अजमेर. अजमेर की दरगाह थाना पुलिस और सीआईडी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए बांग्लादेशी घुसपैठी युवक को गिरफ्तार किया है। युवक करीब एक महीने पहले बॉर्डर पर तार के नीचे से भारत में आया था। पुलिस युवक से पूछताछ में जुटी है। पूछताछ के बाद युवक को अलवर के डिटेनिंग सेंटर भेजा जाएगा। दरगाह थानाधिकारी नरेंद्र जाखड़ ने बताया कि अजमेर एसपी वंदिता राणा के निर्देश पर ऑपरेशन एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत थाने पर एक टीम का गठन कर कार्रवाई के निर्देश…
Read MoreDay: October 30, 2024
मोहन यादव ने पूर्व राज्यपाल डॉ भाई महावीर को किया याद
भोपाल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पूर्व राज्यपाल डॉ भाई महावीर का आज उनकी जयंती पर स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया है। डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए कहा, “मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल भाई महावीर जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। आपका संपूर्ण जीवन राष्ट्र, विचारधारा एवं समाजसेवा के लिए समर्पित रहा, लोककल्याण के लिए किए गए आपके अथक प्रयास स्मरणीय हैं।” भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने भी डॉ भाई महावीर को जयंती पर याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं।…
Read Moreगुना में जुआ के दांव खेलते पुलिस जवानों का वीडियो आया सामने, लिया गया ये एक्शन
गुना जिले में एक एसआई का जुआ खेलते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। एक तरफ तो पुलिस जुए को क्राइम मानती है और लोगों की धरपकड़ करती है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस का खुद ही ताश खेलते हुए वीडियो वायरल हुआ है। सब इंस्पेक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक सब इंस्पेक्टर वर्दी में जुआ खेलते नजर आ रहे है। इस वीडियो में अन्य लोग भी ताश के पत्तों का खेल खेलते दिख रहे हैं। यह मामला पुलिस विभाग के लिए…
Read Moreराजस्थान-दौसा में हुआ गुर्जर दीपावली मिलन समारोह, किरोड़ीलाल ने गलतियों की मांगी माफी
दौसा. दौसा गुर्जर समाज के दीपावली स्नेह मिलन समारोह में उन्होंने कहा कि मैं किरोड़ीलाल मीणा नहीं बल्कि किरोड़ी सिंह बैंसला हूं और मेरा छोटा भाई सचिन पायलट है इसलिए गुर्जर समाज से आशीर्वाद लेने के लिए आप सबके बीच आया हूं। मैंने सुना है कि गुर्जर समाज जिसे सबसे पहले आशीर्वाद देता है, हमेशा उसके साथ रहता है। आशीर्वाद होटल में मीडिया से रूबरू होते हुए किरोड़ी ने कहा कि यदि दौसा विधानसभा उपचुनाव में यदि भाजपा जीती है तो मेरा और गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम का प्रमोशन…
Read Moreजगदलपुर में स्कूटी पर गांजा तस्करी कर रहा तस्कर गिरफ्तार
जगदलपुर छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले के नगरनार थाना पुलिस ने स्कूटी पर गांजा तस्करी कर रहे तस्कर को गिरफ्तार किया है. बता दें, प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस लगातार तस्करों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है. इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई और आरोपी के कब्जे से 20.915 किलो गांजा जब्त किया गया है. जानकारी के अनुसार, नगरनार थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक लाल रंग की स्कूटी नंबर OD 10W 9835 में…
Read MoreHC का ऐतिहासिक फैसला, सड़क चौड़ीकरण के लिए तोड़ा था मकान,अब देना होगा लाखों का मुआवजा
ग्वालियर मध्य प्रदेश के ग्वालियर नगर निगम में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर घर का हिस्सा तोड़ने के खिलाफ कानूनी जंग लड़ रहे एक व्यक्ति को 18 साल बाद बड़ी जीत मिली है. हाईकोर्ट की ग्वालियर खण्डपीठ ने नगर निगम को निर्देश दिया है कि वह पीड़ित को 33 लाख 27 हजार रुपये की धनराशि मुआवजे के रूप में दें. यह राशि नगर निगम को चार सप्ताह के अंदर ब्याज के साथ देनी होगी. ये है मामला यह मामला साल 2006 का है. जीवाजी नगर में सड़क चौड़ीकरण का काम…
Read Moreमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर कौशल विकास और रोजगार मंत्री टेटवाल ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
भोपाल कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मंत्री टेटवाल ने बताया कि 22 नए आईटीआई को स्वीकृति मिलने से 5280 सीटें बढ़ेंगी और 660 नए पदों का सृजन होगा। ग्वालियर, जबलपुर, रीवा और सागर में ग्लोबल स्किल्स पार्क की स्थापना से युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। प्रदेश में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत स्वास्थ्य क्षेत्र में 28 हजार युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि "MP SKILLS WORLD" पुस्तिका…
Read Moreस्वस्थ, खुशहाल और समृद्ध समाज के निर्माण की प्रेरणा देती है दीपावली: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
स्वस्थ, खुशहाल और समृद्ध समाज के निर्माण की प्रेरणा देती है दीपावली: उप मुख्यमंत्री शुक्ल प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएँ दी भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने दीपावली पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने प्रार्थना की है कि सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शुभ स्वास्थ्य का प्रकाश फैले। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का प्रतीक है, जो हमें आशा और उज्ज्वल भविष्य की ओर प्रेरित करता है। अयोध्या में भगवान श्रीराम की भव्य प्राण-प्रतिष्ठा के…
Read Moreभोपाल : कान में हेडफोन लगाकर पटरी पर बैठा था बीबीए छात्र, ट्रेन से कटकर मौत
भोपाल शहर के शाहपुरा इलाके में एक युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय मानराज तोमर के रूप में हुई है। वह भरत नगर में रहता था और बीबीए की पढ़ाई कर रहा था। घटना के समय रात करीब साढ़े तीन बजे वह दोस्त के साथ पटरी पर कानों में हेडफोन लगाकर मोबाइल पर रील देख रहा था। उसके साथ उसका दोस्त भी था, लेकिन वह दूसरी पटरी पर बैठा हुआ था, इसलिए उसकी जान बच गई। पुलिस ने मर्ग कायम करने के…
Read Moreधोनी को खेलते देखना मुझे पसंद रहा है : मोहसिन
नई दिल्ली लखनऊ सुपर जायन्स के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने कहा है कि वह भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को अपना आदर्श मानते हैं। मोहसिन ने धोनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें खेलते हए देखना मुझे अच्छा लगता है। धोनी तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली पहले कप्तान भी हैं। इसके अलावा आईपीएल में उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को कप्तान के तौर पर पांच बार खिताब जिताये हैं। इसके साथ ही रोहित शर्मा, रवींद्र जड़ेजा जैसे खिलाड़ियों को आगे लाने में उनकी…
Read Moreराजस्थान-अजमेर की तीर्थ नगरी पुष्कर के ब्यूटी पार्लर आबाद, विदेशी बालाओं ने भी रूप चौदस पर किया श्रृंगार
अजमेर. दीपावली पर्व से एक दिन पहले आने वाली चतुर्दशी को सुहागन चतुर्दशी व रूप चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है। महिलाएं इस पर्व पर खास तौर से अपने रूप को निखारने के जतन करती हैं। इस दिन महिलाएं ब्यूटी पार्लर पर जाकर विशेष रूप से अपना श्रृंगार करती है और मेकअप करते है। वहीं अजमेर जिले के पुष्कर में सात समंदर पार से आई विदेशी महिलाओं ने भी रूप चतुर्दशी के महत्व को समझकर ब्यूटी पार्लर की ओर रुख किया और मेकअप करवाया। जहां पर विदेशी महिलाओं…
Read Moreधनतेरस पर भोपाल में हुई धनवर्षा, ऑटोमोबाइल सेक्टर में 225 करोड़, तो सराफा में 150 करोड़ से ज्यादा की बिक्री
भोपाल धनतेरस पर जिस प्रकार से दुकानदारों को उम्मीद थी उससे कहीं अधिक धनवर्षा हुई । इस बार धनतेरस पर राजधानी में करीब 1000 करोड़ से अधिक के कारोबार हुआ। हर बार की तरह इस बार भी सुबह से ही सोना-चांदी के आभूषणों के अलावा दो पहिया वाहनों की बिक्री हुई। धनतेरस पर दुकानों को न केवल आकर्षक सजाया गया है बल्कि ग्राहकों को लुभावने के लिए गिफ्ट हैंपर, स्क्रैच कार्ड, कैशबैक, सोने व चांदी के सिक्के दिए गए। बाजारों में उमड़े ग्राहक कुल मिलाकर शहर के सभी बाजार ग्राहकों…
Read Moreरमीज ने अपने बयान का बचाव करते हुए कहा, सोशल मीडिया ने उसे विवादास्पद बना दिया
लाहौर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा हाल में की गयी अपनी एक टिप्पणी के लिए विवादों में आ गये थे। रमीज ने इंग्लैंड पर पाकिस्तान की 2-1 टेस्ट सीरीज जीत के बाद टेस्ट टीम के कप्तान शान मसूद से पूछा था कि पिछले लगातार छह हार टीम को कैसे मिलीं। वहीं अपने बयान का बचाव करते हुए रमीज ने कहा कि उनका इरादा टीम की उपलब्धि को कम करना नहीं बल्कि यह पता लगाना था कि उन्होंने हाल की मुश्किलों को किस प्रकार पार किया। इस…
Read Moreराजस्थान-अलवर में रिटायर्ड बिजली कर्मी गिरफ्तार, महिला को काम के बहाने बुलाकर दुष्कर्म का आरोप
अलवर. शहर की एनईबी थाना पुलिस ने काम पर लगाने के बहाने बुलाकर महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में छियासठ साल के एक रिटायर्ड कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। बीती 6 अक्टूबर को वैशाली नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़ित महिला ने थाने पर उपस्थित होकर इस बुजुर्ग व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। बताया जा रहा है कि आरोपी बिजली विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी है और उसने महिला को किसी काम पर लगाने के बहाने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।…
Read Moreपीसीसी की दोनों सूचियों को मिलाकर अब एमपी कांग्रेस कमेटी में 335 पदाधिकारी हो गए
भोपाल दो दिन पहले मध्यप्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित होने के बाद मंगलवार देर रात एक लिस्ट जारी की गई है। इसमें 25 सदस्यीय पीएसी समेत 84 सचिव और 36 संयुक्त सचिव नियुक्त किए गए हैं। पीएसी में कमलनाथ, नकुलनाथ के साथ ही दिग्विजय सिंह को भी शामिल किया गया. पहली लिस्ट में कुल 177 पदाधिकारी घोषित किए गए थे। दूसरी लिस्ट में कुल 158 पदाधिकारी बनाए गए हैं। दोनों सूचियों को मिलाकर अब एमपी कांग्रेस कमेटी में 335 पदाधिकारी हो गए हैं। लिस्ट आने के डेढ़ घंटे बाद ही…
Read More
