ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़ेगा सेक्टर-150, बनेगा फ्लाईओवर; 145 से 153 तक कई सेक्टरों को फायदा

नोएडा
नोएडा में यमुना पुस्ते के पास बसे सेक्टर-150 को सीधे नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड से जोड़ा जाएगा। इसके लिए फ्लाईओवर बनाने की योजना है। नोएडा प्राधिकरण ने इसको लेकर तैयारी भी शुरू कर दी है।

अधिकारियों ने बताया कि प्राधिकरण ने इसके लिए अपने कंसल्टेंट से फ्लाईओवर की ड्राइंग-डिजाइन और जगह के तीन विकल्प मांगे हैं। इनमें से एक का चयन कर डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराई जाएगी। अभी सेक्टर-150 की ओर आने-जाने के लिए सफीपुर गांव के पास सेक्टर-148 के सामने एक्सप्रेसवे पर बने पुराने अंडरपास का इस्तेमाल किया जाता है। इस सेक्टर में आबादी लगातार बढ़ रही है।

कहां से गुजरेगा फ्लाईओवर
स्पोर्ट्स सिटी से रोक हटने के बाद अब फंसी परियोजनाओं में भी तेजी से काम होगा। ऐसे में आने वाले समय की जरूरत को देखते हुए प्राधिकरण ने फ्लाईओवर बनाने का निर्णय लिया है। अधिकारियों ने बताया कि प्राधिकरण ने कंसल्टेंट से इस फ्लाईओवर निर्माण के लिए सेक्टर-148 और 153 के बीच संभावनाएं तलाशने के लिए कहा है। सेक्टर-148 की तरफ मौजूदा अंडरपास से पहले ही फ्लाईओवर का लूप होगा, जिस पर नोएडा की तरफ से जाने वाले वाहन सर्विस रोड से बाएं मुड़कर चढ़ेंगे। सेक्टर-153 के छोर पर फ्लाईओवर का लूप सेक्टर-150 की ओर जाने वाली 45 मीटर रोड पर आगे ले जाकर उतारा जाएगा। इसके बाद वाहन सेक्टर-152, सेक्टर 149 के सामने से होते हुए सेक्टर-150 पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें :  इसरो स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के डायरेक्टर डा. निलेश एम.देसाई पहुंचे मऊ

इन सेक्टरों का सफर होगा आसान
प्राधिकरण के अनुसार सेक्टर-150 की जरफ से आने वाले वाहनों को भी सेक्टर-153 की तरफ से लूप बनाकर फ्लाईओवर पर चढ़ाया जाएगा। इसके बाद यह वाहन सेक्टर-148 की तरफ उतर कर आगे मेट्रो रूट के साथ सेक्टर-145, 146, 147, 148 व यमुना एक्सप्रेसवे, ग्रेटर नोएडा की तरफ जा सकेंगे।

ये भी पढ़ें :  एशिया कप से पहले झटका! भारतीय टीम से बाहर हुए 5 खिलाड़ी, अगले हफ्ते होगी रवाना

सेक्टर-148 अंडरपास के निकट परेशानी हो रही
सेक्टर-150 के पास ही 149, 152, 151 भी हैं। इन सभी सेक्टर में नोएडा की तरफ से जाने वाले वाहन चालकों को एक्सप्रेसवे से पहले सर्विस रोड पर उतरना होता है। इसके बाद सर्विस रोड के सेक्टर-148 के सामने पुराने अंडरपास से वाहन दाहिने मुड़कर जाते हैं। अंडरपास के आगे तीव्र मोड़ भी है। इस वजह से सुबह-शाम अंडरपास से लेकर आगे तक ट्रैफिक फंसता है। बारिश के समय तो अंडरपास में काफी पानी भर जाता है।

ये भी पढ़ें :  लश्कर का बड़ा आतंकी शेख मोइज ढेर! हाफिज सईद के करीबी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

पानी की पाइप लाइन को तुड़वाया
नोएडा सेक्टर-78 में नाले के अंदर से निकल रही पाइपलाइन से पानी भरते हुए लोगों का वीडियो वायरल होने के बाद प्राधिकरण ने पाइप तुड़वा दिया। प्राधिकरण ने पहले नाले में निकले पाइप पर वेल्डिंग करवाई और फिर बुलडोजर से पाइप तुड़वा दिया। यहां से सेक्टर-78 वाल्मिकी बस्ती और झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोग पानी भरते थे। दरअसल यहां पास से गुजरने वाले नाले तक और नाले के अंदर से गंगाजल की पाइपलाइन गुजरी है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment