ईरान ईरान के एक विश्वविद्यालय में एक लड़की ने सख्त इस्लामी ड्रेस कोड के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए अपने अंडरवियर तक उतार दिए। इस्लामिक आजाद विश्वविद्यालय में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि लड़की हिजाब पहनने की अनिवार्यता वाले नियम को लेकर काफी परेशान थी। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में सुरक्षा गार्डों को अज्ञात महिला को हिरासत में लेते हुए दिखाया गया। घटना के बाद विश्वविद्यालय के प्रवक्ता…
Read MoreDay: November 3, 2024
भारत से बढ़ते तनाव के बीच कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो हिंदू राग अलापने लगे, वह मंदिरों के चक्कर भी लगाने लगे
ओट्टावा भारत से बढ़ते तनाव के बीच कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो हिंदू राग अलापने लगे हैं। यही नहीं, वह मंदिरों के चक्कर भी लगाने लगे हैं। ट्रूडो ने खुद एक्स पर वीडियो शेयर कर इस बारे में बताया। दीपावली के मौके पर जस्टिन ट्रूडो कुछ मंदिरों में पहुंचे और दीया भी जलाया। इसके अलावा उन्होंने जलेबी भी खाई। इस मौके पर उन्होंने हिंदुओं का साथ नहीं छोड़ने की बात कही। गौरतलब है कि भारत और कनाडा के रिश्ते पिछले कुछ दिनों से सामान्य नहीं हैं। कनाडा ने भारत पर…
Read Moreपाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर, एक दिन पहले किया प्लेइंग XI का ऐलान, 2 खिलाडी करेंगे डेब्यू
नई दिल्ली पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज कल यानी 4 नवंबर से होना है। इस मैच से एक दिन पहले मेहमान टीम ने अपनी प्लेइंग XI का ऐलान कर दिया है। मोहम्मद रिजवान की अगुवाई में पहला मैच खेलने को तैयार पाकिस्तान टीम के लिए इरफान खान और सैम अयूब डेब्यू करेंगे। वहीं टीम में बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और नसीम शाह की भी वापसी हुई है। इन तीनों ही खिलाड़ियों को इंग्लैंड के खिलाफ…
Read Moreचुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दल सभी दांव-पेच आजमाते हैं, महाराष्ट्र चुनाव में कैसे चल रहा ‘नेम गेम’
मुंबई चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दल सभी दांव-पेच आजमाते हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। यहां पर एनसीपी मुखिया अजित पवार ने ‘नेम गेम’ शुरू किया है। असल में अजित पवार ने कटोल विधानसभा क्षेत्र से अनिल देशमुख नाम का प्रत्याशी उतार दिया है। वहीं, उनके सामने महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के बेटे सलिल देशमुख हैं। बताया जा रहा है कि उनका यह दांव वोटरों को कंफ्यूज करने और भाजपा की मदद के लिए है। असल में इस सीट…
Read Moreन्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने टेस्ट में सीरीज 3-0 से हारी, खोई WTC पॉइंट्स टेबल की बादशाहत, आया 2 नबर पर
नई दिल्ली न्यूजीलैंड ने मुंबई में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट को 25 रनों से जीतकर भारत का सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ किया। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका है जब भारत घर में कोई तीन मैच की सीरीज 3-0 से हारी हो। मुंबई में टीम इंडिया ना लाज बचा पाई और ना ही डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 का ताज। जी हां, न्यूजीलैंड से तीसरे टेस्ट में हारने के बाद भारत के सिर से नंबर-1 का ताज छिन गया है। अब ऑस्ट्रेलिया भारत को…
Read Moreआईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में पहुंचने का सपना देख रही टीम इंडिया न्यूजीलैंड के आगे झुकी
नई दिल्ली आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में पहुंचने का सपना देख रही टीम इंडिया को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपने घुटनों पर आना पड़ा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021 के फाइनल में टीम इंडिया को धूल चटाने वाली न्यूजीलैंड की टीम ने मेजबान भारत के घमंड को चकनाचूर कर दिया। भारत ने कभी भी घर पर टेस्ट सीरीज खेलते हुए तीन या इससे ज्यादा मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप नहीं झेली, लेकिन रविवार 3 नवंबर 2024 को कलंक भी भारत के माथे पर लग गया। मुंबई…
Read Moreन्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने मुंबई में जारी तीसरे और आखिरी टेस्ट में रचा इतिहास
नई दिल्ली न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने मुंबई में जारी तीसरे और आखिरी टेस्ट में इतिहास रच दिया है। वह बतौर विदेशी गेंदबाज भारत के एक स्टेडियम में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विदेशी गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज इयान बॉथम को पछाड़ा है। एजाज ने यह रिकॉर्ड रविंद्र जडेजा का विकेट लेकर हासिल किया। भारत को मुंबई टेस्ट जीतने के लिए 147 रनों का टारगेट मिला है। टीम इंडिया की रन चेज के दौरान एजाज ने रविंद्र जडेजा के रूप में…
Read Moreभारत को न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा, न्यूजीलैंड ने 3-0 से किया सूपड़ा साफ
नई दिल्ली इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीसरा टेस्ट मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस टेस्ट मैच का नतीजा मैच के तीसरे दिन के दूसरे सेशन में निकल आया। भारत को बेंगलुरु के बाद पुणे और अब मुंबई में न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। इस तरह घर पर पहली बार भारत ने 3 या इससे ज्यादा मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप झेलनी पड़ी। इस मैच को न्यूजीलैंड ने 25 रनों से जीता। एजाज पटेल ने न्यूजीलैंड के लिए दोनों पारियों में पंजा खोला…
Read Moreसीएम योगी को जान से मारने की धमकी देने वाली फातिमा खान को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार
लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने की आरोपी महिला को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी के मुताबिक महिला की पहचान 24 वर्षीय फातिमा खान के रूप में हुई है। फातिमा उल्लहासनगर की रहने वाली हैं। फातिमा के पिता एक फर्नीचर के कारोबारी हैं। वहीं आरोपी महिला ने बीएससी इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलजी से बीएससी किया है। पुलिस का कहना है कि महिला पढ़ी लिखी है लेकिन उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। बता दें कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस के वॉट्सऐप…
Read Moreछत्तीसगढ़-रायगढ़ में स्टील प्लांट की भट्टी में गिरा मजदूर, प्रबंधन ने बताया आत्महत्या
रायगढ़। श्री रूपनाधाम उद्योग में ऊंचाई से गिरने के कारण आज एक मजदूर की मौत हो गई है. घटना से प्लांट में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, यह घटना पूंजी पथरा पुलिस थाने के अंतर्गत श्री रूपनाधाम उद्योग में देर रात को हुई, जहां मजदूर गिरकर की गर्म भट्ठी में गिरने से मौत हो गई. मृतक का नाम सुरेंद्र चौहान है. सुलगती भट्ठी में गिरने से मृतक की लाश…
Read Moreछत्तीसगढ़-बालोद में युवक की कुएं में गिरकर मौत, जुआ खेलते समय पुलिस को देखकर भाग रहा था
बालोद। गुरूर थाना क्षेत्र के टेंगनाबरपारा गांव में एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मोरध्वज ठाकुर (23 वर्ष) पुत्र कृषणा ठाकुर के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब युवक को पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने तास खेलते हुए देखा, जिसके बाद वह घबराकर दौड़ने लगा और कुएं में जा गिरा। इस दुखद घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश भड़क उठा और उन्होंने जमकर बवाल काटा। थाना प्रभारी तूल सिंह पाटवी ने बताया कि बीती रात…
Read Moreमुंबई टेस्ट के तीसरे दिन ऋषभ पंत के विवादित विकेट पर मचा बवाल, थर्ड अंपायर सवालों के घेरे में!
नई दिल्ली इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड मुंबई टेस्ट के तीसरे दिन ऋषभ पंत के विकेट को लेकर ऐसा बवाल हुआ जिससे थर्ड अंपायर भी सवालों के घेरे में आ गए। भारत को जीत के लिए 147 रनों का लक्ष्य मिला था। इस स्कोर का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने महज 28 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे, तब ऋषभ पंत ने 64 रनों की पारी खेल जीत की उम्मीद जगाई थी, मगर थर्ड अंपायर के विवादित फैसले के चलते उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। एजाज पटेल ने ऋषभ पंत…
Read Moreछत्तीसगढ़-CM साय ने खड़गे के बयान पर साधा निशाना, ‘कांग्रेस के वादों की तरह नीति-नीयत भी ही नकली’
रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के चुनावी वादे वाले बयान पर लगातार सियासी वार पलटवार हो रहा है। इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खड़गे के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया ‘एक्स’ अकाउंट पर लिखा – ”झूठ बोलने और झूठे वादे करने वाली कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने आज यह सच्चाई स्वीकार कर ही ली कि उनकी पार्टी द्वारा किए गए तमाम लोक-लुभावन वादे फर्जी होते हैं।” मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ”कांग्रेस की नीति और नीयत दोनों उसके…
Read Moreछत्तीसगढ़-कोरबा में मालगाड़ी के सामने कूदा युवक, क्षत विक्षत शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस
कोरबा। दिवाली की खुशियों के बीच छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां सुनालिया रेलवे फाटक पर आज शाम एक युवक ने चलती मालगाड़ी के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। इस दौरान मौके पर मौजूद रेलवे कर्मी ने पुलिस को दी सूचना। बता दें कि मालगाड़ी से टकराने की वजह से मृतक का शव क्षत-विक्षत हालत में रेलवे ट्रैक पर बिखर गया था। वहीं घटना की…
Read Moreछत्तीसगढ़-धमतरी में बदमाश ने 2 युवकों को मारा चाकू, 1 की मौत और दूसरा गंभीर
धमतरी। जिले में आए दिन चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। ताजा मामला बस्तर रोड में तीर बीड़ी कारखाना से सामने आया है, जहां चाकूबाजी की घटना में एक नाबालिग समेत 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे, इसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई है। वहीं नाबालिग की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम…
Read More
