छत्रसाल के देशज समारोह, बुन्देली गायन की प्रस्तुति

खजुराहो  मध्यप्रदेष शासन संस्कृति विभाग द्वारा स्थापित ‘आदिवर्त‘ जनजातीय लोककला राज्य संग्रहालय- खजुराहो में प्रत्येक रविवार को नृत्य, नाट्य, गायन एवं वादन पर केन्द्रित समारोह ‘देशज‘ का आयोजन किया जाता है। गतिविधि में रविवार 27 अक्टूबर, 2024 को सायं 06.30 श्री बलराम पुरोहित एवं साथी, भोपाल द्वारा ‘बुन्देली लोकगीत एवं भजन‘ की प्रस्तुति दी गई। गतिविधि की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं कलाकारों के स्वागत से की गई। दीप प्रज्वलन कलाकारों का स्वागत आचार्य जैराम त्रिवेदी द्वारा किया गया। प्रस्तुति के दौरान कलाकारों ने बुन्देली लोकगीतों की प्रस्तुति दी। अगली प्रस्तुति…

Read More

पुलिस कस्टडी में मौत: मृतक मोहित के परिवार ने CM योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात

लखनऊ.  राजधानी लखनऊ के चिनहट थाने में पुलिस लॉकअप में मोहित पांडेय की मौत के बाद सोमवार को परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाक़ात की. मुलाकात के दौरान परिवार के साथ बीजेपी विधायक योगेश शुक्ला और सभासद शैलेंद्र वर्मा भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने पूरे मामले में परिवार को सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है. साथ ही परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद, सरकार की तरफ आवास, बच्चों की मुफ्त शिक्षा और सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ देने का भी भरोसा दिया है. मुख्यमंत्री से मिलने…

Read More

नकली बीज कारोबारी दुकान पर पुलिस का छापा, 57 पैकेट और 4 पैकेट खाली किये बरामद

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी जिले के केल्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मनवारी में फर्जी बीज पैकेजिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है जहां मनवारी में दिनेश साहू बीज दुकान में पायनियर कंपनी की सरसों की नकली बीज पैकेजिंग कर बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुकान से एक किलो मात्रा की 57 भरी पैकेट पायनियर कंपनी की नक़ली सरसों बीज और 4 पैकेट खाली पैकेट जप्त किया है। पायनियर कंपनी के सरसों का नकली बीज पैक कर बेचने मामले में पुलिस ने की कार्यवाही। केल्हारी थाना प्रभारी टिकेश्वर…

Read More

छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित, 6 साल बाद जारी हुआ रिजल्ट

रायपुर छत्तीसगढ़ पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। लंबे इंतजार के बाद ये रिजल्ट जारी हुआ है। यह भर्ती प्रक्रिया 2018 में शुरू हुई थी। पिछले साल अगस्त-सितंबर में इंटरव्यू हुआ था। तब से अभ्यर्थी रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। अब भर्ती बोर्ड द्वारा फाइनल नतीजे घोषित किए गए हैं। जिन छात्रों ने ये परीक्षा दी थी, वह cgpolice.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। सरकार ने दिया दिवाली का तोहफा बता दें कि 6 साल बाद सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के…

Read More

दिवाली और छठ पर जाना चाहते हैं घर तो इन स्पेशल ट्रेनों में हैं सीटें उपलब्ध

नईदिल्ली /लखनऊ  दीपावली और छठ पूजा के चलते रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। लोगों की सहूलियत को देखते हुए कुछ स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है। इनमें आज (सोमवार) से रिजर्वेशन शुरू हो गया है। इन ट्रेनों में सभी श्रेणी में टिकट उपलब्ध हैं। आज शुरू हो रहे रिजर्वेशन वाली ट्रेनें जयनगर, पुणे, मुंबई, सूरत, पटना, सिकंदराबाद, भागलपुर से चलाई जाएंगी। दीपावली और छठ पूजा पर बड़ी संख्या में लोग घरों को जाते हैं। इसको देखते हुए यह फैसला रेलवे ने लिया है।     07175 सिकंदराबाद-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन:…

Read More

30 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रहा, फिर एक कॉल ड्रॉप से यूं बचा इंजीनियर

हैदराबाद  फर्जी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसाने की धमकी देकर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को 24 घंटे से ज्यादा डिजिटल अरेस्ट रखा गया। 44 साल के इंजीनियर से लाखों की ठगी हो जाती लेकिन उसकी सूझबूछ से वह बच गया। उसने पुलिस की मदद मांगी और रविवार की सुबह बिना कोई पैसा गंवाए साइबर अपराधियों के चंगुल से भागने में सफल रहा। इन 24 घंटे पर एक लॉज में कैद भी रहा। जालसाजों ने उसे कहा था कि जब तक मामला सुलझ न जाए, तब तक वह घर से चला जाए,…

Read More

‘C-295 एयरक्राफ्ट की ये फैक्ट्री नए भारत के नए वर्क कल्चर को दिखाती है’, वडोदरा में बोले PM मोदी

वडोदरा वडोदरा पहुंचे स्पेन के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी के साथ टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्लेक्स का उद्घाटन किया. इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि यह आपके विज़न की एक और जीत है. वहीं उन्होंने कहा कि आपका विज़न भारत को एक औद्योगिक शक्ति और निवेश और व्यापार के लिए एक आकर्षण बनाना है। वहीं पीएम मोदी ने कहा कि यह फैक्ट्री भारत-स्पेन संबंधों को मजबूती देने के साथ ही मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड, इस मिशन को भी सशक्त करने वाली है…” प्रधानमंत्री मोदी…

Read More

ईरान को दहला पीठ थपथपाता रहा इजरायल, हिजबुल्लाह ने दे दिया 440 वोल्ट का झटका

लेबनान. इजराइल ने शनिवार की सुबह ईरान पर हवाई हमले करके 1 अक्टूबर का बदला ले लिया। सेना ने बैलिस्टिक मिसाइलों के जवाब में ईरान के कई सैन्य स्थलों को निशाना बनाया। इजराइली सेना के लड़ाकू विमानों ने उन केंद्रों को निशाना बनाया, जिनका इस्तेमाल ईरान इजराइल पर दागी गई मिसाइल बनाने के लिए करता था। उसने सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों पर भी निशाना साधा। इधर, इजरायल ईरान पर हमले के बाद अपनी पीठ थपथपाने में व्यस्त था, लेबनान में हिजबुल्लाह ने यहूदी राष्ट्र को 440…

Read More

WTC फाइनल के लिए रोचक हुई जंग, पाकिस्तान भी रेस में, जानें सभी टीमों का समीकरण

मुंबई भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे टेस्ट मैच में 113 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही रोहित ब्रिगेड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज भी गंवा दी. पुणे टेस्ट में हार के बाद भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) की अंकतालिका में भी झटका लगा. पुणे टेस्ट से पहले भारतीय टीम के 68.06 प्रतिशत अंक थे. जबकि पुणे में हार के बाद उसके अंकों का प्रतिशत 62.82 रह गया. WTC टेबल में भारत अब भी पहले और ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर…

Read More

अफगानिस्तान ने फिर रचा इतिहास… पहली बार जीता इमर्जिंग एशिया कप, श्रीलंका को हराया

अल अमीरात अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है. यह सीनियर टीम ने नहीं, बल्कि ए टीम ने उपलब्धि हासिल की है. अफगानिस्तान की ए टीम ने ACC इमर्जिंग एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया. उसने पहली बार यह खिताब जीता है. अफगानिस्तान ने फाइनल में श्रीलंका की ए टीम को 7 विकेट से हराया. अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल में इंडिया ए को हराया था. जबकि श्रीलंका ए ने सेमीफाइनल 1 में पाकिस्तान ए को हराया था. बता दें कि 2023 में पाकिस्तान टीम ने खिताब जीता था.…

Read More

दिवाली से पहले जयपुर में 729 ठिकानों पर पुलिस की रेड, पकड़े गए 500 हिस्ट्रीशीटर और हथियार तस्कर

 जयपुर राजस्थान (Rajasthan) में दीपावली से पहले पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए बड़ा कैंपेन चलाया है. पुलिस ने जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था के साथ उन सक्रिय बदमाशों पर भी नकेल कस दी है, जिनकी वजह से लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ता है. इसके लिए जयपुर पुलिस ने  तीन दिन का अभियान चलाकर आयुक्तालय के सभी थाना क्षेत्रों के करीब 500 सक्रिय हिस्ट्रीशीटर और हथियार तस्कर  को पकड़ा है. दरअसल, दीवाली पर भीड़-भाड़ वाले इलाकों में हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी के साथ-साथ  चेन स्नेचिंग और पर्स स्नैचिंग की बढ़ती…

Read More

शेयर बाजार की गिरावट पर लगा ब्रेक, Sensex 400 अंक उछला, ये 10 शेयर बने रॉकेट

मुंबई शेयर बाजार (Stock Market) में जारी गिरावट का सिलसिला थम गया है.  सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को जोरदार शुरुआत के साथ बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) करीब 400 अंक की उछाल के साथ 79,864.74 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया. वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) भी 80 अंक से ज्यादा चढ़कर 24,292 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. गौरतलब है कि बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को स्टॉक मार्केट में भारी गिरावट आई थी और…

Read More

CM मोहन ने टी स्टॉल पर बनाई चाय, पत्नी बोलीं- हमें तो कभी नहीं पिलाई

  सतना सतना के चित्रकूट दौरे पर पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का अनोखा अंदाज देखने को मिला. कामदगिरी पर्वत पर भगवान कामतानाथ की परिक्रमा के बाद मुख्यमंत्री अचानक सड़क किनारे एक चाय दुकान पर पहुंचे और चाय बनाने लगे. दरअसल, मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी पत्नी सीमा यादव चित्रकूट में मंदिरों में दर्शन करने गए थे. मुख्यमंत्री ने इसी बीच सड़क किनारे एक रेलिंग के पार टी स्टॉल देखी. उन्होंने रेलिंग को झुककर पार किया और स्टॉल तक पहुंचे, इसकी मालकिन राधा से बातचीत की और चाय बनाने…

Read More

रन फॉर यूनिटी को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, इन रास्तों पर जाने से बचें

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में 29 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता और वाहन चालकों के लिए ट्रेफिक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली पुलिस की तरफ से जारी की गई एडवाइजरी के अनुसार, सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर 29 अक्टूबर को सुबह 7:41 बजे मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम की गेट नंबर 1 से रन फॉर यूनिटी को…

Read More

पटियाला हाउस कोर्ट में 29 को दीपावली कार्यक्रम

नई दिल्ली. पटियाला हाउस कोर्ट में 29 अक्तूबर को दीपावली उत्सव का आयोजन किया जाएगा। नई दिल्ली बार एसोसिएशन की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम मे दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सुब्रह्मण्यम प्रसाद मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। बार एसोसिएशन ने इसके संबंध में सर्कुलर जारी किया है। दिल्ली की सभी जिला अदालतों में स्थानीय बार एसोसिएशन इस प्रकार के आयोजन कर रहा है। 26 अक्तूबर को साकेत कोर्ट में दीपोत्सव का आयोजन किया गया था।

Read More