एक खराब रात हमारी टीम को परिभाषित नहीं करती : एलिसा हीली

दुबई ऑस्ट्रेलिया की चोटिल कप्तान एलिसा हीली ने जोर देकर कहा है कि एक खराब रात उनकी टीम को परिभाषित नहीं करेगी, क्योंकि दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका से आठ विकेट से हार के बाद लगातार चौथी बार महिला टी20 विश्व कप खिताब जीतने की उनकी उम्मीदें धराशायी हो गईं। एलिसा ने कहा, “मुझे लगता है कि हमने जो माहौल बनाने में कामयाबी हासिल की है, और हमारी टीम के अंदर जो विश्वास है, कि कोई भी मैदान पर जाकर मैच जीत सकता है, मुझे लगता…

Read More

रायपुर में कंट्रक्शन ठेकेदार की घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर राजधानी रायपुर में कंट्रक्शन ठेकेदार प्रतीक सैमुअल की घर में फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली है. मौके से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें कुछ बड़े अधिकारियों के नाम भी लिखे हैं. फिलहाल खम्हारडीह पुलिस ने सुसाइड नोट को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने घर से एक सुसाइडल नोट भी बरामद किया है, जिसमें कुछ महिलाओं और बड़े अधिकारियों के नाम लिखे हुए हैं. फिलहाल पुलिस ने सुसाइडल…

Read More

तलवार-चाकू लहराते हुए बर्थडे मानते चार युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर चौक के बीचोंबीच तलवार, चाकू लहराकर दोस्त की बर्थडे पार्टी मना रहे चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 4 चाकू और मौके से 14 बाइक जप्त किया गया है. सिरगिट्टी क्षेत्र के फदहाखार स्थित मैट्रिक चौक के बीच में खड़े होकर 15 से 20 युवक अपने दोस्त का बर्थडे मना रहे थे. इस दौरान हाथ में चाकू तलवार लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहे थे. इसी दौरान सिरगिट्टी पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, जिनमें से चार युवकों को पुलिस ने…

Read More

हरियाणा ओपन में राहिल गंगजी ने पहले दौर में बढ़त के लिए 63 का सुपर कार्ड खेला

पंचकूला इस साल की शुरुआत में दो अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतने वाले बेंगलुरु के राहिल गंगजी ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए पंचकूला गोल्फ क्लब (पीजीसी) में खेले जा रहे एक करोड़ रुपये के हरियाणा ओपन में नौ अंडर 63 का शानदार स्कोर बनाया और पहले दौर में बढ़त हासिल की। अहमदाबाद के वरुण पारीख ने आठ अंडर 64 का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया और दूसरे स्थान पर रहे। चंडीगढ़ के गत विजेता जयराज सिंह संधू सात अंडर 65 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे, उनके साथ किशोर अंशुल…

Read More

औचक निरीक्षण में छात्रावास पहुंचे कृषि मंत्री, भवन की खराब स्थिति देखकर दिए निर्देश

अंबिकापुर  छत्तीसगढ़ सरकार के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने गुरुवार को एक हॉस्टल का औचक निरीक्षण किया। हॉस्टल में व्यवस्था देखकर मंत्री जी भड़क गए और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। दरअसल, राज्य के आदिम जाति कल्याण व अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने गुरुवार को शासकीय पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास अंबिकापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। मंत्री नेताम ने छात्रावास भवन, परिसर, छात्रों के कक्ष, वॉशरूम, छत आदि का अवलोकन किया और छात्रों से उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं पर चर्चा…

Read More

12वीं की परीक्षा के कारण न्यूज़ीलैंड के ख़‍िलाफ़ वनडे नहीं खेलेंगी ऋचा घोष, हरमनप्रीत कप्तान के रूप में बरकरार

नई दिल्ली न्यूहज़ीलैंड के ख़‍िलाफ़ आगामी वनडे सीरीज़ में ऋषा घोष 12वीं की परीक्षा के कारण नहीं खेलेंगी। 21 वर्षीय घोष 2020 से भारत की अंतर्राष्ट्री य टीमों का हिस्सा् हैं जब वह 16 साल की थीं। इस सीरीज के लिए हरमनप्रीत कौर को कप्तान के रूप में बरकरार रखा गया है। 16 सदस्यी य दल 24, 27 और 29 अक्तू बर को अहमदाबाद में तीन मैचों की वनडे सीरीज़ खेलेगा जिसकी कप्ता नी हरमनप्रीत कौर करेंगी, जिनकी कप्ताननी T20 विश्वम कप के ग्रुप चरण से भारत के बाहर होने…

Read More

गगन नारंग ने राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक के मसौदे को लाने में सरकार के प्रयासों की सराहना की

नई दिल्ली ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज गगन नारंग ने राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक के मसौदे को लाने में सरकार के प्रयासों की सराहना की और इसे भारत के खेल महाशक्ति बनने की दिशा में एक मील का पत्थर बताया। खेल मंत्रालय राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक के मसौदे को लाने पर काम कर रहा है, जिसे पूर्व-विधायी परामर्श प्रक्रिया के हिस्से के रूप में आम जनता और हितधारकों की टिप्पणियों/सुझावों को आमंत्रित करने के लिए सार्वजनिक डोमेन में रखा गया है। नारंग ने एक्स पर पोस्ट किया, “मनसुख मंडाविया सर, एक…

Read More

वेस्टइंडीज की टीम इस समय श्रीलंका के दौरे पर है, वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हराया और सीरीज भी 2-1 से जीत

दांबुला वेस्टइंडीज की टीम इस समय श्रीलंका के दौरे पर है जहां पर वह मेजबान टीम के खिलाफ तीन टी20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलने पहुंची हैं। वेस्टइंडीज की टीम ने टी20 सीरीज की शुरुआत तो काफी शानदार तरीके से करते हुए पहले मुकाबले को अपने नाम किया था लेकिन दूसरे मैच को श्रीलंकाई टीम ने 73 रनों से जीतने के साथ सीरीज को 1-1 से बराबरी पर ला दिया। वहीं दांबुला में खेले गए तीसरे मैच को भी श्रीलंका की टीम ने 9 विकेट से जीतने…

Read More

निलंबित IAS रानू साहू अब छत्तीसगढ़ DMF घोटाला केस में ED की रिमांड पर, कोर्ट में छलके आंसू

रायपुर निलंबित IAS रानू साहू अब छत्तीसगढ़ DMF घोटाला केस में ED की रिमांड पर हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को जेल में बंद साहू को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी रानू से हर दिन 7 घंटे तक पूछताछ कर सकेगी। कोर्ट ने इसके लिए ED को 5 दिन का समय दिया है। दरअसल, ED ने रानू साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए गुरुवार को रायपुर की PMLA स्पेशल कोर्ट में पेश किया। इस दौरान रानू साहू की आंखों से आंसू बहने लगे। उन्होंने कोर्ट में कहा- प्रताड़ित…

Read More

दक्षिण अफ्रीका ने महिला टी-20 विश्वकप के पहले सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर किया फाइनल में प्रवेश

दुबई अन्नेका बोश नाबाद (74) रनों की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने महिला टी-20 विश्वकप के पहले सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। 74 रनों की नाबाद पारी खेलने वाली अन्नेका बोश को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। ऑस्ट्रेलिया के 135 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर आयी दक्षिण अफ्रीका टीम ने अत्रेका बोश के नाबाद 74 रन एवं सलामी बल्लेबाज लौरा वोलवार्ड के 42 रनों की सहायता से दो विकेट पर 135…

Read More

नोमान अली का कहर, पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 152 रन से हराया

मुल्तान बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद नोमान अली (आठ विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 152 रन से हरा दिया है। इसी के साथ पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी कर ली।  पाकिस्तान ने गुरुवार को दूसरी पारी में आगा सलमान के (63) अर्द्धशतक की मदद से 221 रन बनाकर इंग्लैंड़ को जीत के लिए 297 रनों का लक्ष्य दिया था। दूसरी पारी में 36 रन पर दो विकेट खोकर संकट से जूझ रही इंग्लैंड को आज नोमान…

Read More

फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलेंगी अहमदाबाद और ग्वालियर के बीच

रतलाम यात्रियों की मांग व सुविधा को ध्यान में रखते हुए तथा दीपावली, छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के लिए रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव के साथ उधना-कानपुर सेंट्रल तथा अहमदाबाद-ग्वालियर के बीच त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। 09069 उधना-कानपुर स्पेशल 21 अक्टूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को उधना से सुबह 5.30 बजे चलकर रतलाम (1.05/1.15), नागदा (2.10/2.12),उज्जैन (3.15/3.25) व मक्सी (4.40/4.42) होते हुए अगले दिन सुबह 6.30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। इसी तरह 09070 कानपुर सेंट्रल-उधना स्पेशल…

Read More

PM मोदी 23-24 अक्टूबर को रूस की यात्रा पर जाएंगे, BRICS समिट में होंगे शामिल

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर 22-23 अक्टूबर को कजान (Kazan) में आयोजित होने वाले 16वें BRICS सिमट में भाग लेने के लिए रूस का दौरा करेंगे. विदेश मंत्रालय ने एक ऑफिशियल नोटिस में कहा, "Strengthening Multilateralism for Just Global Development and Security" थीम पर आयोजित होने वाला यह शिखर सम्मेलन नेताओं को अहम ग्लोबल मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक अच्छा मंच प्रदान करेगा. विदेश मंत्रालय ने कहा, "शिखर सम्मेलन ब्रिक्स द्वारा शुरू की गई पहलों की प्रगति का…

Read More

बहराइच में बवाल के बाद जुमे की नमाज को लेकर शहर जिले भर में कड़ी सतर्कता बरती जा रही है, सूनी है सड़कें

बहराइच बहराइच में बवाल के बाद जुमे की नमाज को लेकर शहर जिले भर में कड़ी सतर्कता बरती जा रही है। सड़कें सूनी हैं। मस्जिदों के आस पास भारी पुलिस बल तैनात है। डीआईजी व एसपी स्वयं पूरे लाव लश्कर के साथ भ्रमण कर रहे हैं। संवेदनशील इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। अभी तक सब कुछ शांति पूर्वक चल रहा है। महसी के महराजगंज में शुक्रवार दोपहर नमाज के समय हेलीकाप्टर से निगरानी हो रही है। महसी के महराजगंज में हुई हिंसा के पांच आरोपितों के…

Read More

टाटा के मूल्यों को अपनाया है भोपाल के लॉयन ग्रुप ने

भोपाल विशेष प्रतिनिधि शीर्ष उद्योगपति रतन टाटा भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन देश प्रदेश के ऐसे अनेक व्यवसायी हैं जो उनके द्वारा स्थापित मूल्यों से प्रेरणा लेकर अपनी व्यवसाय यात्रा आगे बढ़ा रहे हैं। राजधानी भोपाल स्थित लॉइन ग्रुप एक ऐसा ही उपक्रम है। कंपनी का कारोबार रक्षा, रेलवे, कंस्ट्रक्शन और हॉस्पिटिलिटी जैसे कई क्षेत्रों में है। तेजी से विस्तार करता यह ग्रुप पूरी तरह रतन टाटा के मूल्यों से प्रेरित है। कंपनी के युवा सीईओ इंजीनियर नवनीत शर्मा कहते हैं कि कर्मचारियों के लिए हमारे यहां…

Read More