गए कि उन्होंने सहवाग को मुक्का मार दिया। यह घटना उस समय की है जब सचिन तेंदुलकर भी ड्रेसिंग रूम में मौजूद थे, लेकिन उन्होंने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। सौरव गांगुली ने इस बारे में एक किस्सा साझा किया है, जिसमें बताया गया कि कैसे सहवाग ने एक मैच में अपने जोखिम भरे शॉट के…

Read More

जमशेदपुर एफसी ने ईस्ट बंगाल, मोहन बागान ने मोहम्मडन स्पोर्टिंग को हराया

जमशेदपुर/कोलकाता. जमशेदपुर एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मैच में शनिवार को यहां ईस्ट बंगाल को 2-0 से जबकि मोहन बागान सुपरजायंट्स ने सत्र के पहले कोलकाता डर्बी में मोहम्मडन स्पोर्टिंग को 3-0 से शिकस्त दी। जमशेदपुर एफसी की टीम ने जापान के मिडफील्डर रे ताचिकावा के 21वें मिनट में किये गये गोल से बढ़त हासिल की जबकि लाल चुंगनुंगा के आत्मघाती गोल से मैच के 70वें मिनट में टीम की बढ़त दोगुनी हो गयी। ईस्ट बंगाल एफसी 64वें मिनट में पेनल्टी किक को भुना नहीं पाई। साउल क्रेस्पो के…

Read More

नवरात्रि का भौतिक,आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व: गजेन्द्र सिंह शेखावत

जोधपुर. केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के मुताबिक नवरात्रि एक महत्वपूर्ण पर्व है जिसे सनातन धर्म में बड़ी सहजता से परिभाषित किया है। मंत्री इन दिनों अपने गृहनगर जोधपुर के दौरे पर हैं। वो यहां से सांसद भी हैं। अपने इस दौरे के दौरान रविवार को वह जोधपुर के सर्किट हाउस में जनसुनवाई के लिए पहुंचे। जनसुनवाई में मंत्री शेखावत ने दूर-दराज से आए ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान से सुना। गजेंद्र सिंह शेखावत ने ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश…

Read More

स्मार्टफोन की स्क्रीन पर टेंपर्ड ग्लास आपका फ़ोन कर सकता है ख़राब

नया फोन खरीदते ही ज्यादातर लोग उस पर टेंपर्ड लगवा लेते हैं ताकि फोन की स्क्रीन को प्रोटेक्ट किया जा सके. लेकिन ऐसे लोगों की संख्या बहुत कम है जो ये जानते हैं कि स्क्रीन गार्ड मोबाइल को नुकसान पहुंचाता है. इससे न सिर्फ कॉलिंग में परेशानी आती है बल्कि यूजर्स को ये अहसास होने लगता है कि उनका फोन खराब हो गया है. आज हम आपको बताएंगे कि ऐसा क्यों होता है और इससे छुटकारा कैसे पाया जा सकता है. दरअसल, नए स्मार्टफोन्स में मॉडर्न टच डिस्प्ले दिया जा…

Read More

हिंदू समाज को एकजुट होकर मिटाना चाहिए मतभेद : मोहन भागवत

बारां. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को हिंदू समाज से आपसी मतभेदों और विवादों को मिटाकर एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जाति, भाषा और प्रांत के आधार पर बंटे समाज को अपनी सुरक्षा और मजबूती के लिए एक होना होगा। भागवत ने इस दौरान समाज में एकता, सद्भाव और अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि समाज का गठन सिर्फ व्यक्तिगत हितों से नहीं, बल्कि सामूहिक रूप से होता है। भागवत ने कहा, "हमें समाज के प्रति चिंता रखते हुए अपने जीवन…

Read More

बाबासाहेब का अपमान करने वालों का सम्मान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता : केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

नागपुर. भारत के केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने नागपुर में कांग्रेस पर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोगों ने पीएम मोदी और भाजपा के खिलाफ आरक्षण खत्म करने का फेक नैरेटिव सेट किया और यह बहुत दुखद है कि अनुसूचित जाति व जनजाति समाज के लोगों ने ऐसे लोगों को सम्मान दिया। किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर की जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया, “दीक्षाभूमि की ओर से मेरा संदेश उन सभी लोगों के लिए है जो बाबासाहेब डॉ.…

Read More

RG Kar अस्पताल में पहले भी कई मेडिकल छात्राएं हुईं यौन शोषण की शिकार

कोलकाता कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में प्रशिक्षु महिला डाक्टर के साथ हुई दरिंदगी की वारदात के पहले कई मेडिकल छात्राएं यौन शोषण की शिकार हुई हैं। अस्पताल में जूनियर डाक्टरों को धमकी देने के आरोपों की जांच के लिए गठित आंतरिक जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में यह विस्फोटक दावा किया है। अस्पताल में ड्रग आपूर्ति गिरोह भी सक्रिय आरोप अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के करीबी जूनियर चिकित्सकों पर लगा है। इतना ही नहीं समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अस्पताल में काफी दिनों से…

Read More

केरल: 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी; 11 अक्टूबर तक पूरे राज्य में बारिश, आंधी-तूफान की चेतावनी

तिरुवनंतपुरम. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को इडुक्की, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में येलो अलर्ट की घोषणा की है। मौसम विभाग के अनुसार, 8 अक्टूबर को इडुक्की और 9 अक्टूबर को पथानामथिट्टा और कोट्टायम जिलों में भारी बारिश की उम्मीद है। आईएमडी ने 7 अक्टूबर को केरल के इडुक्की, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड और कन्नूर जिलों में और 8 अक्टूबर को तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, मलप्पुरम और वायनाड में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 9 अक्टूबर को तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलपुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की,…

Read More

मोदी स्वामी विवेकानंद की बात 21वीं सदी भारत के नाम को कर रहे हैं साका : भजनलाल

जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वामी विवेकानंद की बात 21वीं सदी भारत के नाम को साकार कर रहे है और आज देश की प्रगति और बदलाव नजर आने लगा है। शर्मा शनिवार रात यहां भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ की ओर से राइजिंग राजस्थान और भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर प्रबुद्धजनों के साथ चर्चा कर रहे थे। उन्होंने राजस्थान के आर्थिक विकास के लिए राइजिंग राजस्थान समिट में सुझाव और सहयोग को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रदेश को आगे बढ़ाने वाले सुझाव…

Read More

मुम्बई ने 27 साल बाद जीता ईरानी ट्रॉफी का खिताब

लखनऊ. ईरानी कप 2024 का मैच मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच खेला गया। ये मुकाबला ड्रॉ रहा। लेकिन पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर मुंबई की टीम ईरानी कप 2024 का खिताब जीतने में सफल रही है। मुंबई ने पहली पारी में कुल 537 रन बनाए थे। तब सरफराज खान ने दोहरा शतक लगाया और अजिंक्य रहाणे ने बेहतरीन पारी खेली थी। इसके बाद रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम पहली पारी में 416 रनों पर सिमट गई। इस तरह से मुंबई को 121 रनों की बढ़त…

Read More