मनेन्द्रगढ़/एमसीबी छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्य सरकार बेहद संवेदनशील है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए स्वास्थ्य बजट को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य सेवाओं को सजग रूप से आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। राज्य स्तर पर डीकेएस और मेकाहारा जैसे अस्पताल अत्याधुनिक तकनीकों से लैस हो रहे हैं तो वहीं संभाग स्तर पर सुपर स्पेशिलिटी अस्पतालों का कार्य निरंतर जारी है। इसी तरह से जिले और…
Read MoreDay: November 11, 2024
लोकायुक्त ने नगर पालिका कार्यपालन यंत्री को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
सीहोर मध्यप्रदेश में भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। इसके बाद भी रिश्वतखोरी के मामले कम नहीं हो रहे है। आये दिन किसी न किसी विभाग के अधिकारी लोकायुक्त की कार्रवाई की जद में आ रहे है। ताजा मामला सीहोर जिले का है जहां नगर पालिका सीहोर के कार्यपालन यंत्री को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। समाचार के लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार के विभिन्न अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। नगर…
Read Moreतीसरे विश्व युद्ध का खतरा मंडरा रहा है , हर जगह पहुंचे दुनिया को नष्ट करने वाले हथियार: भागवत
सतना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि रूस-यूक्रेन और इजरायल-हमास युद्ध को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि तीसरे विश्व युद्ध का खतरा मंडरा रहा है. मोहन भागवत मध्य प्रदेश के महाकौशल क्षेत्र की दिवंगत संघ महिला नेता डॉ. उर्मिला जामदार की स्मृति में आयोजित एक व्याख्यान को संबोधित कर रहे थे. मोहन भागवत ने कहा, "हम सभी को तीसरे विश्व युद्ध खतरा मंडराता हुआ महसूस हो रहा है. इस पर अटकलें कि यह यूक्रेन में शुरू हो सकता है या गाजा में." उन्होंने दुख…
Read Moreकेंद्रीय कृषि मंत्री बोले- बुधनी में जनता, बीजेपी और शिवराज एक है
भोपाल केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है। खाद की उपलब्धता के लिए निरंतर प्रयास जारी है। प्रदेश में कहीं कोई कमी नहीं है, लगातार खाद पहुंचाई जा रही है। बुधनी मेरी आत्मा- शिवराज सिंह सोमवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने एमपी उपचुनाव को लेकर कहा कि बुधनी में जनता, बीजेपी और शिवराज एक है। विकास, जनकल्याण का चुनाव है। विकास की गंगा लगातार बही है और बह रही…
Read Moreराजस्थान-अजमेर के पुष्कर मेले में देशी-विदेशी खिलाड़ियों ने बहाया पसीना, कबड्डी मैच में विदेशियों की हार
अजमेर. राजस्थान में अजमेर जिले के पुष्कर में इन दिनों चल रहे मेले में जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से देशी-विदेशी सैलानियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भारतीय और विदेशी टीम के खिलाड़ी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। दोनों टीमों के बीच हो रहे मैच में स्थानीय टीम के खिलाड़ी बाजी मार रहे हैं और विदेशी मेहमानों को शिकस्त दे रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले के तीसरे दिन मेला मैदान में भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों के बीच कबड्डी मैच का आयोजन…
Read Moreइंदौर : एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग के पास बनेगा मेट्रो का अंडर ग्राउंड पैसेज गेट
इंदौर एयरपोर्ट के पास मेट्रो का अंडरग्राउंड स्टेशन बनना है। ऐसे में एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग से मेट्रो के स्टेशन तक 200 मीटर हिस्सें में यात्रियों की सुविधा के लिए अंडरग्राउड पैसेज बनाया जाएगा। ऐसे में टर्मिनल बिल्डिंग की कैनोपी वाले हिस्से में जमीन के करीब 15 मीटर नीचे इस अंडर ग्राउंड पैसेज में जाने का प्रवेश व निकासी गेट बनाया जाएगा। इस संबंध में मेट्रो कंपनी के अधिकारियों की दिल्ली में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के साथ चर्चा में सहमति बनी। अंडर ग्राउंड पैसेज में स्वचलित ट्रेवलेटर लगाया…
Read Moreराजस्थान-अलवर सांसद भूपेंद्र सिंह ने रामगढ़ में की सभा, भाजपा को जनता का समर्थन देख कांग्रेस बौखलाई
अलवर. रामगढ़ विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि हमारी सभी टीमें मिलकर काम कर रही हैं। भाजपा ने मेहनती व निष्ठावान कार्यकर्ता सुखवंत सिंह को रामगढ़ से टिकट दिया है। रामगढ़ में निश्चित रूप से भाजपा ही विजयी होगी। हम सबका साथ सबका विकास के एजेंडे को लेकर चल रहे हैं और भाजपा को सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा को जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है, जिसे देखकर कांग्रेस में बौखलाहट मची हुई…
Read Moreभोपाल रेलवे स्टेशन पर एक युवक ट्रेन के आगे कूदा, लोको पायलेट ने ट्रेन को रोका और अनहोनी को टाला
भोपाल एक युवक दोपहर 3.40 भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पटरी पर लेट गया। लोको पायलट ने उसे पटरी पर लेटा देखकर समय पर 12708 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस रोक दी। इससे युवक की जान बच गई। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि संपर्क क्रांति एक्सप्रेस हजरत निजामुद्दीन से तिरुपति जा रही थी। युवक अचानक ट्रेन के आगे कूद गया, कुछ देर तक वह पटरी से नहीं हटा तो आरपीएफ ने दो कुलियों को बुलाकर उसे पटरी से हटाया और प्लेटफार्म पर लेटा दिया। इस दौरान युवक के चेहरे पर…
Read Moreचुनाव प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बड़ा बयान
ग्वालियर चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया है। कहा कि- चुनाव हमारे लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शुभंकर है। दुनिया के सामने भारत ने अपनी लोकतंत्र की ताकत भी बताई है। आज भारत के बगैर कोई भी बड़ी महाशक्ति कल्पना नहीं कर सकती। भारत के साथ जुड़ने में ही वह अपना भला देखती है। हमने अभी अमेरिका के चुनाव में भी देखा है, ट्रंप जीते या हैरिस, दोनों भारत पर ही अवलंबित थे। हमें इस बात की प्रसन्नता है कि ट्रंप…
Read Moreछत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पश्चिम बंगाल -दिल्ली समेत 4 राज्यों में अंतरराज्यीय साइबर ठग किए गिरफ्तार
रायपुर। कोरोना वायरस के लॉकडाउन के बाद से छत्तीसगढ़ में साइबर ठगी के मामले बढ़ने लगे हैं। बीते दिनों राजधानी में 3 अलग-अलग मामलों में साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को करोड़ों का चूना लगा दिया। इन मामलों के सामने आने के बाद रायपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा के निर्देशन पर साइबर थाना रेंज रायपुर ने बड़ी कार्रवाई की। साइबर थाना रेंज रायपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल, दिल्ली, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश से 4 अंतरराज्यीय ठगों को गिरफ्तार किया है। इन…
Read Moreमुख्यमंत्री ने कहा हमारी सरकार जेसी मिल का समाधान भी जल्द निकालेंगी,मजदूरों की देनदारी पर जल्दी ही फैसला
ग्वालियर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज अल्प प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे उन्होंने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के साथ वर्षों से बंद पड़ी जेसी मिल का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ जेसी मिल की जमीन का नक्शा भी देखा, मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे हमारी सरकार ने दूसरी बंद पड़ी मिलों का समाधान निकाला जल्दी ही जेसी मिल का समाधान भी निकालेंगे यहाँ के मजदूरों की देनदारी पर जल्दी ही फैसला होगा। मोहन यादव ने कहा प्रधानमंत्री मोदी की मंशानुरूप गरीब, महिला,…
Read Moreभारतीय टीम के लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक विराट कोहली ने हाल ही अपने गैराज में दो नई कारें जोड़ी
नई दिल्ली भारतीय टीम के लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक विराट कोहली ने हाल ही अपने गैराज में दो नई कारें जोड़ी हैं। वह भारत में ऑडी (Audi) के ब्रांड एंबेसडर हैं और उनके कलेक्शन में कई महंगी और एक्सोटिक कारें हैं। ऐसा लगता है कि विराट अब धीरे-धीरे अन्य ब्रांडों की कारों की ओर भी बढ़ रहे हैं। उन्हें हाल ही में सार्वजनिक रूप से अपनी बिल्कुल नई लैंड रोवल डिफेंडर (Land Rover Defender) और BMW iX1 EV के साथ देखा गया था। Cars For You ने अपने YouTube…
Read Moreछत्तीसगढ़-रायपुर उपचुनाव में वोटिंग पर स्पेशल ऑफर, होटल-रेस्टोरेंट्स में 30 प्रतिशत तक छूट
रायपुर। मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रायपुर दक्षिण उपचुनाव में वोट देने वाले मतदाताओं को प्रोत्साहित करने चुनाव आयोग की पहल पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है. इस पहल के तहत रायपुर शहर के प्रमुख होटल और रेस्टोरेंट्स ने मतदान करने वाले नागरिकों को खाने-पीने और रूम बुकिंग पर शानदार छूट देने की घोषणा की है. इस ऑफर का लाभ लेने के लिए मतदाताओं को मतदान के बाद अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखानी होगी. इस पहल में शहर के प्रतिष्ठित होटल और रेस्टोरेंट्स जैसे सुखसागर रेस्तरां, मंजू-ममता…
Read Moreछत्तीसगढ़-रायगढ़ में थाने के सामने सैकड़ों लोगों ने किया हंगामा, पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी
रायगढ़. रायगढ़ जिला मुख्यालय पहुंचकर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने थाने के सामने हंगामा शुरू कर दिया है। महिलाओं का आरोप है कि उनके क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार करने वाले की शिकायत करने पर शराब कोचिये के द्वारा उनके साथ मारपीट की गई थी, इसकी शिकायत करने के बावजूद पुलिस के द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने से नाराज होकर थाने के सामने बैठकर हंगामा कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार थाने के सामने सड़क में बैठकर प्रदर्शन कर रही सैकड़ो महिलाओं का आरोप है…
Read Moreसलमान खान और शाहरुख खान के बाद अब फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भी धमकी मिली
दुबई सलमान खान और शाहरुख खान के बाद अब फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भी धमकी मिलने लगी है। उन्हें पाकिस्तान के डॉन शहजाद भट्टी ने धमकी दी है और कहा है कि वह 15 दिनों के भीतर माफी मांग लें नहीं तो पछताना पड़ेगा। भट्टी ने दुबई से दो वीडियो जारी किए हैं। इन वीडियो में वह मिथुन चक्रवर्ती को बुरा-भला कहता दिखाई देता है। दूसरे वीडियो में वह मिथुन चक्रवर्ती के बयान को चलाता है और पीछे से डायलॉगबाजी करता है। दरअसल 27 अक्टूबर को कोलकाता में एक…
Read More
