भोपाल रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन में भारी लापरवाही बरतने पर रेलवे प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPPCB) ने स्टेशन पर पर्यावरण को पहुंचे नुकसान का आकलन करते हुए भारतीय रेलवे पर 10.06 लाख रुपये का पर्यावरण मुआवजा तय किया है और रिकवरी नोटिस भी जारी कर दिया है। यह पूरा मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के सामने चल रही एक कानूनी सुनवाई के दौरान सामने आया है। यह कार्रवाई शिवम कुमार कोरी द्वारा दायर की गई याचिका पर सुनवाई के दौरान…
Read More
