लॉरेंस बिश्नोई गैंग के काम करने का अलग ही तरीका है और पूरे देश में करीब 700 शार्प शूटर उसने खड़े किए

नई दिल्ली महाराष्ट्र के सीनियर नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आ रहा है। अब तक पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है तो खंडन भी नहीं किया है। वहीं लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने तो इसकी जिम्मेदारी ही ले ली है। इस हत्याकांड को सलमान खान को धमकी से भी जोड़कर देखा जा रहा है। इसके चलते यह कांड हाईप्रोफाइल हो गया है और पुलिस मुंबई से लेकर दिल्ली तक तफ्तीश में जुटी है। इस बीच जानकारी सामने आई है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग…

Read More

बेंगलुरु से एक सनसनीखेज घटना, पहले बेटियों की हत्या फिर मां ने लगा ली फांसी, काम से लौटे पिता ने दी जान

बेंगलुरु बेंगलुरु से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां पर एक 29 वर्षीय विवाहिता ने अपनी दो बेटियों की हत्या के बाद खुद को फांसी लगा ली। शाम को पति घर लौटा तो सभी का शव देखकर उसने भी अपनी जान दे दी। घटना रविवार दोपहर को उत्तरी बेंगलुरु के घर में हुई। मरने वालों में अविनाश, उसकी पत्नी ममता, बेटियां अनन्या और अधीरा हैं। एक बेटी की उम्र दो और दूसरी की उम्र 4 साल थी। यह परिवार मूल रूप से कलबुर्गी जिले का रहने वाला था और…

Read More

राजकुमार राव नहीं खरीद सकते महंगी कार, बताई बड़ी वजह

मुंबई, एक्टर राजकुमार राव पिछले कुछ दिनों से फिल्म 'स्त्री-2' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। इस बीच राजकुमार राव ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह उतने अमीर नहीं हैं जितना लोग सोचते हैं। एक्टर राजकुमार राव ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ''मेरे पास उतना पैसा नहीं है जितना लोग सोचते हैं। लोग सोचते हैं कि मेरे पास 100 करोड़ हैं।…

Read More

डीईओ से मिलकर शिक्षक मोर्चा पदाधिकारीयो ने शीघ्र प्रधान पाठक पर पदोन्नति की मांग की

रायपुर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा सहायक शिक्षक से प्राथमिक शाला प्रधानपाठक पदोन्नति करने हेतु जिला संचालक द्वय ओमप्रकाश सोनकला एवं भानुप्रताप डहरिया के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर विजय कुमार खंडेलवाल से मिलकर प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक के पद पर शीघ्र पदोन्नति करने के लिए ज्ञापन  सौपा गया।जिस पर डीईओ द्वारा 15/10/2024 को अंतिम दावा आपत्ति पश्चात दीपावली पूर्व पदोन्नति के लिए काउंसिलिंग के माध्यम से पदस्थापना करने का आश्वस्त किया गया। अनुकंपा नियुक्ति शिक्षाकर्मी वर्ग 3 इंद्रकुमार देवांगन को विगत 10 माह का लंबित वेतन भुगतान हेतु…

Read More

ईरानी जनरल अब्बास निलफोरोशन भी मारे गए थे, जब उनका जनाजा निकला तो हजारों लोग हुए शामिल

तेल अवीव इजरायल के हमले में बीते महीने लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्लाह का टॉप कमांडर सैयद हसन नसरल्लाह मारा गया था। उसके साथ ही ईरानी जनरल अब्बास निलफोरोशन भी मारे गए थे। मंगलवार को ईरान में अब्बास को दफन किया गया और उनका जनाजा निकला तो हजारों लोग उसमें शामिल हुए। अब्बास को पूरे राजकीय सम्मान के साथ दफन किया गया और जनाजे में ईरानी सेना का बैंड बजता दिखा। इसके अलावा बड़े पैमाने पर उमड़े हुजूम ने इजरायल और अमेरिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उन्हें…

Read More

विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व का ऐतिहासिक मुरिया दरबार संपन्न

जगदलपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व हमारी आस्था और परम्परा का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है, जो सर्वाधिक लम्बी अवधि तक मनाया जाता है। बस्तर दशहरा पर्व को बस्तर अंचल के सभी लोग पूरी श्रद्धा-आस्था के साथ मनाते हैं और इसमें सक्रिय सहभागिता निभाते हैं। वहीं ऐतिहासिक बस्तर दशहरा अब देश-दुनिया के लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध हो गया है, जिससे अब पर्यटकों की संख्या में वृद्धि के साथ ही स्थानीय लोगों की आय को संबल मिला है। मां दंतेश्वरी…

Read More

गुजरात के बनासकांठा के डीसा में तनाव की स्थिति, गरबा खेल रही पत्नी को फुसला कर ले गया मुस्लिम लड़का

बनासकांठा गुजरात के बनासकांठा के डीसा में तनाव की स्थिति है। दरअसल, गरबा खेलने गई एक शादीशुदा हिंदू महिला वापस घर नहीं लौटी। महिला के पति ने एक मुस्लिम लड़के पर गंभीर आरोप लगाया है। पति ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसकी पत्नी को बहलाया-फुसलाया और उसे अपने साथ लेकर चला गया। पत्नी को फुसला कर ले गया मुस्लिम लड़का 'देश गुजरात' की रिपोर्ट के मुताबिक, यह बनासकांठा के डीसा तालुका की घटना है। पति ने थाने पहुंच कर पुलिस को बताया कि नवरात्र में गरबा खेलने…

Read More

टेलीविजन सीरीज फौजी का सीक्वल फौजी 2 अनाउंस

नई दिल्ली शाहरुख खान ने साल 1989 की टेलीविजन सीरीज 'फौजी' से अपना टीवी डेब्यू किया था. इस आइकॉनिक सीरीज के सीक्वल के लिए फैंस को काफी लंबा इंतजार करना पड़ा. लेकिन अब फिल्म मेकर संदीप सिंह ने दूरदर्शन के साथ मिलकर इस क्लासिक शो का सीक्वल 'फौजी 2' की अनाउंसमेंट कर दी है. सोशल मीडिया पर अनाउंस किया शो फिल्म मेकर संदीप सिंह ने शो की अनाउंसमेंट करते हुए इंस्टाग्राम पर स्टार कास्ट रिवील कर दी है. इसके साथ उन्होंने लिखा है- 'भारत में अब तक का सबसे प्रतिष्ठित…

Read More

उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव सभी सीटों पर एक साथ 13 नवंबर को वोटिंग होगी और नतीजे घोषित हो जाएंगे

लखनऊ यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों का सेमीफाइनल कहे जा रहे उपचुनावों का सेट तैयार हो गया है। सभी सीटों पर एक साथ 13 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को मतगणना के साथ नतीजे घोषित हो जाएंगे। चुनाव आयोग ने मंगलवार को यूपी की दस विधानसभा सीटों में से नौ सीटों पर उपचुनाव का ऐलान कर दिया। अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर फिलहाल उपचुनाव नहीं होगा। इसके पीछे कुछ त्योहारों और मेलों को कारण बताया गया है। जिन सीटों पर वोटिंग होगी उनमें मैनपुरी की…

Read More

महत्वपूर्ण समय पर जब ओमप्रकाश धनखड़ से बात की तो वह भावुक हो गए, कांग्रेसियों पर साधा जमकर निशाना

चंडीगढ़ भारतीय जनता पार्टी का वह दौर जब पूरे प्रदेश में चुनिंदा व्यक्ति ही पार्टी का झंडा उठाते थे या यूं कहें कि भाजपा का कार्यकर्ता होना एक हंसी का पात्र होना होता था तो भी गलत नहीं होगा। उस वक्त रामविलास शर्मा, अनिल विज, ओमप्रकाश धनखड़ सरीखे कुछ नेता ही पार्टी के लिए समर्पित रूप से कार्यरत थे। आज अगर भाजपा प्रदेश में हैट्रिक मारकर सरकार बना रही है तो इसके पीछे इन नेताओं की तोड़ मेहनत को एक बड़ा श्रेय है। अब जब प्रदेश में तीसरी बार भाजपा…

Read More

हॉकी इंडिया लीग 2024-25 : पुरुष वर्ग में खिलाड़ियों की नीलामी पूरी, सभी आठ टीमों की यह है पूरी सूची

नई दिल्ली  हॉकी इंडिया लीग की सात साल बाद वापसी दो दिवसीय पुरुष नीलामी के साथ हुई जो सोमवार को नई दिल्ली में समाप्त हुई। नीलामी के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह सबसे महंगे बिके, उन्हें सूरमा हॉकी क्लब ने 78 लाख रुपये की बोली लगाकर खरीदा, जबकि सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी अर्जेंटीना से जर्मन राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी गोंजालो पेइलट की रही, जिन्हें हैदराबाद तूफान ने 68 लाख रुपये में खरीदा। हॉकी इंडिया लीग 2024-25 सीजन से पहले फ्रेंचाइजी की पूरी टीम पर एक नजर: दिल्ली एसजी पाइपर्स- डिफेंडर:…

Read More

मूर्ति विसर्जन के दौरान मारे गए युवक के परिवार के सदस्यो ने योगी से की मुलाकात, उचित करवाई की मांग की

बहराइच उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में मूर्ति विसर्जन बवाल में मारे गए युवक राम गोपाल मिश्रा के परिवार के सदस्य मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात किए। सीएम योगी ने परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया। योगी ने कहा कि दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। इस बीच, मुलाकात से पहले मारे गए राम गोपाल की पत्नी रोली मिश्रा ने कहा कि जिस तरह से उसने मेरे पति की हत्या की है, उसे भी उसी तरह से सजा मिलनी चाहिए। बहराइच में रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस…

Read More

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से कई दिन पहले से ही नेताओं की जुबानी जंग हुई तेज

मुंबई महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से कई दिन पहले से ही नेताओं की जुबानी जंग तेज हो गई है। शिवसेना के उद्धव गुट की ओर से पिछले दिनों एकनाथ शिंदे की दाढ़ी पर टिप्पणी की गई थी। अब उस पर सीएम एकनाथ शिंदे ने जवाब दिया है। उन्होंने एक रैली में कहा कि इस दाढ़ी को हल्के में मत लेना। इसने ही महाविकास अघाड़ी की गाड़ी को पलटा दिया है। उन्होंने कहा कि हमने एक चलती हुई सरकार को टांग दिया। यह आसान बात नहीं है।…

Read More

सैनी कैबिनेट में शामिल हो सकती हैं ये 4 महिलाएं, सावित्री जिंदल को मिलेगी जगह?

सोनीपत हरियाणा में बीजेपी ने सियासी हैट्रिक लगाते हुए तीसरी बार सरकार बनाने की तैयारी कर ली है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नेतृत्व वाली नई सरकार का 17 अक्टूबर को शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है. इस नई सरकार में चार महिला मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है. 2024 के विधानसभा चुनावों में 13 महिला विधायक चुनी गई हैं जिसमें से 5 बीजेपी की हैं. इसके अलावा हिसार से निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल ने भी बीजेपी को समर्थन दे दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, सावित्री जिंदल के अलावा…

Read More

मुख्यमंत्री साय बोले- आदिवासी समाज का बेटा इसलिए हर सुख-दुख में साथ हूं

प्रतापपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि वे भी आदिवासी समाज के ही बेटे हैं इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति के सुख- दुख व जरूरतों को समझते हैं। पूर्व की सरकार में प्रदेश का विकास रुका हुआ था। भाजपा सरकार अब तेजी से विकास कार्यों को पूरा करने में लगी हुई है। विधानसभा चुनाव से पूर्व मोदी की गारंटी नाम से किए गए प्रत्येक वादे को पूरा किया जा रहा है। आप लोगों के आशीर्वाद से ही सरगुजा संभाग की पूरी 14 सीटों पर भाजपा को विजय मिली। इसी…

Read More