रायपुर पीडब्ल्यूडी विभाग के इंजीनियर के घर कल रात चोरी हो गई। इंजीनियर परिवार के साथ मां दंतेश्वरी के दर्शन के लिए दंतेवाड़ा गए थे । तब उनके घर में चोरी की एक बड़ी घटना हुई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। टिकरापारा स्थित रावतपुरा फेस 1 निवासी देवेंद्र मत्स्यपाल के घर से गहने, नगद समेत करीब 7 लाख रुपये के सामान पार कर दिए। देवेंद्र की सूचना पर पुलिस मौके पर जांच कर रही है। पुलिस कॉलोनी और घर के…
Read MoreDay: October 9, 2024
पुलिस मुठभेड़ में दो गांजा तस्कर गोली लगने से घायल, 8 से 10 किलो मादक पदार्थ बरामद
कानपुर महाराजपुर थाना क्षेत्र में गांजा तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए हैं। पुलिस ने अनुसार इन बदमाशों के पास से 8 से 10 किलो तक मादक पदार्थ प्राप्त हुआ है। महाराजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और गांजा तस्करों के बीच देर रात यह मुठभेड़ हुई। एस के सिंह, पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कानपुर-प्रयागराज हाईवे से होते हुए स्कूटी पर सवार बदमाश मादक पदार्थों को लेकर आ…
Read Moreजयपुर एयरपोर्ट पर मंकीपॉक्स का संदिग्ध मामला, आरयूएचएसएच भेजा गया मरीज
जयपुर दुबई से जयपुर लौटे एक यात्री में मंकीपॉक्स के लक्षण दिखने के बाद उसे राजस्थान स्वास्थ्य एवं विज्ञान विश्वविद्यालय अस्पताल (आरयूएचएसएच) भेज दिया गया। मेडिकल स्टाफ ने यात्री को राजस्थान स्वास्थ्य एवं विज्ञान विश्वविद्यालय (आरयूएचएस) अस्पताल में आइसोलेट किया। मरीज के सैंपल को जांच के लिए सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज की लैब में भेजा गया। 20 वर्षीय संदिग्ध मरीज नागौर जिले का रहने वाला है। संदिग्ध मरीज को हल्का बुखार है और उसके शरीर पर लाल चकत्ते हैं। संदिग्ध आज फ्लाइट से सुबह दुबई से जयपुर आया, तो सवाई…
Read Moreमुंबई के वाद्रा से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया, लड़की को लिफ्ट देने के बहाने उसे नशे की दवा पिलाकर रेप किया
मुंबई मुंबई के वाद्रा से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक लड़की को लिफ्ट देने के बहाने उसे नशे की दवा पिलाकर रेप किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने पीड़िता को घर छोड़ने के बहाने लिफ्ट दी। इसके बाद पानी में नशे की दवा मिलाकर उसे पिला दिया, फिर उसके साथ रेप किया। लड़की ने आरोप लगाया कि जब वह होश में नहीं थी, तब दो लोग उसे अज्ञात स्थान पर ले गए और उसके रेप साथ किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि…
Read Moreपुणे में तेंदुए के हमले से हड़कंप, महिला की मौत से स्थानीय लोगों में रोष
पुणे पुणे के जुन्नर तालुका के पिंपरी पेंढार इलाके में बुधवार तेंदुए के हमले से एक बार फिर दहशत का माहौल है। आज सुबह करीब 5:30 बजे पीर पाट इलाके में तेंदुए ने 42 वर्षीय एक महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। यह पहली घटना नहीं है जब इस क्षेत्र में तेंदुए ने हमला किया है। इससे पहले भी तेंदुए ने कई बार बच्चों पर हमले किए हैं, इससे…
Read Moreभारत के सबसे बड़े समूह टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा की हालत गंभीर, अस्पताल में करवाया गया भर्ती : सूत्र
नई दिल्ली भारत के सबसे बड़े समूह टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा की हालत गंभीर है और उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया है। बुधवार को दो सूत्रों ने यह जानकारी दी। 86 वर्षीय टाटा ने सोमवार को कहा कि वह अपनी उम्र और संबंधित चिकित्सा स्थितियों के कारण नियमित चिकित्सा जांच से गुजर रहे हैं। बुधवार को उनकी स्थिति के बारे में जानकारी के लिए किए गए अनुरोध पर टाटा के प्रतिनिधि ने तुरंत कोई जवाब नहीं दिया।
Read Moreहरियाणा विधानसभा चुनाव का परिणाम निराशाजनक : मार्गरेट अल्वा
नई दिल्ली हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम ने एक बार फिर राजनीतिक समीकरणों को हिलाकर रख दिया है। इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली असफलता ने पार्टी के भीतर और बाहर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पूर्व राज्यपाल मार्गरेट अल्वा ने इस संदर्भ में अपनी चिंता और निराशा व्यक्त की है। उन्होंने चुनाव परिणामों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की मार्गरेट अल्वा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “हरियाणा के परिणाम निराशाजनक हैं। मैं 2004 से 2009 तक हरियाणा की जिम्मेदारी संभालने वाली एआईसीसी महासचिव…
Read Moreछत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना में बड़ी लापरवाही, हास्पिटल पर 31 लाख का जुर्माना और कुछ का पंजीयन निरस्त
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य नोडल एजेंसी द्वारा आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना और शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले अस्पतालों पर नियमित कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में राजधानी के 2 और डोण्डी लोहारा के एक निजी अस्पताल पर कार्रवाई की गई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य नोडल एजेंसी को अस्पतालों के खिलाफ अनावश्यक पैकेज ब्लॉक करने, आई.पी.डी. और आई.सी.यू. पैकेजों का दुरुपयोग करने, योजना के तहत लाभ देने से इनकार करने और अतिरिक्त नगद राशि वसूलने जैसी शिकायतें प्राप्त…
Read Moreइंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोडा, 35वां टेस्ट शतक लगाया
नई दिल्ली इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने बुधवार को मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर के 34 टेस्ट शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। रूट ने दिन के दूसरे सत्र में अबरार अहमद की गेंद पर सिंगल लेकर यह उपलब्धि हासिल की। रूट ने दिन के पहले सत्र में एलिस्टेयर कुक के 12,472 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा था। 1970 और 1980 के दशक में तेज गेंदबाजी, खासकर वेस्टइंडीज के खतरनाक तेज गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ अपनी तकनीक के…
Read Moreआतंकवाद के खिलाफ एकजुट हो प्रगति की राह पर जम्मू-कश्मीर : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
भाेपाल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अब तक के सबसे अच्छे प्रदर्शन को लेकर कहा कि राज्य की जनता आतंकवाद और अलगाववाद के खिलाफ एकजुट होकर प्रगति की राह पर निरंतर अग्रसर है। डॉ यादव ने कल देर रात एक्स पोस्ट में कहा, 'आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में सुरक्षा, विकास और समृद्धि के नित नये शिखरों को स्पर्श कर रहे जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया है। राष्ट्र प्रथम के…
Read Moreछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय लेंगे समीक्षा बैठक, कल नहीं होगा सीएम जनदर्शन कार्यक्रम
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंत्रालय में विभिन्न विभागों की समीक्षा करेंगे. दोपहर 2.50 से शाम 5 बजे तक चलने वाली इस बैठक में योजनाओं की समीक्षा की जाएगी. इस दौरान सीएम साय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश भी देंगे. लोगों की समस्याओं जानने और उनका समाधान करने सीएम हाउस में हर गुरुवार को जनदर्शन का आयोजन किया जाता है. इस बार गुरुवार यानि 10 अक्टूबर को होने वाले जनदर्शन को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है. सिविल जज भर्ती 2023 की मुख्य…
Read Moreमोदी सरकार में भारत ने गरीबी कम करके दिखाई है, UN अधिकारी ने जमकर की तारीफ, गिनाईं उपलब्धियां
नई दिल्ली भारत ने गरीबी कम करने, विद्युतीकरण को विस्तार देने और स्वच्छ जल एवं स्वच्छता तक पहुंच में महत्वपूर्ण प्रगति की है। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) की कार्यकारी निदेशक नतालिया केनम ने दी। अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा के दौरान, केनम ने कहा, "जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं, तो पाती हूं कि गरीबी में महत्वपूर्ण कमी आई है। विद्युतीकरण में हुई प्रगति और सभी के लिए स्वच्छ जल व स्वच्छता की आकांक्षाओं को देखना आश्चर्यजनक है। संयुक्त राष्ट्र के लिए यह गर्व की बात है…
Read Moreबिजली गिरने से एक लड़की की मौत हो गई, जबकि 6 महिलाएं झुलस गई, छत्तीसगढ़ के 4 संभाग में आज बारिश
रायपुर रायपुर में दोपहर बाद बिजली गिरने से एक लड़की की मौत हो गई, जबकि 6 महिलाएं झुलस गई हैं। सभी खेत में काम करने के लिए गई थीं। इसी दौरान हादसा हो गया। मामला सिलियारी के गोड़ी गांव का है। लड़की की पहचान कामिनी साहू (17) के रूप में हुई है। वहीं कांकेर में तेज आंधी में खेत में बिजली का तार गिर गया। इसकी चपेट में आकर मादा भालू और उसके 2 बच्चों की मौत हो गई। नरहरपुर वन परिक्षेत्र के देवी नवागांव भालुओं का शव देख ग्रामीणों…
Read Moreजयराम और खेड़ा के बयान पर नाराज Election Commission, खड़गे को पत्र लिखकर कही ये बात
नई दिल्ली हरियाणा में 48 सीटें जीतकर बीजेपी ने हैट्रिक मारी है. वहीं जीत की आस लगाए बैठी कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा. पार्टी के खाते में सिर्फ 37 सीटें ही आईं. नतीजे आने के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश और पवन खेड़ा ने नतीजों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए इसे तंत्र की जीत और लोकतंत्र की हार बता दिया था. इसको लेकर चुनाव आयोग ने आपत्ति दर्ज कराई है और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखा है और कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को मिलने का समय दिया है. चुनाव…
Read Moreमानसिक स्वास्थ्य के लिए योग, प्राणायाम और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाना अत्यंत आवश्यक: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग, प्राणायाम और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाना अत्यंत आवश्यक: उप मुख्यमंत्री शुक्ल उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा मानसिक स्वास्थ्य का सीधा संबंध हमारे दैनिक जीवन, विचारधारा और दिनचर्या से होता है नियमित योग और प्राणायाम तनाव को कम करने, मानसिक शांति बनाए रखने और जीवन में सकारात्मकता लाने का प्रभावी साधन है- उप मुख्यमंत्री शुक्ल भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (10 अक्टूबर) के अवसर पर प्रदेशवासियों को स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य…
Read More
