जन-प्रतिनिधि और अधिकारी टीम भावना के साथ मिलकर तैयार करें 4 वर्ष का विकास मास्टर प्लान

भोपाल नगरीय विकास और सतना जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि जिले में विकास की अनेक संभावनाएँ है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से टीम भावना के साथ मिलकर विकास का मास्टर प्लान तैयार करने के लिये कहा। मंत्री वियजवर्गीय ने मंगलवार को सतना में करीब 14 करोड़ रूपये के 5 विकास कार्यों का लोकार्पण करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुई कही। लोकार्पण कार्यों में 10 करोड़ 56 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित दादा सुखेन्द्र सिंह स्टेडियम का कार्य भी शामिल है। मंत्री विजयवर्गीय…

Read More

मोदी सरकार का दिवाली पर किसानों को बड़ा गिफ्ट, 6 रबी फसलों की बढ़ाई MSP

नईदिल्ली किसानों को मोदी सरकार ने दिवाली पर बड़ा गिफ्ट दिया है. सरकार ने रबी फसलों की MSP बढ़ा दी है. केंद्र सरकार ने 2025-26 सीजन के लिए रबी की 6 फसलों का न्यूनतम  समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी की घोषणा की है. इस फैसले के तहत अलग-अलग फसलों के MSP में वृद्धि की गई है, जिससे किसानों को उनकी फसलों के बेहतर दाम मिल सकेंगे. कैबिनेट में चने का MSP 210 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाने का फैसला किया गया है। चने का नया MSP अब 5,650 रुपए प्रति क्विंटल…

Read More

हरदा पटाखा कांड : आरोपी राजेश अग्रवाल को मिली जमानत

इंदौर हरदा में 13 लोगों की मौत के जिम्मेदार पटाखा फैक्टरी के मालिक राजेश अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। किडनी की बीमारी से पीडि़त अग्रवाल ने किडनी ट्रांसप्लांट के लिए जमानत के लिए आवेदन लगाया था। अग्रवाल को छह माह बाद फिर सरेंडर करना होगा। पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद आठ माह से अग्रवाल जेल में बंद था। अग्रवाल के अलावा चार अन्य आरोपी भी गिरफ्तार हुए थे। उसकी जमानत के खिलाफ हरदा कलेक्टर रिव्यू पिटिशन दायर करने की तैयारी कर रहे है। आरोपी अग्रवाल…

Read More

राजस्थान उपचुनाव के उम्मीदवारों पर BJP में हो चुका मंथन, आज जारी कर सकती है नामों की सूची

जयपुर. राजस्थान की सात सीटों पर उपचुनाव की तारीख घोषित होते ही कांग्रेस और भाजपा अपने प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने की कोशिश में लग गए हैं। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी यह प्रक्रिया पिछले 15 दिनों से कर रही थी, ऐसे भाजपा की प्रत्याशी सूची कुछ ही घंटों में जारी होने की संभावना है। दरअसल, बीते सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने आवास पर कोर कमेटी की बैठक बुलाई थी, जिसमें भाजपा के कोर कमेटी सदस्यों को प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने के लिए आमंत्रित किया गया था। इस…

Read More

पेंच टाइगर रिजर्व पार्क का खूबसूरत वीडियो आया सामने, दो बाघिन के बीच में WWE जैसा फाइट

सिवनी पेंच टाइगर रिजर्व पार्क से एक रोमांचकारी वीडियो सामने आया है। जंगल सफारी करने आए पर्यटकों के आंखों के सामने यह घटना घटी है। जिप्सी में सवार पर्यटक दोनों ओर अपनी गाड़ी खड़ी कर इस रोमांच को देखते रहे हैं। सफारी के लिए तैयार रास्ते पर आकर दो बाघिन आपस में लड़ने लगी हैं। इस दौरान उनकी दहाड़ से पूरा जंगल गूंज रहा था। वहीं, पर्यटक दिल थामकर इनका वीडियो बना रहे थे। जंगल में ऐसे मौके किस्मत वाले पर्यटकों को नसीब होते हैं। अब सोशल मीडिया पर इसका…

Read More

रानी दुर्गावती लोक के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद समिति गठित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में “रानी दुर्गावती लोक” योजना के निर्माण, क्रियान्वयन और अन्य संबंधित विषयों के संबंध में निर्णय के लिए 5-सदस्यीय मंत्रि-परिषद समिति का गठन किया गया है। जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, वन और पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत और संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी मंत्रि-परिषद समिति के सदस्य हैं। समिति के सदस्य सचिव पर्यटन और…

Read More

मध्यप्रदेश में बढ़ते महिला अपराध के खिलाफ उतरी कांग्रेस

कटनी कटनी जिले में मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल और बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडे से मिले कांग्रेस नेताओ ने जिले में महिला अपराध के आंकड़े दिखाते हुए बताया कि पिछले 10 वर्षों में हजारों महिलाओं के साथ दुराचार हुए है। इसकी वजह नर्म पड़ी पुलिस व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि अगर उचित दंड मिलते तो शायद इन बदमाशों के हौसले बुलन्द न होते। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनी वर्मा ने कहा कि प्रदेश के साथ कटनी के आंकड़ें की बात करे तो 10 सालों में 1412 महिलाओं दुष्कर्म का शिकार बनी है।…

Read More

आरजी कर विरोध : जूनियर डॉक्टरों की भूख हड़ताल 12वें दिन भी जारी

कोलकाता आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज की जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या की घटना के विरोध में कोलकाता के एस्प्लेनेड में जूनियर डॉक्टरों का आमरण अनशन 12वें दिन भी जारी रहा। एस्प्लेनेड स्थित मंच पर भूख हड़ताल पर बैठे जूनियर डॉक्टरों की कुल संख्या अब सात हो गई है। अखिल भारतीय स्वच्छता एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थान की रूमेलिका कुमार और मिदनापुर मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल के स्पंदन चौधरी भी अब इस भूख हड़ताल में शामिल हो गए हैं। इस बीच, दुर्गा पूजा समाप्त होने के साथ ही…

Read More

बहराइच कांड: बवाल के बीच रातभर मोर्चे पर रहीं एसपी तो बैकफुट पर आए उपद्रवी

बहराइच बवाल, तोड़फोड़, आगजनी, हिंसा…, हर तरफ अराजकता, रविवार शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा पर पथराव और रामगोपाल मिश्रा की हत्या के बाद आक्रोशित भीड़ का गुस्सा देख पुलिस जवान बैकफुट पर आ गए। इस विकट हालात में एसपी वृंदा शुक्ला ने हेलमेट लगाया। बॉडी प्रोटेक्टर पहना। एलबो व केन शील्ड धारण कर लाठी हाथ में थम डट गईं अग्रिम मोर्चे पर। कमांडर का यह हौसला देख पूरी टीम उत्साहित हुई और फिर उपद्रवियों को खदेड़ना शुरू किया। सोमवार को भी वह पूरे दिन प्रभावित महसी तहसील क्षेत्र में सक्रिय…

Read More

CG सरकार का बड़ा निर्णय.. इमरजेंसी के सेनानियों को CG सरकार की बड़ी सौगात, मीसा बंदियों को राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार के साथ मिलेगी इतनी राशि, पूरा निर्णय पढ़ें

सतीश शर्मा, रायपुर   छत्तीसगढ़ राज्य की सरकार ने मीसा बंदियों को बड़ी सौगात दी है। विष्णुदेव सरकार ने तय किया है कि इमरजेंसी के समय जेल गए स्वतंत्रता सेनानियों के अंतिम संस्कार के लिए 25,000 रुपए दिए जाएंगे। उनका अंतिम संस्कार भी राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। आज महानदी भवन में हुई मंत्रीमण्डल बैठक में इसके साथ ही कई निर्णय लिए गये हैं।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनमें…

Read More

राजस्थान-चूरू की जेल में सर्चिंग अभियान, हड़बड़ी में कैदी गटक गया मोबाइल की सिम

चूरू. चूरू की राजगढ़ जेल में मंगलवार दोपहर पुलिस प्रशासन की ओर से छह घंटे तक सघन सर्च अभियान चलाया गया। अभियान में बैरक नंबर चार में बंद दो बंदियों के पास से पुलिस को दो मोबाइल, एक डोंगल सिम सहित और एक चार्जर मिला। एक साथ जेल में बड़ी संख्या में पुलिस को देखकर हड़कंप मच गया। पुलिस के आला अधिकारियों ने जेल के सभी बैरकों की सघनता के साथ जांच की। राजगढ़ थानाधिकारी पुष्पेन्द्र झाझड़िया ने बताया कि एसपी जय यादव के निर्देश पर राजगढ़ जेल में सर्च…

Read More

एक अक्टूबर से प्रदेश में वाहन रजिस्ट्रेशन व ड्राइविंग लाइसेंस कार्ड को लेकर मची हाय तौबा को खत्म

 ग्वालियर  मध्य प्रदेश में ड्राइविंग लाइसेंस (Driving Licence) और वाहन रजिस्ट्रेशन कार्ड बनानी वाली कंपनी के हटने के बाद व्यवस्था को ऑनलाइन कर दिया गया। इस बीच, ई-कार्ड पर परिवहन विभाग 200 रुपये वसूल रहा है। प्लास्टिक कार्ड फीस के नाम पर 200 रुपये लिखकर आ रहे हैं, जिसे मजबूरन आवेदकों को देना पड़ रहा है। ताजा खबर यह है कि विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है कि इस शुल्क को हटाया जाए, क्योंकि कार्ड आवेदक को मिल ही नहीं रहा है। बड़ी संख्या में प्रदेश में…

Read More

राजस्थान-दौसा में 200 दिव्यांगों को बांटा 2 करोड़ का लोन, बढ़ाए सशक्तिकरण की ओर कदम

दौसा. राजस्थान के दौसा जिले में दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। नेशनल दिव्यांगजन फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NDFDC) और राजस्थान जाति जनजाति वित्त एवं विकास निगम के सहयोग से रामचंद्र फॉर्म हाउस पर आयोजित ऋण मेले में 200 दिव्यांगजनों को 2 करोड़ के ऋण वितरित किए गए। यह आयोजन NDFDC के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नवीन कुमार शाह की समाज में उचित बदलाव लाने की सोच का एक उदाहरण है, जो दिव्यांगजनों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस ऋण मेले के अंतर्गत अब तक…

Read More

देश में नहीं होगी स्पेक्ट्रम नीलामी, मस्क से भिड़े अंबानी तो सरकार को लेना पड़ा फैसला

नई दिल्ली भारत में सैटेलाइट इंटरनेट और कम्युनिकेशन को लेकर बीते दिनों मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो और अमेरिकी अरबपति एलन मस्क के बीच स्पेक्ट्रम नीलामी की प्रक्रिया को लेकर भिड़त देखने को मिली। इसके बाद सरकार की ओर से इस प्रक्रिया को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। एलन मस्क ने मौजूदा नीलामी प्रक्रिया पर आपत्ति जताई थी और अब टेलिकॉम मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने घोषणा की है कि सैटेलाइट ब्रॉडबैंड के लिए कोई ऑक्शन नहीं होगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए चेयरमैन मुकेश अंबानी और भारती एयरटेल के…

Read More

अयोध्या में रामलला के दर्शन को पहुंचे इजरायली राजदूत, मंदिर निर्माण के लिए संघर्ष पर भी बोले

 अयोध्या इजरायल में भारत के राजदूत रियुवेन अजार बुधवार सुबह ही अयोध्या पहुंचे और राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए। वह अपनी पत्नी के साथ रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद कई श्रद्धालुओं से भी बात की। उन्होंने कहा कि इस इजरायल हमेशा से भारत की संस्कृति का सम्मान करता रहा है और यह लोगों के आपस में जुड़े का एक बड़ा माध्यम भी है। रियुवेन अजार ने कहा कि मेरे लिए यह सम्मान की बात है कि अयोध्या आकर भगवान राम…

Read More