बुरहानपुर बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस फोपनार में आयोजित मेले में पहुंची। जहां मेला स्थल पर पानी जमा होने के चलते विधायक जेसीबी पर सवार हो गईं। अपने समर्थकों के साथ विधायक ने जेसीबी पर सवार होकर नदी को पार कर मेला स्थल पर पहुंचीं और मेले का आनंद उठाया। बता दें कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दीपावली के बाद बुरहानपुर के फोपनार क्षेत्र में पाड़ों की टक्कर एवं मेला आयोजित किया जाता है। जिसे देखने के लिए बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस फोपनार पहुंची थीं। लेकिन नदी में पानी होने…
Read MoreDay: November 6, 2024
शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 24 लाख रुपए की धोखाधड़ी, शेयर ट्रेडिंग में पैसा लगाने वाले सावधान
जबलपुर मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक शिक्षक के साथ शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 24 लाख रुपए की धोखाधड़ी हो गई। पीड़ित जोगेंद्र पाठक ने बताया कि उसने लिंक के जरिए डीमेट अकाउंट खोला था। लिंक भेजने वाले साइबर ठग ने शिक्षक को एक कंपनी का कर्मचारी बताया था। मामला गोराबाजार थाना क्षेत्र का है। शिक्षक ने बताया कि उन्होंने शेयर ट्रेडिंग के लिए अलग-अलग खातों में 24 लाख रुपए जमा किए थे। शेयर ट्रेडिंग एप से रुपए निकालने पर पता चला कि उनका खाता फ्रीज कर दिया गया…
Read Moreसौरभ भारत के रहने वाले हैं लेकिन देश छोड़कर अमेरिका चले गए, अब वह भारत वापसी की तैयारी में लग चुके
नई दिल्ली इसी साल अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप-2024 खेला गया था। इस वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान ने अपने शुरुआती राउंड के मैच अमेरिका में खेले थे। दोनों टीमों के ग्रुप में मेजबान अमेरिका की टीम थी जिसके तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रावलकर ने अपनी गेंदबाजी से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। सौरभ भारत के रहने वाले हैं लेकिन देश छोड़कर अमेरिका चले गए। अब वह भारत वापसी की तैयारी में लग चुके हैं। सौरभ का जन्म भारत में ही हुआ था। वह मुंबई की अंडर-19 टीम…
Read Moreछत्तीसगढ़-रायपुर में मेकाहारा अस्पताल की ओटी में लगी आग, डॉक्टर बेहोश और मरीज को खिड़की काटकर निकाला
रायपुर. छत्तीसगढ़ की सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा में आगजनी को लेकर अपडेट सामने आया है। आग हड्डी रोग विभाग के ऑपरेशन थियेटर (ओटी) में लगी थी। ओटी में एक सर्जरी चल रहा था। इस दौरान अचानक आग लग गई। जिससे ओटी में स्थिति और भी गंभीर हो गई। खिड़की काटकर डॉक्टर और मरीज को बाहर निकाला गया। ऑपरेशन कर रहे डॉक्टर धुएं की वजह से बेहोश हो गए हैं। मौके पर उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया। आग से पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अस्पताल में…
Read Moreएक करोड़ 24 लाख के सात विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा क्षेत्र में एक करोड़ 24 लाख के सात विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि क्षेत्र में विकास की रफ्तार यूं ही जारी रहेगी। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने इंद्रपुरी के सी सेक्टर में 45 लाख रुपए लागत की बीमा हॉस्पिटल से चीनी टाइल्स तक सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। उन्होंने दुर्गा मंदिर इंद्रपुरी सेक्टर ए में लगभग 7 लाख रुपए की बाउंड्री वॉल के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन…
Read Moreस्पेशल ओलंपिक्स भारत 9 नवंबर को राजधानी दिल्ली में करेगा रन फॉर इनक्लूशन का आयोजन
नई दिल्ली स्पेशल ओलंपिक्स भारत (एसओबी), जो बौद्धिक और विकासात्मक अक्षमताओं (आईडीडी) वाले एथलीटों के लिए खेल को बढ़ावा देने वाली राष्ट्रीय खेल महासंघ है, 9 नवंबर 2024 को एक अनूठी दौड़, रन फॉर इनक्लूशन आयोजित करेगा। यह दौड़ नई दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 18 से 23 नवंबर 2024 के बीच आयोजित होने वाली स्पेशल ओलंपिक्स एशिया पैसिफिक बोचे और बॉलिंग प्रतियोगिता की तैयारियों का हिस्सा होगी। यह भारत में अपनी तरह की सबसे बड़ी दौड़ है, जिसका उद्देश्य खेलों के माध्यम से समावेशन की ताकत का जश्न…
Read Moreआरंग में दिन दहाड़े सड़क से उठाकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
आरंग रायपुर जिले में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी ने दिनदहाड़े पीड़िता को सड़क से उठा लिया और अपने किराये के मकान में ले जाकर हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा मामला जिले के आरंग थाना क्षेत्र के मोहमेला गांव का है. आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि यह घटना 27 अक्टूबर की है. आरोपी नेमीचंद ध्रुव का नया मकान पीड़िता के मकान के बगल में बन रहा…
Read Moreरफ्तार के शौक ने राजधानी भोपाल के मेडिकल कॉलेज में पढ़ रहे फाइनल ईयर के दो छात्रों की जान ली
भोपाल रफ्तार के शौक ने राजधानी भोपाल के मेडिकल कॉलेज में पढ़ रहे फाइनल ईयर के दो छात्रों की जान ले ली। सोमवार रात 3.30 बजे महावीर मेडिकल कॉलेज के छात्र रोमिल शाक्य (24) और समर्थ पाटीदार (24) परवलिया मुबारकपुर जोड़ स्थित ढाबे से खाना खाकर बिना हेलमेट लौट रहे थे। रोमिल स्पोर्ट्स बाइक चला रहा था। समर्थ पीछे बैठा था। 100 की रफ्तार में एयरपोर्ट रोड से एयरोसिटी वाली सड़क पर बाइक पहुंची तो मोड़ पर अनियंत्रित हो गई। बाइक डिवाइडर पर लगे करीब 6 इंच मोटे कनेर के…
Read Moreवन विभाग की टीम ने हाथी के बच्चे को रेस्क्यू कर बांधवगढ़ नेशनल पार्क पहुंचाया
उमरिया मध्य प्रदेश में इन दिनों हाथियों की चर्चा बहुत हो रही है, बांधवगढ़ नेशनल पार्क में हुई 10 हाथियों की मौत का रहस्य अभी बना हुआ है, इस बीच हाथियों के जंगल छोड़कर ग्रामीण क्षेत्रों में पहुँचने की खबरें भी आ रही है, अब एक हाथी का बच्चा भटककर एक खेत में घुस गया, सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने उसे रेस्क्यू कर बांधवगढ़ नेशनल पार्क पहुंचाया। बांधवगढ़ नेशनल पार्क में हुई हाथियों की मौत के बाद से किरकिरी झेल रहा वन विभाग इस समय चुस्त दुरुस्त…
Read Moreइंडियन आइडल 15 के दमदार थिएटर राउंड में, प्रतियोगी मिसमी और मानसी ने पावर-पैक्ड परफॉर्मेंस दी
मुंबई, इंडियन आइडल 15 के दमदार थिएटर राउंड में, प्रतियोगी मिसमी और मानसी ने पावर-पैक्ड परफॉर्मेंस दी है। इस वीकेंड, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के बहुचर्चित सिंगिंग रियलिटी शो, ‘इंडियन आइडल सीज़न 15’ में, टॉप 15 प्रतियोगी ‘थिएटर राउंड’ के दौरान गाना गाकर शो में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। जज विशाल ददलानी, श्रेया घोषाल और मेहमान जज नीति मोहन के साथ, यह प्रतियोगिता कड़ी होगी क्योंकि हर प्रतिभाशाली प्रतियोगी अपना बेस्ट परफ़ॉर्मेंस देकर दूसरे को पछाड़ने की कोशिश करेगा। टॉप 15 में जगह बनाने के लिए होगी प्रतियोगियों की तकरार;…
Read Moreराजनांदगांव 20 डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल से दे दिया इस्तीफा
राजनांदगांव राज्य शासन की ओर से निजी प्रैक्टिस पर प्रतिबंध लगाए जाने से नाराज राजनांदगांव के करीब 20 डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल से इस्तीफा दे दिया है. आदेश में संशोधन नहीं होने पर सामूहिक रूप से विरोध जताते हुए मंगलवार को एक साथ 20 डॉक्टरों ने इस्तीफा देने की पेशकश करते हुए सामूहिक हस्ताक्षर युक्त पत्र मेडिकल काॅलेज के डीन को सौंपा है. डाॅक्टरों के सामूहिक त्यागपत्र से मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था बिगड़ गई है. मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में सीनियर और जूनियर डॉक्टरों के स्वीकृत पदों के विरुद्ध…
Read Moreयमुना का जल लाने 100 करोड़ की परियोजना के टेंडर इस माह, 20 साल तक मिलेगा भरपूर पानी
फरीदाबाद अरावली पहाड़ी की तलहटी में बसे सेक्टर, कॉलोनी व सोसायटी और एनआईटी क्षेत्र को राहत देने की दिशा में काम शुरू होने वाला है। इन क्षेत्रों में यमुना का जल लाने के लिए 100 करोड़ की परियोजना के टेंडर इसी महीने हो जाएंगे। अगले महीने से काम शुरू होगा। मतलब यमुना नदी से लेकर इन क्षेत्रों तक करीब 30 किलोमीटर लंबी रेनीवेल की लाइन बिछाई जाएगी। यह लाइन एक हजार एमएम की मोटाई से लेकर 900 एमएम वाली होगी। पहले चरण में 30 एमएलडी पानी रोज आएगा। इससे पांच…
Read Moreनमित मल्होत्रा ने भारत की सबसे बड़ी फिल्म रामायण-पार्ट 1 और 2 की रिलीज डेट का किया ऐलान!
मुंबई, जाने माने फिल्मकार नितेश तिवारी निर्देशित मच अवेटेड महाकाव्य रामायण-पार्ट 1 और 2 की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। प्राइम फोकस स्टूडियोज के विजनरी लीडर के तौर पर, नमित मल्होत्रा ने हॉलीवुड के कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया है, जैसे ड्यून और इंसेप्शन, और हालिया हिट द गारफील्ड मूवी भी इसमें शामिल है। उन्होंने एंग्री बर्ड्स 3 का भी अनाउंसमेंट किया है। नमित मल्होत्रा की विजुअल स्टोरीटेलिंग की गहरी समझ उन्हें हॉलीवुड के सबसे खास इंडियंस में से एक बनाती है। नमित मल्होत्रा ने सोशल…
Read Moreहमारा लक्ष्य इस सीजन में ट्रॉफी हासिल करना है: आईपीएल नीलामी से पहले पंजाब किंग्स के सीईओ सतीश मेनन
चंडीगढ़ आईपीएल 2025 के आगामी सीजन के लिए मेगा नीलामी से पहले, पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के सीईओ सतीश मेनन ने कहा कि बहुत सारे आश्चर्य होंगे क्योंकि फ्रेंचाइजी नीलामी में 2024 की टीम के कुछ खिलाड़ियों के साथ अपना कोर ग्रुप बनाएगी। पीबीकेएस ने 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह में होने वाली 2025 की मेगा नीलामी से पहले आने वाले संस्करण के लिए बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और शशांक सिंह को अपने खिलाड़ी रिटेंशन के रूप में घोषित किया है। मेनन ने कहा, “हमारे पास कोर को…
Read Moreकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर श्रद्धांजलि दी
भोपाल केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छठ महापर्व पर दिवंगत लोकगायिका डॉ. शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया। इसके साथ ही उन्होंने झारखंड और महाराष्ट्र में आगामी चुनावों, इंडिया गठबंधन, और मध्यप्रदेश उपचुनावों को लेकर कई मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि डॉ. शारदा सिन्हा के गीतों के बिना छठ महापर्व की कल्पना अधूरी है। छठ पर्व और उनके गीत एक-दूसरे के पर्याय बन चुके हैं। छठ के दिन ही उनके देवलोक गमन ने इस पर्व को…
Read More
