रायपुर छत्तीसगढ़ में 7 साल बाद जिला पुनर्वास समिति की बहुप्रतीक्षित बैठक होने जा रही है, जिसमें उप मुख्यमंत्री अरुण साव की अध्यक्षता में भू विस्थापितों के मुद्दों पर चर्चा होगी. यह बैठक 23 अक्टूबर को उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के विशेष प्रयासों से आयोजित की गई है. यह बैठक 23 अक्टूबर को कोरबा जिला कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में दोपहर तीन बजे से होगी. बता दें यह बैठक 2017 के बाद पहली बार हो रही है. पिछली बार कोरबा जिले में यह बैठक कटघोरा में आयोजित की गई थी,…
Read MoreDay: October 21, 2024
रायपुर दक्षिण विधानसभा में 13 नवंबर को होगा मतदान
रायपुर रायपुर दक्षिण विधानसभा में उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारियों को तेज कर दिया है। 13 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए इस बार सेक्टरों की संख्या को 19 से बढ़ाकर 38 कर दिया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य मतदान प्रक्रिया को सुगम बनाना और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता पहुंचाना है। इस निर्णय से मतदान की गति बनाए रखने और मतदाताओं को अधिक सुविधाएं प्रदान करने की उम्मीद है। सेक्टरों की संख्या बढ़ाने का कारण लोकसभा चुनाव के दौरान रायपुर दक्षिण में 19 सेक्टर…
Read Moreछत्तीसगढ़-जगदलपुर में सबसे बड़े नक्सल एन्काउंटर पर उबाल, विरोध दिवस का नक्सलियों ने जारी किया पर्चा
जगदलपुर. छत्तीसगढ़ में 4 अक्टूबर को हुए सबसे बड़े नक्सल एनकाउंटर के बाद नक्सलियों के दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमिटी ने पर्चा जारी किया है. नक्सलियों ने स्वीकार किया है कि दो अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल 38 नक्सली मारे गए हैं. इसके साथ ही उन्होंने पर्चा जारी कर बताया है कि कैसे वे सुरक्षा जवानों के घेरे में फंसे. लेकिन उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि मुठभेड़ में हुए एन्काउंटर में स्थानीय आदिवासियों की भी हत्या हुई है. नक्सलियों की तरफ से जारी पर्चे में बताया गया है कि नक्सलियों…
Read Moreसरकार की नई औद्योगिक नीति से प्रदेश में रोजगार के बनेंगे कई अवसर
रायपुर छत्तीसगढ़ में निवेश करने पर कई तरह की छूट मिलेगी। नई औद्योगिक नीति के ड्राफ्ट में 12 वर्षों तक विद्युत शुल्क में छूट देने, भूमि, शेड, भवन की खरीदी पर लगने वाले स्टांप शुल्क में 30 प्रतिशत तक छूट देने का प्रविधान है। पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत तक सरकार छूट देगी। नई औद्योगिक नीति 2024-29 राज्य में एक नवंबर से लागू होगी। इस नीति में छोटे और मझोले उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष रूप से प्रविधान किए गए हैं। बताते चलें कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर…
Read Moreप्रियंका चोपड़ा ने पति निक के लिए रखा करवा चौथ का व्रत, फिर फैंस को बताई दिल की बात
मुंबई, ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा जोनस ने पति निक जोनस के साथ एक झलक सोशल मीडिया पर साझा की है, देसी गर्ल ने लंदन में पति के साथ त्यौहार मनाया इसके बाद सोशल मीडिया पर अपने दिल की बात जाहिर की। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में प्रियंका चोपड़ा लाल दुपट्टे के साथ मरून सूट में दिख रही हैं। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए ग्लोबल स्टार ने कैप्शन में लिखा ‘करवा चौथ मनाने वाले सभी लोगों को हैप्पी करवा चौथ और हां, मैं…
Read Moreचरखी दादरी अनाज मंडी में सुविधाओं का अभाव होने के कारण आढ़तियों में रोष, अब जागा प्रशासन
चरखी दादरी सरकार द्वारा खरीफ फसल खरीद के दौरान किसानों व आढ़तियों को पर्याप्त सुविधाएं मुहैया करवाए जाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन चरखी दादरी अनाज मंडी में सुविधाओं का अभाव होने के कारण आढ़तियों में रोष देखने को मिल रहा था। आढ़ती एसोसिएशन प्रधान रामकुमार रिटोलिया की मानें तो मंडी में पीने के लिए पानी तक उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने उठान प्रक्रिया बेहद धीमी होने और उठान के लिए आढ़तियों से रुपये लेने के आरोप जड़े हैं। दूसरी ओर मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने मंडी में…
Read Moreइंडिया स्टैक लोकल पोर्टल: सुशासन में डिजिटल समाधानों के प्रयोग की महत्वपूर्ण पहल
इंडिया स्टैक लोकल पोर्टल: सुशासन में डिजिटल समाधानों के प्रयोग की महत्वपूर्ण पहल डिजिटल समाधानों के माध्यम से सुशासन और जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाया जा सकता ई-संजीवनी हेल्थ केयर सुविधाओं की डिजिटल रूप से पहुंच बढ़ाने में सहायक रही भोपाल भारत को विश्व स्तर पर सॉफ्टवेयर और डिजिटल समाधान के क्षेत्र में अग्रणी देश के रूप में मान्यता प्राप्त है। डिजिटल इंडिया के अंतर्गत आधार, यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI), डिजी-लॉकर, गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM), एपीआई सेतु, और उमंग जैसे महत्वपूर्ण प्लेटफार्मों ने न केवल नागरिकों के जीवन को सरल…
Read Moreछत्तीसगढ़ में बिना मेरिट सूची के Aayush ने बुलाए 420 उम्मीदवार, एक दिन में 210 उम्मीदवारों का इंटरव्यू?
रायपुर. आयुष ने 140 आयुष चिकित्सक (ग्रेजुएट-आयुर्वेद) संविदा पद की भर्ती के लिए बिना मेरिट सूची जारी किए 420 उम्मीदवारों को बुला लिया है. यही कारण है कि अब इस भर्ती प्रक्रिया पर उम्मीदवारों ने सवाल उठाए है और जिम्मेदारों से ये अपील की है कि वो ये जांच करें कि कही ये ‘खेल 420’ का तो नहीं है. लल्लूराम डॉट कॉम को आयुष चिकित्सक के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों ने संपर्क किया. उन्होंने बताया कि 140 पदों पर आयुष चिकित्सक की भर्ती होनी है. इसके लिए विभाग की…
Read Moreराजस्थान-जयपुर में गहने लेकर दुल्हन फरार, दूल्हे को बताई असली कहानी
जयपुर. एयरपोर्ट थाना इलाके में नई नवेली दुल्हन द्वारा ससुराल से सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार होने के मामला सामने आया है। इस संबंध में दूल्हे की मां ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए कहा कि किसी पहचान वाले ने गरीब परिवार बताकर यह रिश्ता करवाया था। जांच अधिकारी एएसआई लटूरप्रसाद ने बताया कि जगतपुरा निवासी एक महिला ने मामला दर्ज करवाया है। महिला ने मामला दर्ज करवाया है कि उसके भाई का मकान प्रताप नगर में है। वह भाई से अक्सर मिलने आती-जाती रहती थी। भाई के…
Read Moreमुख्यमंत्री धामी ने लालकुआं-बांद्रा सुपरफस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
देहरादून/लालकुआं उत्तराखंड़ के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह वर्चुअली लालकुआं-बांद्रा सुपरफस्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम भारतीय रेल के स्वर्णिम युग की ओर आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा कैंची धाम के आशीर्वाद से आज लालकुंआ से बांद्रा के मध्य ट्रेन संचालन का स्वप्न पूरा हुआ है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री र मोदी और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के संचालन से रामपुर,…
Read Moreसंजय दत्त ने खास अंदाज में जुड़वां बच्चों को किया बर्थडे विश, फैमिली संग स्कूटर पर बैठे नजर आए संजू बाबा
मुंबई, फिल्म जगत के ‘खलनायक’ स्टार संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर अनदेखी तस्वीरों के साथ दिल को छू लेने वाला पोस्ट शेयर कर खास अंदाज में अपने जुड़वा बच्चों को जन्मदिन की बधाई दी। ‘खलनायक’ अभिनेता सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं और अपने प्रशंसकों के साथ पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही तरह के पोस्ट शेयर कर प्रशंसकों को अपडेट रखते हैं। ऐसे में फैमिली या अपने बच्चों के लिए अपने अटूट प्यार को व्यक्त करने का वह कोई मौका छोड़ते नहीं हैं। इसी क्रम में संजय दत्त ने…
Read Moreछत्तीसगढ़-बिलासपुर में देर से से अस्पताल पहुंचे 47 डॉक्टर, सिविल सर्जन ने थमाया नोटिस
बिलासपुर। सुबह की पाली में देर से और शाम को अनुपस्थित रहने वाले जिला अस्पताल व मातृ शिशु अस्पताल के 47 डॉक्टरों को नोटिस थमाया गया है. जिला अस्पताल के सिविल सर्जन की ओर से जारी नोटिस में 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है. सिविल सर्जन के इस आदेश के बाद डॉक्टर विरोध पर उतर आए हैं. जिला अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. अनिल गुप्ता और डॉक्टरों में लंबे समय से खींचतान चल रही है. एक-दूसरे के खिलाफ दोनों पक्षों की ओर से कलेक्टर से भी लगातार शिकायतें…
Read Moreराजस्थान-बीकानेर की नाबालिग को अयोध्या से दस्तयाब कर लाई पुलिस, परिजनों ने लगाए नारी निकेतन में छोड़ने के आरोप
बीकानेर. देशनोक पुलिस द्वारा एक नाबालिग को दस्तयाब कर वापस लाने के दौरान गंभीर आरोप सामने आए हैं। दरअसल थाने में दर्ज पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में दस्तयाब नाबालिग को पुलिसकर्मियों द्वारा प्रताड़ित करने और उसे भगाने वाले युवक पर पुलिस की मौजूदगी में दुष्कर्म किए जाने के आरोप नाबालिग के परिजनों ने लगाए हैं। सीएमओ तक मामला पहुंचने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है। दरअसल इसी महीने देशनोक थाने में एक युवक द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज हुआ था, जिसकी…
Read Moreआरजी कर विरोध : जूनियर डॉक्टरों की भूख हड़ताल 17वें दिन भी जारी, सीएम के साथ शाम में अहम मीटिंग
कोलकाता कोलकाता के आर.जी.कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के बाद गुस्साए जूनियर डॉक्टरों का आमरण अनशन सोमवार को 17वें दिन भी जारी रहा। बतान दें कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक राज्य सचिवालय नबन्ना में आज शाम को होने वाली है। हालांकि राज्य सरकार ने पहले कहा था कि बैठक में भाग लेने के लिए भूख हड़ताल वापस लेनी होगी। मगर इस मुद्दे पर आंदोलन की अगुवाई करने वाले पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स…
Read Moreलेह-लद्दाख में शहीद हुआ दुर्ग सैनिक, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
दुर्ग छत्तीसगढ़ के दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोड़िया के निवासी और भारतीय सेना के 19 महार रेजीमेंट के वीर जवान लांस हवलदार उमेश कुमार साहू 19 अक्टूबर को लेह-लद्दाख के बर्फीले पहाड़ी क्षेत्र में मां भारती की रक्षा करते हुए शहीद हो गए। उनका पार्थिव शरीर सोमवार को दुर्ग जिले के पैतृक गांव कोड़िया लाया गया। इस अवसर पर उनके बलिदान को श्रद्धांजलि देने के लिए दुर्ग से कोरिया तक एक रैली निकाली गई। इस रैली में शहीद के पार्थिव शरीर को लेकर चल रहे सेना के वाहन…
Read More
