प्रतियोगिता में भाग लेने से मिलता है नया जोश और मनोबल : राज्यपाल पटेल

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि प्रतियोगिता में भाग लेने से नया जोश और मनोबल तो मिलता ही है, साथ ही अपने और दूसरों के प्रदर्शन के अनुभव से कौशल का नया स्तर प्राप्त होता है। प्रतियोगिता में ज्ञान और कौशल के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि हार-जीत से कही अधिक महत्वपूर्ण हमारी संस्कृति, सुसंस्कृत जीवनशैली की गरिमा और गौरव का सम्मान है। राज्यपाल पटेल आज केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के भोपाल परिसर में आयोजित अखिल भारतीय क्रीड़ा, सांस्कृतिक, शैक्षिक स्पर्धा, युवा…

Read More

है जवानी तो इश्क होना है में काम करेंगे वरूण धवन

मुंबई, बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो वरूण धवन अपने पिता डेविड धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में काम करते नजर आ सकते हैं। वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज सिटाडेल हनी बन्नी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस सीरीज के अलावा वरुण इन दिनों एक और फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, जिसका नाम 'है जवानी तो इश्क होना है' बताया जा रहा है। कहा जा रहा है रमेश तौरानी के प्रोडक्शन की इस फिल्म को वरूण के पिता डेविड…

Read More

छत्तीसगढ़-कबीरधाम में कचरू साहू की हत्या कर गुमराह करने पेड़ पर लटकाई लाश, आरोपियों ने किया खुलाशा

कबीरधाम. रेंगाखार जंगल थाना क्षेत्र के ग्राम लोहारीडीह के युवक कचरू साहू के हत्या मामले में बुधवार को बड़ा खुलासा हुआ। इस गांव से करीब 10 किमी दूर एमपी के बालाघाट जिले के बिरसा थाना क्षेत्र के जंगल में 15 सितंबर को कचरू साहू उर्फ शिव प्रसाद साहू की शव फंदे पर लटकी मिली थी। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर इसे आत्महत्या बताया गया। मामले में जब बालाघाट पुलिस ने बारीकी से जांच की तो हत्या की जानकारी सामने आई है। बुधवार को बालाघाट पुलिस ने पूरे मामले का…

Read More

भारत का घरेलू मैदान पर सबसे कम टेस्ट स्कोर

बेंगलुरु मैट हेनरी और विलियम ओ’रुर्के ने गुरुवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहले टेस्ट के दूसरे दिन गुरूवार को सामूहिक रूप से नौ विकेट चटकाए और भारत को सिर्फ 46 रन पर आउट कर दिया। इसके साथ ही भारत ने घरेलू मैदान पर अपना सबसे कम स्कोर और कुल मिलाकर तीसरा सबसे कम टेस्ट स्कोर दर्ज किया है। बादल छाए रहने की स्थिति में, हेनरी ने लाइन और लेंथ पर बेहतरीन नियंत्रण दिखाया और 5-15 विकेट चटकाए और 100 टेस्ट विकेट लेने का कीर्तिमान भी हासिल किया। भारत में…

Read More

बांग्लादेश में खूनी हिंसा के बाद देश छोड़कर निकलीं शेख हसीना के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया गया

ढाका बांग्लादेश में तख्तापलट और खूनी हिंसा के बाद देश छोड़कर निकलीं शेख हसीना के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया गया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार देश की एक अदालत ने उन पर मानवता के खिलाफ अपराध किए जाने के आरोपों में गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया है। शेख हसीना ने बांग्लादेश से हेलिकॉप्टर पर सवार होकर देश छोड़ा था और दिल्ली के पास स्थित हिंडन एयरबेस पर उतरी थीं। उसके बाद से वह भारत में ही रह रही हैं, लेकिन उनके ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्हें…

Read More

स्टेन ने सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी कोच का पद छोड़ा

नयी दिल्ली दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रैचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के गेंदबाजी कोच का पद छोड़ दिया हैं। स्टेन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, “आईपीएल में गेंदबाजी कोच के रूप में मेरे कुछ वर्षों के लिए सनराइजर्स हैदराबाद को बहुत-बहुत धन्यवाद, दुर्भाग्य से मैं आईपीएल 2025 के लिए वापस नहीं आऊंगा।” उन्होंने कहा, “हालांकि, मैं दक्षिण अफ्रीका में एसए-20 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप के साथ काम करना जारी रखूंगा। एसए-20 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप दो बार विजेता रहा…

Read More

छत्तीसगढ़-धमतरी में पुलिस बस ने ट्रक को मारी टक्कर, 15 पुलिस जवान घायल और तीन गंभीर

धमतरी. धमतरी जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ग्राम संबलपुर के पास पुलिस जवानों से भरी एक बस ने ट्रक को टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में करीब 15 जवान घायल हो गए हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। जानकारी के अनुसार, सुकमा जिला पुलिस बल के जवान रिफ्रेशर कोर्स में पुलिस कैंप मनाने गए थे। वहीं, 15 दिनों की ट्रेनिंग के बाद आज सभी बस में…

Read More

18 से 27 अक्टूबर तक बिजली मेंटेनेंस, सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी आपूर्ति

छिंदवाड़ा मानसून के बाद बिजली विभाग ने एक बार फिर से मेंटेनेंस शुरू कर दिया है। बिजली तारों के मेंटेनेंस के चलते 18 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक शहर के विभिन्न फीडर में मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रखी जाएगी। बिजली विभाग ने संबंधित क्षेत्र के रहवासियों को अलर्ट किया है कि वह संबंधित समय से पूर्व बिजली आपूर्ति संबंधी कार्य निपटा लें। एमपीईबी का यह मेंटेनेंस कार्य शहर के अलग-अलग हिस्सों में किया जाएगा। जानिए कब…

Read More

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सिटीजनशिप एक्ट की धारा 6A की वैधता को रखा बरकरार

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने सिटीजनशिप एक्ट की धारा 6A की वैधता पर अपना फैसला सुना दिया है. कोर्ट ने धारा 6A की वैधता को बरकरार रखा है. CJI डीवाई चंद्रचूड़ का कहना था कि 6A उन लोगों को नागरिकता प्रदान करता है जो संवैधानिक प्रावधानों के अंतर्गत नहीं आते हैं और ठोस प्रावधानों के अंतर्गत नहीं आते हैं. दरअसल, सिटीजनशिप एक्ट की धारा 6A को 1985 में असम समझौते को आगे बढ़ाने के लिए संशोधन के बाद जोड़ा गया था. असम समझौते के तहत भारत आने वाले लोगों की…

Read More

सात महीने बाद खोली डीआरएम तिराहे की सड़क, मेट्रो ने हटाई बैरिकेडिंग, लोगों को मिली राहत

भोपाल  हबीबगंज नाके पर डीआरएम तिराहे की सड़क जो पिछले सात महीनों से बंद थी, बुधवार को उसे एक तरफ से खोल दिया गया। इस सड़क के खुलते ही हजारों लोगों को राहत मिली है, जो इस सड़क से रोजाना आवाजाही करते हैं। ज्ञात हो कि मार्च में मेट्रो स्टील ब्रिज के निर्माण के कारण यह सड़क बंद कर दी गई थी, जिससे कई क्षेत्रों के निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस सड़क के बंद होने से अवधपुरी, बीडीए, एम्स, अलकापुरी, साकेतनगर, और अमरावतखुर्द समेत सैकड़ों…

Read More

गढ़ा के इस पहाड़ पर मिली महिला की लाश, बलि की आशंका

छतरपुर छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम गढ़ा गांव में चंडी पहाड़ की चोटी पर चंडी माता के स्थान पर एक महिला का जला शव मिला है। जहां इस शव के मिलने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक मंदिर के पुजारी सुबह 5 बजे चंडी माता मंदिर में अगरबत्ती लगाने के लिए गए थे, वहां पर एक महिला का शव जल रहा था। प्रथमदृष्टया पता चला है कि महिला को कागजों से जलाया गया है। घटना की सूचना पुजारी ने पुलिस को सूचना दी है। जहां पुलिस ने मौके…

Read More

मंत्री विजयवर्गीय के बयान के बाद कार्रवाई, पुलिस की कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

झाबुआ मेघनगर में ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ाए जाने के बाद अब झाबुआ से पुलिस ने एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। राजस्थान के प्रतापगढ़ निवासी इस तस्कर के पास से 30 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है, जिसकी कीमत तीन लाख रुपए है। गौरतलब है कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दो दिन पहले इंदौर में बयान दिया था कि प्रदेश में राजस्थान के प्रतापगढ़ से ड्रग्स आ रही है। उनके पास सौदागरों की लिस्ट है। तीन लाख की ड्रग लेकर डिलीवरी देने जा रहा था एसडीओपी रूपरेखा यादव…

Read More

‘वन डायरेक्शन’ बैंड के एक्स मेंबर लियाम पायने की मौत

ब्रिटिश बॉयबैंड वन डायरेक्शन के एक्स मेंबर लियाम पायने का 31 साल की उम्र में निधन हो गया। वो अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में एक होटल की बालकनी से गिर गए। ये घटना 16 अक्टूबर 2024 को स्थानीय समयानुसार शाम करीब 5 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उस दिन वो होटल की लॉबी में अलग बिहेव कर रहे थे। लियाम पायने अपने एक्स 'वन डायरेक्शन' बैंडमेट नियाल होरान के एक म्यूजिक प्रोग्राम में भाग लेने के लिए अर्जेंटीना में थे। दोनों स्टेज पर फिर साथ आए थे। सिंगर…

Read More

भोपाल में सरकारी कर्मचारी के यहां मिला 70 लाख का सोना, कैश का भी अंबार; छापेमारी में हथियार

भोपाल भोपाल में लोकायुक्त (Bhopal Lokayukta) की टीम ने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत छापेमारी की. इस दौरान लाखों रुपये के आभूषण, नकदी और एक अवैध पिस्तौल बरामद की गई. इसके बाद गांधी नगर थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. यह कार्रवाई देर रात तक चली. इस छापेमारी के दौरान जेवरात व नकदी के अलावा संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं. दरअसल, लोकायुक्त टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले की शिकायत पर तकनीकी शिक्षा विभाग के जूनियर ऑडिटर रमेश हिंगोरानी के घर समेत 6 अलग-अलग…

Read More

मोहम्मद यूनुस सरकार ने बदल दिया बांग्लादेश! मुक्ति संग्राम और मुजीब से जुड़ी सारी छुट्टियां रद्द

ढाका बांग्लादेश में अगस्त महीने में तख्तापलट हो गया था। इस दौरान खूनखराब हुआ तो तत्कालीन पीएम शेख हसीना ने देश छोड़ दिया था और भारत आ गई थीं। तब से वह यहीं पर निर्वासित जिंदगी जी रही हैं। उनकी सत्ता से बेदखली के बाद नोबेल विजेता अर्थशास्त्री मोहम्मद यूनुस ने कमान संभाल रखी है। वह भले ही अर्थशास्त्री हैं और दुनिया भर में उनका नाम है, लेकिन वह बांग्लादेश को पाकिस्तान के एजेंडे पर आगे बढ़ाते दिख रहे हैं। यही वजह है कि अब बांग्लादेश में मुक्ति संग्राम और…

Read More