जोधपुर. दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि एम एल गर्ग, महानिरीक्षक, सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, सीमा सुरक्षा बल, जोधपुर (राजस्थान) रहे, जिन्होंने भव्य परेड का निरीक्षण किया तथा परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि महोदय ने नव-आरक्षकों को पत्रकारों के वार्ता करते हुए करते हुए कहा कि आप सीमा सुरक्षा बल में शमिल होकर अपने चुनौतियों लड़ने का साहसिक निर्णय लिया है। निष्ठा और ईमानदारी से सौंपे गये कार्याें को पूरा करते हुए, निश्चय ही देश को प्रथम पंक्ति में लाने में अपना विशिष्ट सहयोग अवश्य प्रदान करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने…
Read MoreDay: October 19, 2024
सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को तीन चौथाई बहुमत से पास कराना जरूरी होगा
भोपाल नगरीय निकायों की तर्ज पर अब ग्राम पंचायतों के सरपंचों के खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव तीन चौथाई बहुमत से पास करने पर तीन साल बाद लाने का प्रविधान लाया जाएगा। रोजगार सहायक एवं सचिव की एसीआर लिखने का अधिकार सरपंच को दिए गए हैं। इसमें ग्राम रोजगार सहायक के मूल्यांकन प्रपत्र का स्वीकारकर्ता सरपंच को बनाया गया है। पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 22 के अंतर्गत सरपंचों को जनपद पंचायत में रोस्टर के हिसाब से 20% प्रतिवर्ष बुलाए जाने के प्रविधान का पालन सुनिश्चित करने…
Read Moreमुख्यमंत्री ने आज रेंजर्स ग्राउंड देहरादून में आयोजित सरस मेला – 2024 का शुभारंभ किया
देहरादून मुख्यमंत्री ने आज रेंजर्स ग्राउंड देहरादून में आयोजित सरस मेला – 2024 का शुभारंभ किया इस दौरान उन्होंने प्रदेश भर के स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने महिलाओं से वार्ता कर उनके उत्पादों के बारे में जानकारी ली तथा महिलाओं द्वारा निर्मित मंडुवे के बने केक की सराहना की। उन्होंने स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित दीए की खरीददारी कर ऑनलाइन माध्यम से पेमेंट भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरस मेले में महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पाद मातृशक्ति के परिश्रम,…
Read MoreUCC: ‘नियमावली और क्रियान्वयन समिति’ ने आज सचिवालय में मुख्यमंत्री को ड्राफ्ट सौंपा
देहरादून समान नागरिक संहिता, उत्तराखण्ड 2024 अधिनियम के राज्य में क्रियान्वयन के लिए सेवानिवृत्त आई.ए.एस. शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में बनाई गई ‘नियमावली और क्रियान्वयन समिति’ ने आज सचिवालय में मुख्यमंत्री @pushkardhami को नियमावली का ड्राफ्ट सौंपा। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत्त आई.ए.एस.शत्रुघ्न सिंह, सदस्य सामाजिक कार्यकर्ता मनु गौड़, दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल, अपर पुलिस महानिदेशक अमित सिन्हा और स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा मौजूद रहे। समिति द्वारा समान नागरिक संहिता, उत्तराखण्ड 2024 अधिनियम की नियमावली का ड्राफ्ट सौंपे जाने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
Read Moreमुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पेयजल निगम में विभिन्न कार्यों हेतु ₹20 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की
टिहरी मुख्यमंत्री ने जनपद टिहरी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग में टकोली से बगडवालधार मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण के कार्य हेतु ₹09 करोड़ 65 लाख 44 हजार, जनपद चमोला के विधानसभा क्षेत्र थराली के विकासखण्ड घाट में नंदप्रयाग-घाट-सुतोल-कनोल मोटर मार्ग सुधारीकरण एवं डामरीकरण के कार्य हेतु ₹06 करोड़ 41 लाख 86 हजार की धनराशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पेयजल निगम में विभिन्न कार्यों हेतु ₹20 करोड़ की स्वीकृति भी प्रदान की है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद हरिद्वार में विधानसभा क्षेत्र हरिद्वार के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, रामनगर कॉलोनी,…
Read Moreराजस्थान-सिरोही में ट्रेलर से पकड़ी 65.50 लाख रुपये की शराब, एक को किया गिरफ्तार
सिरोही. समीपवर्ती गुजरात की अमीरगढ़ पुलिस द्वारा ट्रेलर में छिपाकर ले जाई जा रही 65.50 लाख रुपये की विदेशी शराब को जब्त किया गया है। इस मामले में शराब एवं ट्रेलर को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम जांच शुरू कर दी गई है। गुजरात पुलिस द्वारा शराब तस्करी को रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अमीरगढ़ पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर वहां से गुजर रहे वाहनों की जांच की जा रही थी। उस दौरान राजस्थान की…
Read Moreउत्तर दाखिल नहीं किया तो लगाई जाएगी दस-दस हजार की कॉस्ट; स्टेट बार चैंबर आवंटन मामले में HC सख्त
जबलपुर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत और जस्टिस विवेक जैन की युगलपीठ ने एमपी स्टेट बार काउंसिल के चैंबर आवंटन प्रकरण को गंभीरता से लिया है। हाईकोर्ट ने स्टेट बार और सदस्य जगन्नाथ त्रिपाठी को चेतावनी दी है कि यदि दो सप्ताह में जवाब पेश नहीं किया गया तो 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। जुर्माना राशि जमा करने पर ही जवाब स्वीकार किया जाएगा। जुर्माना एमपी लीगल एड के कोष में जमा करनी होगी। प्रकरण की अगली सुनवाई 18 नवंबर वाले सप्ताह में होगी। याचिकाकर्ता…
Read Moreभारत की शानदार वापसी, चौथे दिन लंच तक 3 विकेट पर बनाए 344 रन, सरफराज का नाबाद शतक
बेंगलुरु दो दिन पहले शायद हर किसी के जेहन में चल रहा था कि भारतीय टीम को पारी की हार का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि न्यूजीलैंड ने भारत को पहली पारी में केवल 46 रन पर समेटने के बाद 402 रन बनाकर 356 रनों की विशाल बढ़त हासिल कर ली थी, और तब शायद न्यूजीलैंड ने सोचा था कि जीत उनसे केवल कुछ ही कदम दूर है, लेकिन भारतीय टीम ने फिर ऐसा कारनामा किया, जो केवल भारतीय टीम ही कर सकती है। हालांकि भारतीय टीम मैच में अभी पीछे…
Read Moreपूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ने जेल से बाहर आकर केंद्र सरकार पर ताबड़तोड़ निशाना साधा, कहा-मैं मर भी सकता था
नई दिल्ली आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ने जेल से बाहर आकर केंद्र सरकार पर ताबड़तोड़ निशाना साधा और जेल के अंदर रहते हुए उन पर लगे आरोपों को जवाब दिया। जेल में उनके वीआईपी ट्रीटमेंट वाले वायरल वीडियो का भी उन्होंने जवाब दिया है। उन्होंने कहा, जेल में रहते हुए उनका 40 किलो वजन कम हो गया, लेकिन यह किसी ने नहीं दिखाया। उन्होंने कहा कि उनकी हालत इतनी खराब हो गई थी कि वह मर भी सकते थे। न्यूज एजेंसी…
Read Moreसरफराज खान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक
बेंगलुरु सरफराज खान ने शनिवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा। ऐसा करने में उन्हें सात पारियां लगीं। सरफराज ने 110 गेंदों में 13 चौके और तीन छक्के लगाकर यह पारी खेली। वह 154 गेंदों में 16 चौके और 3 छक्के की बदौलत 125 रन बनाकर नाबाद हैं उन्होंने शुभमन गिल की जगह ली, जो गर्दन की समस्या से जूझ रहे हैं। 26 वर्षीय सरफराज ने इस साल की शुरुआत में राजकोट में इंग्लैंड…
Read Moreराजस्थान-जयपुर में राजकॉम्प के ग्रुप जीएम के ठिकानों पर छापेमारी, एसीबी के निशाने पर बड़े ब्यूरोक्रेट्स
जयपुर. एंटी करप्शन ब्यूरो ने आज राजकॉम्प के ग्रुप जनरल मैनेजर छत्रपाल सिंह के जयपुर, दिल्ली, गाजियाबाद सहित कई जगहों पर छापेमारी की। ACB आय से अधिक संपत्ति के मामले को लेकर सर्च कर रही है। शुरुआती जांच में अभी तक ACB को पोर्श, डिफेंडर, स्कॉर्पियो, थार सहित कई महंगी गाड़ियां मिली हैं। ACB DG रविप्रकाश मेहरड़ा के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है। आधा दर्जन से ज्यादा अधिकारी जांच में लगे हुए। खास बात यह है कि सीपी सिंह के तार ब्यूरोक्रेसी के कई बड़े अफसरों से…
Read Moreराजस्थान-सिरोही में त्योहारों से पहले कराएं सड़कों की मरम्मत और सजावट, राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने दिए निर्देश
सिरोही. आगामी त्योहारों के मद्देनजर नगर परिषद सिरोही क्षेत्र के विकास के संबंध में राज्य के ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राज्य मंत्री ओटाराम देवासी की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में राज्यमंत्री देवासी का कहना था कि आगामी त्योहारों को देखते हुए सभी विभाग एवं निर्माण एजेंसीज आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों की रिपेयरिंग करवाएं। शहर में बेहतरीन सजावट करने, लाइटिंग करने, मुख्य चौराहों की सजावट करने, शहर के मुख्य मार्गों पर सजावटी…
Read Moreमेजबान तेलुगु टाइटंस ने बेंगलुरू बुल्स को 37-29 से हराया
हैदराबाद कप्तान पवन सेहरावत (13 अंक) के बेहतरीन प्रदर्शन और कृष्ण ढुल के हाई-5 की बदौलत मेजबान तेलुगु टाइटंस ने गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम में खेले गए प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के पहले मैच में बेंगलुरू बुल्स को 37-29 से हरा दिया। परदीप नरवाल ने किया निराश आज यहां खेले गये मुकाबले में उम्मीद थी कि बुल्स बेहतर प्रदर्शन करेंगे लेकिन कप्तान परदीप नरवाल (तीन अंक) की नाकामी के कारण उसे सीजन की शुरुआत में हार का सामना करना पड़ा। बुल्स ने शुरुआती 20 मिनट में नौ अंक से…
Read Moreउज्जैन : पूर्व पार्षद गुड्डू कलीम हत्याकांड के मुख्य आरोपी दानिश और सोहराब जंगलों से पकड़े गए
उज्जैन उज्जैन में पूर्व पार्षद और होटल व्यवसायी गुड्डू कलीम हत्याकांड के मुख्य आरोपी (छोटे बेटे) दानिश और उसकर साथी सोहराब झोकर के जंगलों से पकड़े गए हैं। मक्सी के आगे झोकर में सोहराब की नानी का घर है, आशंका है कि आरोपी इतने दिनों से वहीं छिपे हुए थे। पुलिस ने गुड्डू कलीम के समधी को भी हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। तीन दिन पहले पुलिस को दोनों आरोपियों की लोकेशन राजस्थान के अजमेर में मिली थी, जिसके चलते पुलिस की एक टीम…
Read Moreदबंग दिल्ली केसी ने यू मुंबा को 36-28 से हराया
हैदराबाद चोट के बाद वापसी कर रहे नवीन कुमार को बेशक यू मुंबा के डिफेंस ने नहीं चलने दिया लेकिन आशू मलिक (10 अंक) दबंग दिल्ली केसी खेवनहार बने और गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के रोमांचक मैच में अपनी टीम को 36-28 के अंतर से शानदार जीत दिलाई। यू मुंबा ने मौके को गंवाया यहां खेले गये मुकाबले में आशू ने कुल 19 रेड की लेकिन 13 रेड के बाद भी नवीन सिर्फ दो अंक ले सके। आशू ने कई…
Read More
