मुख्यमंत्री मान ने सभी किसान यूनियनों से अपील की, वे सड़कों को जाम न करें, लोगों को असुविधा होती है

चंडीगढ़ मुख्यमंत्री मान ने सभी किसान यूनियनों से अपील की है कि वे सड़कों या राजमार्गों को जाम न करें क्योंकि इससे लोगों को असुविधा होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह सभी समस्याओं को जानते हैं। उन्होंने कहा कि मंडियों में धान आ रहा है और खरीदा जा रहा है। इसके अलावा आढ़तियों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शैलरों की समस्या सिर्फ केंद्र सरकार से है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि सीजन के दौरान लोगों को असुविधा पहुंचाने वाला आंदोलन उचित नहीं है।…

Read More

इन्फैंट्री दिवस : पीएम मोदी ने किया सैनिकों के साहस और हिम्मत को सलाम

नई दिल्ली भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन्फैंट्री दिवस के अवसर पर भारतीय सैनिकों के साहस और हिम्मत को सलाम किया। उन्होंने भारतीय सेना की सबसे बड़ी लड़ाकू शाखा इन्फैंट्री को ताकत, वीरता और कर्तव्य का प्रतीक बताते हुए इसे हर भारतीय के लिए प्रेरणा बताया। उल्लेखनीय है कि हर वर्ष 27 अक्टूबर को इन्फैंट्री दिवस मनाया जाता है। इस बार 78वां इन्फैंट्री दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, “इन्फैंट्री दिवस पर हम सभी…

Read More

एक्शन में सीएम सैनी: हरियाणा में दिवाली के बाद होंगे ये बड़े बदलाव, जल्द ही एक्शन ले सकती है सरकार

हरियाणा हरियाणा में दिवाली के बाद बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। खबर है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में गड़बड़ करने वाले अधिकारियों पर सैनी सरकार जल्द ही एक्शन ले सकती है। इसकी शुरुआत जिलों के एसपी और डीसी के ट्रांसफर से होगी। हालांकि अभी सरकार की ओर से इस बारे में कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। जानकारी के मुताबिक नायब सैनी ऐसे अधिकारियों की लिस्ट तैयार करा रहे हैं, जिनके बारे में विधानसभा चुनावों के दौरान शिकायत मिली थी और जिन पर चुनाव में दूसरे दलों…

Read More

वाराणसी दौरे पर मुख्यमंत्री योगी संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी पहुंचे, कहा- संस्कृत के हर छात्रों को देंगे स्कॉरलशिप

वाराणसी यूपी के वाराणसी दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी पहुंचे। जहां उन्होंने संस्कृत के छात्रों के लिए स्कालरशिप योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान उनका स्वागत करने के लिए कुलपति डॉ. बिहारी लाल शर्मा ने सीएम योगी को अंगवस्त्र पहनाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब और वंचित छात्रों को छात्रवृत्ति मिलनी चाहिए, लेकिन संस्कृत छात्रों को इसकी व्यवस्था क्यों नहीं की गई। मुझे इस बात का आश्चर्य रहा। अभी तक संस्कृत के केवल 300 बच्चों की स्कालरशिप की व्यवस्था थी, जो अधिकतर छात्रों…

Read More

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- पश्चिम बंगाल में शांति तभी बहाल होगी, जब राज्य में घुसपैठ रुकेगी

कोलकाता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में शांति तभी बहाल होगी, जब राज्य में घुसपैठ रुकेगी। केंद्रीय गृह मंत्री ने उत्तर 24 परगना जिले के पेट्रापोल में लैंड पोर्ट पर नए यात्री टर्मिनल भवन और मैत्री द्वार के उद्घाटन के अवसर पर कहा, “2026 में पश्चिम बंगाल में बदलाव लाएं और भाजपा राज्य में अवैध घुसपैठ को पूरी तरह से रोक देगी।” गृह मंत्री शाह ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। केंद्रीय गृह…

Read More

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में हार की जिम्मेदारी सीनियर भारतीय खिलाड़ियों पर: दिनेश कार्तिक

नई दिल्ली भारत के पूर्व विकेटकीपर दिनेश कार्तिक का मानना ​​है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में हार की जिम्मेदारी सीनियर भारतीय खिलाड़ियों पर है जबकि पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर का मानना ​​है कि कोच गौतम गंभीर पर दोष मढ़ना अनुचित होगा। भारत ने शनिवार को पुणे में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट 113 रन से गंवा दिया जिससे मेहमान टीम ने तीन मैच की श्रृंखला में 2-0 की विजयी बढ़त बना ली। इसके साथ ही भारत का 2012-13 में इंग्लैंड से हारने के बाद से घरेलू मैदान पर…

Read More

रिपोर्ट में हुआ खुलासा- सितंबर 2023 के बीच मनरेगा के तहत 84.8 लाख श्रमिकों के नाम हटाए गए

नई दिल्ली एसोसिएशन ऑफ अकेडेमिक एंड एक्टिविस्ट लिब टेक द्वारा जारी एक रिसर्च के अनुसार, अप्रैल से सितंबर 2023 के बीच मनरेगा (MGNREGA) योजना के तहत रजिस्टर्ड 84.8 लाख श्रमिकों के नाम लिस्ट से हटा दिए गए हैं। इस दौरान 45.4 लाख नए श्रमिकों को जोड़ा गया, जबकि लगभग 39.3 लाख श्रमिकों के नाम हटाए गए। रिपोर्ट में बताया गया है कि सबसे ज्यादा नाम हटाए जाने की संख्या तमिलनाडु में 14.7% है, इसके बाद छत्तीसगढ़ 14.6% के साथ दूसरे स्थान पर है। लिब टेक की पिछले साल की एक…

Read More

अनूपपुर जिले के जल संचयन, संरक्षण व संवर्धन हेतु बैठक संपन्न

अनूपपुर. अनपपुर जिले की जल समस्या को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 26-10-24 को सिंधी धर्मशाला में दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक चली । इस बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए प्रगतिशील लेखक संघ इकाई अनूपपुर के अध्यक्ष गिरीश पटेल ने बताया कि यह बैठक प्रसिद्ध किसान व समाज सेवी अनंत जौहरी के द्वारा आहूत थी । अनूपपुर जिला जल समस्या से ग्रसित है, यह एक विचारणीय मुद्दा है कि मध्यप्रदेश में सबसे कम सिंचाई के संसाधन डिण्डौरी जिले में है और उसके बाद अनूपपुर जिले…

Read More

राजस्थान-दौसा की श्यालावास हाई सिक्योरिटी जेल में ड्रग्स सप्लाई, तीन बदमाश गिरफ्तार

दौसा. दौसा की केन्द्रीय श्यालावास हाईसिक्योरिटी जेल लगातार चर्चा में बनी हुई है। यह जेल हाईसिक्योरिटी के मामले में राजस्थान की दूसरे नंबर की जेल है। नांगल राजावतान थाना इलाके की श्यावास जेल में पिछले दिनों पुलिस ने जेल में ड्रग्स सप्लाई मामले का खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। नांगल राजावतान डिप्टी एसपी चारूल गुप्ता ने बताया कि मामला 9 अक्तूबर 2024 का है। मालीराम थानाधिकारी पुलिस थाना पापडदा ने मामला दर्ज किया था। केन्द्रीय कारागृह श्यालावास में बंदियों तक मादक पदार्थ अफीम एवं जेल अवैध…

Read More

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पंजाब फायर एंड इमरजेंसी सर्विस बिल 2024 को मंजूरी दी

पंजाब पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पंजाब फायर एंड इमरजेंसी सर्विस बिल 2024 को मंजूरी दे दी है। इस बिल के लागू होने से फायर ब्रिगेड में लड़कियों की भर्ती से जुड़े नियम बदले जाएंगे। वहीं अब हर वर्ष की बजाय तीन वर्ष बाद फायर से जुड़ी एनओसी लेनी होगी। इस बिल में फायर से जुड़ी गतिविधियों का निरिक्षण करने और खराब प्रदर्शन पर सजा देने के लिए भी रूपरेखा बनाई जाएगी। आपको बता दें कि इस बिल के लागू होने से सरकार के रेवेन्यू के स्रोत बढ़ेंगे…

Read More

राजस्थान-सवाई माधोपुर के रणथंभौर सपरिवार पहुंचे केविन पीटरसन, बाघिन और शावकों संग बिताए रोमांचक पल

सवाई माधोपुर. इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन और उनका परिवार इन दिनों रणथंभौर में है। यहां वे रणथंभौर नेशनल पार्क का भ्रमण कर बाघ बाघिन एवं शावकों की अठखेलियों के साथ ही अन्य वन्यजीव एवं रणथंभौर की प्राकृतिक सुंदरता का लुफ्त उठा रहे हैं। शुक्रवार को क्रिकेटर ने रणथंभौर में टाईगर सफारी के दौरान बाघिन रिद्धि और उसके शावकों की अठखेलियों का लुफ्त उठाया। पीटरसन एवं उनके परिवार को आठ बाघों के दीदार हुए। जिसे देखकर पीटरसन और उनका परिवार खासा उत्साहित नजर आया। दरअसल क्रिकेटर केविन पीटरसन अपनी…

Read More

सतना में बनेगा स्पोर्ट्स कॉलेज और सिंथेटिक ट्रैक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि खेल से व्यक्तित्व में अनुशासन, आत्म-विश्वास, बौद्धिक, प्रखरता, निडरता और एकाग्रता विकसित होती है। मध्यप्रदेश ने खेलो इंडिया यूथ गेम में देश में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया, शूटिंग में प्रदेश ने 15 मेडल अर्जित किए, ओलंपिक में शामिल हुई भारत की हॉकी टीम में प्रदेश के खिलाड़ी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रदेश में 18 खेलों की 11 राज्य अकादमियों का संचालन हो रहा है। यह प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सतना में स्पोर्ट्स कॉलेज के…

Read More

राजस्थान-केकड़ी के स्कूलों में मनाया दीपोत्सव, बच्चों ने रामायण का किया सजीव मंचन

केकड़ी. केकड़ी के सापंदा रोड स्थित दिगम्बर जैन समाज के श्री सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सैकण्डरी स्कूल में शनिवार को बच्चों ने दीपावली का पर्व श्रद्धा व भक्ति से ओतप्रोत विविध प्रस्तुतियों के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में कक्षा प्ले ग्रुप से आठवीं तक के 105 विद्यार्थियों ने रामायण के विभिन्न दृश्यों का सजीव मंचन कर सभी को भावविभोर कर दिया। स्कूलों में रविवार से दीपावली की छुट्टियां शुरू हो गई हैं। अवकाश शुरू होने पूर्व शनिवार को श्री सुधासागर स्कूल में बच्चों ने भगवान श्रीराम…

Read More

देहरादून स्मार्ट सिटी के लिए 66 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्मारक सीएम धामी ने किया लोकार्पण

देहरादून मुख्यमंत्री ने आज स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत, सर्वेचौक, ई०सी० रोड देहरादून में 66 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्मारक का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने पलटन बाजार के मुख्य द्वार का लोकार्पण भी किया। राष्ट्रीयता एवं देश प्रेम के भाव के लिए सर्वेचौक देहरादून में यह राष्ट्रीय ध्वज स्मारक स्थापित किया गया है। यह मार्ग देहरादून के मुख्य स्थलों राष्ट्रपति आशियाना, राजभवन, मुख्यमंत्री आवास, उत्तराखण्ड शासन का सचिवालय एवं अन्य महत्त्वपूर्ण संस्थानों को जोड़ता है। इस अवसर पर विधायक श्री खजानदास, उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद…

Read More

राजस्थान-केकड़ी के चारदीवारी क्षेत्र में वाहनों की नो-एंट्री, शांति समिति व सीएलजी की बैठक में फैसला

केकड़ी. त्योहार के मद्देनजर मुख्य बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में सभी जगह यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित है। दीपावली के दौरान बाजार में आने वाले ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए प्रशासन ने 29 अक्तूबर से 01 नवम्बर तक शहर में चारदीवारी के भीतर के इलाकों में चार पहिया वाहन और टैंपो के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। केकड़ी जिला मुख्यालय पर सीएलजी एवं शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। केकड़ी शहर थाना परिसर में आयोजित इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी रामचन्द्र सिंह…

Read More