असम के डिबालोंग स्टेशन के पास एक ट्रेन डिरेल हुई, लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतरे

नई दिल्ली असम के डिबालोंग स्टेशन के पास एक ट्रेन डिरेल हो गई है। डिबालोंग में लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि, रेलवे प्रवक्ता ने बताया कि ट्रेन डिरेल की वजह से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यह दुर्घटना लुमडिंग डिवीजन के लुमडिंग-बदरपुर हिल सेक्शन में हुई। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी इस दुर्घटना की जानकारी अपने आधिकारिक सोशल हैंडल एक्स पर दी। दुर्घटना दोपहर करीब 3:55 बजे हुई रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि आज सुबह अगरतला…

Read More

यूपी में नौ सीटों पर होने वाले उपचुनाव को एक हफ्ते टालने के लिए बीजेपी चुनाव आयोग पहुंची

लखनऊ यूपी में नौ सीटों पर होने वाले उपचुनाव को एक हफ्ते टालने के लिए बीजेपी चुनाव आयोग पहुंची है। बीजेपी ने 13 नवंबर की जगह 20 नवंबर को वोटिंग कराने की मांग की है। बीजेपी ने यूपी के मुख्य निर्वाचल अधिकारी इस बाबत पत्र लिखा है। पत्र में कई जिलों का जिक्र करते हुए बताया है कि 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिया का स्नान पर्व होने के कारण लोग दो तीन दिन पहले ही इसमें भागीदारी करने चले जाएंगे। ऐसे में बहुसंख्यक मतदाता वोट देने से वंचित रह जाएंगे।…

Read More

ओरछा का विश्व धरोहर सूची में शामिल होना हर्ष और गर्व का विषय: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राम राजा की नगरी ओरछा (जिला निवाड़ी) को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर सूची में शामिल करने के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह निर्णय हर्ष और गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अब विश्वभर में मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर की गूंज सुनाई देगी। राम राजा सरकार की नगरी 'ओरछा' मध्यप्रदेश की नई 'विश्व धरोहर' बनने जा रही है। यूनेस्को की आधिकारिक घोषणा के पश्चात ओरछा नगरी विश्व धरोहर बन जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

Read More

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के तारीखों के ऐलान के बाद भाजपा सियासी ताकत का प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार

महाराष्ट्र महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के तारीखों के ऐलान के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपनी सियासी ताकत का प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली सफलता ने भाजपा के अंदर अतिरिक्त उत्साह भर दिया है और पार्टी अब महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन के साथ अपनी जीत की कहानी को आगे बढ़ाने का लक्ष्य रख रही है। भाजपा के लिए यह चुनाव न केवल राजनीतिक प्रतिष्ठा का सवाल है, बल्कि राज्य में उसकी स्थायी पकड़ को बनाए रखने का भी अवसर है।   भाजपा कैसे…

Read More

कोयला घोटाले में पहले से जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी रानू साहू की मुश्किलें और बढ़ी, 22 अक्टूबर तक रिमांड पर

रायपुर कोयला घोटाले में पहले से जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी रानू साहू की मुश्किलें और बढ़ गई है। अब उन्हें डीएमएफ (जिला खनिज निधि मद) घोटाले में भी पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिमांड पर लिया है। कोर्ट ने गुरुवार को रानू साहू को 22 अक्टूबर तक ईडी रिमांड पर भेजने का निर्णय सुनाया। ईडी को हर दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उनसे पूछताछ की अनुमति दी गई है। इसके अलावा, कोर्ट ने रानू साहू के स्वजनों को एक दिन छोड़कर उनसे…

Read More

छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने डीए की घोषणा करने पर मुख्यमंत्री साय को दिया धन्यवाद

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर राज्य के कर्मचारियों के लिए चार प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) की घोषणा पर उनके प्रति आभार व्यक्त किया द्य प्रतिनिधि मंडल ने मंत्रालय महानदी भवन में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर आभार प्रकट किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी, वन मंत्री केदार कश्यप, खेल मंत्री टंक राम वर्मा, मोर्चा के पदाधिकारी सर्व अनिल शुक्ला, महेंद्र सिंह राजपूत, संजय सिंह, ओ पी शर्मा, तीरथलाल सेन, बालकृष्ण साहू, जितेंद्र सिंह ठाकुर, अशोक कुमार…

Read More

सिंहस्थ के लिए उज्जैन में श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अधिक से अधिक सुविधाएं देने के लिए कई निर्माण कार्य कराए जाएंगे

भोपाल साल 2028 में होने वाले सिंहस्थ के लिए उज्जैन में श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अधिक से अधिक सुविधाएं देने के लिए कई निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में बनी मंत्रिमंडल समिति की पहली बैठक में घाट निर्माण सहित 19 कामों के लिए 5,882 करोड़ रुपये मंजूर किए गए। इस धनराशि से जल संसाधन, नगरीय प्रशासन एवं विकास, ऊर्जा, लोक निर्माण, संस्कृति और पुरातत्व विभाग की ओर से विभिन्न कार्य कराए जाएंगे। सिंहस्थ में इस बार दुनियाभर से लगभग 15 करोड़ लोगों के…

Read More

कोटा में नीट की तैयारी कर रहे यूपी के छात्र ने आत्महत्या की

जयपुर राजस्थान के कोटा में राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रहे उत्तर प्रदेश के एक और छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान यूपी के मिर्जापुर निवासी आशुतोष चौरसिया (20) के रूप में हुई है। आशुतोष चौरसिया कोटा में नीट की तैयारी कर रहा था। उसका शव बुधवार रात दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने बताया कि चौरसिया के परिवार को मामले की जानकारी दे दी गई है और शव को शवगृह में रखवा दिया गया…

Read More

संबित पात्रा ने सिद्धारमैया पर तंज कसते हुए कहा- मुडा स्कैम में सिर से पांव तक खुद लिप्त हैं

नई दिल्ली भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर तंज कसते हुए कहा कि मुडा के चेयरमैन ने अभी-अभी इस्तीफा दिया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को भी इस्तीफा देना चाहिए। क्योंकि, मुडा स्कैम में मुख्यमंत्री सिर से पांव तक खुद लिप्त हैं। संबित ने कहा, चंद दिनों पहले सिद्धारमैया ने पेशकश की थी कि जो जमीन उन्हें मुआवजा के तौर पर आवंटित हुई थी, उसे वापस करेंगे। मुडा के चेयरमैन का इस्तीफा और सिद्धारमैया द्वारा जमीन वापस करने की पेशकश से साफ होता है…

Read More

रायपुर में होगा भारतीय सड़क कांग्रेस का 83 वां अधिवेश

रायपुर भारतीय सड़क कांग्रेस का 83 वां वार्षिक अधिवेशन 7 नवम्बर से 11 नवम्बर तक राजधानी रायपुर में आयोजित होगा। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने विभागीय सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, प्रमुख अभियंता के.के पीपरी, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारी, सड़क परिवहन मंत्रालय के क्षेत्रीय अधिकारी, रायपुर नगर निगम के कमिश्नर अबिनाश मिश्रा तथा अधिवेशन से संबंधित सभी स्टीयरिंग कमेटी के सदस्यों के साथ रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम एवं साइंस कॉलेज परिसर में होने वाले इस आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की और…

Read More

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का एलान- महायुति के टिकट पर धारावी से चुनाव लड़ सकते हैं समीर वानखेड़े

मुंबई महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि चर्चित आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े जल्द ही शिवसेना में शामिल होने वाले हैं। जानकारी के अनुसार वानखेड़े महायुति के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। दावा किया जा रहा है कि उन्हें धारावी सीट से टिकट थमाया जा सकता है। धारावी की पहचान एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती के तौर पर होती है। यहां से समीर वानखेड़े की उम्मीदवारी से पार्टी को एक नई दिशा मिलने…

Read More

खाद्य विभाग ने राइस मिलर पर की जांच, धान एवं चावल जब्त

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर बुधवार को खाद्य विभाग की टीम ने राइस मिलर में पहुंचकर जांच की। कार्रवाई करते हुए धान एवं चावल जब्त किया। खाद्य नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा ने बताया कि खाद्य विभाग की टीम ने आरंग के मेसर्स कृष्णा फूड्स में पहुंचकर जांच की और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए धान एवं चावल जब्त किया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने राईस मिलरों को आगामी 28 अक्टूबर तक नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा करने के निर्देश दिया। साथ ही प्रतिदिन…

Read More

छत्तीसगढ़ में नवाचार संस्कृति स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ के तकनीकी शिक्षा विभाग और आई-हब गुजरात (इनोवेशन हब गुजरात) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में इस साझेदारी को एक ऐतिहासिक कदम बताया। मुख्यमंत्री साय ने आई-हब गुजरात के सफल मॉडल की सराहना करते हुए कहा कि यह समझौता राज्य में स्टार्ट-अप और नवाचार की दिशा में एक नए युग की शुरूआत करेगा। आई-हब गुजरात ने हजारों…

Read More

अमरोहा से शादी से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला सामने आया, फोटो शूट के जुनून में लड़की ने कर ली शादी

अमरोहा आए दिन शादी-बारात के अलग-अलग तरह के मामले आते रहते हैं। शादी के बाद कभी प्रेम-प्रसंग के केस देखे जाते हैं तो कभी लुटेरी दुल्हन का। लेकिन यूपी के अमरोहा से शादी से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक लड़की की महज 12 दिन के अंदर शादी हो गई। लड़की ने भी खुशी-खुशी शादी कर ली, लेकिन सुहागरात पर दूल्हे ने जब लड़की का घूंघट उठाया तो दुल्हन ने दूल्हे के अरमानों पर पानी फेर दिया। दुल्हन ने दूल्हे को जो बातें बताईं उसे सुनकर मानो…

Read More

मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराएं : कलेक्टर

रायपुर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह की अध्यक्षता में नोडल अधिकारियों की बैठक हुई। कलेक्टर ने कहा कि जिन नोडल अधिकारी को जो जिम्मेदारी दी गई है उसका पूर्ण रूप से निर्वहन करें। दक्षिण विधानसभा के अंतर्गत आने वाले शासकीय कार्यालयों, सार्वजनिक स्थानों में संपत्ति विरूपण की कार्रवाई निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें। सभी अधिकारी आदर्श आचार संहिता का पूर्णरूप से पालन करें। मतदान तिथि के पूर्व ही सारे मतदान केंद्रों में साफ सफाई अवश्य करवा लें, इसके अलावा बिजली की व्यवस्था, पंखे चालू हालत में…

Read More