केंद्र सरकार ने मध्‍य प्रदेश में फल, सब्जी और खाद्य पदार्थ बेचने वालों का अब मुफ्त होगा पंजीयन, नहीं देना होगा शुल्क

भोपाल केंद्र सरकार ने सब्जी-फल या खाने की अन्य सामग्री घूमकर बेचने वालों को बड़ी राहत दी है। अब वह खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआइ) में पांच वर्ष के लिए अपना पंजीयन निशुल्क करा सकेंगे। प्रतिवर्ष सौ रुपये निर्धारित पांच वर्ष का पंजीयन शुल्क 500 रुपये अब उनसे नहीं लिया जाएगा। उन्हें दूसरा लाभ यह होगा कि पंजीयन नहीं होने के कारण लगने वाले अर्थदंड व अन्य कार्रवाई से वे बच सकेंगे। पंजीयन नहीं होने पर एडीएम द्वारा पांच हजार रुपये से लेकर 20 हजार रुपये तक अर्थदंड लगाया…

Read More

हरियाणा की सबसे बड़ी विधानसभा सीट से धमाकेदार जीत हासिल करने वाले राव नरबीर सिंह बने मंत्री

हरियाणा हरियाणा की सबसे बड़ी विधानसभा सीट से धमाकेदार जीत हासिल करने वाले राव नरबीर सिंह नायब सिंह सैनी सरकार में मंत्री बन गए हैं। उन्होंने गुरुवार को चौथी बार मंत्री पद की शपथ ली। गुरुग्राम की बादशाहपुर सीट से जीत हासिल करने वाले राव नरबीर सिंह को सियासत और शासन का लंबा अनुभव है। राव नरबीर के नाम है बड़ा रिकॉर्ड राव नरबीर सिंह ने सन 1987 में जाटूसाना (हरियाणा) और 1996 में सोहना (हरियाणा) से चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। 1987 के पहले चुनाव में जीत दर्ज…

Read More

पॉवर कंपनी में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज डंगनिया रायपुर स्थित औषधालय में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। प्रबंध निदेशक (उत्पादन) एस.के.कटियार के मुख्य आतिथ्य में जांच शिविर का शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर कटियार ने इस शिविर के लिए औषधालय की टीम को शुभकामनाएं दी एवं अधिक से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को जांच शिविर का लाभ उठाने का आव्हान किया। शिविर में 104 लोगों ने आंखों की जांच कराई। जांच शिविर में डॉक्टर द्वारा मरीजों को साल में एक बार आंखों की जांच कराने की सलाह दी गई। पॉवर कंपनी…

Read More

प्राकृतिक आपदा पीड़ित 10 परिवारों को 40 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि

जगदलपुर कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 10 परिवारों को 40 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत् तहसील भानपुरी ग्राम मुंजला निवासी उची यादव की मृत्यु आग में जलने से पुत्री श्रीमती लचदोबाई को, ग्राम तिरथा निवासी कहरू राम की मृत्यु पानी में डूबने से पत्नि श्रीमती कुंती को, ग्राम सालेमेटा निवासी कलावती की मृत्यु सांप काटने से पिता श्री बिहारी लाल कश्यप को, ग्राम नंदपुरा निवासी लुदरा कश्यप की मृत्यु सांप काटने…

Read More

दर्दनाक Video : BJP नेता के पुत्र पर खेलने के दौरान चढ़ी कार, वीडियो CCTV में हुई कैद

  बलरामपुर निवासी भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य धीरज सिंहदेव मंगलवार को अपनी बहन व जीजा के घर शहर के गोधनपुर स्थित वसुंधरा कॉलोनी में पत्नी व 6 वर्षीय बेटे स्वतंत्र सिंहदेव उर्फ शुभ के साथ घूमने आए थे।   रात करीब 10 बजे वे घर लौटने की तैयारी में थे। इस दौरान उनका बेटा स्वतंत्र सिंहदेव बहन के घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक एक कार उसे कुचलते हुए निकल गई। यह देख धीरज सिंहदेव व अन्य दौड़कर वहां पहुंचे। बच्चे के पेट पर…

Read More

छत्तीसगढ़-सीएम साय गए हरियाणा, भारतीय सड़क कांग्रेस के अधिवेशन में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हरियाणा दौरे के लिए रवाना हो गए हैं. उनके साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी इस दौरे में शामिल हैं. सीएम साय और उप मुख्यमंत्री हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री साय सुबह 7:50 बजे रायपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान के माध्यम से चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए. चंडीगढ़ पहुंचने के बाद सीएम साय सड़क मार्ग से हरियाणा के पंचकूला दशहरा ग्राउंड में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल…

Read More

भारत और कनाडा के संबंधों में हुए नुकसान के लिए ट्रूडो जिम्मेदार: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली भारत ने कनाडा में एक जांच आयोग में कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के बयान का खंडन करते हुए दोहराया है कि उनकी सरकार ने भारतीय राजनयिकों के खिलाफ कोई भी सबूत नहीं दिए हैं और इस मामले की वजह से भारत कनाडा संबंधों को जो नुकसान हुआ है, उसकी जिम्मेदारी सिर्फ श्री ट्रूडो पर है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जांच आयोग में श्री ट्रूडो के बयान को लेकर मीडिया के सवालों के जवाब में कहा, “आज हमने जो सुना है, वह केवल उस बात की…

Read More

पुलिस टीम पर अटैक… हसदेव पेड़ कटाई पर बवाल, ग्रामीणों ने किया पुलिसकर्मियों पर हमला

  सरगुजा जिले के उदयपुर में अदानी कंपनी द्वारा कराये जा रहे पेड़ कटाई को लेकर ग्रामीणों द्वारा किये जा रहे विरोध ने आज उग्र रूप ले लिया है। इसे आपने पढ़ा? रायपुर में लूट : राजधानी के मुजगहन इलाके में 20 लाख रुपए की लूट, सुरक्षा को लेकर क्षेत्र में दहशत For Latest News And Updates Please Join ‘News Writer’ *Official Group* *Click Here*👇🏻 *https://chat.whatsapp.com/HlKgO7GI8X1DZrBqGefZUF* आज पुलिस की मौजुदगी में हो रहे पेड़ कटाई के दौरान नाराज ग्रामीणों ने सुरक्षा में लगे पुलिस जवानों पर लाठी डंडो से हमला…

Read More

कांग्रेस को जीती पारी को हारना आता है, INDIA अलायंस के दल ही कसने लगे तंज, हरियाणा के नतीजों से बहुत कुछ सीखना

हरियाणा हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार के बाद INDIA अलायंस के सदस्य कांग्रेस पर सवाल उठाने लगे हैं। महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी में शामिल शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) ने कह दिया है कि कांग्रेस जानती है कि जीत को हार में कैसे बदलना है। पार्टी ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता भूपेंद्र हुड्डा पर भी सवाल उठाए हैं। वहीं, उद्धव सेना का कहना है कि कांग्रेस नेताओं को हरियाणा के नतीजों से बहुत कुछ सीखना है। मुखपत्र सामना में प्रकाशित संपादकीय के अनुसार, 'हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव…

Read More

अखिलेश यादव ने लखनऊ में मिल्कीपुर को लेकर बयान दिया, कहा- इंटरनल सर्वे में बीजेपी हार रही है चुनाव

लखनऊ सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में मिल्कीपुर को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यहां कहा कि मिल्कीपुर का उप चुनाव उनके अपने सर्वे में बीजेपी के लोग हार रहे थे। बीजेपी के इंटरनल सर्वे में बीजेपी को पता चल गया था कि वह मिल्कीपुर में चुनाव हार रहे हैं इसलिए वहां चुनाव टाल दिया। वहा पीड़ीए से जुड़े बीएलओ हटा दिए गए । मुख्यमंत्री खुद कई बार वहां गए प्रशासन के लोगों से रिपोर्ट ली तो उनको पता चला कि वह मिल्कीपुर में चुनाव हार रहे…

Read More

छत्तीसगढ़-रायगढ़ में पांच राइस मिलर्स की राजसात होगी अमानत राशि, कस्टम मिलिंग का चावल नहीं किया जमा

रायगढ़। समय पर कस्टम मिलिंग का चावल जमा नहीं करने वाले पांच राइस मिल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है. कलेक्टर ने खाद्य विभाग को अमानत राशि राजसात करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ दस अन्य राइस मिल संचालकों को भी अंतिम नोटिस जारी किया गया है, जिसका एक सप्ताह के भीतर जवाब देना होगा. खाद्य विभाग ने कलेक्टर कार्तिकेय गोयल के आदेश पर कार्यवाही शुरू की है. कस्टम मिलिंग के बाद राइस मिल संचालकों को समय सीमा के भीतर चावल जमा करना होता है. दो दिन…

Read More

एसईसीएल में देश की 216वीं अमृत फामेर्सी का शुभारंभ

बिलासपुर एसईसीएल सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने एसईसीएल मुख्यालय के इन्दिरा विहार स्वास्थ्य केंद्र में देश की 216वीं एवं कंपनी की चौथी अमृत फामेर्सी का शुभारंभ किया। इसके साथ ही चार अमृत फामेर्सी खोलने वाली एसईसीएल देश की पहली कोयला कंपनी बन गई है। कंपनी की इस पहल से जहां किफायती दरों पर एसईसीएल कर्मी एवं आमजनों को दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित होगी वहीं विशेष अभियान 4.0 के तहत इंक्लूसिविटी यानि समवेशी विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने…

Read More

देश की सर्वोच्च अदालत ने 4-1 की बहुमत से फैसला सुनाया, संवैधानिक है नागरिकता अधिनियम

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की संविधान पीठ ने असम समझौते को आगे बढ़ाने के लिए 1985 में संशोधन के माध्यम से नागरिकता अधिनियम की धारा 6ए की संवैधानिक वैधता को बरकरार रखा। देश की सर्वोच्च अदालत ने 4-1 की बहुमत से फैसला सुनाया। संविधान पीठ ने नागरिकता अधिनियम की धारा 6ए की वैधता की पुष्टि की है। इसके तहत 1 जनवरी, 1966 और 25 मार्च, 1971 के बीच असम में प्रवेश करने वाले अवैध अप्रवासियों को नागरिकता का लाभ दिया गया था। आपको बता दें कि इनमें…

Read More

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र को जोड़ने वाला नेशनल हाइवे ब्लॉक, मोहला-मानपुर में अवैध रेत से लदे ट्रक फंसे

रायपुर/मानपुर। छत्तीसगढ़ को महाराष्ट्र से जोड़ने वाले नेशनल हाइवे 930 पर लंबा जाम लग गया है. अवैध रेत से लदे हाइवा और तीन भारी मानपुर ब्लॉक मुख्यालय स्थित फारेस्ट बैरियर के पास फंस गए, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं. मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात से मानपुर ब्लॉक मुख्यालय स्थित फारेस्ट बैरियर के पास अवैध रेत से लदे वाहन के गड्ढे में फंस जाने से नेशनल हाइवे जाम हो गया है. वहीं मौके पर करीब दर्जन भर हाइवा वाहन अवैध रेत से लदे हुए हैं,…

Read More

नवीन ग्राम पंचायतों के परिसीमन हेतु प्रथम प्रकाशन, 21 अक्टूबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

जगदलपुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन वर्ष 2024-25 के तहत नवीन ग्राम पंचायतों का परिसीमन के लिए 14 अक्टूबर 2024 को ग्राम पंचायतों का प्रथम प्रकाशन किया जाकर दावा-आपत्ति संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (रा0) बस्तर में 21 अक्टूबर तक प्रस्तुत किया जा सकता है। अनुविभागीय अधिकारी (रा0) बस्तर के द्वारा प्राप्त दावा-आपत्ति का निराकरण कर प्रारूप (क) में प्रतिवेदन कार्यालय जनपद पंचायत बस्तर, तहसील कार्यालय एवं अनुविभागीय अधिकारी (रा0) बस्तर के कार्यालय में 23 अक्टूबर को चस्पा किया जाएगा। उक्त निराकरण से संतुष्ट नहीं होने की स्थिति में 24 अक्टूबर को…

Read More