मऊगंज में लुंगी वाला SI, रिपोर्ट लिखाने आई महिला को डांटकर भगाया, IG का ऐक्शन

मऊगंज  मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक सब-इंस्पेक्टर लुंगी पहनकर ड्यूटी कर रहा था। इस दौरान थाने पहुंची महिला को उसने डांटकर थाने से भगा दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। मामला संज्ञान में आने के बाद आईजी ने दरोगा को लाइन अटैच कर दिया है।  दरअसल, यह पूरा मामला हनुमना थाना क्षेत्र हटा पुलिस चौकी का 24 अक्टूबर की शाम बताया जा रहा है। सहायक उप निरीक्षक बृहस्पति पटेल ने महिला को डांटकर भगा दिया था।…

Read More

प्रेमिका ने प्रेमी को घर बुलवाया, फिर दोस्तों के साथ अगवाकर उसे लूटा, गिरफ्तार

भोपाल  ऐशबाग थाना इलाके में एक प्रेमिका और उसके चार साथियों द्वारा प्रेमी क्रिकेटर व उसके दोस्त को अगवाकर लूटने का मामला सामने आया है। प्रेमिका ने तबीयत खराब होने के बहाने अपने दोस्तों से फोन करवाकर प्रेमी को घर बुलाया था। प्रेमी जब दोस्त के साथ प्रेमिका के घर पहुंचा तो वहां प्रेमिका ने अन्य साथियों के साथ मिलकर दोनों को अगवाकर शहर से दूर ले गए और उनसे रुपये व मोबाइल छीनकर भाग गए। दोनों युवाओं ने इस मामले को लेकर आयोध्यानगर थाना पुलिस से शिकायत की, जिसके…

Read More

जम्मू-कश्मीर : अखनूर में सेना की गाड़ी पर गोलीबारी, जवानों ने चलाया सर्च ऑपरेशन

अखनूर जम्मू-कश्मीर के अखनूर में शिव मंदिर के पास बट्टल में आज सुबह 7 बजे 3 आतंकियों ने भारतीय सेना की गाड़ियों पर फायरिंग की। भारतीय सेना की 32 फील्ड रेजिमेंट ने तुरंत जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर इलाके की घेराबंदी कर दी और सर्च ऑपरेशन जारी है। एम्बुलेंस पर हुई फायरिंग सेना के अधिकारियों ने बताया कि केरी के बट्टल इलाके में असन मंदिर के पास ग्रामीणों ने भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना दी थी। जब सेना की एक एम्बुलेंस वहां से गुजर रही थी…

Read More

भारतीय वन प्रबंध संस्थान, भोपाल ने शपथ समारोह के साथ मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह

भोपाल भारत के केंद्रीय सतर्कता आयोग की पहल के अंतर्गत, भारतीय वन प्रबंध संस्थान, भोपाल द्वारा 28 अक्टूबर से 03 नवंबर 2024 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम, “सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि”, नैतिक शासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने में अखंडता के महत्वपूर्ण महत्व पर जोर देती है। इस पहल के अंतर्गत संस्थान के निदेशक महोदय के नेतृत्व में भारतीय वन प्रबंध संस्थान, भोपाल द्वारा एक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त संकाय सदस्य, अधिकारी और कर्मचारी गण…

Read More

राम मंदिर की पहली Deepotsav, इन खास दीयों से बनेगा अनोखा विश्व रिकॉर्ड!

अयोध्या अयोध्या नगरी को दीपों से रोशन करने और श्रीरामजन्मभूमि पर बने नव्य और भव्य मंदिर में पहली दीपावली को अविस्मरणीय बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। इस वर्ष सरयू तट पर जहां 25 से 28 लाख दीपक प्रज्वलित कर विश्व रिकॉर्ड बनाने की योजना है,वहीं श्रीराम मंदिर में विशेष प्रकार के दीपक जलाए जाएंगे। मंदिर भवन को दाग-धब्बों और कालिख से सुरक्षित रखने के लिए विशिष्ट दीपकों की व्यवस्था की है, जो लंबे समय तक प्रकाशमान रहेंगे। श्रीरामजन्मभूमि मंदिर को आकर्षक फूलों से सजाने की भी विशेष योजना है।…

Read More

फिजी गणराज्य ने गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर को सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया

बेंगलुरु दक्षिण प्रशांत के देश फिजी ने वैश्विक आध्यात्मिक गुरु और मानवतावादी गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर को मानवीय आत्मा के उत्थान और विभिन्न समुदायों को शांति और सद्भाव के द्वारा एकजुट करने के उनके योगदान के लिए अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया है। फिजी गणराज्य के माननीय राष्ट्रपति महामहिम रातू विलियामे एम. कटोनिवेर ने गुरुदेव को 'ऑनरेरी ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी' की उपाधि से सम्मानित किया। फिजी, ऐसा छठा देश है जिसने आर्ट ऑफ लिविंग के माध्यम से गुरुदेव के मानवीय कार्यों को मान्यता दी है, जो…

Read More

छत्तीसगढ़-कोरबा में संबंध नहीं बनाया तो पति ने पत्नी और बेटी पर चाकुओं से हमला, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

कोरबा. कोरबा जिले से ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। बच्चों के साथ किराए पर रह रही पत्नी के घर नशे की हालत में पति पहुंचा और जबरदस्ती संबंध बनाने पर जोर देने लगा। पत्नी के मना करने पर पति ने मारपीट करते हुए बेटी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बताया जा रहा कि पहले पत्नी के ऊपर चाकू से हमला किया चीख पुकार मचाने पर बीच बचाव करने आई पुत्री पर भी हमला कर दिया। पत्नी को गंभीर चोट लगी है…

Read More

छत्तीसगढ़-राजनांदगांव में होगी ग्राम-चिकित्सालय वेब सीरीज शूट, सीएम ने ‘पंचायत के साथ मुहूर्त-शॉट का दिया क्लैप

राजनांदगांव/रायपुर. चर्चित वेब सीरीज 'पंचायत' की टीम को छत्तीसगढ़ भा गया है। इस वेब सीरीज की पूरी टीम प्रदेश में अपना अगला प्रोजेक्ट पर काम करेगी। प्रदेश के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय रायपुर में छत्तीसगढ़ में शूट होने वाली वेब सीरीज 'ग्राम-चिकित्सालय' की टीम ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान वेब सीरीज ग्राम-चिकित्सालय के मुहूर्त-शॉट का क्लैप दिया। मुख्यमंत्री को टीम ने बताया कि उनका पिछला प्रोजेक्ट प्रसिद्ध 'पंचायत' सीरीज था, जिसे बहुत सराहना मिली। अब वे वेब सीरीज 'ग्राम-चिकित्सालय' शूट करने जा रहे हैं।…

Read More

छत्तीसगढ़-बीजापुर में मुठभेड़ में घायल नक्सली गिरफ्तार, इलाज के लिए पुलिस ने मेकाज भेजा

बीजापुर. बीजापुर जिले के धुर नक्सल क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। ये मुठभेड़ कुम्मामेटा के जंगलों में हुई है। इस दौरान जवानों ने एक घायल नक्सली को पकड़ने में सफलता हासिल की है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के बाद जब जवानों ने जंगल में सर्चिंग अभियान चलाया तो उन्हें इस दौरान एक नक्सली घायल हालत में मिला। मुठभेड़ के साथ जवानों ने सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है। इसके बाद पुलिस ने घायल नक्सली को इलाज कराने के लिये जगदलपुर मेडिकल कालेज में…

Read More

छत्तीसगढ़- रायगढ़ में करंट से हाथियों की मौत पर बीटगार्ड नपे, डिप्टी रेंजर भी नपेंगे!

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के शनिवार की सुबह करंट की चपेट में आकर एक साथ तीन हाथियों की मौत हो जाने के बाद रायगढ़ वन मंडल की डीएफओ ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक बिटगार्ड को सस्पेंड कर दिया है। वहीं डिप्टी रेंजर के सस्पेंड के लिए सीसीएफ बिलासपुर को अनुशंसा पत्र भेजा गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ जिले के तमनार रेंज मे शनिवार की सुबह 11केवी विद्युत प्रवाहित के कारण तार की चपेट में एक नर हाथी, एक मादा हाथी समेत एक शावक की लाश…

Read More

छत्तीसगढ़-सूरजपुर में साय सरकार का एक्शन, डबल मर्डर के मुख्य आरोपी के अवैध मकान पर चला बुलडोजर

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बहु चर्चित डबल मर्डर की घटना के बाद एसपी एव कलेक्टर पर आरोपी को संरक्षण देने के आरोप लगने पर प्रदेश सरकार ने दोनों को हटा दिया था इसके पश्चात नवनियुक्त कलेक्टर एवं एसपी के द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी कुलदीप साहू के अवैध मकान एवं बाउंड्रीवॉल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की उपस्थिति में सुबह से ही अपनी मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर धाराशाई किया गया। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के बहुचर्चित डबल मर्डर की घटना के बाद प्रशासनिक…

Read More

मोहन सरकार के कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, DA में 4% की बढ़ोतरी, मिलेगा इतने महीने का एरियर

भोपाल मध्य प्रदेश की मोहन यादव ( Mohan Yadav ) सरकार ने इस दिवाली सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने महंगाई भत्ता 4% बढ़ाया (Dearness Allowance – DA ) है। इससे अब सरकारी कर्मचारियों को 46 प्रतिशत की जगह 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। यह नई दरें जनवरी 2024 से लागू होंगी, और इस वृद्धि के चलते कर्मचारियों को जनवरी से सितंबर तक का एरियर भी प्राप्त होगा। सीएम मोहन यादव ने कर्मचारियों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “राज्य सरकार ने महंगाई…

Read More

मनेंद्रगढ़ में आंखों की बीमारी का कहर, कई लोग हो रहे अंधे, स्वास्थ्य विभाग ने ग्लूकोमा का किया दावा

मनेंद्रगढ़ में आंखों की बीमारी का कहर, कई लोग हो रहे अंधे, स्वास्थ्य विभाग ने ग्लूकोमा का किया दावा "मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में आंखों की बीमारी से लोग परेशान हैं. लोगों की आंखों की रौशनी जा रही है" मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर धीरे धीरे हमारा जीवन अंधकार में डूब रहा हैं, साहब हमें बचा लीजिए। ये गुहार मनेंद्रगढ़ के केराबहरा गांव के लोगों की है। यहां एक रहस्यमयी बीमारी ने लोगों की जिंदगी में अंधेरा लाना शुरू कर दिया है। जन्म के बाद सामान्य रूप से जीवन जी रहें ग्रामीणों को…

Read More

हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या में मास्टरमाइंड कुलदीप साहू के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

सूरजपुर सूरजपुर में हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के परिवार पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कुलदीप साहू के पिता और चाचा के अवैध निर्माणों को ढहाने के लिए प्रशासन की तीन टीमें बीती रात से तैनात थीं, और आज सुबह पांच बजे से बुलडोजर चलाकर यह कार्रवाई की गई। करीब 150 डिसमिल भूमि पर बने अवैध निर्माण को कड़ी सुरक्षा के बीच ढहाया जा रहा है। यह कार्रवाई 13 अक्टूबर की रात हुई दिल…

Read More

खरगापुर पुलिस ने सात साल से फरार ईनामी वारंटी अपराधियों को किया गिरफ्तार

टीकमगढ़   पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सीताराम ससत्या द्वारा कांबिंग गस्त में अवैध शराब, जुआ, सट्टा, अवैध हथियार, अवैध मादक पदार्थ एवं गुंडा बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में  एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल  कटरे  के मार्गदर्शन  में चौकी देरी थाना खरगापुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर निम्न ईनामी स्थाई गिरफ्तारी वारंटी आरोपिगण को गिरफ्तार कर न्यायालय  पेश किया गया। चौकी देरी थाना कुडिला के अप क्र. 178/17  धारा। 323,294,506, 452,427 ता हि   के फरार स्थाई…

Read More