नई दिल्ली हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की अप्रत्याशित हार ने पार्टी में कलह को और बढ़ा दिया है। चुनाव के दौरान ही कुमारी सैलजा और भूपिंदर सिंह हुड्डा के बीच सीधा टकराव दिख रहा था। इसके अलावा एक और तीसरा धड़ा रणदीप सिंह सुरजेवाला का था। अब यह कलह फिर से सतह पर आती दिख रही है। कुमारी सैलजा ने तो हाईकमान से मांग कर दी है कि संगठन में बदलाव किए जाएं। इस तरह फिर से उनका सीधा निशाना भूपिंदर सिंह हुड्डा पर ही है। ऐसा इसलिए क्योंकि…
Read MoreDay: October 15, 2024
बालोद के ग्राम पीपरछेड़ी में नए स्कूल भवन और शिक्षकों की भर्ती की मांग को लेकर पैरेंटस ने की तालाबंदी
बालोद छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्राम पीपरछेड़ी में नए स्कूल भवन और शिक्षकों की भर्ती की मांग को लेकर गांव के निवासियों और छात्र-छात्राओं ने प्राइमरी और हाई स्कूल में तालाबंदी कर दी। प्रदर्शनकारियों ने स्कूल के गेट के बाहर एकत्र होकर जमकर नारेबाजी की और जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ "हाय हाय" के नारे लगाए। इस दौरान करीब 200 से अधिक ग्रामीण, शाला समिति के सदस्य, पालक और छात्र उपस्थित थे। तालाबंदी की सूचना मिलते ही एसडीएम प्रतिमा ठाकरे, जिला शिक्षा अधिकारी पीसी मरकले, तहसीलदार आशुतोष शर्मा, बीईओ…
Read Moreकाजोल-कृति सेनन की फिल्म ‘दो पत्ती’ का ट्रेलर रिलीज
मुंबई, पिछले कई दिनों से एक्ट्रेस कृति सेनन और अभिनेत्री काजोल उनकी आने वाली फिल्म 'दो पत्ती' को लेकर हर कोई उत्सुक है। कुछ महीने पहले इस फिल्म के टीजर को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब हाल ही में 'दो पत्ती' का ट्रेलर आया है। इसमें कोई शक नहीं कि ट्रेलर बेहद शानदार है। ट्रेलर की शुरुआत में काजोल एक शख्स से तरह-तरह के सवाल पूछती नजर आ रही हैं। इसके बाद ट्रेलर में एक्शन की एंट्री होती है। कृति उस शख्स के साथ बर्फीले इलाके में चलती…
Read Moreप्रो कबड्डी लीग सीजन 11 में पटना पाइरेट्स की कमान संभालेंगे शुभम शिंदे
नई दिल्ली प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन 11 के लिए पटना पाइरेट्स ने डिफेंडर शुभम शिंदे को कप्तान और अंकित को उप-कप्तान बनाया है। पीकेएल का 11वां संस्करण 18 अक्टूबर से शुरू होगा। महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के कोलकेवारी गांव के रहने वाले 26 वर्षीय शुभम शिंदे अपने सकारात्मक स्वभाव और अनुशासन के कारण कबड्डी खिलाड़ियों और प्रशंसकों के बीच लोकप्रिय हैं। उनकी अनूठी डिफेंडिंग शैली ने हमेशा टीम को मजबूती दी है। शुभम ने प्रो-कबड्डी में 100 से अधिक प्रतिस्पर्धी मैच खेले हैं और उनके पास अपनी साख का…
Read Moreदिल्ली हाफ मैराथन 2024 में शामिल होंगे जोशुआ चेप्टेगी, मुक्तार एड्रिस, इलिश मैककोलगन
नई दिल्ली रविवार को होने वाली दिल्ली हाफ मैराथन 2024 में पुरुषों की दौड़ में दो बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता जोशुआ चेप्टेगी, दो बार के 5000 मीटर विश्व चैंपियन मुक्तार एड्रिस और महिलाओं की दौड़ में 10,000 मीटर में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन इलिश मैककोलगन शामिल होंगी। पेरिस 2024 ओलंपिक में 10,000 मीटर में अपनी जीत से तरोताजा, युगांडा के चेप्टेगी वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं और 10,000 मीटर में तीन बार के विश्व चैंपियन रह चुके हैं और हाफ…
Read Moreटेस्ट क्रिकेट का स्तर सबसे ऊंचा, इसमें हालात के हिसाब से खुद को ढालना अहम : अश्विन
नई दिल्ली भारतीय स्पिन गेंदबाज और ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट की खूबसूरती को नए सिरे से समझाया और इसे खेल का सबसे ऊंचा स्तर बताया। बीसीसीआई द्वारा जारी एक वीडियो में उन्होंने इस बारे में बात की। वीडियो में भारतीय टीम के बेंगलुरु में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले अभ्यास सत्र की झलकियां दिखाई गई। इसमें अश्विन की आवाज में बताया गया कि टेस्ट क्रिकेट में हर दिन खिलाड़ियों को हालात के हिसाब से ढलना पड़ता है और नई रणनीतियां अपनानी पड़ती हैं। अश्विन ने कहा,…
Read MoreDiwali और Chhath पर चलेंगी एक दर्जन स्पेशल ट्रेन… यूपी, बिहार और मुंबई के यात्रियों को मिलेगी राहत
भोपाल दशहरा, दीपावली व छठ में घर जाने वालों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही है। इसी कड़ी में पटना, जयनगर और बरौनी के लिए साप्ताहिक विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है। आगामी त्योहारी सीजन के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए रेलवे ने दीपावली और छठ त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसमें एक दर्जन स्पेशल ट्रेनें भोपाल मंडल के विभिन्न स्टेशनों से गुजरेंगी। इसके चलते…
Read Moreडॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जन्मदिन पर विशेष संपादकीय
मनेन्द्रगढ़/एमसीबी डॉ. अवुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम जिन्हें समस्त भारतवासी प्यार से ’’मिसाइल मैन’’ के नाम से जानते हैं, जिनका जीवन एक साधारण परिवार से उठकर विश्व पटल पर अपनी अमिट छाप छोड़ने की अद्भुत कहानी है। वे न केवल एक वैज्ञानिक के रूप में प्रसिद्ध हुए बल्कि अपने सरल और प्रेरक व्यक्तित्व के कारण वे देश के करोड़ों युवाओं के आदर्श बने। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के एक छोटे से गांव रामेश्वरम में हुआ। उनका परिवार आर्थिक रूप से बहुत साधारण था,…
Read Moreकूनो नेशनल पार्क में बड़े बाड़े से दो-दो करके छोड़े जाएंगे चीते
शिवपुरी देश में चीतों की धरती कूनो नेशनल पार्क में अब चीते खुलकर जिएंगे। उन्हें बड़े बाड़े से खुले जंगल में छोड़े जाने की स्वीकृति चीता स्टीयरिंग (संचालन) कमेटी से मिल गई है। दो-दो की संख्या में चीतों को छोड़ा जाएगा। इसके बाद स्थिति को देखते हुए अन्य चीतों और शावकों को भी खुले जंगल में छोड़ा जाएगा। चीतों को छोड़ने की तैयारी शुरू कर दी गई है। खास बात यह है कि चीते समीपस्थ राज्यों में भी स्वच्छंद विचरण कर सकेंगे। इनके भोजन, सुरक्षा और निगरानी की जिम्मेदारी संबंधित…
Read Moreविद्युत से जुड़ी समस्याओं का संवेदनशीलता से समाधान करें-कलेक्टर
विद्युत से जुड़ी समस्याओं का संवेदनशीलता से समाधान करें-कलेक्टर कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर दिए निर्देश अनूपपुर कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के नर्मदा सभागार में सोमवार को विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देशित किया कि विद्युत व्यवस्था में सुधार लाएं तथा आमजनो की समस्याओं का तत्परता से निदान करें। इस दौरान उन्होंने इस वित्तीय वर्ष की लक्ष्यात्मक जानकारी ली। उन्होंने जिले में ट्रांसफार्मर के उपलब्धता की जानकारी लेते हुए खराब ट्रांसफार्मर के सुधार के संबंध में चर्चा कर आवश्यक निर्देश…
Read Moreजनसुनवाई में आवेदकों ने कलेक्टर को बताई अपनी समस्याएं
जनसुनवाई में आवेदकों ने कलेक्टर को बताई अपनी समस्याएं कलेक्टर ने जनसुनवाई में आए आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के अधिकारियों को दिये निर्देश अनूपपुर कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में मंगलवार को जनसुनवाई की। जनसुनवाई में आवेदकों ने अपने आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए। आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान 67 आवेदकों ने अपनी समस्याएं बताई। जनसुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा,…
Read Moreकप्तान रोहित शर्मा ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी खोली पोल, हम अनफिट शमी को ऑस्ट्रेलिया नहीं ले जाना चाहते
नई दिल्ली भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पोल खोल दी। हाल ही में जब मोहम्मद शमी को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई थी कि रिहैब के दौरान उनके घुटने में सूजन आ गई है तो वे मीडिया पर भड़क गए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर मीडिया को लताड़ लगाई थी और उन सभी खबरों को निराधार बताया था, जिनमें शमी के चोटिल होने की बात कही गई थी। हालांकि, अब कप्तान रोहित शर्मा ने खुद बताया है कि…
Read Moreगुलाब की खेती से आत्मनिर्भरता की ओर क्षेत्र में फैल रहा गुलाब की खुशबू, व्यापारियों को मिल रहा ताजा फूल
गुलाब की खेती से आत्मनिर्भरता की ओर क्षेत्र में फैल रहा गुलाब की खुशबू, व्यापारियों को मिल रहा ताजा फूल युवाओं एवं ग्रामीणों को मिला रोजगार और आत्मनिर्भरता के बेहतर अवसर स्थानीय प्रशासन उद्यानिकी फसलों को दे रहा बढ़ावा सफलता की कहानी मनेन्द्रगढ़/एमसीबी जिले के विकासखंड ग्राम कमलाडांड़ में फूलों की खेती ने एक नई क्रांति का सूत्रपात किया है। यहां के किसान एबी अब्राहम ने पारंपरिक खेती छोड़कर गुलाब की खेती में हाथ आजमाया और अब वह इस क्षेत्र में न केवल अपनी पहचान बना रहे हैं, बल्कि अन्य…
Read Moreछत्तीसगढ़-रायपुर में बढ़ेगी यात्रियों की समस्या, 3 महीने अलग-अलग दिन रद्द रहेगी छपरा- दुर्ग ट्रेन
रायपुर. रेलवे अब मौसम वैज्ञानिक भी बन गया है. आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा, यह रेलवे को महीनों पहले से पता रहता है. यह हम नहीं कह रहे हैं, रेलवे द्वारा पूर्वानुमान लगाकर ट्रेनों को रद्द करना बता रहा है. रेलवे के अनुसार दिसंबर से फरवरी तक घना कोहरा रहेगा. छत्तीसगढ़ की सबसे महत्वपूर्ण ट्रेनों में एक सारनाथ एक्सप्रेस को 3 माह के लिए अलग-अलग दिनों में रद्द कर दिया गया है. 2 दिसंबर से 27 फरवरी तक अलग अलग दिनों में 15159/15160 छपरा- दुर्ग-छपरा नहीं चलेगी. हजारों…
Read More‘बिग बॉस 18’ के घर से बाहर हुए गुणरत्ना सदावर्ते
मुंबई, मशहूर टीवी शो 'बिग बॉस' का 18वां सीजन शुरू हो चुका है। इस सीजन में 18 सदस्यों ने पहले दिन से ही घर में हंगामा मचा रखा है। कोई खाने के बंटवारे को लेकर लड़ रहा है तो कोई बिस्तर को लेकर लड़ता नजर आ रहा है। 'बिग बॉस' के 18वें सीजन का पहला वीकेंड हाल ही में हुआ। इस पहले वीकेंड के वार में सलमान खान ने अनदेखे सदस्यों की आंखें खोल दीं। इसके अलावा रविवार को 'लाफ्टर शेफ्स' और 'बिग बॉस' का महासम्मेलन हुआ। इस बार 'लाफ्टर…
Read More
