गुरुवार 17 अक्टूबर 2024 का राशिफल

मेष राशि : आज मेष राशि वालों को कर्ज से मुक्ति मिलेगी। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। लंबी यात्रा के योग बनेंगे। करियर में बड़े बदलाव के संकेत हैं। आज आप नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। करियर में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। लंबे समय के बाद पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है। पार्टनरशिप के बिजनेस में प्रॉफिट होगा। शाम को पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट का प्लान बना सकते हैं। वृषभ राशि :वृषभ राशि वालों को आज विरासत में पैतृक…

Read More

बुधवार 16 अक्टूबर 2024 का राशिफल

मेष राशि: मेष राशि के जातकों को  अपने कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है. आप किसी से  कोई भी बात इग्नोर ना करें, नहीं तो इससे लड़ाई झगड़ा होना संभव है. पारिवारिक व्यवसाय में यदि दूरी आ गई थी, तो आप एकजुट नजर आएंगे. परिवार में किसी मागंलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. राजनीति की और कदम बढ़ा रहे लोगों को थोड़ा सा सावधान रहना होगा, जो लोग किसी प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करने के बारे में सोच रहे हैं, वह कल रुक जाए, नहीं तो उनका धन…

Read More

सीएम हेल्पलाइन में की गई शिकायतों के निराकरण को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं, 3.39 लाख शिकायतें लंबित

भोपाल मध्य प्रदेश में सीएम हेल्पलाइन में की गई शिकायतों के निराकरण को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं हैं। विभागों एवं जिलों की सौ दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतें तीन लाख 39 हजार 727 हो गई हैं। अब मुख्यमंत्री 28 अक्टूबर को समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में शिकायतकर्ताओं से बात कर शिकायतों का निराकरण करेंगे। लोक सेवा प्रबंधन विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह ने सभी विभाग प्रमुखों एवं जिला कलेक्टरों को इस संबंध में पत्र जारी किया है। सबसे अधिक शिकायत महिला एवं बाल विकास विभाग की है।…

Read More

मुरैना आ रही बस हाईवे पर डिवाइडर से टकराई और इसके बाद बस के पिछले चार पहिए निकल गए, कंडक्टर की मौत

मुरैना ग्वालियर से मुरैना आ रही बस हाईवे पर डिवाइडर से टकराई और इसके बाद बस के पिछले चार पहिए निकल गए। इससे बस में ऐसा झटका लगा कि शीशे फोड़कर कई लोग बाहर सड़क पर गिरे। हादसे में बस कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पांच से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें से एक ही हालत नाजुक है। ब्रेक मारते ही निकले पहिए नेशनल हाईवे 44 पर छौंदा टोल प्लाजा के पास बुधवार की सुबह यह हादसा हुआ। ग्वालियर से मुरैना आ रही जयभारत ट्रैवल्स…

Read More

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नायब सिंह सैनी ने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया

चंडीगढ़ विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नायब सिंह सैनी ने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्होंने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया है। नायब सिंह सैनी ने राज्यपाल को अपने समर्थन में आए विधायकों की सूची भी सौंपी है। बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई विधायक दल की बैठक में नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद उन्होंने सभी विधायकों का धन्यवाद…

Read More

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि वह थक चुके हैं और अब सरकार उनसे चलने वाली नहीं है

बांका (बिहार) बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि वह थक चुके हैं और अब सरकार उनसे चलने वाली नहीं है। तेजस्वी यादव ने यहां कहा, "मैं व्यक्तिगत तौर पर नीतीश कुमार का सम्मान करता हूं। लेकिन, वह थक चुके हैं, उनसे बिहार चलने वाला नहीं है। उनकी क्या स्थिति है वह हम जानते हैं।" उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता दिन रात मेहनत करते हैं। चूंकि, साल 2025 में…

Read More

पंजाब के सभी Toll Plaza किसानों द्वारा कल होंगे Free

पंजाब पंजाब के लोगों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, किसानों द्वारा कल यानी 17 अक्टूबर को राज्य के सभी टोल प्लाजा फ्री करवाएं जाएंगे। जानकारी के अनुसार भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने धान की खरीद उचित तरीके से न होने के विरोध में टोल प्लाजा को फ्री करवाने का फैसला लिया है।  किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहां और महासचिव सुखदेव सिंह कोकरी कलां ने बताया कि संगठन की 5 सदस्यीय राज्य नेतृत्व टीम ने उक्त फैसला लिया है। फैसले के अनुसार दोनों तरह के मार्च लगातार दिन-रात जारी…

Read More

ओरछा को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल करने के लिए तैयार डोजियर को यूनेस्को ने स्वीकारा

भोपाल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में ओरछा के ऐतिहासिक समूह को नामांकित कराने के लिये म.प्र. टूरिज्म बोर्ड द्वारा तैयार कराये गए डोजियर (संकलित दस्तावेज) को केंद्र सरकार ने यूनेस्को की विश्व धरोहर कमेटी को सौंप दिया है। वर्ष 2027-28 के लिये केंद्र द्वारा ओरछा के ऐतिहासिक समूह को विश्व धरोहर स्थल घोषित करने हेतु अनुशंसा की है। पेरिस स्थित यूनेस्को कार्यालय में भारतीय राजदूत श्री विशाल वी शर्मा ने यूनेस्को विश्व विरासत केंद्र के निदेशक श्री लाज़ारे एलौंडौ असोमो को ओरछा का डोजियर सौंपा है। यूनेस्को की आधिकारिक…

Read More

भजन लाल शर्मा जर्मनी में इन्वेस्टर रोड शो में बोले, ‘अब तक 15 लाख करोड़ से अधिक के एमओयू पर हुए हस्ताक्षर’

जयपुर/म्यूनिख मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने अपनी जर्मनी यात्रा के दूसरे दिन म्यूनिख में ‘राइजिंग राजस्थान’ इन्वेस्टर रोड शो में भाग लिया और जर्मनी के निवेशकों और इन्नोवेटर्स को राजस्थान में इकाइयां लगाने के लिए आमंत्रित किया। इन्वेस्टर रोड शो को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जर्मनी के व्यावसायिक जगत और कारोबारी समूह से राजस्थान के ऑटोमोबाइल, ईएसडीएम, सप्लाई चेन एवं लॉजिस्टिक्स, पर्यटन, पेट्रोलियम, खान एवं खनिज, अक्षय ऊर्जा, रक्षा, पैकेजिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में निवेश का आह्वान…

Read More

दिल्ली-बेंगलुरु आकासा एयर की फ्लाइट में बम की धमकी, उड़ान के बाद वापस कराई गई लैंडिंग

नई दिल्ली बेंगलुरु जा रहा आकासा एयर का विमान बम की धमकी मिलने के बाद बुधवार दोपहर राष्ट्रीय राजधानी लौट आया। सूत्रों ने यह जानकारी दी । मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि विमान क्यूपी1335 में 180 से अधिक लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि विमान बम की धमकी मिलने के बाद बुधवार दोपहर राष्ट्रीय राजधानी लौट आया और दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरा। बम की धमकी मिलने के बाद विमान के लिए हवाई अड्डे पर आपात स्थिति घोषित की गई। दिल्ली पुलिस के अनुसार, विमान को एक…

Read More

अब बिजली कंपनी के आउटसोर्स कर्मचारी को भी मिलेगा पारितोषिक योजना का लाभ

भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कहा है कि अब बिजली चोरी की रोकथाम के चलाई जा रही पारितोषिक योजना के तहत बिजली के अवैध उपयोग की सूचना देने पर प्रकरण बनाने एवं राशि वसूली करने में विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि में आउटसोर्स कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है। कंपनी ने कहा है कि वर्तमान में विभागीय कर्मचारियों के दायित्वों का निर्वहन आउटसोर्स के कर्मचारियों द्वारा भी किय जा रहा है। विभिन्न परिसरों की जांच एवं जांच के उपरांत बनाये गये पंचनामा के आधार…

Read More

कोर्ट में पीड़िता ने अपना बयान दर्ज कराया, इस दौरान आरोपी मोईद खान और उसका नौकर राजू सामने सिर झुकाए खड़े रहे

अयोध्या अयोध्या के भदरसा गैंगरेप केस में बुधवार को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट निरुपमा विक्रम की अदालत में सुनवाई हुई। कोर्ट में पीड़िता ने अपना बयान दर्ज कराया। इस दौरान आरोपी मोईद खान और उसका नौकर राजू सामने सिर झुकाए खड़े रहे। पीड़िता का बोलते समय गला भर आया। इसके बाद पीड़िता के बयानों के आधार पर मोईद खान और उसके नौकर से सवाल-जवाब किए गए। पीड़िता को मंगलवार को बयान दर्ज करवाना था। लेकिन, वह बीमार हो गई। पीड़िता ने यह बात भी कोर्ट को बताई। उसने कहा- कल…

Read More

सहारनपुर में एक अभिनेत्री ने भाजपा के महानगर अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए, CM योगी से लेकर PM तक लगा चुकी गुहार

सहारनपुर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक अभिनेत्री ने भाजपा के महानगर अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री ने दावा किया है कि नेता ने न केवल उसे धोखा दिया, बल्कि उसकी भावनाओं के साथ भी खिलवाड़ किया। अभिनेत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की अपील की है। उसने सोशल मीडिया पर कई बड़े नेताओं को टैग करते हुए मदद मांगी, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। वायरल हो रही वीडियो अभिनेत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Read More

म.प्र. सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम को मजबूत बनाने पर जोर, कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में हुई कार्यशाला

भोपाल प्रमुख सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी श्री संजय कुमार शुक्ल ने कहा कि म.प्र. सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम को सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया जाये। जिससे बाल केन्द्रित नीतियों को प्रभावी रूप से लागू करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि जन्म-मृत्यु पंजीयन प्रणाली सार्वभौमिक बाल संवेदनशील सामाजिक सुरक्षा के लिये एक महत्वपूर्ण आधार है। केन्द्र सरकार जन्म और मृत्यु पंजीकरण अधिनियम के अनुसार देश के सभी जन्म और मृत्यु को पंजीकृत किया जाना अनिवार्य है। मध्यप्रदेश में जन्म और मृत्यु पंजीकरण सुनिश्चित करने के प्रयासों में नागरिक पंजीकरण प्रणाली…

Read More

सड़क और पुल निर्माण में नवीनतम तकनीकों पर केंद्रित दो दिवसीय सेमिनार 19-20 अक्टूबर को

भोपाल सड़क और पुल निर्माण के क्षेत्र में उभरती नवीनतम प्रवृत्तियों और तकनीकों पर दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन रवीन्द्र भवन भोपाल में 19 और 20 अक्टूबर को किया जा रहा है। इसमें सड़क और पुल निर्माण की नवीनतम तकनीकों, सामग्रियों और अनुबंध निष्पादन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञ अपने अनुभव और सुझाव साझा करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय सड़क कांग्रेस (IRC) और मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग (PWD) के सहयोग से होगा। सेमिनार के पहले दिन 19 अक्टूबर को उद्घाटन-सत्र में केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री श्री…

Read More