पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के नवीनीकरण आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया प्रारंभ

भोपाल पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के मध्यप्रदेश ट्राइवल अफेयर्स एण्ड शड्यूल कॉस्ट वेलफेयर ऑटोमेशन सिस्टम (एमपीटीएएएस) पोर्टल पर नवीनीकरण आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण आयुक्त, सौरभ सुमन ने नवीनीकरण आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया प्रारंभ करने की जानकारी देते हुए पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सभी जिला अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी जारी किए है। आयुक्त, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण सुमन ने विभागीय अधिकारियों से कहा है कि वह…

Read More

न्यायालय ने एलएमवी लाइसेंस धारकों को 7,500 किलोग्राम तक वजन वाले परिवहन वाहन चलाने की अनुमति दी

नई दिल्ली वाणिज्यिक वाहन चालकों को राहत देते हुए उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि हल्के मोटर वाहन (एलएमवी) का लाइसेंस धारक व्यक्ति 7,500 किलोग्राम तक वजन वाले परिवहन वाहन चला सकता है। प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ का फैसला बीमा कंपनियों के लिए एक झटका है। बीमा कंपनियां उन दावों को खारिज कर देती थीं, जो एक विशेष वजन के परिवहन वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं से संबंधित होते थे और चालक कानूनी शर्तों के अनुसार उन्हें चलाने के लिए अधिकृत…

Read More

कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के लिए प्रचार करने रायपुर पहुंचे प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट

रायपुर रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के लिए प्रचार करने प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट रायपुर पहुंचे हैं. वे आज दक्षिण विधानसभा में दो जनसभाओ को संबोधित करेंगे. रायपुर एयरपोर्ट पर सचिन पायलट ने कहा, बाई इलेक्शन के माध्यम से संदेश देना जरूरी है. नौजवान को टिकट दिया है. अच्छा चुनाव लड़ रहे हैं. पूरी सरकार चुनाव में लगी हुई है. नौजवानों के ऊर्जा के बल पर उपचुनाव जीतेंगे. पायलट ने कहा, सरकार के 1 साल के कार्यकाल का आकलन कर रहे हैं. आज लायन आर्डर के…

Read More

छत्तीसगढ़-रायपुर में छठ पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक गायिका कल्पना-गायत्री-परिणीता और दुकालू देंगे प्रस्तुति

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चार दिवसीय छठ महापर्व की आज यानी मंगलवार से शुरुआत हो गई है। पहले दिन मंगलवार को व्रती नहाय-खाय के साथ 72 घंटे का निर्जला व्रत शुरू कर चुके हैं। इस बार महादेवघाट स्थित खारून नदी तट और 60 तालाबों पर व्रती अर्घ्य देंगे। महादेवघाट में छठ पूजा को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। इस बार सात नवंबर को महादेवघाट पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसमें अंतर्राष्ट्रीय लोक गायिका कल्पना पटवारी (मुंबई), अंतर्राष्ट्रीय लोक गायिका गायत्री यादव (लखनऊ), लोक गायिका परिणीता राव…

Read More

जम्मू-कश्मीर विधानसभा ने प्रदेश का विशेष दर्जा बहाल करने को लेकर प्रस्ताव पारित किया

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर विधानसभा ने बुधवार को प्रदेश का विशेष दर्जा बहाल करने को लेकर प्रस्ताव पारित किया। केंद्र शासित प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर सिंह चौधरी ने बुधवार को विधानसभा में जम्मू-कश्मीर से संबंधित संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत विशेष दर्जा बहाली का प्रस्ताव पेश किया और स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने प्रस्ताव का समर्थन किया। जैसे ही यह प्रस्ताव सदन में पेश हुआ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायकों ने विरोध करते हुए कहा कि यह आज सदन के कामकाज में शामिल नहीं है। हंगामे के बीच सदन…

Read More

बीबीएल : सिडनी थंडर के कप्तान नियुक्त हुए डेविड वार्नर

सिडनी डेविड वॉर्नर पर कप्तानी का प्रतिबंध हटाए जाने के बाद उन्हें बिग बैश लीग (बीबीएल) के आगामी संस्करण के लिए सिडनी थंडर का कप्तान घोषित किया गया है। बाएं हाथ के इस अनुभवी खिलाड़ी ने क्रिस ग्रीन की जगह ली है, हालांकि ग्रीन एक खिलाड़ी के रूप में टीम का हिस्सा बने रहेंगे। वार्नर को कप्तानी के लिए पात्र हुए दो सप्ताह से भी कम समय हुआ है, तीन सदस्यीय स्वतंत्र पैनल ने संतुष्टि व्यक्त की है कि उन्होंने प्रतिबंध को तत्काल प्रभाव से हटाने के लिए सभी मानदंडों…

Read More

छत्तीसगढ़-कोंडागांव में चपरासी बना छात्रावास का अधीक्षक, छुट्टी से शिक्षकों के न लौटने से व्यवस्था बिगड़ी

कोंडागांव. कोंडागांव जिले के आश्रम छात्रावासों में दीवाली की छुट्टियों के बाद भी अध्यापन व्यवस्था अस्त-व्यस्त है। 28 अक्तूबर से तीन नवंबर तक जिले के सभी आश्रम छात्रावासों में दीवाली अवकाश घोषित किया गया था, जिसके बाद चार नवंबर से शिक्षण कार्य प्रारंभ होना था। लेकिन कई छात्रावासों में अधीक्षकों और शिक्षकों की अनुपस्थिति की शिकायतें सामने आ रही हैं। कोंडागांव विकासखंड के ग्राम कारसिंग स्थित बालक आश्रम में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। इस आश्रम के अधीक्षक लक्ष्मी नारायण सोनकर, जो धमतरी के निवासी हैं। छुट्टियों में…

Read More

प्रियंका सिंह, काजल त्रिपाठी का छठ गीत ‘चला पिया देवे अरघिया’ रिलीज

मुंबई, गायिका प्रियंका सिंह और अभिनेत्री काजल त्रिपाठी का छठ गीत 'चला पिया देवे अरघिया' रिलीज हो गया है। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा धूमधाम से श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया जा रहा है।छठ गीत 'चला पिया देवे अरघिया' को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गीत को प्रियंका सिंह ने भक्ति भाव में गाया है। इस गाने के वीडियो में काजल त्रिपाठी छठव्रती के रूप में दिख रही है, जो भारतीय लुक में सभी का मन मोह रही है। वह छठ…

Read More

नर्मदापुरम में 7 दिसंबर को रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, CM मोहन यादव का ऐलान

भोपाल  मध्यप्रदेश में निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अगला रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव 7 दिसंबर को नर्मदापुरम में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी। यह छठा सम्मेलन होगा, जिसमें देश भर के प्रमुख उद्योगपति और निवेशक मुख्यमंत्री से आमने-सामने मिलेंगे और मध्यप्रदेश के किसी विशेष क्षेत्र के लिए निवेश प्रस्ताव प्राप्त किए जाएंगे। जबलपुर में हुआ था पहला सम्मेलन पहला सम्मेलन जबलपुर में हुआ था, जो मध्यप्रदेश के महाकौशल क्षेत्र का केंद्र है। इसके बाद इंदौर और उज्जैन (मालवा-निमाड़ क्षेत्र), फिर सागर (बुंदेलखंड…

Read More

केबीसी 16 में, अमिताभ बच्चन ने नैनीताल बोर्डिंग के दिनों को याद किया

मुंबई, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन के शो कौन बनेगा करोड़ृपति (केबीसी) मेंअपने नैनीताल बोर्डिंग के दिनों को याद किया है। इस सप्ताह सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर, लोकप्रिय ज्ञान-आधारित गेम शो कौन बनेगा करोड़पति सीज़न 16 में, केबीसी जूनियर्स में 8 से 15 साल के प्रतिभाशाली लिटिल वंडर्स शामिल होंगे। प्रतियोगियों में दिल्ली के भाविक गर्ग भी हैं, जो भले ही 5वीं कक्षा के छात्र हैं लेकिन उनका नज़रिया काफ़ी परिपक्व है और भारत का इतिहास जानने में उनकी गहरी रुचि है। शो के मेज़बान अमिताभ…

Read More

रणजी ट्रॉफी: जलज सक्सेना 6000 रन और 400 विकेट का डबल बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने

थुंबा  केरल के ऑलराउंडर जलज सक्सेना सेंट जेवियर्स कॉलेज ग्राउंड में उत्तर प्रदेश के खिलाफ एलीट ग्रुप सी के चौथे दौर के मैच के दौरान रणजी ट्रॉफी में 6000 रन और 400 विकेट का उल्लेखनीय डबल हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। कोलकाता में केरल के पिछले मैच में 6000 रन का आंकड़ा पार करने वाले सक्सेना ने मैच में अपना चौथा विकेट लेने के बाद यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने तेज ऑफ स्पिन गेंद पर बाएं हाथ के बल्लेबाज नीतीश राणा का विकेट लिया, जिससे राणा स्टंप आउट…

Read More

सर्किल रेट वृद्धि पर क्रेडाई के सक्षम नेतृत्व की प्रभावी पहल, वृद्धि स्थगित, स्थायी समाधान का आश्वासन

भोपाल उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री से आज मनोज मीक के नेतृत्व में क्रेडाई के एक बड़े प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की, जिसमें भोपाल में सर्किल रेट में असमय और अत्यधिक वृद्धि के कारण उत्पन्न जनहित के मुद्दों पर गंभीर चर्चा की गई। क्रेडाई ने इस वृद्धि से होने वाले दुष्प्रभावों को तथ्यों सहित मंत्री जी के समक्ष रखा और तीन वर्षों के लॉक-इन तथा अन्य उपबंधों को समाप्त करने की अपनी मांग को दृढ़ता से प्रस्तुत किया। माननीय मंत्री जी ने क्रेडाई की चिंताओं को समझते हुए सहमति व्यक्त की और…

Read More

सुपर-100 योजना से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मिला प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़ने का अवसर

भोपाल प्रदेश में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को श्रेष्ठ व्यावसायिक पाठ्यक्रम में प्रवेश दिलाये जाने के मकसद से भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और इंदौर के शासकीय मल्हाआश्रम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आवासीय सुविधा के साथ सुपर-100 योजना का क्रियान्वयन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है। योजना में माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित 10वीं बोर्ड परीक्षा में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को चयन परीक्षा के जरिये प्रवेश देने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। चयनित विद्यार्थियों को कक्षा-11वीं…

Read More

विराट कोहली को ICC टेस्ट रैंकिंग में तगड़ा नुकसान, टॉप-20 से हुए बाहर

नई दिल्ली सीनियर भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को बुधवार को जारी नवीनतम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारी नुकसान हुआ है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन करने के कारण कोहली बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप-20 से बाहर हो गए हैं। 2014 के बाद से ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोहली आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष-20 से बाहर हुए हो। कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज में सिर्फ 93 रन बनाए, जिसमें 70 रन बेस्ट रहे और अब टेस्ट प्रारूप में आईसीसी पुरुष बल्लेबाजों की रैंकिंग में 22वें…

Read More

न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका की T20 और वनडे टीम का ऐलान, रोमांचक होगी सीरीज

नई दिल्ली श्रीलंका की टीम को इसी सप्ताह से न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 और तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेलनी है। इन्हीं दोनों सीरीजों के लिए श्रीलंका की वनडे और टी20 टीम का ऐलान हो गया है। श्रीलंका क्रिकेट सिलेक्शन कमिटी ने टी20 और वनडे सीरीज के लिए जो टीमें चुनी हैं, उनके कप्तान चरित असलंका है। श्रीलंका की टीम पिछले कुछ मैचों से दमदार प्रदर्शन कर रही है, लेकिन देखना ये होगा कि क्या वे न्यूजीलैंड को भी अपनी सरजमीं पर मात दे पाते हैं…

Read More