मोहला-मानपुर में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, घेराबंदी देख जंगल में भागे नक्सली

मोहला-मानपुर

 जिले के सरहदी इलाके में रविवार को पुलिस और माओवादी के बीच मुठभेड़ हुई। औंधी थाना क्षेत्र के कोहकाटोला और आमपायली गांव के आसपास स्थित जंगल में सुरक्षा बलों ने माओवादी के ठिकाने को घेर लिया। सुरक्षा बलों की कार्रवाई के दौरान माओवादी जान बचाकर जंगल की ओर भाग निकले।
बस्तर-महाराष्ट्र सीमा पर घेराबंदी

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-दुर्ग के विवेकानंद विश्वविद्यालय का राज्यपाल रमेन डेका ने देखा प्रेजेंटेशन, स्टार्टअप्स से ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले

पुलिस के अनुसार यह मुठभेड़ बस्तर और महाराष्ट्र की सीमा से लगे घने जंगलों में हुई। घटनास्थल पखांजूर क्षेत्र से भी लगा हुआ है। सुरक्षा बलों की घेराबंदी के बाद माओवादी मौके से फरार हो गए। मुठभेड़ के बाद जवानों ने इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है।

इंसास रायफल और माओवादी सामग्री बरामद

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ आने वाले समय में धान के साथ-साथ सब्जी और फलों का भी कटोरा बनेगा: केन्द्र सरकार कृषि के साथ-साथ उद्यानिकी और बागवानी फसलों को दे रही बढ़ावा : केंद्रीय कृषि मंत्री

घटनास्थल से एक इंसास रायफल सहित माओवादी की उपयोगी सामग्री बरामद की गई है। राहत की बात यह है कि इस मुठभेड़ में कोई जवान हताहत नहीं हुआ और सभी सुरक्षित हैं।

एसपी ने की सर्चिंग अभियान की पुष्टि

मोहला-मानपुर पुलिस अधीक्षक वायपी सिंह ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि क्षेत्र में अभी भी सर्चिंग अभियान जारी है और आसपास के जंगलों में तलाशी ली जा रही है।

ये भी पढ़ें :  धान खरीदी में सुगमता हेतु ‘तुहर टोकन मोबाइल एप’ प्रारंभ — किसानों को मिलेगी घर बैठे टोकन सुविधा, समितियों में लंबी कतारों से मिलेगी मुक्ति

 

Share

Leave a Comment