लखनऊ उत्तर प्रदेश की सभी नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में विपक्षी गठबंधन इंडिया की तरफ से सपा के अकेले लड़ने के ऐलान के बाद राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने गुरुवार को इसपर प्रतिक्रिया दी। भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस मुक्त कराने का नारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिया था, लेकिन उसको साकार करने का काम अखिलेश यादव कर रहे हैं। उन्होंने ऐलान कर दिया है कि उनके साइकिल चुनाव चिन्ह पर ही सभी…
Read MoreDay: October 24, 2024
हरियाणा में पराली जलाने से बढ़े प्रदूषण के कारण हेल्थ इमरजेंसी जैसे हालात, 3 शहरों में AQI-400 पार
हरियाणा हरियाणा में पराली जलाने से बढ़े प्रदूषण के कारण हेल्थ इमरजेंसी जैसे हालात बन रहे हैं। खासकर जीटी रोड बेल्ट के पानीपत, करनाल और कुरूक्षेत्र में हालात बिगड़ चुके हैं। इन तीन जिलों में 198 जगहों पर पराली जलाने के मामले सामने आए हैं, जबकि पूरे हरियाणा में ऐसे मामलों की संख्या 680 है। बता दें कि कुरूक्षेत्र में कल 15 जगहों पर पराली जलाई गई। इसके अलावा इन शहरों में कई जगहों पर खुले में कूड़ा भी जलाया जा रहा है। एक दिन पहले 23 अक्टूबर को पानीपत…
Read Moreचक्रवाती तूफान ‘दाना’ का आंध्र प्रदेश में दिख रहा असर, कई क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका
विशाखापट्टनम बंगाल की खाड़ी में आए भीषण चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के चलते आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। अधिकारियों ने बताया कि चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का प्रभाव आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में भी दिखाई दे रहा है। आंध्र प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीडीएमए) ने तेज हवाओं के मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है। दरअसल, भीषण चक्रवाती तूफान के कारण आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं। श्रीकाकुलम, विजयनगरम और विशाखापट्टनम…
Read Moreपंजाब पुलिस की कोरोना वारियर रहीं अर्शप्रीत कौर ग्रेवाल को सस्पेंड किया
मोगा पंजाब पुलिस की कोरोना वारियर रहीं लेडी इंस्पेक्टर अर्शप्रीत कौर ग्रेवाल को सस्पेंड कर दिया गया है। मोगा जिले के थाना कोट इसे खां में SHO तैनात ग्रेवाल पर 5 लाख रुपए लेकर नशा तस्करों को छोड़ने का आरोप है। इस मामले में उसके साथ 2 मुंशियों को भी सस्पेंड किया। जानें क्या है पूरा मामला SHO अर्शप्रीत कौर ग्रेवाल ने 1 अक्टूबर को नाके पर एक नशा तस्कर को पकड़ा। उसका नाम अमरजीत सिंह था और वह कोट इसे खां में दातेवाला रोड का रहने वाला था। तलाशी…
Read Moreमध्यप्रदेश : दुष्कर्म की शिकार नाबालिगों के लिए सरकार की पहल को लेकर कांग्रेस ने किया हमला
भोपाल मध्यप्रदेश सरकार की ओर से दुष्कर्म की शिकार नाबालिग किशोरियों के लिए की गई एक नई पहल को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार इस संवेदनशील मुद्दे को भी एक इवेंट में बदल रही है। श्री पटवारी ने एक्स पोस्ट के माध्यम से कल देर रात कहा, 'सरकार बलात्कार जैसे संवेदनशील मुद्दे को भी एक इवेंट में बदल रही है। नाबालिगों से बलात्कार की रोकथाम के बजाय, यह सरकार बलात्कार प्रोत्साहन योजना की शुरुआत कर रही है। नाबालिग पीड़िताओं…
Read Moreजेन्सेन हुआंग संग नजर आए अक्षय कुमार, बोले- ‘आप कितने अमेजिंग हैं’
मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं और प्रशंसकों से जुड़ने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वह टेक जगत के चर्चित चेहरे जेन्सेन हुआंग के साथ नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फोटो को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, ‘कल्पना कीजिए कि आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर दुनिया के सबसे बड़े विशेषज्ञ से मिलें और मार्शल आर्ट के बारे में बातचीत करें! आप कितने अद्भुत व्यक्ति…
Read Moreशिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, सरकारी प्राइमरी स्कूल ग्यासपुरा ब्लाक लुधियाना-1 की अध्यापिका को किया सस्पेंड
लुधियाना शिक्षा विभाग द्वारा महानगर में एक अध्यापिका (Teacher) को सस्पेंड करने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि जिला शिक्षा विभाग ने सरकारी प्राइमरी स्कूल ग्यासपुरा ब्लाक लुधियाना-1 में हो रही अनियमितताओं की जांच रिपोर्ट के आधार पर मुख्य अध्यापिका निशा रानी को सस्पेंड किया है। जानकारी के मुताबिक, Teacher द्वारा किसी भी प्रकार का सहयोग न नहीं दिया गया, अध्यापकों का बहलाने और स्कूल रिकार्ड उपलब्ध न करवाते हुए उसे खुर्द-बुर्द करने पर उक्त एक्शन लिया गया है। Teacher निशा रानी मुख्य अध्यापिका सरकारी प्राइमरी…
Read Moreएनएचएम के कर्मी की बलरामपुर कोतवाली थाना के बाथरुम में मिली लाश, पुलिसकर्मी नदारत, परिजनों ने मचाया हंगामा
बलरामपुर हिरासत में लिए गए एनएचएम के कर्मी की बलरामपुर कोतवाली थाना के बाथरुम में लाश मिली है. घटना के बाद से एक ओर जहां कोतवाली के पुलिसकर्मी नदारत हो गए हैं, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और मृतक के परिजनों ने कोतवाली में हंगामा मचा दिया है. जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग के NHM शाखा में पदस्थ संतोषी नगर निवासी गुरुचंद मंडल की पत्नी बीते दस दिनों से लापता है. इस बात की शिकायत गुरुचंद मंडल ने कोतवाली में की थी, लेकिन पुलिस ने उसके ही ऊपर…
Read Moreदिन दहाड़े दो युवकों का अपहरण कर उनसे मारपीट करने व एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया
गुड़गांव दिन दहाड़े दो युवकों का अपहरण कर उनसे मारपीट करने व एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल व उसके साथियों ने दिया। सूचना मिलते ही गुड़गांव पुलिस हरकत में आ गई और वारदात के 12 घंटे में ही पुलिस ने कांस्टेबल सहित पांच आरोपियों को काबू कर उनके चंगुल से पीड़ित युवकों को छुड़ा लिया है। रेस्क्यू के दौरान दो पुलिसकर्मियों को चोटें भी लगी हैं। मामले को 12 घंटे में ही सुलझा लेने पर पुलिस कमिश्नर…
Read Moreसोना-चांदी व्यापारी का छह घंटे में अपहरण से रेस्क्यू
बैतूल मध्यप्रदेश की बैतूल जिला पुलिस ने सोने-चांदी के एक व्यापारी के अपहरण के बाद तत्परता से कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और व्यापारी को सुरक्षित बचा लिया। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 22 अक्टूबर को गंज पुलिस थाना क्षेत्र के रामनगर की निवासी रोशनी सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पति कृष्णा सोनी का चार अज्ञात व्यक्तियों ने अपहरण कर लिया है। चारों आरोपी एक सफेद रंग की कार में दुकान पर आए थे और सोना गिरवी रखने के बहाने…
Read Moreछत्तीसगढ़-बिलासपुर में शादी का झांसा देकर अश्लील फोटो-वीडियो बनाए, ब्लैकमेलिंग पर आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी से एक सेक्सटॉर्शन का मामला सामने आया है. आरोपी ने पहले युवती से दोस्ती की फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया. दो साल तक आरोपी युवती का शारिरिक शोषण करता रहा. अब जब पीड़िता ने शादी करने की बात कही तो उसने शादी से इनकार कर दिया और युवती के अश्लील वीडियो और तस्वीर दिखाकर उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करने लगा. मामले में पीड़िता की शिकायत के बाद सरकंडा पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, 22 अक्टूबर…
Read Moreमेकअप आर्टिस्ट बनीं आलिया भट्ट, प्रशंसकों से पूछा मजेदार सवाल
मुंबई, फिल्म जगत की खूबसूरत और सुपरहिट फिल्मों का चेहरा बनीं आलिया भट्ट की गिनती बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश और फैशनेबल अभिनेत्रियों में की जाती है। जिगरा स्टार ने अपनी ताजा पोस्ट से प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया है, इसमें वह अपना हुनर दिखाती नजर आ रही हैं। स्टाइल आइकन ने पोस्ट के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सहारा लिया। इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘किसको ट्यूटोरियल चाहिए?’ साझा की गई तस्वीर में वह मेकअप आर्टिस्ट बनती नजर आ रही हैं। तस्वीर को इंस्टाग्राम…
Read Moreसत्कार कौर पार्टी से बाहर, बीजेपी ने पार्टी से निकाला, 100 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ी गई थी
फिरोजपुर फिरोजपुर देहात की पूर्व विधायक सत्कार कौर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। सत्कार कौर को बीते रोज बुधवार को मोहाली के खरड़ के पास 100 ग्राम हेरोइन सप्लाई करते गिरफ्तार किया गया था। उसे नारकोटिक्स विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर खड़क के सनी एनक्लेव की मार्केट में ट्रैप लगाकर गिरफ्तार किया गया था। पूर्व विधायक सतकार कौर को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने खरड़ सन्नी एनक्लेव स्थित उनके घर की तलाशी ली। पुलिस ने वहां से 28…
Read Moreऔरंगाबाद : कार और स्कार्पियो की टक्कर में दंपति की मौत, तीन बच्चे घायल
औरंगाबाद बिहार में औरंगाबाद जिले के रिसीयप थाना क्षेत्र में कार और स्कार्पियो के बीच हुयी टक्कर में दंपति की मौत हो गयी तथा तीन बच्चे घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को यहां बताया कि बैराव गांव निवासी धीरज मेहता (38) अपनी पत्नी ज्योति देवी (35) और तीन बच्चों के साथ देर रात कार से अपने घर लौट रहे थे।इस दौरान घेऊरा गांव के समीप तेज रफ्तार स्कार्पियो से कार की टक्कर हो गयी। घटना के बाद डायल 112 की टीम ने कार पर सवार सभी घायलों को…
Read Moreछत्तीसगढ़-गरियाबंद में तेंदुआ दिखने से फैली दहशत, वन विभाग ने किया अलर्ट
गरियाबंद. गरियाबंद मुख्यालय में एक बार फिर तेंदुए की आमद ने लोगों की नींद हराम कर दी है. बीती रात तेंदुआ गरियाबंद नगर पालिका के वार्ड नंबर 1 में घूमता रहा और स्थानीय आवारा पशुओं का शिकार करता रहा. तेंदुए की मौजूदगी सीसी कैमरे में भी कैद हो गई है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है. वन विभाग ने लोगों से तेंदुए को लेकर सतर्क रहने की अपील की है. खासकर बच्चों और बढ़ों को अकेले में ना घूमने की सलाह दी गई है. इसके साथ ही तेंदुआ दिखने…
Read More
