वेबसीरीज हीरामंडी को बेहद खास मानती हैं मनीषा कोईराला

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोईराला वेबसीरीज हीरामंडी को बेहद खास मानती हैं। मनीषा कोइराला ने इस साल संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में काम किया है। मनीषा कोईराला ने वेबसीरीज हीरामंडी में अपने निभाये किरदार के जरिये दर्शकों का दिल जीत लिया। मनीषा अब 'हीरामंडी-2' में काम करती नजर आयेंगी। मनीषा कोइराला ने कहा, हीरामंडी 2 मेरे लिए लाइफ टाइम का प्रोजेक्ट है। अभी मुझे नहीं पता है कि इस पर कब काम शुरू होगा। दरअसल, अभी तो संजय लीला भंसाली फिल्म 'लव एंड वॉर' में व्यस्त हैं,…

Read More

हरमनप्रीत सिंह को एफआईएच प्लेयर ऑफ द ईयर, पीआर श्रीजेश को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया

मस्कट. भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को साल 2024 के “प्लेयर ऑफ द ईयर” के खिताब से सम्मानित किया गया है, जबकि पूर्व गोलकीपर पीआर श्रीजेश को “गोलकीपर ऑफ द ईयर” का अवॉर्ड मिला। यह पुरस्कार शुक्रवार को ओमान में 49वें एफआईएच स्टेच्युटरी कांग्रेस में आयोजित एक भव्य समारोह में दिए गए। विजेताओं की घोषणा एक विशेषज्ञ पैनल, नेशनल एसोसिएशन्स – उनके संबंधित राष्ट्रीय टीमों के कप्तानों और कोचों – प्रशंसकों और मीडिया द्वारा प्रतिनिधित्व किए गए वोट के बाद की गई। हरमनप्रीत सिंह ने सभी पुरुष…

Read More

आंवला नवमी कल, जानें इसके फायदे

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को 10 नवंबर, रविवार को पड़ रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे पूजा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इसी वजह से इसे अमला नवमी या आंवला नवमी भी कहा जाता है, और इसे करने से समृद्धि, स्वास्थ्य, और सुख-शांति प्राप्त होती है। वैसे आपको पता है सर्दियों में आंवले का जूस पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आंवला विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स, और पोषक तत्वों से भरपूर…

Read More

संजय तरण पुष्कर अनदेखी का हो रहा शिकार, जर्जर हो रहे उद्यान

बिलासपुर कुदुदंड स्थित संजय तरण पुष्कर (स्वीमिंग पूल) का उद्यान एक समय शहर के बेहतरीन उद्यानों में से एक था। नरम गददेदार घास, विभिन्न तरह के सुगंधित फूल, कई तरह के विशाल वृक्ष और वाटर फाउंटेन के साथ आकर्षक लाइटिंग इस उद्यान की सुंदरता पर चार-चांद लगाती थी, लेकिन समय के साथ यह उद्यान भी अनदेखी का शिकार होकर रह गया। फूल के पौधे सूख चुके, कुर्सियां टूट चुकी लोग यहां सुबह-शाम टहलना पसंद करते थे। लगभग 39 साल तक इसे मेनटेन भी रखा गया। इसके बाद कोरोना काल आने…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी प्रदेशवासियों को गोपाष्टमी पर मंगलकामनाएं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संस्कृति एवं अध्यात्म की प्रतीक गौमाता की आराधना के पावन पर्व गोपाष्टमी की मंगलकामना दी है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने जगत का कल्याण करने वाली गौमाता से विश्वमांगल्य की प्रार्थना कर सभी के जीवन में सुख-समृद्धि एवं वैभव की कामना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर गौमाता की सेवा एवं गौ-वंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य कर रही है।  

Read More

साल 2024 में भारत की शानदार टी20 फॉर्म जारी, दर्ज की अपनी 22वीं जीत

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच जीत लिया है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 61 रनों से जीत दर्ज की। यह भारत की साल 2024 में 22वीं टी20 अंतर्राष्ट्रीय जीत थी। भारतीय टीम ने टी20 में इस साल लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। ताजा जीत भी इसकी एक बानगी है। भारत ने साल 2024 में अपनी 22वीं टी20 अंतर्राष्ट्रीय जीत दर्ज करते हुए 95.6 का शानदार जीत औसत निकाला है। एक कैलेंडर ईयर…

Read More

धमतरी मुख्यालय में हड़ताल में बैठे अधिकारियों-कर्मचारियों, धान खरीदी पर संकट

रायपुर छत्तीसगढ़ में 14 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने जा रही है। हालांकि, इसी बीच छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर 4 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। संघ के अधिकारियों और कर्मचारियों ने राज्य के पांच संभागीय मुख्यालयों में धरना दिया है। इस वर्ष, छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.75 लाख किसानों से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है। हड़ताल से धान खरीदी की तैयारियों पर असर संघ के उपाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने बताया कि हड़ताल की वजह…

Read More

बुधनी: सीएम डॉ मोहन यादव बोले – कांग्रेस और कंस एक समान, दोनों हमेशा अन्याय की बातें करते हैं

बुधनी. बुधनी सीट पर हो रहा उप चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में पहुंच गया है, पार्टी उम्मीदवार रमाकांत भार्गव के समर्थन में आमसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कांग्रेस पर जमकर बरसे, उन्होंने कांग्रेस की तुलना कंस से करते हुए कहा दोनों एक समान हैं। बुधनी पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भाजपा की सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हमारी सरकार ने किसानों से लेकर बहनों तक हर वर्ग का ध्यान रखा, गरीब कल्याण की कई योजनायें भाजपा सरकार चला रही है इसलिए विकास…

Read More

हम जिस शैली में खेलना चाहते हैं उसके लिए प्रतिबद्ध हैं : ऑस्ट्रेलियाई कोच मैकडोनाल्ड

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा है कि उनकी टीम तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में अपने खेल के तयशुदा अंदाज पर ही कायम रहेगी। पिछले मैच में पाकिस्तान से 9 विकेट से हारने के बाद टीम के सामने कड़ी चुनौती है। ऑस्ट्रेलिया को इस मैच में अपने कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की कमी खलेगी, जिनमें पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और मार्नस लाबुशेन शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की तैयारी में जुट गए…

Read More

छत्तीसगढ़-कोरबा की सर्वमंगला डंपिंग में मिली बुजुर्ग की लाश, शिनाख्त-जांच में जुटी पुलिस

कोरबा. सर्वमंगला चौकी अंतर्गत बरमपुर स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के पीछे डंपिंग में शुक्रवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पर सर्वमंगला पुलिस मौके और पहुंची। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सर्वमंगला पुलिस द्वारा मृतक की पहचान हेतु प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक बुजुर्ग व्यक्ति ने गुलाबी रंग का शर्ट और हाफ पेंट पहनी है। मृतक यहां डंपिंग में कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई है जांच की जा रही है। बताया जा रहा है…

Read More

करीना ने चचेरी बहन निताशा नंदा को दी जन्मदिन की बधाई, तस्वीरों में दिखा परिवार

मुंबई, करीना कपूर खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी चचेरी बहन निताशा नंदा को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कपूर परिवार के साथ निताशा की यादें साझा की। शनिवार को बेबो ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर निताशा की अपने बेटे जेह और अपने माता-पिता रणधीर कपूर और बबीता कपूर के साथ प्यारी तस्वीरें पोस्ट की। पहली तस्वीर में नन्हा जेह और निताशा दिखाई दे रहे हैं। करीना ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, “मेरी ताशू को जन्मदिन की बधाई। आपका दिन शुभ हो, मेरी प्यार।” दूसरी तस्वीर में…

Read More

छत्तीसगढ़-दुर्ग में पुत्र गिरफ्तार, शराब पीने से रोकने पर बेटे ने फावड़ा मारकर की हत्या

दुर्ग. खुर्सीपार थाना क्षेत्र में शराबी बेटे ने पिता पर फावड़े से वार कर हत्या कर दी। मृतक के बड़े बेटे ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, भिलाई स्टील प्लांट के रिटायर कर्मचारी घर में सो रहे थे। इसी दौरान आरोपी शराबी बेटा आया और फावड़े का जोरदार प्रहार अपने पिता पर कर दिया। जानलेवा हमले में पिता की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने…

Read More

छत्तीसगढ़-जगदलपुर में युवती से जंगल में डरा-धमकाकर अनाचार, शिकायत के बाद गिरफ्तार

जगदलपुर. बोधघाट थाना क्षेत्र के लामनी पार्क घूमने गई युवती को पहचान के युवक ने घर छोड़ने के नाम पर लिफ्ट दी। उसे घर न छोड़ते हुए जंगल में ले जाकर उसे डरा धमकाकर उसके साथ अनाचार किया। इसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले की कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बोधघाट क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने बोधघाट थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सात नवंबर के दोपहर लामनी पार्क घूमने गई थी। वापस आने के दौरान पीड़िता को राजू…

Read More

‘खुद की काबिलियत पर होता था शक’, डरबन नें शतक जड़ने के बाद संजू सैमसन ने किया खुलासा

डरबन. टी20 विश्व कप चैंपियन टीम इंडिया अब इस फॉर्मेट के लिए एक नई टीम तैयार करने की राह पर है, क्योंकि रोहित शर्मा समेत कई सीनियर खिलाड़ियों ने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। इसी बीच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन में टी20 सीरीज के पहले मैच में 107 रनों की शानदार पारी खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। लंबे समय तक टीम इंडिया से अंदर-बाहर होते रहे संजू सैमसन अब अपनी जगह पक्की करते दिख रहे हैं। 2015 में अपने टी20 डेब्यू…

Read More

राजभवन में मना उत्तराखंड राज्य का स्थापना दिवस

राजभवन में मना उत्तराखंड राज्य का स्थापना दिवस उत्तराखंड के लोक गीत, संगीत और नृत्य की हुई प्रस्तुतियाँ भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल के निर्देश पर उत्तराखंड राज्य का स्थापना दिवस आज राजभवन में गरिमामय एवं भव्यता के साथ समारोह पूर्वक मनाया गया। उत्तराखंड स्थापना दिवस का आयोजन "एक भारत-श्रेष्ठ भारत" अभियान के तहत किया गया था। समारोह में उत्तराखंड मूल के भोपाल निवासी नागरिकों ने उत्तराखंड के लोक गीत, संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियाँ दी। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के संदेश, उत्तराखंड एवं मध्यप्रदेश राज्यों की लघु…

Read More