राजस्थान-खींवसर उपचुनाव में हनुमान-ज्योति और रेवतराम में अलग है मुकाबला, ‘भावनाओं को समझो, जीत जाओगे’

जयपुर. त्योहारी सीजन के बाद आज से राजस्थान में फिर से उपचुनावों की रंगत नजर आने लगी है। स्थानीय भाषा में इसे चुनाव मढ़ना कहा जाता है। सबसे रोचक चुनाव इस वक्त खींवसर सीट पर हो रहा है। जाट हार्टलैंड की यह सीट नेताओं की आक्रामक शैली के लिए जानी जाती है। लेकिन इस बार सभी नेता यहां रिक्वेस्टिंग मोड में हैं। वोटर कह रहे हैं कि ऐसा चुनाव यहां पहली बार देखने को मिल रहा है। खींवसर की जमीन पर अभी वे सभी नेता चुनावी दंगल में हैं, जो…

Read More

समय पर एम्बुलेंस सेवा न मिलने पर कार्रवाई

भोपाल. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने सीधी में गर्भवती महिला को एम्बुलेंस सुविधा प्रदाय में अवांक्षित विलंब पर संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सरकार की प्राथमिकता त्वरित और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, और किसी भी प्रकार की लापरवाही अस्वीकार्य है। संबंधित एम्बुलेंस वाहनों के एक माह की परिचालन व्यय राशि 4 लाख 56 हजार 9 सौ 17 रुपये सेवा प्रदाता के देयकों से काटी जाएगी, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। संचालक एनएचएम द्वारा…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उत्तराखंड की बस दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त किया

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बस के खाई में गिरने की दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटना में काल कवलित होने वाले यात्रियों के शोक संतप्त सपरिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ होने की प्रार्थना की है। उल्लेखनीय है कि अल्मोड़ा में बस के खाई में गिरने से 36 यात्रियों की मृत्यु हो गई है।

Read More

दामाखेड़ा पुलिस छावनी में तब्दील, कबीरपंथियों का बढने लगा है जमावड़ा

बलौदाबाजार छत्तीसगढ़ में कबीर पंथियों की आस्था के सबसे बड़े केन्द्र दामाखेड़ा में दीपावली की रात से खड़ा हुआ विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। महज पटाखे फोडने को लेकर उपजा यह विवाद अब और गहराने लगा है। प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कबीर पंथ के अनुयायी दामाखेड़ा पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए प्रशासन भी सतर्कता बरत रही है। इसी बीच धर्म गुरु प्रकाश मुनि साहेब ने कहा है कि, हम कबीरपंथी लोग हैं, हिंसा में विश्वास नहीं करते। सरकार अगर हमारी मांगे नहीं मानती है…

Read More

मनकामेश्वर शिव मंदिर जीर्णोद्धार का कार्य शीघ्र पूरा करें : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा शहर के मध्य में स्थित कोठी कंपाउण्ड मनकामेश्वर शिव मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्राचीन शिव मंदिर लाखों लोगों की आस्था का केन्द्र है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहाँ दर्शन करने आते हैं। जन-सहयोग से मंदिर के जीर्णोद्धार और परिसर विकास का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये। मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला को सात दिवस में उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित कर करें, जिससे मंदिर परिसर…

Read More

मनावर में SDOP अनु बेनीवाल की टीम ने दो अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया

मनावर  मध्य प्रदेश में धार जिले में अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ अभियान के तहत, पुलिस ने मनावर में दो अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग घर के अंदर ही हथियार बना रहे थे। एसडीओपी अनु बेनीवाल की देखरेख में दो टीमों का गठन किया गया था। पहली टीम ने सिंघाना निवासी हरजीत सिंह सिकलीगर के घर पर छापा मारा, जहां अवैध हथियार निर्माण करते हुए हरजीत सिंह चावला, दया सिंह भाटिया, और जितेंद्र सिंह चावला को पकड़ा गया। इनके…

Read More

बहुती माइक्रो इरिगेशन से 30 दिनों में किसानों को पानी उपलब्ध कराएँ : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कमिश्नर कार्यालय सभागार रीवा में संभाग की प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटी-मोटी बाधाओं के कारण बहुती माइक्रो इरिगेशन से सिंचाई शुरू नहीं हो पा रही है। जल संसाधन विभाग के अधिकारी तथा निर्माण एजेंसी बहुती नहर निर्माण के छूटे हुए भाग में तत्काल निर्माण कार्य शुरू कराएं। निर्माण कार्य के दौरान कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कमिश्नर तथा पुलिस महानिरीक्षक आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। लगभग 10 स्थानों में अधिग्रहीत भूमि पर निर्माण कार्य में…

Read More

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

भोपाल. स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि प्रदेश में स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। बच्चों के समग्र विकास के लिये स्कूलों को सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराये जा रहे हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह रविवार को नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में राज्य स्तरीय 68वीं शालेय कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि गाडरवारा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन जिले के लिये…

Read More

राजस्थान-नागौर में उपचुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, सुखबीर समर्थकों संग बीजेपी में शामिल

नागौर. खींवसर उपचुनाव से पहले एक बार कांग्रेस पार्टी को जोर का झटका लगा है। कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह चौधरी ने आज जयपुर स्थित भाजपा कार्यालय में बीजेपी पार्टी ज्वाइन की। सुखबीर सिंह ने अपने साथ 11 और कांग्रेसी पूर्व और वर्तमान के नेताओं के साथ कई सरपंचों ने भाजपा ज्वाइन की। आपको बता दें कि राजस्थान के सात विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। इस दौरान खींवसर विधानसभा सीट पूरे राजस्थान की हॉट सीट मानी जा रही है। क्योंकि जब से यह सीट विभाजन हुआ…

Read More

एनएबीएल और क्यूसीआई के मंच से नई दिल्ली में मिला पश्चिम क्षेत्र को महत्वपूर्ण प्रमाण-पत्र

भोपाल. नेशनल एक्रिडिएशन बोर्ड फार टेस्टिंग कालिब्रेशन लेबोरेटरीज (NABL) और क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया (QCI) के मंच सोमवार को इंदौर पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की टीम को महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र मिला। यह प्रमाण पत्र नेशनल एक्रिडिएशन बोर्ड फार टेस्टिंग कालिब्रेशन लेबोरेटरीज गुरुग्राम के सीईओ श्री एन वेंकटेश्वरन ने पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी व NABL शाखा सीईओ श्री आरके नेगी को नई दिल्ली में प्रदान किया। NABL के प्रमाणित लेब के देशभर के संचालकों, पदाधिकारियों के राष्ट्रीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में पश्चिम क्षेत्र कंपनी को आमंत्रित…

Read More

हर बड़ी अपराधिक घटना के पीछे कांग्रेस का हाथ : किरण देव

रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रदेश में बढ़ते अपराध, तनाव और अराजकता के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए कांग्रेस के लोगों की कारगुजारियों को सामने रखा है और कहा है कि एक ओर जहाँ छत्तीसगढ़ प्रदेश अपना राज्योत्सव मना रहा है, वहां बड़े दुख और चिंता के साथ कांग्रेस की कारगुजारियों को आपके बीच रखने की विवशता है। देव ने साफ-साफ लफ्जों में आरोप लगाया कि प्रदेश में जहां भी अपराध और तनाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है, उसकी जड़ में कांग्रेस…

Read More

राजस्थान-भरतपुर में गोतस्करों और क्यूआरटी टीम में मुठभेड़, 25 से अधिक गोवंश कराया मुक्त

भरतपुर. भरतपुर जिले के बयाना सदर थाना क्षेत्र के जंगल में गोतस्करों और पुलिस की क्यूआरटी-5 टीम के बीच रविवार रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम ने तुरंत कार्रवाई की। मौके पर पहुंचने पर गोतस्करों ने पुलिस को देख फायरिंग शुरू कर दी, जिस पर QRT-5 टीम ने जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान गोतस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हुए, लेकिन QRT-5 टीम ने एक ट्रक को पकड़ने में सफलता पाई, जिसमें 25 से अधिक गोवंश को मुक्त कराया गया। सभी…

Read More

प्रबंध संचालक श्री तिवारी ने दीपावली पर्व पर लोड डिस्पैच और स्काडा कंट्रोल सेंटर से की मॉनिटरिंग

भोपाल. दीपावली त्योहार पर प्रदेशवासी बिना किसी व्यवधान के रोशनी का पर्व मना सके, इसके लिए, जब मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी की 43 हजार सर्किट किलोमीटर से ज्यादा लंबी ट्रांसमिशन लाइनों और 416 सब स्टेशनों में जीरो विद्युत व्यवधान लक्ष्य के लिए मेंटेनेंस एवं ऑपरेटिंग स्टाफ निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए अपने – अपने कर्तव्यों पर तैनात थे, तब मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्यालय जबलपुर स्थित स्टेट लोड डिस्पेच सेंटर, स्काडा कंट्रोल सेंटर नयागांव जबलपुर से पूरे प्रदेश के ट्रांसमिशन सिस्टम की क्लोज़ मॉनिटरिंग एम.पी. ट्रांसको के…

Read More

मोहला में राजेश मूणत की जगह ललित चंद्राकर होंगे राज्योत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

मोहला राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 5 नवंबर को जिला मुख्यालय मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय दशहरा मैदान बस स्टैंड मोहला में आयोजित किया जाएगा। जिला स्तर पर आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर होंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार विधायक चंद्राकर सुबह 11 बजे जिला मुख्यालय पहुंचकर राज्योत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। पूर्व में इस कार्यक्रम के लिए रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत को मुख्य अतिथि बनाया गया था। इसमें संशोधन कर विधायक ललित चंद्राकर को मुख्य अतिथि बनाया गया है।

Read More

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कंगाले से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों ने की मुलाकात

रायपुर छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले से आज रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उप-निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्रीमती जी. रेखा रानी, पुलिस प्रेक्षक करण शर्मा और व्यय प्रेक्षक सुश्री कनुप्रिया दामोर ने मुलाकात की। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उप-निर्वाचन को निर्बाध, निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी तथा रायपुर के कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह भी इस दौरान मौजूद थे।

Read More