राजस्थान-चित्तौड़गढ़ में संघर्षभरी अंतिम यात्रा, कंधे पर अर्थी रख कमर तक पानी से गुजरते हैं लोग

चित्तौड़गढ़. चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी कस्बे के निकटवर्ती कीरखेड़ा में बरसात के दिनों में किसी की मौत होने पर अंतिम यात्रा में लोगों को काफी संघर्ष करना पड़ता है। कंधों पर अर्थी को लेकर कमर या उससे अधिक गहरे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। यह समस्या विगत डेढ़ दशक से व्याप्त है। इसके बावजूद लोगों के सुविधाजनक रास्ता बनाने को लेकर जनप्रतिनिधियों या प्रशासन की ओर से वर्षों बाद भी गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। इसका खामियाजा क्षेत्र के लोगों को उठाना पड़ता है। आलम यह हो जाता…

Read More

छत्तीसगढ़-कोरबा में सालभर पहले बिछड़ी बालिका मिली, नवरात्रि के पंडाल में परिवार को मिली अपार खुशी

कोरबा. कोरबा में शारदीय नवरात्र पर्व कोरबा जिले के एक परिवार को अपार खुशी देने का माध्यम बन गया, जब  उसकी बिछड़ी हुई बालिका अचानक मिल गई। पूजा पंडाल में उसे एक परिजन ने देखा और जानकारी दी। जरूरी औपचारिकता के साथ अपना घर सेवा आश्रम ने बालिका को उसके परिजनों को सौंप दिया। सार्वजनिक रूप से होने वाले कार्यक्रमों के दौरान कई बार ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है जब भीड़भाड़ में छोटे बच्चे गुम हो जाते हैं और फिर वह पर्याप्त जानकारी के अभाव में अपने परिजनों से मिल…

Read More

रतना टाटा के निधन पर फिल्मी सितारों ने दी श्रद्धांजलि

मुंबई प्रसिद्ध उद्योगपति एवं टाटा संस के मानद अध्यक्ष पद्म विभूषण रतन एन टाटा के निधन पर फिल्मी सितारों ने उन्हें श्रंदाजलि दी है। भारत मे दिग्गटज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार की रात निधन हो गया। रतन टाटा के निधन की खबर आने के बाद से देश में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर लोग रतन टाटा को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों के सितारों ने रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये उन्हें श्रद्धांजलि दी है। संजय दत्त ने…

Read More

टकराव से कोई फायदा नहीं… केंद्र सरकार पर क्यों उमड़ा उमर अब्दुल्ला का प्यार?

श्रीनगर  जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव जीतते ही उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि पहली ही कैबिनेट बैठक में जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने वाला प्रस्ताव पारित किया जाएगा। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि सरकार गठन के बाद पहली बैठक में मंत्रिमंडल, राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए केंद्र पर दबाव डालने के वास्ते एक प्रस्ताव पारित करेगा। इसके बाद सरकार इस प्रस्ताव को प्रधानमंत्री के पास भेजेगी। जम्मू-कश्मीर चुनाव में पूर्व राज्य का दर्जा…

Read More

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने महान उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर व्यक्त किया शोक

नहीं रहे भारत के रतन” उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने महान उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर व्यक्त किया शोक भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि भारत के महान उद्योगपति, परोपकारी व्यक्तित्व, रतन टाटा के निधन की खबर सम्पूर्ण देश के लिए अत्यंत दुःखद है। टाटा ने अपने असाधारण नेतृत्व और समर्पण से न केवल भारत को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा और जनसेवा के क्षेत्र में भी अमूल्य योगदान दिया। उनका निधन देश के औद्योगिक जगत और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति…

Read More

खरगोन के जंगल में मिला महाराष्ट्र के बिल्डर का शव, ड्राइवर पर हत्या का संदेह

खरगोन मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक युवक का शव बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया है। मामला सनावद थाना क्षेत्र का है। शव महाराष्ट्र के औरंगाबाद के लापता बिल्डर का बताया जा रहा है। पुलिस ने प्रारंभिक विवेचना के आधार पर इसे हत्या बताया है। खरगोन के एसपी धर्मराज मीणा ने बताया कि सनावद थाना क्षेत्र के दौड़वा बिंजलवाड़ा मार्ग पर आज अधजली हालत में एक व्यक्ति का शव मिला। कंकाल बन चुका…

Read More

कोच और कप्तान से नैसर्गिक बल्लेबाजी करने की छूट : रिंकू

नई दिल्ली  बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में यहां अर्धशतक जमाते हुए हरफनमौला नीतिश रेड्डी के साथ 49 गेंद में 108 रन की साझेदारी कर भारत की जीत की नींव रखने वाले रिंकू सिंह ने कहा कि उन्हें कोच और कप्तान ने अपनी नैसर्गिक बल्लेबाजी करने की छूट दी है। भारत ने बुधवार को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर नौ विकेट पर 221 रन बनाने के बाद बांग्लादेश को नौ विकेट पर 135 रन पर रोक दिया। इस जीत से भारत ने 2-0…

Read More

असलाना से दमोह के बीच ट्रैक का काम पूरा, 120 किमी की रफ्तार से ट्रेन दौड़ाकर तीसरी रेल लाइन का किया निरीक्षण

 दमोह दमोह स्टेशन से असलाना के बीच तीसरी रेल लाइन का ट्रैक कंप्लीट हो गया है। इसलिए बुधवार को यहां पर 120 किमी की रफ्तार से ट्रेन दौड़ाकर थर्ड लाइन का निरीक्षण अधिकारियों ने किया। जल्द ही इस ट्रेक पर आवागमन शुरू होगा। जबलपुर रेल मंडल के एडीआरएम और रेलवे के सुरक्षा आयुक्त ने तीसरी रेलवे लाइन का निरीक्षण कर लिया है। दमोह से असलाना के बीच ट्रैक सही मिला है, लेकिन सागर रूट पर पथरिया से असलना के बीच में सुनार नदी और कटनी रूट पर घटेरा, बांदकपुर के…

Read More

सांसद संजय राउत के खिलाफ भोपाल क्राइम ब्रांच ने दर्ज किया मामला, क्या हैं आरोप?

 भोपाल राजधानी भोपाल की क्राइम ब्रांच ने महाराष्ट्र के शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ भ्रम फैलाने संबंधी अपराध दर्ज किया है। इस मामले की शिकायत जिला उपाध्याक्ष भाजपा महिला मोर्चा सुषमा चौहान ने की थी। सुषमा चौहान ने शिकायत में बताया कि एक्स पर एक वीडियो शिवसेना नेता संजय राउत का पोस्ट किया गया है। साथ ही राउत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी प्रसारित किया। इसमें मध्यप्रदेश शासन की लाड़ली बहना योजना के संबंध में जानबूझकर भ्रम फैलाने के लिए बोला गया है। राउत ने कहा है…

Read More

iPhone से कॉलिंग के लिए Wi-Fi Calling ऐसे करें एनेबल

  नेटवर्क में समस्या होने की वजह से कई बार कॉल करने में दिक्कत आती है. कई बार इमरजेंसी कॉल करने की जरूरत पड़ती है लेकिन खराब नेटवर्क की वजह से ऐसा हो नहीं पाता है. नेटवर्क ना होने की स्थिती में कॉल करना पॉसिबिल ही नहीं हो पाता है. हालांकि एक ऑप्शन आपके पास है. अब टेलीकॉम कंपनियां Wi-Fi calling फीचर देने लगी है. इस फीचर से मोबाइल नेटवर्क नहीं होने पर भी Wi-Fi के जरिए कॉल किया जा सकता है. कई मोबाइल में Wi-Fi calling फीचर इनबिल्ट दिया…

Read More

महाकाल लोक से पकड़ी गई है संदिग्ध महिला, पांच आधार कार्ड, उर्दू में लिखे दस्तावेज…

उज्जैन  महाकाल लोक में तैनात सुरक्षा एजेंसी के कर्मचारियों ने बुधवार सुबह एक संदिग्ध महिला को पकड़ा है। महिला को जब पकड़ने की कोशिश की गई, तब वह भागने का प्रयास करने लगी। सुरक्षा एजेंसी ने उसे महाकाल थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं, महिला की तलाशी ली गई तो उसके झोले से उर्दू में लिखे कुछ दस्तावेज और 5 आधार कार्ड बरामद हुए हैं। आधार कार्ड में अलग-अलग नाम महिला के पास जो आधार कार्ड मिले हैं, उस पर मुस्लिमों के नाम हैं। सभी पर अलग-अलग नाम…

Read More

जिला बदर आदतन अपराधी संतोष पटेल कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार

अनूपपुर            पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शान्ति पूर्ण मनाये जाने हेतु लगातार असामाजिक तत्वो एवं आदतन अपराधियो की चेकिंग कर सख्त कार्यवाही की जा रही है।  बुधवार की रात्रि आदतन अपराधियो की चेकिंग के दौरान टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन, प्रधान आरक्षक शेख रसीद एवं महेन्द्र राठौर के द्वारा जिला बदर आदतन आरोपी संतोष पटेल पिता रामकुमार पटेल उम्र करीब 30 साल निवासी वार्ड न. 09 अनूपपुर को शंकर मंदिर तिराहा के पास जिला बदर आदेश…

Read More

नायब सैनी का हरियाणा में मुख्यमंत्री बनना फाइनल, क्या बीजेपी बनाएगी एक दलित डेप्युटी सीएम?

नई दिल्ली  हरियाणा में बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के सीनियर नेताओं से मुलाकात की। पार्टी के हरियाणा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि सैनी और उनकी पार्टी के सीनियर नेताओं से मुलाकात शिष्टाचार मुलाकात है। सरकार बनाने को लेकर दशहरे के बाद बात होगी। मुख्यमंत्री और शपथ ग्रहण के साथ ही मंत्रिमंडल को लेकर तभी बात होगी। उधर, सैनी ने कहा कि केंद्रीय पर्यवेक्षक जल्द ही राज्य का दौरा करेंगे…

Read More

अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ भारतीय किसान संघ हुआ लामबंद

अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ भारतीय किसान संघ हुआ लामबंद जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू के नेतृत्व में कलेक्टर के नाम सौपा ज्ञापन डिंडोरी शहपुरा किसानों के हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दूर करवाने के लिए शासन-प्रशासन तक आवाज बनने का कार्य भारतीय किसान संघ डिंडोरी करती है । इन दिनों शक्ति की उपासना में सभी लोग लगे हुए है, वहीं विघुत विभाग शहपुरा भी अघोषित बिजली करने में लगी है । यहा तक की ग्रामीण क्षेत्रों मे 10 घंटे तक लगातार बिज़ली बंद होने से ग्रामीण किसान परेशान होते है  l…

Read More

देश ने दूरदर्शी उद्योगपति और सच्चे देशभक्त को खोया : राज्यपाल पटेल

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रतन टाटा के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि रतन टाटा के निधन से देश ने एक दूरदर्शी उद्योगपति और एक सच्चे देशभक्त को खो दिया है। राज्यपाल पटेल ने शोक संदेश में कहा है कि टाटा एक महान उद्योगपति और समाजसेवी थे। उनका निधन भारतीय उद्योग जगत और समाज के लिए बड़ी क्षति है। टाटा ने भारतीय उद्योग को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया है। उनकी विरासत हमेशा हमारे दिलों में रहेगी। राज्यपाल पटेल ने परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा…

Read More