राहत : 7 महीने से बंद हबीबगंज नाका से आरआरएल तिराहे वाला रास्ता आज से खुलेगा

भोपाल  मेट्रो के काम की वजह से राजधानी में कई रास्तों पर पिछले कई महीनों से डायवर्जन चल रहा है। इसी वजह से पिछले 7 महीने से बंद हबीबगंज नाका से आरआरएल तिराहे वाला रास्ता अब खुलने जा रहा है। इसके खुलने से अब आम लोगों ने भी राहत की सांस ली है। 3 लाख लोगों को मिलेगी राहत मेट्रो के स्टील ब्रिज की वजह से इस रास्ते को बंद किया गया था। इसके बंद होने से 3 लाख लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसके चलते…

Read More

राजस्थान-अजमेर के अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचा गैंगस्टर विक्रम सिंह बराड़, लॉरेंस बिश्नोई का है करीबी

अजमेर. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के करीबी मानें जाने वाले गैंगस्टर विक्रम सिंह बराड़ को इलाज के लिए अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल से अस्पताल लाया गया। विक्रम सिंह बराड़ उर्फ विक्रमजीत सिंह बराड़ को हाई सिक्योरिटी जेल से मंगलवार को जेएलएन अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसका चेकअप किया। कुख्यात गैंगस्टर विक्रम सिंह बराड़ को बीमारी के कारण मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में हाई सिक्योरिटी जेल से अजमेर जेएलएन अस्पताल लाया गया। सुरक्षा की दृष्टि से कई स्थानों का जाब्ता भी अस्पताल में तैनात रहा। विक्रम…

Read More

राजस्थान-उपचुनाव के दावेदारों के पैनल तैयार, पांच सीटों पर दशकों से हावी रहे ‘परिवार’

दौसा. राजस्थान में विधानसभा के उपचुनावों की तैयारियां तेज हो गई हैं। बीजेपी ने सभी 7 सीटों पर 3-3 नामों का पैनल तैयार कर लिया है। कांग्रेस भी अपने नामों को लेकर पहले बैठक कर चुकी है। नवंबर में सातों सीटों पर चुनाव करवाए जा सकते हैं। रामगढ़ और सलूंबर के अलावा उपचुनाव के लिए प्रस्तावित पांच सीटों वो हैं, जहां के विधायक लोकसभा चुनाव में इंडी गठबंधन के टिकट पर सांसद बन गए हैं। इनमें खींवसर, झुंझुनूं, दौसा, देवली-उनियारा और चौरासी हैं। हालांकि कांग्रेस और बीजेपी में नामों की…

Read More

छत्तीसगढ़-सूरजपुर में बवाल का बीजेपी ने NSUI नेता को बताया आरोपी, कांग्रेस ने बताया ध्यान भटकाने की कोशिश

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में डबल मर्डर केस और आगजनी की घटना पर प्रदेश में सियासत गरमाई हुई है। बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर निशाना साध रही है। एक दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे है। बीजेपी का आरोप है कि आरोपी एनएसयूआई का नेता है। वहीं कांग्रेस ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। मामले में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला का सूरजपुर मामले में बयान आया है। उन्होंने कहा कि सूरजपुर की घटना के अपराधी को कांग्रेस से जोड़ना सरकार की साजिश…

Read More

राजस्थान-दौसा के 35 प्राचार्य इधर से उधर, 40 प्रिंसिपल के किये तबादले

दौसा. राजस्थान में आज जब उपचुनाव की तारीख का ऐलान होने वाला है, उससे ठीक पहले  दौसा से बड़ी संख्या में प्रिंसिपल को बांसवाड़ा और बाड़मेर ट्रांसफर कर दिए गए हैं। शिक्षा विभाग की तरफ से जारी 40 प्रिंसिपल के ट्रांसफर किए गए हैं। इनमें से 35 दौसा से हैं। ऐसे में इन तबादलों को सीधे उपचुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। काबिले गौर यह भी है कि लोकसभा चुनाव के दौरान दौसा सीट पर पार्टी की स्थिति बहुत मजबूत नहीं दिख रही थी और उस समय बीजेपी नेता…

Read More

छिंदवाड़ा के बेलगांव लीखावाडी में मैजिक चालक को आया अटैक, पांच बच्चों की ऐसे बचाई जान

छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के न्यूटन चौकी क्षेत्र के बेलगांव लीखावाडी में आज एक स्कूल बच्चों को ले जाने वाली मैजिक चालक को सडक पर अटैक आ गया। अंतिम समय में भी चालक ने अपनी सूझबूझ से बच्चों की जान बचा ली। वाहन को सडक किनारे खडा कर दिया। बाद में उसे परासिया अस्पताल लाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना आज सुबह साढे आठ बजे के आसपास की है। पगारा निवासी 27 वर्षीय राहुल बेलवंशी स्कूल के बच्चों को ले जाने वाली टाटा मैजिक चलाता है। मंगलवार…

Read More

पर्ल ग्रुप ने 6 करोड़ निवेशकों को 50 हजार करोड़ रुपये रिफंड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी

नई दिल्ली 50 हजार करोड़ रुपये के पर्ल ग्रुप पोंजी स्कैम मामले में अब 10 साल बाद निवेशकों के चेहरे पर खुशी लौटनी शुरू हो गई है। इस स्कीम में फंसे करीब 6 करोड़ निवेशकों को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनकी धनराशि वापस करने के लिए अभियान शुरू किया है। ईडी ने कहा कि उसने पर्ल एग्रो ग्रुप की 700 करोड़ रुपये की कुर्क की गई संपत्तियों की डिटेल जस्टिस लोढ़ा कमिटी के साथ शेयर की है। लोढ़ा कमिटी का गठन सुप्रीम कोर्ट ने किया था। यह कमिटी जब्त की…

Read More

राजस्थान-झुंझुनू के अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

झुंझुनू. तीन नंबर रोड पर स्थित एक निजी स्काईलाइन अस्पताल में रविवार रात को एक महिला की मौत हो गई। मृतक के बेटे ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। झुंझुनू शहर में तीन नंबर रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में रविवार रात को एक महिला की मौत हो गई। मृतक के बेटे ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दी है। झुंझुनू के वार्ड नं. 40 निवासी मुमताज ने बताया कि…

Read More

बीपीएल के आगामी संस्करण के लिए चटगांव किंग्स में शामिल हुए शाकिब अल हसन

ढाका  शाकिब अल हसन बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) के आगामी संस्करण के लिए चटगांव किंग्स में शामिल हो गए हैं। पिछले साल, शाकिब ने रंगपुर राइडर्स के साथ दो साल का करार किया था, लेकिन बाद में दोनों पक्ष आपसी समझ से अलग हो गए। फॉर्च्यून बरिशाल ने रिशाद हुसैन को चुना, लेकिन ऐसा तब हुआ जब 40 अन्य क्रिकेटरों को फ्रेंचाइजी द्वारा पहले ही चुना जा चुका था। शायद, फ्रेंचाइजी रिशाद को चुनने में झिझक रही थीं क्योंकि होबार्ट हरिकेन द्वारा इस सीज़न के बिग बैश लीग के लिए…

Read More

पैरासिटामोल के दम पर चल रहा हैं एसईसीएल होस्पिटल

झगराखाण्ड/एमसीबी साऊथ झगराखाण्ड कालरी, हसदेव क्षेत्र मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के सामने एसईसीएल होस्पिटल में दवाई की किल्लत हर वक्त बना रहता है। यहां केवल पैरासिटामोल की गोली दिया जाता हैं। यहाँ दवाई देने के नाम पर बदले में केवल पर्ची पकड़ा कर बाहर से दवाई लेने का सलाह दे दिया जाता है। दवाई नहीं मिलने की स्थिति में मरीज व स्वास्थ्य कर्मियों के बीच प्राय: बकझक होते रहता है। फिलहाल इस एसईसीएल होस्पिटल का भगवान ही मालिक हैं। विगत कई माह से इमरजेंसी ड्यूटी वा डिस्पेंसरी रविवार एवं पब्लिक हालीडे…

Read More

उज्जैन कलेक्टर ने सीएम के सामने दिया सिंहस्थ का प्रजेंटेशन, कामों में तेजी से जुटने के निर्देश

उज्जैन सिंहस्थ-2028 के दौरान उज्जैन में 10 किमी से लेकर 50 किमी एरिया तक में मुख्य मार्गों पर पार्किंग सह ट्रांजिट क्षेत्र बनाए जाएंगे। 10 सितंबर को हुई बैठक में उज्जैन कलेक्टर ने मुख्यमंत्री और सिंहस्थ की मंत्रिमंडलीय कमेटी के सामने प्रजेंटेशन दिया था। 4 दिन बाद इस प्रजेंटेशन का विवरण जारी हुआ। जिसके मुताबिक उज्जैन जिला प्रशासन के प्रजेंटेशन पर सैद्धांतिक सहमति दे दी गई है। विभागों से कहा- समय सीमा में कराएं काम नोडल एजेंसी बनाए गए नगरीय विकास विभाग ने सभी संबंधित विभागों से कहा है कि…

Read More

स्वीटी छाबड़ा का गाना ‘बनारस की पान’ रिलीज

मुंबई, भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री स्वीटी छाबड़ा का नया गाना बनारस की पान रिलीज हो गया है। स्वीटी छाबड़ा ने बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा की याद दिला दी हैं। रेखा की याद दिलाने वाला स्वीटी छाबड़ा की मनमोहक अदाकारी में गाना 'बनारस की पान' रिलीज किया गया है।इस गाने को स्वीटी छाबड़ा एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।इस गाने में वीडियो में स्वीटी छाबड़ा हरे रंग की कढ़ाई किया हुआ अनारकली पोशाक पहने, सिर से पाँव तक गहनों से सजी धजी नजर आ रही हैं। स्वीटी…

Read More

अर्जेंटीना को बोलीविया के खिलाफ मैक एलिस्टर की वापसी की उम्मीद

ब्यूनस आयर्स अर्जेंटीना के मैनेजर लियोनेल स्कोलोनी मंगलवार को बोलिविया के खिलाफ़ अपने घरेलू विश्व कप क्वालीफ़ायर के लिए एलेक्सिस मैक एलिस्टर की वापसी का अंतिम क्षण तक प्रतीक्षा करेंगे। मैक एलिस्टर गुरुवार को वेनेजुएला के साथ एल्बिसेलेस्टे के 1-1 से ड्रॉ मैच में चोट के कारण नहीं खेल पाए थे, लेकिन उन्होंने प्रशिक्षण फिर से शुरू कर दिया है और ब्यूनस आयर्स के एस्टाडियो मोनुमेंटल में होने वाले मैच में खेल सकते हैं। लिवरपूल के मिडफील्डर की फिटनेस के बारे में पूछे जाने पर स्कोलोनी ने कहा, एलेक्सिस ने…

Read More

छत्तीसगढ़-मुंगेली में नौ लाख मूल्य की ब्राउन सुगर पकड़ी, नाबालिक सहित छह आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली. मुंगेली में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जहां नशे के अवैध कार्य करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उसी कड़ी में मुंगेली पुलिस के द्वारा  महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर संजीव शुक्ला के दिशा-निर्देश एवं मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जिले के साइबर सेल की टीम एवं थाना जरहागांव को मुखबीर के जरिये से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई। साइबर सेल की टीम एवं थाना जरहागांव को सूचना प्राप्त हुई कि सफेद रंग के…

Read More

फ्रांस और जर्मनी ने नेशंस लीग में अपने अपने मुकाबले जीते

ब्रसेल्स  फ्रांस ने नेशंस लीग फुटबॉल में रेंडेल कोलो मुआनी के दो गोलों के दम पर बेल्जियम को 2.1 से हराया।काइलियान एमबाप्पे के बिना उतरी फ्रांसीसी टीम के लिये मुआनी ने दोनों हाफ में एक एक गोल दागा।वहीं म्युनिख में खेले गए मैच में जर्मनी ने नीदरलैंड को 1.0 से मात दी। जर्मनी के जैमी ल्यूलिंग का दूसरे मिनट में किया गया गोल वीडियो रिव्यू के बाद खारिज हो गया लेकिन उन्होंने 64वें मिनट में गोल दागा। अन्य मैचों में इटली ने इस्राइल को 4.1 से हराया जबकि हंगरी ने…

Read More