मुफ्ती की बेटी इल्तिजा खानदानी सीट से हारीं, करीब 10 हजार वोटों से मिली शिकस्त, किया भावुक पोस्ट

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती अपने परिवार के गढ़ माने जाने वाले श्रीगुफवारा-बिजबेहरा विधानसभा सीट से चुनाव हार गई हैं। जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव की वोटों की गिनती में इल्तिजा को 9770 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। इस पर इल्तिजा मुफ्ती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि मैं जनादेश को स्वीकार करती हूं। बिजबेहरा में सभी से मुझे जो प्रेम और स्नेह मिला। वह हमेशा मेरे साथ रहेगा। इस अभियान के दौरान कड़ी मेहनत करने वाले पीडीपी कार्यकर्ताओं…

Read More

भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं का असर चुनाव परिणामों दिख रहा : शिवराज सिंह चौहान

भोपाल हरियाणा में वोटों की गिनती जारी है। इस बीच रुझानों में भारतीय जनता पार्टी बहुमत के आंकड़े को पार करती दिख रही है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे आशा के अनुरूप बताया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि तीन-चार दिन पहले हरियाणा से चुनाव प्रचार करके लौटा था, उसी समय कह दिया था कि भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत होगी। यह सिर्फ ऐसे ही नहीं बोला था, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए काम हो रहा है,…

Read More

हरियाणा में बीजेपी की हैट्रिक, CM बदलो-नाराजगी दूर करो; BJP की पुरानी ट्रिक कर गई काम

नई दिल्ली  हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए हो रही मतगणना के अब तक के रुझानों में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। दोपहर 2 बजे तक के ताजा रुझानों के मुताबिक, राज्य की 90 में से 50 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 35 सीटों पर और निर्दलीय तीन सीटों पर आगे चल रहे हैं। ये चुनावी रुझान एग्जिट पोल के तमाम अनुमानों से ठीक उलट हैं। ऐसे में फिर से इस बात की चर्चा होने लगी है कि क्या भाजपा ने अपनी पुरानी…

Read More

छत्तीसगढ़-कांग्रेस नेता धनेंद्र साहू ने बताया अप्रत्याशित और अकल्पनीय परिणाम, हरियाणा चुनाव से लगा झटका

रायपुर। हरियाणा विधानसभा के लिए जारी मतगणना के बीच रुझानों में पिछड़ने से कांग्रेस पार्टी को झटका लगा है. इसकी बानगी वरिष्ठ कांग्रेस नेता धनेंद्र साहू के बयान में नजर आती है, जिन्होंने इसे अप्रत्याशित बताते हुए कहा कि ऐसा सोचा भी नहीं था. हरियाणा के रुझानों पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू ने कहा कि सोचा नहीं था कि ऐसे चुनाव परिणाम आएंगे. उम्मीद कर रहे थे कि दोनों राज्यों में कांग्रेस की सरकार बन रही है, लेकिन हरियाणा का परिणाम अप्रत्याशित है. जैसा रुझान रहा एमपी- छत्तीसगढ़ और…

Read More

नेपाल में दुनिया की सातवीं सबसे ऊंची चोटी ‘माउंट धौलागिरी’ पर गिरने से 5 रूसी पर्वतारोहियों की मौत

काठमांडू  नेपाल में विश्व की सातवीं सबसे ऊंची चोटी ‘माउंट धौलागिरी’ पर फिसलकर गिर जाने से पांच रूसी पर्वतारोहियों की मौत हो गई है। पर्वतारोही अभियान संचालित करने वाले एक आयोजक ने मंगलवार को यह जानकारी दी। रूसी पर्वतारोही नेपाल के शरदकालीन पर्वतारोहण सत्र के दौरान 8,167 मीटर ऊंचे माउंट धौलागिरी शिखर के लिए चढ़ाई चढ़ रहे थे। काठमांडू स्थित ‘आई एएम ट्रैकिंग एंड एक्सपीडिशन’ के पेम्बा जंगबू शेरपा ने बताया कि ये पर्वतारोही रविवार से लापता थे और मंगलवार को राहत बचाव के लिए निकले एक हेलीकॉप्टर ने उनके…

Read More

रानी अवंती चौक बस स्टैंड डिंड़ौरी में कैंडल जलाकर शांतिपूर्ण तरीके से मौन विरोध प्रदर्शन

डिंडोरी महिला कांग्रेश कमेटी द्वारा शांति पूर्वक धरना प्रदर्शन मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल के निर्देश अनुसार एवं पूर्व मंत्री डिंड़ौरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम के मार्ग दर्शन पर महिला कांग्रेस डिंडौरी जिलाध्यक्ष श्रीमति संतोषी रामजी साहू एवं महिला पदाधिकारियों के साथ रानी अवंती चौक बस स्टैंड डिंड़ौरी में कैंडल जलाकर शांतिपूर्ण तरीके से मौन विरोध प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के "बेटी बचाओं अभियान" के अंतर्गत  आज महिला पदाधिकारियों के साथ मौन केंडल मार्च क्योंकि भाजपा…

Read More

शासन पानी की समस्या दूर नहीं किया तो नपं झगराखाण्ड में उग्र आंदोलन-विकाश पाण्डेय

मनेंद्रगढ़/एमसीबी आम आदमी पार्टी के जिला सचिव विकाश पाण्डेय, मनेन्द्रगढ़ ब्लाक अध्यक्ष विशेष सोनी एवं खोंगापानी ब्लाक अध्यक्ष मो० कासिम द्वारा आज दिनांक: 08.10.2024. कलेक्टर  एमसीबी को पानी ना उपलब्ध हो पाने की गंभीर समस्या से अवगत कराया गया. जिला सचिव विकास पांडेय ने बताया कि, झगराखांड नगर पंचायत में पिछले दो महीने से पीएचई द्वारा बंद पानी सप्लाई के खिलाफ शिकायत पत्र दिया गया है. साथ ही मांग की गयी है कि, जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाये. विकास पांडेय ने आगे कहा की बड़े दुर्भाग्य…

Read More

छत्तीसगढ़-कोरबा में होमगार्ड के पति की टांगी मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा। जिले के सिंगापुर इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. नगर सेना में कार्यरत महिला कर्मी के घर घुसे अज्ञात हमलावर ने उसके पति की बेरहमी से हत्या कर दी है. हत्यारे ने मृतक शिव प्रसाद कंवर के गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर टांगी से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतारा है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार, मृतक शिव प्रसाद कंवर ( 46 वर्ष) का…

Read More

जिले के 54 दर्शनार्थी आज अयोध्या धाम के लिए रवाना

 मनेन्द्रगढ़/एमसीबी छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ’श्रीरामलला दर्शन’ अयोध्या धाम यात्रा योजना के अंतर्गत पहले चरण में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के 54 श्रद्धालु श्री रामलला के दर्शन के लिए आज रवाना हुये। इस योजना का लाभ लेने हेतु पहले चरण में जिले के लोगों ने अपना आवेदन प्रस्तुत किया था। कलेक्टर श्री डी. राहुल वेंकट के निर्देशन एवं परियोजना निदेशक नितेश उपाध्याय के मार्गदर्शन में 54 यात्रियों का चयन किया गया। अयोध्या धाम यात्रा हेतु आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 75 वर्ष निर्धारित की गई है। तीर्थयात्री के लिए यात्रा…

Read More

छत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री साय की केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल संग की बैठक, विकास और औद्योगिक नीतियों पर चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दोपहर 3:45 बजे केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से वाणिज्य भवन, दिल्ली में मुलाकात करेंगे. इस बैठक में छत्तीसगढ़ की विकास योजनाओं, नई औद्योगिक नीति और राज्य में व्यापार एवं निवेश के अवसरों पर गहन चर्चा की संभावना है. मुख्यमंत्री साय राज्य की नयी इंडस्ट्रियल पॉलिसी पर केंद्रीय मंत्री से सुझाव लेंगे और औद्योगिक कॉरिडोर की संभावनाओं पर भी विस्तार से बातचीत करेंगे. बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ में औद्योगिक ढांचे को मजबूती देने के लिए निवेश की संभावनाओं पर भी चर्चा…

Read More

गेंदबाजी कोच के रूप में शारजाह वारियर्स के साथ जुड़े क्रिस सिल्वरवुड

शारजाह, इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर क्रिस सिल्वरवुड को आईएलटी20 के आगामी सीजन के लिए शारजाह वॉरियर्स का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। सिल्वरवुड इससे पहले 2018 में फुल टाइम गेंदबाजी कोच के रूप में इंग्लैंड की पुरुष राष्ट्रीय टीम में शामिल हुए थे और अक्टूबर 2019 में ट्रेवर बेलिस के जाने के बाद मुख्य कोच का पद संभाला था। पूर्व तेज गेंदबाज ने अप्रैल 2022 में श्रीलंका के मुख्य कोच के रूप में शामिल होने से पहले फरवरी 2022 तक उस भूमिका को जारी रखा, जिससे उन्हें 2022 में…

Read More

छत्तीसगढ़-गरियाबंद में गहरी खाई में गिरी कार, बाल-बाल बचे चिकित्सा अधिकारी

गरियाबंद। सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ डॉ. सुनील रेड्डी कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे. नेशनल हाइवे 130 सी पर बारूका और कचना धुरवा के बीच में कार गहरे खाई में जा गिरी थी. जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त डॉक्टर रेड्डी अपनी कार खुद चला रहा थे. इस हादसे में उन्हें सामान्य खरोच भर आईं है. हादसा साइड देते वक्त अचानक मोड़ में कार के अनियंत्रित होने से हुआ है. हादसे के बाद कुछ देर के लिए डॉ. रेड्डी घटना स्थल पर बेहोश हो गए थे. होश में आने के बाद…

Read More

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में श्रीराम पथगमन स्थलों के विकास के लिए समिति गठित

भोपाल मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य शासन ने "श्रीराम पथगमन" स्थलों के विकास की समेकित योजना निर्माण, कार्यों के क्रियान्वयन एवं नियमित समीक्षा के लिए विभागीय सचिवों की समिति का गठन किया है। समिति में अपर मुख्य सचिव, जल संसाधन, प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन, लोक निर्माण, वित्त, सदस्य होंगे। प्रमुख सचिव संस्कृति/पर्यटन समिति के पदेन सदस्य सचिव होंगे।                        

Read More

छत्तीसगढ़-कवर्धा की कोमल साहू ने की थी आत्महत्या, पांच महीने बाद SIT के खुलासे पर प्रेमी और पत्नी गिरफ्तार

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में कोमल साहू की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. आज से पांच महीने पहले कोमल की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली थी. यह कोई हत्या नहीं बल्कि आत्महत्या थी. पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है. यह मामला पिपरिया थाना अंतर्गत बिरकोना गांव का है. कोमल साहू की लाश मिलने के बाद साहू समाज के लोगों ने हत्या की आशंका होने पर शिकायत की थी और मामले में उच्चस्तरीय जांच की…

Read More

माँ नर्मदा के जल को निर्मल रखने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अन्तर्विभागीय कार्यकारिणी समिति गठित

भोपाल राज्य शासन ने प्रदेश में जीवन दायिनी माँ नर्मदा के जल को निर्मल तथा अविरल प्रवहमान एवं समग्र विकास के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में गठित मंत्री-मण्डल समिति द्वारा लिये गये निर्णयों तथा निर्देशों के पालन के लिए अन्तर्विभागीय कार्यकारिणी समिति का गठन मुख्य सचिव की अध्यक्षता में किया है। समिति में अपर मुख्य सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, वन, प्रमुख सचिव, नगरीय विकास एवं आवास तथा राजस्व विभाग सदस्य होंगें। प्रमुख सचिव योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी समिति के सदस्य सचिव होंगे।  

Read More