छत्तीसगढ़-नारायणपुर में आईईडी ब्लास्ट में आईटीबीपी के दो जवान घायल, गश्त से लौटते समय नक्सलियों ने किया हमला

नारायणपुर. नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के मोहंदी में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है। इस ब्लास्ट में आईटीबीपी यानी इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस के दो जवान घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए रायपुर एयर लिफ्ट किया गया है। एंबुलेंस जिला अस्पताल से मौके पर रवाना हो गई है। नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने दो जवानों के घायल होने की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब सुरक्षाबलों की एक टीम नक्सल सर्च अभियान से लौट रही थी। एसपी प्रभात कुमार…

Read More

भगवान शिव पर टिप्पणी मामले में कांग्रेस विधायक बाबू जंडेला पर एफआईआर

इंदौर इंदौर के तुकोगंज थाने में श्योपुर के विधायक बाबू जंडेला के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। जंडेला की भगवान शिव पर की गई टिप्पणी से हिन्दूवादी संगठन नाराज थे और उन्होंने शुक्रवार रात को थाने का घेराव कर दिया था। भगवा ध्वज लेकर नारेबाजी करते हुए हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता थाने पर प्रदर्शन करते रहे। आखिरकार पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। मंच से जुड़े पदाधिकारियों का कहना था कि जंडेला ने भगवान शिव के खिलाफ टिप्पणी कर हिन्दू समाज की भावनाएं भड़काई है। उन्हे जल्दी गिरफ्तार…

Read More

दुबई से राजस्थान-जयपुर आ रहा था 189 यात्रियों से भरा एयर इंडिया का विमान, बम से उड़ाने की मिली धमकी

जयपुर. जयपुर हवाई अड्डे पर एक बार फिर से विमान में बम की धमकी के बाद आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। शुक्रवार रात को एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 196 का यह मामला है। जब दुबई से रात 12:45 बजे जयपुर आने वाले विमान को फुल इमरजेंसी में लैंडिंग करवाई गई। दुबई से रात 12:45 बजे जयपुर आने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट में बम की धमकी के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया। यह विमान रात 1:20 बजे दुबई से जयपुर पहुंचा। जहां इसकी फुल इमरजेंसी में लैंडिंग…

Read More

भोपाल में आज से सेमिनार में सड़क और पुल निर्माण में नवीनतम तकनीकों पर होगा विचार-विमर्श

भोपाल  सड़क और पुल निर्माण के क्षेत्र में उभरती नवीनतम प्रवृत्तियों और तकनीकों पर दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन राजधानी के रवींद्र भवन भोपाल में किया जा रहा है। इस सेमिनार में विभिन्न तकनीकी-सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें देशभर से आए हुए विशेषज्ञ नई तकनीकों, निर्माण सामग्रियों और ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन) अनुबंध निष्पादन की चुनौतियों पर अपने विचार और अनुभव साझा करेंगे।। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय सड़क कांग्रेस (आईआरसी) और मध्य प्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के सहयोग से होगा। सेमिनार के पहले दिन 19 अक्टूबर को…

Read More

दिवाली गिफ्ट के लिए बेस्ट स्मार्टवॉच: स्पेसिफिकेशन जानें

दिवाली का त्यौहार नजदीक है, और इस अवसर पर अपनों को उपहार देने का चलन वर्षों से चला आ रहा है। इस साल अगर आप कुछ खास और आधुनिक गिफ्ट देने की सोच रहे हैं, तो स्मार्टवॉच एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह न केवल स्टाइलिश है, बल्कि स्वास्थ्य और फिटनेस को ट्रैक करने के साथ ही कई स्मार्ट फीचर्स भी प्रदान करती है। आइए, जानते हैं दिवाली पर उपहार देने के लिए कुछ बेहतरीन स्मार्टवॉच के बारे में: Apple Watch Series 9: अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है…

Read More

राजस्थान -केकड़ी में राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालयों में सारी सीटों पर मिलेगा प्रवेश, 21 तक होंगे रजिस्ट्रेशन

केकड़ी. हेल्थ एजुकेशन के मामले में प्रदेश के आयुर्वेदिक महाविद्यालयों को पूर्ण सीटों पर प्रवेश की अनुमति दिलाने के राजस्थान सरकार के प्रयास रंग ले आए हैं। प्रदेश के सभी राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालयों बीकानेर, कोटा, सीकर, भरतपुर व केकड़ी को उनकी प्रवेश क्षमता 60 सीटों पर भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (NCISM), आयुष मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली से पूर्ण प्रवेश की अनुमति प्राप्त हो गई है। आयुष यूजीपीजी काउंसलिंग बोर्ड राजस्थान, आयुष भवन, प्रताप नगर, जयपुर के तत्वावधान में संचालित की जा रही प्रवेश काउंसलिंग प्रक्रिया में प्रदेश के…

Read More

सीहोर में नमकीन फैक्ट्री में भीषण आग लगी, गोदाम में रखा सामान जलकर खाक

सीहोर  सीहोर जिले के देवनगर कॉलोनी में एक नमकीन फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि धुंआ कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था। कारण किस कारण से हुई इसका पता लगाया जा रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि फ्रैक्ट्री के ऊपर ही परिवार रह रहा था। आग की सूचना मिलने के बाद लोगों में अफरा तफरी मच गई। आग इतनी भयानक थी कि उसने फैक्ट्री में रखा लाखों का सामान जलाकर खाक कर दिया। फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा बिगड़ते हालात…

Read More

छत्तीसगढ़-जगदलपुर के मेकाज से भागा कैदी, दंतेवाड़ा से 24 घंटे बाद गिरफ्तार

जगदलपुर. मेडिकल कालेज डिमरापाल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया कैदी हथकड़ी खोलकर फरार हो गया था। घटना की जानकारी लगते ही ड्यूटी पर तैनात जवान उसकी खोजबीन में जुट गए थे। 24 घंटे के बाद पुलिस ने कैदी को दंतेवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया है। परपा थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि गीदम में रहने वाला महेंद्र दीवान (25) को दंतेवाड़ा पुलिस ने आठ अक्तूबर को दंतेवाड़ा में स्थित 9वीं बटालियन में आठ लाख रुपये के चोरी मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार मुकेश आरक्षक के पद…

Read More

छत्तीसगढ़-बालोद में साइकिल अनियंत्रित होने से नहर में गिरा किसान, तलाश में जुटी पुलिस

बालोद. बालोद जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम हल्दी में एक किसान साइकिल अनियंत्रित होने से नहर में जा गिरा। जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। किसान की पहचना हरिदास मानिकपुरी (65) के रूप में हुई है। मौके पर सूचना के बाद पुलिस पहुंची। लेकिन घटना के 12 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। अपने खेतों के काम कर शाम के वक्त लौटते समय किसान के साथ यह हादसा हुआ। थाना प्रभारी…

Read More

थाना कोतवाली पुलिस टीकमगढ़ ने अवैध 20 क्विंटल नकली मावा पकड़ा

टीकमगढ़ आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़  मनोहर सिंह मंडलोई ने सभी थाना/चौकी प्रभारियों को सघन चैंकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सीताराम, एसडीओपी टीकमगढ़  राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली पंकज शर्मा के द्वारा मुखबिर की सूचना पर ओरछा ट्रेवल्स की यात्री बस क्रमांक MP15 PA 0775 से  20 क्विंटल नकली मावा परिवहन करते हुए पकड़ा एवं मौके पर फूड़ इंस्पेक्टर मनीष जैन को बुलाकर कार्यवाही की गई। उपरोक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक सतीश शर्मा, प्रधान आरक्षक…

Read More

नमामि नर्मदा सेवा अभियान

मंडला जिला मंडला मुख्यालय के महाराजपुर के मां नर्मदा जी के विभिन्य घाटों में साफसफाई का अभियान शनिवार को चलाया जाता है जिसमे अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि सभी वर्ग के लोग शामिल होते है इसी तारतम्य में आज भी अभियान चलाया गया जिसमे जिला के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक,जिला सी ओ,अन्य अधिकारी गण, जिला सदस्य शैलेश मिश्रा जी, जय दत्त झा जी,एवम अन्य अधिकारी,जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Read More

छत्तीसगढ़-जगदलपुर में मुठभेड़ में 31 नहीं 38 नक्सली मारे गए, बस्तर आईजी ने सभी की शिनाख्त का किया दावा

जगदलपुर. नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर बसे नेंदूर-थुलथुली मुठभेड़ में 31 नहीं 38 नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया था। इस बात की पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने की है। वहीं, बताया जा रहा है कि मारे गए सभी नक्सलियों की शिनाख्त हो चुकी है। इन सभी नक्सलियों के ऊपर दो करोड़ 62 लाख का इनाम घोषित था। तीन अक्तूबर को थुलथुली नेंदुर क्षेत्र में पूर्वी बस्तर डिवीजन, पीएलजीए कंपनी 6, इंद्रावती एरिया कमिटी, प्लाटून 16 इत्यादि के शीर्ष नक्सलियों की आसूचना पर दंतेवाड़ा डीआरजी, नारायणपुर डीआरजी और एसटीएफ…

Read More

छत्तीसगढ़-रायपुर अंतरराज्यीय बस स्टैंड में 8 करोड़ का सोना जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर. पुलिस ने आकस्मिक चेंकिग के दौरान अंतरराज्यीय बस स्टैंड भाठागांव रायपुर में लगभग 12 किलो 800 ग्राम सोना मिला है। इसकी कीमत आठ करोड़ रुपये बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने तीनों तस्करों को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। बता दें कि पुलिस ने आकस्मिक चेंकिग के दौरान बस स्टैंड भाठागांव रायपुर में तीन तस्करों से लगभग 12 किलो 800 ग्राम सोना मिला  है। इसकी कीमत आठ करोड़ रुपये बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर…

Read More

03 वर्षों से चोरी के मामले में फरार ईनामी वारण्टी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

अनूपपुर            थाना कोतवाली अनूपपुर के गृहभेदन एवं नकबजनी के मामले में दर्ज अपराध क्रमांक 232/18 धारा 380,454 भा.द.वि. में आरोपी रामखिलावन सिहं गोविन्द सिहं उम्र 19 साल निवासी ग्राम कोलमी अनूपपुर लम्बे समय से फरार होने के कारण माननीय न्यायालय आरती सिहं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अनूपपुर द्वारा दिनांक04.12.2021 को आरोपी का स्थाई गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया गया था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान द्वारा 2000 रूपये का नगद ईनाम उदघोषित किया गया है।                टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन, उपनिरीक्षक अजय तेकाम, आरक्षक गुपाल…

Read More

छत्तीसगढ़ में प्रशिक्षण अधिकारियों व छात्रावास अधीक्षक-अधीक्षिका की हो रही भर्ती, दस्तावेज का 21 से सत्यापन

रायपुर. छत्तीसगढ़ की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में तृतीय श्रेणी के प्रशिक्षण अधिकारियों, छात्रावास अधीक्षक और छात्रावास अधीक्षिका की भर्ती के लिए अगले चरण का दस्तावेज सत्यापन 21 से 24 अक्टूबर तक किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, सड्डू रायपुर में होगा। अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन उपरांत अगले दिन दोपहर 12 बजे तक दस्तावेज सत्यापन स्थल पर पंजीयन प्रभारी के पास अपना दावा और आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। इस चरण के लिए रिक्त और संभावित रिक्त पदों के खिलाफ लगभग तीन से पांच गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन…

Read More