प्रदेश में बनी दो हजार नयी दुग्ध सहकारी समितियां

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश को मिल्क कैपिटल बनाने के संकल्प के संदर्भ में संचालित गतिविधियों की गति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में दुग्ध उत्पादन में वृद्धि और पशुपालकों की आर्थिक समृद्धि के प्रयासों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड द्वारा एमपी स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (एमपीसीडीएफ) और दुग्ध संघों का कार्यभार ग्रहण करने के बाद राज्य स्तरीय संचालन समिति की बैठक में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। बैठक में सहकारिता मंत्री  विश्वास सारंग, मुख्य सचिव …

Read More

Google Maps देगा हादसे का अलर्ट! देहरादून के 11 ब्लैक स्पॉट पर पहुंचने से पहले बजेगा खतरे का सिग्नल

देहरादून उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने तकनीक का सहारा लिया है। जिले के 11 ब्लैक स्पॉट की जानकारी गूगल को भेजी गई है। गूगल मैप पर डेटा अपडेट होते ही इन रास्तों से गुजरने वाले वाहन चालकों को ब्लैक स्पॉट का अलर्ट मिलेगा। इससे खासकर रात में और तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों को समय रहते सावधान किया जा सकेगा। ट्रैफिक पुलिस ने सभी 11 ब्लैक स्पॉट की सटीक लोकेशन और नाम समेत पूरा ब्योरा गूगल को भेज दिया है।…

Read More

Global Food Crisis Warning: 2027 में मंडरा रहा खाद्य संकट! JP Morgan ने बताया बड़ा खतरा, ये 5 कारण बनेंगे ‘विलेन’

 नई दिल्ली दुनिया के सामने बड़ा संकट खड़ा है. ये चेतावनी दी है जेपी मॉर्गन ने और कहा है कि अगले साल इसका बड़ा असर देखने को मिल सकता है. JP Morgan वैश्विक खाद्य संकट (Global Food Crisis) को लेकर अलर्ट किया है. सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले देशों में भारत, ब्राजील और इंडोनेशिया को शामिल किया गया है, जहां उर्वरक आपूर्ति में व्यवधान और अल नीनो का असर सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है।  JP Morgan ने अपनी वॉर्निंग रिपोर्ट में कहा है कि जियो-पॉलिटिकल तनाव, फर्टिलाइजर्स की कमी…

Read More

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़ेगा सेक्टर-150, बनेगा फ्लाईओवर; 145 से 153 तक कई सेक्टरों को फायदा

नोएडा नोएडा में यमुना पुस्ते के पास बसे सेक्टर-150 को सीधे नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड से जोड़ा जाएगा। इसके लिए फ्लाईओवर बनाने की योजना है। नोएडा प्राधिकरण ने इसको लेकर तैयारी भी शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि प्राधिकरण ने इसके लिए अपने कंसल्टेंट से फ्लाईओवर की ड्राइंग-डिजाइन और जगह के तीन विकल्प मांगे हैं। इनमें से एक का चयन कर डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराई जाएगी। अभी सेक्टर-150 की ओर आने-जाने के लिए सफीपुर गांव के पास सेक्टर-148 के सामने एक्सप्रेसवे पर बने पुराने…

Read More

जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद से विद्यार्थियों को मिला कानून, अधिकार एवं पुलिसिंग का ज्ञान

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से युवाओं को कानून, नागरिक अधिकारों, कर्तव्यों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निरंतर संवादात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, निशातपुरा, भोपाल में डीआईजी (कम्युनिटी पुलिसिंग) डॉ. विनीत कपूर के मुख्य आतिथ्य में “जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून, मौलिक अधिकार, मानव अधिकार तथा महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम को संबोधित करते…

Read More

भोपाल रेलवे स्टेशन पर गंदगी पड़ी भारी, MPPCB ने रेलवे पर लगाया ₹10.06 लाख का जुर्माना

भोपाल रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन में भारी लापरवाही बरतने पर रेलवे प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPPCB) ने स्टेशन पर पर्यावरण को पहुंचे नुकसान का आकलन करते हुए भारतीय रेलवे पर 10.06 लाख रुपये का पर्यावरण मुआवजा तय किया है और रिकवरी नोटिस भी जारी कर दिया है। यह पूरा मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के सामने चल रही एक कानूनी सुनवाई के दौरान सामने आया है। यह कार्रवाई शिवम कुमार कोरी द्वारा दायर की गई याचिका पर सुनवाई के दौरान…

Read More

X के नए सेंसरशिप फीचर पर भारत सख्त, सरकार बोली- पारदर्शिता ठीक लेकिन देश का कानून मानना होगा

नई दिल्ली  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) के मालिक एलन मस्क और भारत सरकार के बीच एक बार फिर ठन गई है. भारत सरकार ने साफ शब्दों में कहा है कि एलन मस्क की कंपनी को भारत के कानूनों (Law of the Land) का पूरी तरह पालन करना होगा।  क्या है पूरा मामला? यह विवाद तब शुरू हुआ जब एलन मस्क ने X पर एक नया ओपन-सोर्स एल्गोरिदम पेश करने की घोषणा की. मस्क का दावा है कि इस नए फीचर के जरिए सरकारों द्वारा की जाने वाली सेंसरशिप पूरी…

Read More

भारत में बैन है तो पान मसाला के विज्ञापन कैसे? शाहरुख-अजय-टाइगर को नोटिस के बाद समझिए पूरा खेल

नई दिल्ली महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने 'विमल इलायची' के विज्ञापन को लेकर शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को 'कारण बताओ नोटिस' जारी किया है. आरोप है कि 'विमल इलायची' विज्ञापन के जरिए तीनों प्रतिबंधित उत्पादों का 'अप्रत्यक्ष' रूप से प्रचार कर रहे हैं।  नोटिस में तीनों एक्टर्स को 'ब्रांड एंडोर्सर्स' बताया गया है और उनसे 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है. नोटिस को 'फाइनल वॉर्निंग' बताते हुए कहा गया है कि प्रथम दृष्टया यह विज्ञापन भ्रामक विज्ञापन दिखाई पड़ता है और फूड…

Read More

बीजेपी की जीत के रणनीतिकार बने विनोद तावड़े, अब यूपी की कमान

लखनऊ भारतीय सियासत में धैर्य, निष्ठा और सांगठनिक क्षमता का कोई मुकाबला नहीं है. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े का राजनीतिक सफर इसका सबसे जीवंत उदाहरण है. महाराष्ट्र की राजनीति में तावड़े एक प्रमुख चेहरा माने जाते हैं. सूबे की फडणवीस सरकार में कद्दावर मंत्री रहे तावड़े का जब 2019 के विधानसभा चुनाव में अचानक टिकट काटा गया था, तब सियासी गलियारों में माना जाने लगा था कि उनका राजनीतिक अध्याय समाप्त हो गया. लेकिन राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखने के साथ ही उन्होंने जिस तरह से 'कमबैक' किया,…

Read More

PM की अपील का असर! NH पर निजी वाहनों की आवाजाही 6.7% घटी, 13 जिलों के 29 टोल प्लाजा पर हुआ सर्वे

भोपाल  राष्ट्रीय राजमार्गों पर निजी वाहनों की आवाजाही में कमी दर्ज की गई है। एक अध्ययन के मुताबिक, 13 जिलों में हाईवे के 29 टोल प्लाजा से गुजरने वाले निजी वाहनों की संख्या में करीब 6.7 फीसदी की गिरावट आई है। इसे प्रधानमंत्री की ओर से की गई यात्रा कम करने की अपील के असर से जोड़कर देखा जा रहा है। अध्ययन में अलग-अलग टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया। इसमें निजी वाहनों की आवाजाही में आई कमी को प्रमुखता से दर्ज किया गया…

Read More

Mumbai 3.0: 124 गांवों को मिलाकर बनेगी नई स्मार्ट सिटी, सिंगापुर जैसा होगा डेवलपमेंट; अटल सेतु से कनेक्टिविटी

मुंबई सपनों की नगरी मुंबई और नवी मुंबई के बाद अब एक तीसरी मुंबई बसाने की तैयारी है, जो सिंगापुर जैसी शानदार हाईटेक सिटी होगी. करीब 200 वर्षों से बांद्रा, अंधेरी, वर्ली-कुर्ला से लेकर मीरा रोड, विरार, वसई तक फैली मुंबई आपके जेहन में बसी है, लेकिन अब एक नया शहर आकार लेने जा रहा है. मुंबई 3.0 को कर्नाला-साई-चिर्नर यानी KSC न्यू टाउन या थर्ड मुंबई नाम दिया गया है. महाराष्ट्र सरकार और मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) के साथ प्राइवेट कंपनियां ये स्मार्ट सिटी बनाएंगी. यह नया…

Read More

MP Rail Project: भोपाल-इंदौर-जबलपुर की रफ्तार बढ़ेगी, 205 KM नई रेल लाइन से 4 राज्यों को मिलेगी हाईस्पीड कनेक्टिविटी

इंदौर इंदौर-बुधनी रेल लाइन परियोजना मध्य प्रदेश में रेलवे के नेटवर्क को और मजबूत करने वाली है. 205 किलोमीटर के इस प्रोजेक्ट से इंदौर और जबलपुर के बीच की दूरी 70 से 75 किलोमीटर तक कम हो जाएगी. साथ ही जबलपुर और इंदौर की कनेक्टिविटी मुंबई, नागपुर, हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बड़े महानगरों से और मजबूत हो जाएगी. क्योंकि यह एक बेहद छोटा और सीधा बाईपास रूट तैयार हो जाएगा, जहां जबलपुर की तरफ से आने वाली ट्रेनों को इटारसी नहीं जाना पड़ेगा और वह सीधे दक्षिण भारत के…

Read More

फांसी की जगह मौत का इंजेक्शन देने की मांग खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- फिलहाल फांसी ही रहेगी वैध तरीका

नई दिल्ली मौत की सजा दिए जाने के लिए फांसी की जगह कम दर्दनाक और अधिक मानवीय तरीकों जैसे लीथल इंजेक्शन को अपनाने की मांग करने वाली जनहित याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने साफ किया कि फिलहाल देश में फांसी के जरिए ही मृत्युदंड देने की व्यवस्था संवैधानिक रूप से वैध और प्रभावी रहेगी। सर्वोच्च अदालत ने इस मामले से जुड़े तीन पुराने फैसलों (दीना बनाम भारत संघ) को बड़ी बेंच के पास भेजने की मांग…

Read More