डिजिटल रेप : अभिभावकों ने किया स्कूल में हंगामा, डीएम ने जांच के लिए बनाई कमेटी

नोएडा नोएडा के एक नामी स्कूल के जूनियर विंग में एक साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ हुए डिजिटल रेप के मामले में शनिवार को अभिभावकों का गुस्सा जमकर स्कूल प्रशासन के खिलाफ फूटा है। बड़ी संख्या में अभिभावक सुबह से ही स्कूल कैंपस में पहुंच गए थे और यहां पर उन्होंने स्कूल प्रशासन से मिलने की कोशिश की। जिसके बाद अभिभावकों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा। इस मामले को लेकर अभिभावकों ने जिलाधिकारी से भी मुलाकात की है। डीएम ने…

Read More

यूपी में भाजपा की सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत, सीएम योगी बने पहले सदस्य

लखनऊ भाजपा ने यूपी में सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत की। सीएम योगी ने शनिवार को पार्टी के पहले सक्रिय सदस्य बनकर इस अभियान की शुरुआत की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि संगठन महापर्व में हमने साधारण सदस्यता के लक्ष्य की प्राप्ति के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ को सदस्य बनाकर सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। हम सभी कार्यकर्ता मिलकर डेढ़ लाख नए सदस्यों को जोड़ने के अभियान के साथ आगे बढ़ेंगे। आज के दिन ही हम डिप्टी सीएम केशव…

Read More

करवा चौथ व्रत नकारात्मकता दूर कर, करता है सकारात्मक ऊर्जा का संचार

प्रयागराज नकारात्मकता को दूर कर मानसिक और आध्यात्मिक सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं निराहार रहकर अपने वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और पति की दीर्घायु के लिए रविवार को करेंगी। कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाने वाला करवा चाैथ पर्व पति के प्रति समर्पण की भावना को प्रकट करता है। यह पति-पत्नी के बीच सामंजस्य और रिश्ते की ऊष्मा को दमकाता है और आधुनिकता भी इस परंपरा को डिगा नहीं सका है। इसमें और ज्यादा संवेदनशीलता, समर्पण और प्रेम की अभिव्यक्ति…

Read More

ईशान किशन को अनुबंध से बाहर कर दिया गया था, अब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत ए के साथ करेंगे वापसी

नई दिल्ली ईशान किशन को इस साल की शुरुआत में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया गया था, क्योंकि उन पर घरेलू क्रिकेट की तुलना में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को प्राथमिकता देने का आरोप था। अब वे भारत ए टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं। वर्तमान में झारखंड की अगुआई कर रहे किशन ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दो चार दिवसीय मैचों और सीनियर राष्ट्रीय टीम के साथ एक इंट्रा-स्क्वाड मैच में खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दो 'टेस्ट' 31 अक्टूबर से…

Read More

छत्तीसगढ़-कोरबा में महिला कांग्रेस नेत्री के बेटे की मौत, फांसी लगाने की जांच में जुटी पुलिस

कोरबा. कोरबा मानिकपुर चौकी अंतर्गत रवि शंकर शुक्ला नगर स्थित वाल्मीकि आवास में रहने वाले रितेश थापा (34) ने गुरुवार रात आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया। बताया जा रहा कि रितेश देर रात 10 बजे घर पहुंचा था। खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। जब रात लगभग दो बजे जब उसी मां बाथरूम के लिए उठी तो उसका कमरा खुला हुआ मिला।…

Read More

दिल्ली हाफ मैराथन: एड्रिस-चेप्टेगी और मैककोलगन-लिमो के बीच होगा दिलचस्प मुकाबला

नई दिल्ली विश्व एथलेटिक्स गोल्ड लेबल रोड रेस, दिल्ली हाफ मैराथन के आगामी संस्करण में रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में शीर्ष सम्मान के लिए कुछ विश्व स्तरीय धावक भाग लेंगे। युगांडा के जोशुआ चेप्टेगी, जो दो बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हैं, का सामना इथियोपिया के दो बार के 5000 मीटर विश्व चैंपियन मुक्तार एड्रिस से होने वाला है। दिलचस्प बात यह है कि एड्रिस ने हाल ही में टिलबर्ग में 10 मील की दौड़ में चेप्टेगी को हराया था। शुक्रवार शाम को यहां रेस से पहले प्रेस मीट…

Read More

बाबा सिद्दीकी हत्या मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने कुछ नए खुलासे किए, यूपी और हरियाणा से क्यों बुलाए शूटर्स

नई दिल्ली बाबा सिद्दीकी हत्या मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने कुछ नए खुलासे किए हैं। बताया गया कि इस मामले में हाल में गिरफ्तार किए गए 5 आरोपियों ने हत्या के लिए 50 लाख रुपये मांगे थे। मगर, भुगतान को लेकर असहमति और एनसीपी नेता के रसूख को देखते हुए उन्होंने हत्या को अंजाम देने से बाद में मना कर दिया। ऐसे में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े शुभम लोंकर ने नए शूटर हायर करने का फैसला लिया। वह जानता था कि उत्तर प्रदेश और हरियाणा के…

Read More

छत्तीसगढ़-रायपुर में बेटी ने पिता को किया लीवर डोनेट, अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही खुशी में किया डांस

रायपुर. इस दीपावली में बेटी ने अपने पिता को बड़ी उपहार दिया है, जी हां बेटी ने अपने लीवर डोनेट कर पिता की जान बचाई है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने की खुशी में मरीज ने अस्पताल में ही डांस करना शुरू कर दिया। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लीवर ट्रांसप्लांट होने के बाद मरीज का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मरीज डांस करते हुए दिख रहा है। जानकारी के अनुसार, मरीज का नाम अनिल कुमार यादव है। वह तिल्दा का रहने वाला…

Read More

विवादित जैन मुनि सूर्य सागर का पुराना वीडियो हो रहा वायरल, जिसमे वह लॉरेंस बिश्नोई को हीरो कहते हुए सुने जा सकते हैं

जयपुर एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और सलमान खान को धमकी को लेकर एक बार फिर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई सुर्खियों में है। लॉरेंस की गिनती इस समय देश के सबसे खूंखार अपराधियों में होती है। हालांकि, कई लोग उसे तरह-तरह की दलीलों के साथ समर्थन भी करते दिखते हैं। इनमें विवादित जैन मुनि सूर्य सागर भी शामिल हैं। आचार्य सूर्य सागर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया जा रहा है जिसमें वह लॉरेंस बिश्नोई को हीरो कहते हुए सुने जा सकते हैं। सूर्य सागर महाराज…

Read More

सतना में बड़ी साजिश! लालच देकर गरीब हिन्दुओं का बदलवाया जा रहा था धर्म; 3 महिलाएं गिरफ्तार

सतना  सतना जिले में गरीब लोगों को ईसाई धर्म में कनवर्ट करने के लिए लालच देने की कोशिश के आरोप में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. कोलगवां पुलिस थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने कहा कि एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर शुक्रवार को तीनों के खिलाफ मध्य प्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम, एक धर्मांतरण विरोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था. सतना के बैंक कॉलोनी निवासी आदर्श त्रिपाठी ने शिकायत की कि तीन महिलाएं उनसे मिलीं…

Read More

सुप्रीम कोर्ट से मुस्लिम धर्मगुरु मुफ्ती मोहम्मद सलमान अजहरी को बड़ी राहत मिली, तुरंत रिहा करो

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट से मुस्लिम धर्मगुरु मुफ्ती मोहम्मद सलमान अजहरी को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने गुजरात असामाजिक गतिविधि रोकथाम अधिनियम (पीएएसए), 1985 के तहत उनकी हिरासत को रद्द कर दिया है। जस्टिस विक्रम नाथ और प्रसन्ना बी वराले की पीठ ने कहा, 'रिकॉर्ड में मौजूद सामग्री को देखने के बाद हमें लगता है कि हिरासत के आदेश को बरकरार नहीं रखा जा सकता क्योंकि ऐसा कुछ भी नहीं है जो यह सजेक्ट करे कि अपीलकर्ता द्वारा दिए गए भाषण से किसी भी तरह से सार्वजनिक व्यवस्था बाधित…

Read More

छत्तीसगढ़-सक्ति में सात दिन से पूजा-पाठ कर रहे थे दो बेटों की मौत, महिला-दो बेटियां और एक बेटा अस्पताल में भर्ती

सक्ति. सक्ति जिले के ग्राम तांदुलडीह में दो सगे भाई बेहोशी की हालत में मिले। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, महिला, दो बेटी और एक बेटे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, महिला फिरित बाई अपने तीन बेटे और दो बेटियों के साथ उज्जैन के किसी बाबा की फोटो को सामने रखकर सात दिनों से उपवास कर जाप…

Read More

गठबंधन के घटक दलों ने एक दूसरे पर आरोप लगाने भी शुरू कर दिए, कहीं टूट ना जाए महाविकास अघाड़ी!

महाराष्ट्र महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है लेकिन महाविकास अघाड़ी में सीट शेयरिंग को लेकर बात बन ही नहीं रही है। अब गठबंधन के घटक दलों ने एक दूसरे पर आरोप लगाने भी शुरू कर दिए हैं। 20 नवंबर को ही चुनाव होने हैं और ऐसे में सीटों का बंटवारा होने का दबाव सभी पार्टियों पर है। इसी बीच उद्धव ठाकरे के एक बयान ने गठबंधन में सबकुछ ठीक ना होने के कयासों को और बल दे दिया है। उन्होंने कहा है कि सीटों के बंटवारे को…

Read More

रीवा एयरपोर्ट लोकार्पण: विन्ध्य की उड़ान को लगे सुनहरे पंख!- राजेन्द्र शुक्ल

रीवा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी जब कहते थे कि वह दिन भी अब दूर नहीं,  जब हमारे देश के 'हवाई चप्पल वाले लोग भी हवाई जहाज में उड़ान भरेंगे' तब विरोधी इसे महज जुमला कहकर बात हवा में उड़ा देते थे। ऐसे लोगों को आज रीवा आकर देखना चाहिए कि सपना किस तरह यथार्थ के धरातल पर उतरकर चरितार्थ हो रहा है। 20 अक्टूबर 2024 की तारीख विन्ध्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बनने जा रही है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी चिरप्रतीक्षित रीवा हवाई अड्डे…

Read More

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जनहित में किए गए अभिनव प्रयासों एवं उपलब्धियों की जानकारी आयोग को दी

देहरादून मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा जनहित में किए गए अभिनव प्रयासों एवं उपलब्धियों की जानकारी आयोग को दी | इसके साथ ही मुख्य सचिव ने आयोग के समक्ष उत्तराखण्ड राज्य की विशेष परिस्थितियों के संदर्भ में अपेक्षित बिंदुओं को रखा। मुख्य सचिव ने कहा कि नीति आयोग द्वारा जारी SDG India Index 2023-24 में उत्तराखण्ड राज्य को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य के…

Read More