न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, विलियमसन हुए बाहर

ऑकलैंड न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। कीवी टीम के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन चोट के कारण तीन मैचों की सीरीज के शुरुआती मुकाबले से बाहर हो गए हैं। श्रीलंका दौरे पर विलियमसन की जांघ में चोट लगी थी जो अब तक पूरी तरह ठीक नहीं हो पाई है। न्यूजीलैंड की टीम में विलियमसन की जगह मार्क चैपमैन को शामिल किया गया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 16 अक्टूबर से बेंगलुरु में होगी। टीम…

Read More

राजस्थान-अजमेर में भाजपाइयों ने मनाया जीत का जश्न, आतिशबाजी कर एक-दूसरे को खिलाई जलेबी

अजमेर. अजमेर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शहर के गांधी भवन चौराहे पर हरियाणा चुनावों में पार्टी की पूर्ण बहुमत से जीत का जश्न मनाया और जलेबी खिलाकर जीत की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी भवन चौराहे पर जमकर आतिशबाजी की। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा कि हरियाणा में भाजपा को 48 सीटें मिली हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर में बीजेपी को 29 सीटें मिली हैं। आज नवरात्र का छठा दिन है। भाजपा की सरकार तीसरी बार हरियाणा में आई है। हमें हर…

Read More

इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने जो रूट

मुल्तान इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट बुधवार को मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन एलिस्टेयर कुक को पीछे छोड़कर टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। जो रूट ने दिन की शुरुआत पाकिस्तान की पहली पारी के 556 रनों के जवाब में 32 रन से की, उन्हें इंग्लैंड के दिग्गज कुक (12472 रन) को पीछे छोड़कर सर्वकालिक टेस्ट सूची में पांचवें स्थान पर पहुंचने के लिए सिर्फ 39 रन की जरूरत थी। चंद गेंदों में उन्होंने…

Read More

हरियाणा : चुनाव काउंटिंग खत्म होने के बाद BJP को मिले 2 और विधायक

नई दिल्ली हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद पार्टी का उत्साह बना हुआ है. इस बीच चुनाव में जीत दर्ज कर चुके दो निर्दलीय बीजेपी में शामिल हो गए हैं. चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत दर्ज कर चुके राजेश जून और देवेंद्र कादियान बीजेपी में शामिल हो गए हैं. हरियाणा चुनाव के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और अन्य बीजेपी नेताओं के साथ बैठक के बाद दोनों विधायक बीजेपी में शामिल हो गए. देवेंद्र कादियान ने सोनीपत जिले में पड़ने वाली गन्नौर सीट से जीत दर्ज…

Read More

राजस्थान-बीकानेर में ड्रोन से पाकिस्तान से पहुंचाई हेरोइन, दुबई से 11 करोड़ का हवाला के जरिए लेनदेन

बीकानेर. जिले से लगती पाक सीमा की नीलकंठ पोस्ट के पास बीती 2 अक्टूबर को ड्रोन के जरिये गिराई गई हेरोइन के मामले में तस्करों से की जा रही पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। संयुक्त जांच एजेंसियों की तस्करों से पूछताछ में सामने आया है कि पाक में बैठे तस्कर ने ही हेरोइन को गिराने की लोकेशन तय की थी और इसके पैसों का लेनदेन हवाला के जरिए दुबई से किया गया था। गौरतलब है कि खाजूवाला बॉर्डर एरिया में बीएसएफ को नीलकंठ पोस्ट के पास एक ड्रोन…

Read More

एमपी में रजिस्ट्री प्रक्रिया हो रही डिजिटल, नए नियमों के नवाचार से लाखों लोगों को मिलेगा फायदा

भोपाल मध्यप्रदेश में अब जमीन या मकान-दुकान की रजिस्ट्री कराना बहुत आसान हो गया है। 10 अक्टूबर से नए नियम लागू हो रहे हैं, जिसमें अब आपको गवाह लाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी और न ही बार-बार रजिस्ट्री ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ेंगे। इसे लेकर एमपी के फाइनेंस मिनिस्टर जगदीश देवड़ा ने बताया कि रजिस्ट्री प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाया जा रहा है। इसके लिए संपदा 2.0 नाम का एक नया सॉफ्टवेयर लॉन्च किया जा रहा है। सीएम डॉक्टर मोहन यादव 10 अक्टूबर को इसका शुभारंभ करेंगे। सॉफ्टवेयर का…

Read More

भोपाल में ड्रग्स फैक्ट्री मामले में अब कच्चा माल जब्त, बनाई जा सकती है 350 करोड़ की एमडी

भोपाल मध्य प्रदेश पुलिस ने  भोपाल में एक दुकान से भारी मात्रा में ड्रग्स बनाने का कच्चा माल जब्त किया। इसका हाल ही में सील की गई सिंथेटिक ड्रग्स फैक्ट्री के साथ कनेक्शन हो सकता है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) संजय अग्रवाल ने कहा कि जब्त सामग्री से 250 करोड़ से 350 करोड़ रुपये के अनुमानित मूल्य की एमडी ड्रग्स (मेफेड्रोन) का उत्पादन किया जा सकता है। बता दें कि हाल ही में गुजरात एटीएस और एनसीबी ने…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. वेणुगोपाल के निधन पर दु:ख व्यक्त किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश के प्रसिद्ध कार्डियक सर्जन एवं दिल्ली एम्स के पूर्व निदेशक डॉ. पी. वेणुगोपाल के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोक संदेश में कहा है कि स्व. डॉ. वेणुगोपाल ने हजारों सर्जरी कर लोगों के अमूल्य जीवन की रक्षा की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजन को यह असीम दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।  

Read More

राजस्थान-अलवर में साइबर सेल ने अपनी ही एसपी की कर डाली जासूसी, सात पुलिसकर्मी निलंबित

अलवर. भिवाड़ी में पुलिस की साइबर सेल अपनी ही पुलिस अधीक्षक (एसपी) की   जासूसी कर रही थी और तंत्र भी पुलिस का ही इस्तेमाल किया जा रहा था। मामले का खुलासा होने पर एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने साइबर सेल के इंचार्ज सहित सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इनमें सब इंस्पेक्टर श्रवण जोशी, हेड कांस्टेबल अवनीश कुमार, कांस्टेबल भीम, रोहिताश, सतीश, राहुल, दीपक शामिल हैं। पता चला है कि साइबर सेल का इंचार्ज श्रवण जोशी ही एसपी के मोबाइल नंबर की लोकेशन निकलवा रहा था। यह काम कब से…

Read More

हरियाणा में शानदार जीत कीम मनेन्द्रगढ़ भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर मनायी खुशियाँ

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत व लगातार तीन बार विजयी होने की हेट्रिक बनाने की भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक मे जमकर खुशियाँ मनायी और आतिशबाजी की तथा भाजपा कार्यकर्ता भारी संख्या में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने हरियाणा की जीत पर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया । इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी ने हरियाणा के चुनाव नतीजों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि यह भाजपा की डबल इंजन की सरकार की हरियाणा में दस वर्षों के किये गये कार्यों की जीत…

Read More

पीएम विद्यालय मनेरी में शिक्षा की गुणवत्ता पर प्रश्नचिन्ह

पीएम विद्यालय मनेरी में शिक्षा की गुणवत्ता पर प्रश्नचिन्ह बेफिक्री से आते हैं विद्यालय शिक्षक, हो रही है विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित मंडला आदिम जाति एवं जनजाति कार्य विभाग मंडला में एक चिंताजनक स्थिति उत्पन्न हो गई है, सूत्रों  की   जानकारी अनुसार  विकास खंड निवास अंतर्गत पीएम विद्यालय मनेरी में शिक्षक और प्राचार्य अक्सर विद्यालय नही आते हैं। उनकी नदारती के कारण विद्यार्थियों की शिक्षा गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। प्राचार्य बीपी दुबे की लगातार अनुपस्थिति ने न केवल विद्यालय के कार्यप्रणाली को बाधित किया है, बल्कि शिक्षा…

Read More

राजस्थान-अलवर में खेत की विवादित डोल पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल

अलवर. जिले के तिजारा थाना क्षेत्र के गांव डोटाना में कल रात खेत पर डोल के विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष छिड़ गया। इसमें करीब आधा दर्जन महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो को गंभीर हालत में अलवर रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार तिजारा के डोटाना गांव निवासी शेर मोहम्मद और उसके पुत्र का परिवार के मुनफेद, गफ्फार, इलियास, अब्बास और शाहिद समेत करीब आधा दर्जन लोगों के साथ जमीन की डोल को लेकर विवाद हो…

Read More

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य संचालन समिति गठित

भोपाल राज्य शासन ने राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) योजनांतर्गत भारत सरकार, पंचायती राज मंत्रालय द्वारा योजना के कार्यान्वयन के लिए उपयुक्त रणनीति और नीति तैयार करने, योजना की निगरानी और सभी स्तरों पर पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए राज्य संचालन समिति का गठन मुख्य सचिव की अध्यक्षता में किया है। समिति में कृषि उत्पादन आयुक्त, अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण, प्रमुख सचिव, समाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण, महिला एवं बाल विकास, स्कूल…

Read More

मनेंद्रगढ़ के गरबा नाइट्स धूम में उमड़ी भीड़, स्वास्थ्य मंत्री हुए शामिल

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी मनेंद्रगढ़ में तीन दिवसीय गरबा एंड डांडिया नाइट्स का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के पहले दिन बड़ी संख्या में लोग गरबा एंड डांडिया नाइट्स में पहुंचे। इस गरबा नाइट्स में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी पहुंचे। उन्होंने उपस्थित लोगों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी और भारत की सांस्कृतिक धरोहर का बखान किया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का गरबा नाइट्स में स्वागत एक विशेष अंदाज में किया गया। कार्यक्रम स्थल पर उनका स्वागत पारंपरिक गरबा नृत्य करते हुए किया गया। इस दौरान बच्चों ने…

Read More

पकंज बनकर गरबा खेलने पहुंचा वसीम, फोन में भरे मिले गंदे-गंदे चैट

 इंदौर  इंदौर शहर में नवरात्री के दौरान आयोजित होने वाले गरबा कार्यक्रमों में पहचान बदलकर मुस्लिम युवाओं के पकड़े जाने का सिलसिला लगातार जारी है। देवास के एक मुस्लिम युवक को टीजीएल गरबा में हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने पकड़ा तो उसके मोबाइल से लव जिहाद के मामले का भी खुलासा हो गया। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। मंगलवार को लाभगंगा परिसर में आयोजित टीजीएल गरबा में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता नाम बदलकर युवतियों को निशाना बनाने के मकसद से पहुंचने वाले मुस्लिम युवकों की धरपकड़…

Read More