शनिवार 19 अक्टूबर 2024 का राशिफल

मेष राशि : मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आप आर्थिक तौर पर उन्नति महसूस करेंगे। आपकी मेहनत और कमिटमेंट आपको पेशेवर मोर्चे पर अपने लिए जगह बनाने में मदद करेगी। लव लाइफ में चीजों को रोमांचक बनाने के लिए आपकी तारीफ की जाएगी। कुछ लोग सोना खरीदने पर विचार कर सकते हैं। काम के साथ-साथ घूमना-फिरना भी जरूरी है, जो तनाव कम कर सकता है। बहुत ज्यादा काम का प्रेशर न लें। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। वृषभ राशि :वृषभ राशि वालों को किसी…

Read More

जबलपुर-सिवनी राष्ट्रीय राजमार्ग 44 में बड़ी सड़क दुघर्टना, श्रमिकों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, एक की मौत

सिवनी जबलपुर-सिवनी राष्ट्रीय राजमार्ग 44 में शुक्रवार दोपहर बड़ी सड़क दुघर्टना हो गई। श्रमिकों को लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली को तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। कंटेनर की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्राली फोरलेन किनारे पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली में सवार एक महिला श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 26 अन्य घायल हैं। इनमें गंभींर रूप से दो घायलों को जबलपुर रेफर कर दिया गया है। भुट्टा तोड़कर लौट रहे थे श्रमिक दरअसल खेत से मक्का (भुट्टा) तोड़ने के बाद 27 श्रमिक ट्रैक्टर-ट्राली में…

Read More

अब मध्यप्रदेश में सीधे ऑनलाइन दर्ज होगा वजन, मंडियों में तौल-कांटे की जानकारी अब ई-अनुज्ञा पोर्टल पर मिलेगी

भोपाल प्रदेश की मंडियों में तौल-कांटे से तौल की जानकारी ई-अनुज्ञा पोर्टल पर कैप्चर होगी। इसके लिए तौल-कांटों को ई- अनुज्ञा पोर्टल से लिंक किया जाएगा। राज्य मंडी बोर्ड ने तौल-कांटे से तौल की मात्रा को स्वचालित रूप से ई-अनुज्ञा पोर्टल पर कैप्चर करने आवश्यक प्रक्रिया के निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। मंडियों में किसान अपनी फसल का विक्रय करने आते हैं। तौल-कांटे से तौल की जानकारी आटोमैटिक ढंग से मंडी बोर्ड के ई-अनुज्ञा पोर्टल पर दर्ज होने से किसानों को उनकी उपज के सही तौल का भुगतान…

Read More

खालवा में 50 करोड़ रूपये से बनेगा सी.एम. राईज स्कूल: जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. शाह

भोपाल   खंडवा जिले के खालवा में 50 करोड़ रुपए से सी.एम. राईज स्कूल बनाया जाएगा। इसमें 100 सीटर छात्रावास की व्यवस्था भी रहेगी। इसके अलावा खालवा में हॉकी खेल मैदान के लिए 4 करोड़ रुपए लागत से एस्ट्रो टर्फ बनाया जाएगा। जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने शुक्रवार को क्रीड़ा परिसर खालवा में 68वीं शालेय राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि 18.66 करोड़ रूपए लागत से यहां चेंजिंग रूम,…

Read More

दिल्ली में यमुना नदी में सफेद झाग की मोटी परत देखने को मिली, विशेषज्ञों ने जताई स्वास्थ्य जोखिम की चिंता

नई दिल्ली दिल्ली में यमुना नदी में शुक्रवार को सफेद झाग की मोटी परत देखने को मिली। विशेषज्ञों का कहना है कि यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है विशेष रूप से तब, जब त्योहार का मौसम नजदीक आ गया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित कई वीडियो में नदी का ज्यादातार हिस्सा झाग की परत से ढका दिख रहा है मानो जैसे नदी की सतह पर बादल छा गए हों। हालांकि बाद में ये झाग धीरे धीरे छंट गया। साउथ एशिया नेटवर्क ऑन डैम्स, रीवर्स एंड पीपुल (एसएएनडीआरपी) के…

Read More

देश के कुछ हिस्सों में जहां ठंड ने दस्तक दे दी है, वही चक्रवाती तूफान लाएगा तबाही, 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नई दिल्ली देश के कुछ हिस्सों में जहां ठंड ने दस्तक दे दी है, वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में मानसून के लौटने से मूसलाधार बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि साउथ इंडिया में चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिलेगा, जिससे अगले कुछ दिनों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। चक्रवाती तूफान का असर बंगाल की खाड़ी में 22 अक्टूबर के आसपास एक नया लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। इसका असर दक्षिण भारत के कई…

Read More

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने आरोप लगाया है कि ‘कब्रिस्तानों, ईदगाहों को अपने नियंत्रण में लेगी सरकार’

मुरादाबाद कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने आरोप लगाया है कि सरकार की योजना वक्फ बोर्ड को खत्म करने तथा कब्रिस्तानों, मस्जिदों और ईदगाहों को अपने नियंत्रण में लेने की है। कांग्रेस के ‘‘संविधान बचाओ संकल्प'' सम्मेलन को संबोधित करते हुए मसूद ने सरकार की कथित योजना पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, "कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी।" सहारनपुर के सांसद मसूद ने बृहस्पतिवार को सम्मेलन में दावा किया कि वक्फ बोर्ड को खत्म करने का सरकार का कथित कदम उसके इस्तेमाल के लिए निर्धारित भूमि को जब्त करने का सीधा प्रयास…

Read More

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की पोती श्रुति चौधरी चुनकर विधानसभा पहुंची और भाजपा ने उन्हें मंत्रिमंडल में स्थान दिया

चंडीगढ़ हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल की तीसरी पीढ़ी से उनकी पोती श्रुति चौधरी चुनकर विधानसभा पहुंची और भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें सम्मान देते हुए मंत्रिमंडल में स्थान दिया। ऐसे में जहां तोशाम हलके में चौधरी बंसीलाल की राजनीतिक विरासत को लेकर उठने वाले सवालों के जवाब मिल गए। वहीं, आज एक मंत्री के रूप में पहली बार हरियाणा सचिवालय पहुंची श्रुति चौधरी भी आत्मविश्वास से भरी नजर आई। ऐसे में हमने श्रुति चौधरी से खास बातचीत की तो उन्होंने भी एक परिपक्व राजनेता की तरह हर सवाल…

Read More

फरीदकोट में बीते दिनों गोलियां मारकर हत्या किए गए दीप सिद्धू के करीबी गुरप्रीत सिंह हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा

पंजाब फरीदकोट में बीते दिनों गोलियां मारकर हत्या किए गए दीप सिद्धू के करीबी गुरप्रीत सिंह हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा किया गया है। आज पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने प्रैस कॉन्फैंस करके इस मामले में कई बड़े खुलासे किए  हैं। उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड में ड्रिबूगढ़ जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह का नाम सामने आ रहा है। यही नहीं इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड अर्श डल्ला है। डीजीपी ने बताया कि इस मामले में विदेश में बैठे गैंगस्टरों का पूरा प्लान है। इस मामले शूटरों की पहचान कर…

Read More

जयंत पुलिस ने नाबालिक बालिका को दस्तयाब कर उसके साथ अनैतिक कार्य करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

सिंगरौली पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता, जिला सिंगरौली के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा, एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री पी०एस०परस्ते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विन्ध्यनगर श्रीमती अर्चना द्विवेदी की सतत् निगरानी में चौकी प्रभारी जयंत श्री सुधाकर सिंह परिहार एवं उनकी टीम को नाबालिक से अनैतिक कार्य करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली प्रकरण का संक्षिप्त विवरण – दिनांक 30.09.2024 को फरियादिता निवासी जैतपुर चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी लड़की उम्र-17 वर्ष 08 माह घर से बैढन आयुष्मान कार्ड…

Read More

सुबह सुबह सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने वार्ड 41 में पहुचे विधायक एवं निगम अध्यक्ष

सिंगरौली सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास  शाह एवं नगर पालिक निगम सिंगरौली के अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय के द्वारा आज सुबह सुबह वार्ड 41 छठघाट मोहल्ले में पहुचकर स्वच्छता व्यवस्था का अवलोकन किया गया।  एवं विशेष सफाई अभियान में श्रमदान किया गया।  विधायक श्री शाह एवं निगम अध्यक्ष ने वार्डवासियो से चर्चा कर उन्हे अपने आस पास  स्वच्छता रखने के लिए प्ररित भी किया गया। वार्डवासियो से चर्चा करते हुये विधायक श्री शाह ने कहा कि हम सब की जिम्मेदारी है कि अपने नगर साफ सुन्दर बनाने में…

Read More

राज्य में निवेश के लिए हेतु मुख्यमंत्री ने ब्रिटेन के सांसदों, सरकारी अधिकारियों से सहयोग की अपील की

जयपुर/लंदन यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जर्मनी में निवेशकों से सफल संपर्क के बाद, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और राजस्थान सरकार के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों ने गुरुवार को ब्रिटेन सरकार की मंत्री (इंडो-पैसिफिक क्षेत्र) सुश्री कैथरीन वेस्ट के साथ मुलाकात की। इसके अलावा, प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने  लंदन के पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर में स्थित ब्रिटेन की संसद का दौरा किया और भारतीय मूल के चुनिंदा सांसदों के साथ बैठक की। इन बैठकों के दौरान, मुख्यमंत्री ने राजस्थान में…

Read More

दिवाली से पहले दिए जा रहे फ्री सिलेंडर, मौका है अच्छा तो चूक ना जाना

लखनऊ  दीपावली का त्योहार बेहद पास आ गया है और इस मौके पर घरों में पकवान बनाने में किसी तरह की दिक्कत ना आए इसके लिए सरकार ने मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर का डिस्ट्रीब्यूशन शुरू कर दिया है. दिवाली से पहले करवा चौथ, अहोई अष्टमी जैसे त्योहार आने हैं तो इन सब में वंचितों और गरीब परिवारों को खाना बनाने के लिए परेशान ना होना पड़े, इसका इंतजाम सरकार ने कर दिया है. इस राज्य के बेनेफिशयरीज को बड़ा तोहफा उत्तर प्रदेश सरकार ने दीपावली के मौके पर राज्य के…

Read More

भारतीय यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर, लागू हुई नई वीजा ऑन अराइवल पॉलिसी

नई दिल्ली भारतीय यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। यूएई ने नई वीजा पॉलिसी लागू की है, जिससे यात्रा आसान हो गई है। अब, यदि आपके पास अमेरिका या यूरोपीय संघ के किसी देश का वीजा या ग्रीन कार्ड है, तो आपको यूएई में वीजा मिलने में आसानी होगी। नई नीति के अनुसार, यूएई सरकार ने यह आदेश दिया है कि पात्र भारतीय नागरिकों को यूएई पहुंचने पर 14 दिन का वीजा ऑन अराइवल दिया जाएगा। इस बदलाव से भारत और यूएई के बीच रिश्ते मजबूत होंगे, क्योंकि यूएई…

Read More

एक दिन में 100 से अधिक यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर हुई कार्यवाही

सिंगरौली पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता, जिला सिंगरौली के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री पी.एस परस्ते के मार्गदर्शन में यातायात थाना प्रभारी श्री विद्याविरिधी तिवारी एवं पुलिस टीम के द्वारा शहर के चौराहो पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के प्रति आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत यातायात पुलिस टीम द्वारा शहर के विभिन्न चौराहों जैसे माजन…

Read More