कोलकाता पश्चिम बंगाल के कोलकाता में अनशन पर बैठे डॉक्टर अनुस्तूप मुखर्जी को पेट दर्द के बाद शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रदर्शन पर बैठे जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन रविवार को 10वें दिन में प्रवेश कर गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुखर्जी को शनिवार देर रात कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में भर्ती कराया गया। वह पिछले 48 घंटों में अस्पताल में भर्ती होने वाले तीसरे जूनियर डॉक्टर हैं। मुखर्जी से पहले डॉ. अनिकेत महतो और डॉ. आलोक वर्मा क्रमशः आरजी…
Read MoreDay: October 13, 2024
खाद्य मंत्री ने अधिकारियों को धान खरीदी की व्यवस्था को सही करने के दिए निर्देश
रायपुर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि गोदामों में भंडारण की गुणवत्ता और वजन में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर ऐसी कोई अनियमितता पाई जाती है, तो इसके लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, मंत्री ने राशन दुकानों का भी निरीक्षण करने का आदेश दिया है ताकि वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित हो सके। धान खरीदी का…
Read Moreबॉम्बे हाई कोर्ट ने दी 29 हफ्ते का गर्भ गिराने की इजाजत, 14 साल की रेप पीड़िता हो गई गर्भवती
मुंबई बॉम्बे हाई कोर्ट ने 14 साल की एक रेप पीड़िता को मेडिकल बोर्ड के ओपीनियन के खिलाफ 29 हफ्ते का गर्भ गिराने की इजाजत दे दी है। जेजे अस्पताल के मेडिकल बोर्ड ने गर्भपात के खिलाफ अपने विचार रखे थे। जस्टिस सारंग कोटवाल और नीला गोखले की बेंच ने कहा, पीड़िता की सुरक्षा और इच्छा किसी अन्य चीज से ज्यादा महत्वपूर्ण है। बता दें कि पीड़िता की प्रेग्नेंसी 24 सप्ताह की सीमा को पार कर चुकी थी। इसके बाद पीड़िता की मां ने हाई कोर्ट का रुख किया। पीड़िता…
Read Moreमंडियों में धान की खरीद न होने के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, कहीं हाईवे तो कहीं रेल ट्रैक पर बैठ जताया रोष
चंडीगढ़ धान खरीद को लेकर किसानों ने पूरे पंजाब में अलग-अलग इलाकों में विरोध प्रदर्शन किया। कहीं हाईवे जाम किया तो कहीं रेल की पटरियों पर बैठकर अपना रोष प्रदर्शन किया। उड़मुड़ टांडा में जालंधर-जम्मू हाईवे जाम कर के दोआबा किसान कमेटी पंजाब ने धान की खरीद सही ढंग से करने की आवाज उठाई। जत्थेबंदी के राज्य प्रधान जंगवीर सिंह चौहान और महासचिव पृथपाल सिंह गुराया के नेतृत्व में दानामंडी आढ़ती एसोसिएशन, शैलर मालिकों और मजदूरों ने मिलकर पंजाब तथा केंद्र सरकार के खिलाफ बिजली घर चौक नजदीक करीब 12…
Read Moreउज्जैन के पूर्व पार्षद हत्याकांड में 2 भाइयों को मिली 40 लाख सुपारी
उज्जैन उज्जैन के वजीर पार्क कॉलोनी में रहने वाले पूर्व पार्षद गुड्डू उर्फ कलीम की शुक्रवार तड़के 5 बजे घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का प्रयास 4 अक्तूबर से किया जा रहा था। जिसका षड़यंत्र गुड्डू की पत्नी निलोफर, बड़े बेटे आसिफ उर्फ मिंटू और 13 साल से बेदखल छोटे बेटे दानिश ने पूर्व पार्षद की साली के दामाद इमरान के साथ रचा था। हत्या के लिये वजीर पार्क कॉलोनी में रहने वाले 2 सगे भाइयों सोहराब और जावेद को षडयंत्र में शामिल किया गया,…
Read Moreगुजरात में नाबालिग से रेप का आरोपी सजा काट रहा था, कैदी ने जेल में लगा ली फांसी
हिम्मतनगर गुजरात में नाबालिग से रेप करने के आरोप में जेल में बंद एक आरोपी ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने पहली मंजिल पर शौचालय के वेंटिलेटर से बंधी रस्सी से फांसी लगा ली। उस समय अन्य कैदी नाश्ते के लिए लाइन में लगे थे। गुजरात में एक विचाराधीन कैदी के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि 24 साल के एक विचाराधीन कैदी ने गुजरात के साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर उप जेल में एक बैरक के शौचालय में…
Read Moreफिल्म ‘विजय 69’ में एक 69 वर्षीय ट्रायथलीट की कहानी
मुंबई, बालीवुड फिल्म ‘विजय 69’ एक 69 वर्षीय ट्रायथलीट की कहानी को प्रस्तुत करती है। यह फिल्म दर्शाती है कि कैसे एक बुजुर्ग व्यक्ति सामाजिक अपेक्षाओं को चुनौती देते हुए ट्रायथलॉन के लिए प्रशिक्षण लेता है, और यह संदेश देती है कि उम्र कोई भी हो, महानता की संभावनाएं असीम होती हैं।यह ट्रायथलीट उम्र की सीमाओं को तोड़कर अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए संघर्ष करता है। इस फिल्म में हास्य और भावनाओं का अद्भुत मिश्रण है, और यह उन रिश्तों को भी उजागर करती है जो हमें सहारा…
Read Moreप्रदेश को रोजगारपरक बनाने के साथ विकास के हर आयाम को तय कर रही है सरकार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश को रोजगारपरक प्रदेश बनाने के साथ ही विकास के हर आयाम को तय कर रही है। प्रदेश की भौतिक सम्पदाओं का सदुपयोग कर आर्थिक रूप से सम्पन्न मध्यप्रदेश बनायेंगे। उन्होंने कहा कि उज्जैन में 350 करोड़ रुपये की लागत से प्रतिभा स्वराज इकाई का आज शुभारम्भ किया गया है, जिससे 5 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। उज्जैन के बेस्ट इंटरप्राइजेस और प्रतिभा स्वराज की इकाइयों से लगभग 10 हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध होंगे। इसी प्रकार…
Read Moreरूस में एमबीबीएस छात्रा की मौत, मध्य प्रदेश सरकार ने केंद्र से शव भारत लाने की अपील की
भोपाल रूस में सड़क दुर्घटना में मध्य प्रदेश की रहने वाली एमबीबीएस छात्रा की मौत के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि उनकी बेटी का पार्थिव शरीर वापस लाया जाएगा। छात्रा के परिवार ने प्रदेश सरकार से अंतिम संस्कार के लिए शव वापस लाने की अपील की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार शव वापस लाने के लिए हर संभव मदद करेगी। एक अधिकारी ने बताया कि सीएम मोहन यादव ने राज्य गृह विभाग को निर्देश दिया…
Read Moreबिलासपुर-नागपुर और दुर्ग-विशाखापट्नम वंदेभारत को लेकर होगा बड़ा बदलाव
रायपुर छत्तीसगढ़ में दो वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन हो रहा है. बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत लगभग हाउस फुल चल रही है. इस ट्रेन का परिचालन मात्र 8 कोच के साथ किया जा रहा है. ऐसे में बर्थ की संख्या भी कम है. हालात यह है कि ट्रेन की एक्यूपेसी 117 प्रतिशत तक पहुंच जाती है. मतलब कई दिन तो ट्रेन में वेटिंग लिस्ट चलती है. दूसरी तरफ दुर्ग विशाखापट्नम वंदे भारत ट्रेन का परिचालन 16 कोच के साथ किया जा रहा है. इस ट्रेन में सफर करने के लिए यात्री…
Read Moreछतरपुर में चोरी के आरोप में बच्चों के साथ बर्बरता
छतरपुर छतरपुर जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी गल्ला मंडी में भीड़ का तालिबानी चेहरा सामने आया है। जहां चोरी के आरोप में पकड़े गए तीन नाबालिगों के साथ भीड़ द्वारा अमानवीय कृत्य किया गया है। भीड़ द्वारा नाबालिगों को रस्सी से बांधकर जुलूस निकालते हुए थाने ले गए। बताया गया कि चोरी के आरोप में पकड़े गए इन नाबालिगों के साथ मारपीट भी गई। लोगों ने बताया कि काफी समय से नगर की सब्जी मंडी में लोगों के साथ जेब कटने, मोबाइल चोरी की घटना हो रही थी।…
Read Moreहरियाणा बसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पानीपत राजपूत सभा के अध्यक्ष नरेंद्र राणा का हुआ निधन
हरियाणा हरियाणा बसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पानीपत राजपूत सभा के अध्यक्ष नरेंद्र राणा का हुआ निधन। उनके बेटे गोपाल राणा ने बसपा-इनेलो की टिकट पर असंध विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। जिसमें वह हार गए थे। इसके बाद नरेंद्र राणा को चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हरियाणा चुनाव प्रचार के दौरान वह अपने बेटे गोपाल राणा के समर्थन में वोट की अपील करते नजर आए थे। उनकी हालत में थोड़ा सुधार हुआ था, लेकिन चुनाव के बाद उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती…
Read Moreदेशभर में जल रहा था रावण, इधर एक ही परिवार के आठ सदस्यों की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया
कैथल कल दशहरे के दिन मुंदडी गांव के पास सिरसा ब्रांच नहर में हुए हादसे ने पूरे जिले को झझकोर कर कर रख दिया है। एक ही परिवार के आठ सदस्यों की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। घटना के बाद गांव में किसी के भी घर में चूल्हा नहीं जला, सभी ग्रामीण अपने दुकान व काम धंधे छोड़कर पीड़ित परिवार का ढांढस बंधाने पहुंचे। परिवार के आठ सदस्यों की एक साथ चिताएं जलाई गई। जिसके बाद गांव में चारों ओर मातम की चीख और पुकार ही…
Read Moreभारत की असली परीक्षा आज, सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला हर हाल में जीतना होगा
शारजाह विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 18वां मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में दोनों के महामुकाबला खेला जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियंस ऑस्ट्रेलिया विजय रथ पर सवार है। वह टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 14 मैच जीत चुकी है। ऐसे में भारतीय टीम के लिए मुकाबला जीतना आसान नहीं होगा। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। भारतीय टीम पहला मैच न्यूजीलैंड से हारी थी। इसके बाद उसने पाकिस्तान और श्रीलंका को हराया। वह वर्तमान में अंक तालिका…
Read Moreगाजियाबाद: महंत नरसिंहानंद के विवादित बयान के बाद महापंचायत का आयोजन, पुलिस ने नहीं दी अनुमति
गाजियाबाद गाजियाबाद की डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद द्वारा दिए गए विवादित बयान के बाद हुए तनाव के बीच रविवार को महापंचायत की घोषणा की गई है। मंदिर समिति और स्थानीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सभी हिंदू संगठनों से अपील की है कि वह महापंचायत में भाग लें। इस महापंचायत के आयोजन को लेकर पुलिस की ओर से कोई अनुमति नहीं दी गई है। पुलिस के अनुसार, सुरक्षा-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किसी को भी मंदिर परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सुरक्षा के…
Read More
