मुंबई, साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म पुष्पा की दूसरी किस्त इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। ऐसे में दर्शक फिल्म से जुड़ी हर एक अपडेट को लेकर एक्साइट हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फिल्म के निर्माताओं ने जानकारी दी है कि फिल्म में साउथ ब्यूटी श्रीलीला आइटम सॉन्ग पर डांस करेंगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर श्रीलीला का एक पोस्टर शेयर कर फिल्म के निर्माताओं ने जानकारी दी है। उन्हों ने कैप्शन में लिखा “टीम ‘पुष्पा 2 द रूल’ में डांसिंग…
Read MoreDay: November 11, 2024
विश्वास का नाम है भाजपा,जबकि कांग्रेस विश्वासघात का नाम है : शिवरतन
रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के संयोजक शिवरतन शर्मा ने कहा है कि भाजपा विश्वास का नाम है जबकि कांग्रेस विश्वासघात का नाम है। भ्रष्टाचार और अपराध कांग्रेस रूपी सिक्के के दो पहलू हैं। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में अपने पाँच साल और नगर निगम में 15 वर्षों के शासनकाल में केवल वादाखिलाफी करते जनता से किए गए अपने वादों से मुकरने का काम किया। श्री शर्मा सोमवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित…
Read Moreबच्चों के भविष्य निर्माण में आपका निर्णय महत्वपूर्ण – मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया
भोपाल महिला-बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल संरक्षण समिति के नव नियुक्त सदस्यों के ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने कहा कि बाल कल्याण समिति या किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यों को कई अधिकार प्राप्त होते हैं। देखरेख एवं संरक्षण की जरुरत वाले बच्चों एवं विधि विवादित बच्चों के सम्बन्ध में आपके निर्णय बच्चों का भविष्य तय करते हैं। इसलिए बच्चों के सर्वोत्तम हित में न्यायोचित निर्णय लें, यही सभी से अपेक्षा है। मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि किशोर न्याय (बालकों…
Read Moreकुछ लोग समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं, भारत को विकसित बनाने के लिए एकता महत्वपूर्ण: मोदी
अहमदाबाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि कुछ लोग अपने निहित स्वार्थों के लिए समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं, जिन्हें हराने की जरूरत है। उन्होंने देश को 2047 तक विकसित बनाने के लिए एकता की जरूरत पर बल दिया। प्रधानमंत्री श्री स्वामीनारायण मंदिर की 200वीं वर्षगांठ के अवसर पर गुजरात के खेड़ा जिले के वडताल में श्रद्धालुओं की एक सभा को डिजिटल माध्यम से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए नागरिकों के बीच एकता और राष्ट्र…
Read Moreमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कंगाले ने सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की
रायपुर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान करने की अपील की है। रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उप-निर्वाचन के लिए 13 नवम्बर को सवेरे सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसके लिए निर्वाचन क्षेत्र में 253 मुख्य मतदान केंद्र और 13 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उप-निर्वाचन में क्षेत्र के कुल दो लाख 71 हजार 169 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें एक लाख 33 हजार 800 पुरूष मतदाता, एक…
Read Moreधान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 और बाजरा का 2625 रुपये प्रति क्विंटल
भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि खरीफ विपणन मौसम 2024-25 के लिये धान कॉमन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 और धान ग्रेड-ए का 2320 रुपये है। इसी तरह ज्वार मालदण्डी का 3421 रूपये, ज्वार हाईब्रिड का 3371 रूपये और बाजरा का समर्थन मूल्य 2625 रुपये है। किसानों की एफएक्यू गुणवत्ता की उपज इन्हीं दरों पर उपार्जित की जायेगी। मंत्री श्री राजपूत ने बताया है कि ज्वार एवं बाजरा का उपार्जन 22 नवम्बर से 20 दिसम्बर तक और धान का उपार्जन…
Read Moreमहाराष्ट्र में भाजपा नीत महायुति का प्रचार अभियान नफरत से भरा है : कांग्रेस
नई दिल्ली कांग्रेस ने सोमवार को महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महायुति सरकार पर अपने चुनाव प्रचार अभियान में जानबूझकर ‘‘नफरत एवं जहर’’ घोलने और ‘‘राज्य में साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने’’ का प्रयास करने का आरोप लगाया। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यह प्रचार अभियान भाजपा की ‘‘बीमार मानसिकता’’ को सामने लाता है। रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति के प्रचार अभियान में केवल एक ही एजेंडा है – सिर्फ और सिर्फ धर्म के आधार पर समाज…
Read Moreदिग्गज क्रिकेटर संजय बांगड़ के बेटे ने कराया सेक्स चेंज, आर्यन से बन गए अनाया
मुंबई भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और बैटिंग कोच संजय बांगर के बेटे आर्यन बांगर ने अपना जेंडर बदल लिया है। अब वह आर्यन से अनाया बांगर बन गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी शेयर करते हुए बताया है कि उन्होंने हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी कराई। अब 10 महीने बाद वह लड़के से लड़की बन गए। जिसे देख कुछ लोग हैरान हैं, तो कुछ उन्हें इतने बड़े चेंज के लिए हिम्मत दे रहे। अब अनाया बन चुके आर्यन एकदम लड़कियों की तरह सज-संवरकर अपनी तस्वीरें शेयर कर…
Read Moreतेलंगाना के मुख्यमंत्री ने अनाज खरीद में व्यवधान के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया
हैदराबाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों को राज्य भर में अनाज खरीद के दौरान किसानों को प्रभावित करने वाली किसी भी गड़बड़ी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का सख्त निर्देश जारी किया है। उन्होंने अधिकारियों को उन व्यापारियों के खिलाफ आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (ईएसएमए) लागू करने पर विचार करने का निर्देश दिया जो इन लेनदेन में किसानों को धोखा देने या परेशान करने का प्रयास करते हैं। एक आधिकारिक बयान में सोमवार को कहा गया कि तेलंगाना के विभिन्न हिस्सों में किसानों को असुविधा पैदा करने…
Read Moreकरणी सेना का ऐलान : अनमोल बिश्नोई पर एक करोड़, तो गोल्डी बरार को मारने पर 51 लाख रुपये
अहमदाबाद राष्ट्रवादी कांग्रेस नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई पर नकद पुरस्कार की घोषणा करने वाले करणी सेना के अध्यक्ष राज शेखावत ने एक बार फिर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वह लॉरेंस के खिलाफ घोषित की गई नकद पुरस्कार राशि देने के फैसले पर आज भी अडिग हैं। राज शेखावत ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा है, “अतंकवादी अनमोल बिश्नोई, गोल्डी बरार, रोहित गोदारा, संपत नेहरा और वीरेंद्र चारण पर नकद पुरस्कार की घोषणा। आतंकी लॉरेंस की पुरस्कार…
Read Moreविंग कमांडर( सेवा निवृत्त) एमबी ओझा का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
रायपुर 1971 युद्ध के वीर योद्धा विंग कमांडर एमबी ओझा (सेवानिवृत्त) का 10 नवंबर को 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। सोमवार 11 नवंबर को प्रात: 11.30 बजे महादेव शमशान घाट में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई दी गई। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। सेना के जवानों ने अंतिम सलामी दी और पुष्प गुच्छ अर्पित किए। रायपुर कलेक्टर डा.गौरव कुमार सिंह व विधायक पुरंदर मिश्रा ने भी उनके शव को ससम्मान कांधा दिया। सेना के अधिकारी व जवान, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण व…
Read Moreबाल विवाह रोकथाम में मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना की है अहम भूमिका
भोपाल मध्यप्रदेश में बाल विवाह रोकथाम के लिये कई महत्वपूर्ण कदम उठाये गये हैं। इसमें मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना की अहम भूमिका है। इस योजना का प्रभाव यह है कि समाज में बेटियों के प्रति नज़रिया बदल रहा है। लोग अब अपनी बेटियों की शिक्षा और कल्याण को प्राथमिकता देने लगे हैं। यह बाल विवाह को रोकने के लिये एक सकारात्मक कदम साबित हो रहा है। मध्यप्रदेश में बाल विवाह में आयी कमी राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-5) के अनुसार वर्ष 2019-21 में मध्यप्रदेश में 20 से 24 वर्ष की…
Read Moreअटल गृह ज्योति योजना में पश्चिम क्षेत्र कंपनी ने उपभोक्ताओं को दी 151 करोड़ की सब्सिडी
भोपाल ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशानुसार अटल गृह ज्योति योजना का पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा प्रभावी क्रियान्वयन कर प्रत्येक पात्र उपभोक्ता को लाभान्वित किया जा रहा है। दस नवंबर की स्थिति में पिछले बिल माह के दौरान 30 लाख 55 हजार उपभोक्ताओं को योजना से लाभान्वित कर सौ यूनिट तक की बिजली एक रूपए यूनिट से उपलब्ध कराई गई है। उपभोक्ताओं को इससे एक माह में 151 करोड़ रूपए की सब्सिडी प्रदान की गई है। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर की प्रबंध…
Read Moreशिक्षक संघर्ष मोर्चा ने वेतन विसंगति सहित विभिन्न मांगो के लिए सौपा ज्ञापन
रायपुर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा अभनपुर द्वारा मोदी की गारंटी लागू करने के तहत वेतन विसंगति दूर करने, समतुल्य वेतनमान का सही निर्धारण करने,पूर्व सेवा अवधि की गणना, हाईकोर्ट के निर्णयानुसार क्रमोन्नत/समयमान वेतनमान देने व लंबित महंगाई भत्ता सहित एरियर्स राशि के लिए अभनपुर तहसीलदार श्री साहू जी को मुख्यमंत्री व अन्य के नाम ज्ञापन सौपा गया। व जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर द्वारा सहायक शिक्षक से प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति के लिए अंतिम वरिष्ठता सूची व प्रस्ताव मंगवाये 15 दिन होने के पश्चात भी काउंसलिंग…
Read Moreयमुनानगर के बिलासपुर में कपाल मोचन तीर्थ मेले का आयोजन किया जाता है, अंबाला छावनी से चलेंगी स्पेशल बस
अंबाला यमुनानगर के बिलासपुर में कपाल मोचन तीर्थ मेले का आयोजन किया जाता है। इस मेले का बहुत पुराना इतिहास है। दूर-दूर से श्रद्धालु ऐतिहासिक स्थल पर माथा टेकने आते हैं। हर साल अंबाला छावनी में भी पंजाब और हिमाचल से यात्री कपाल मोचन तीर्थ स्थल पर जाने के लिए आते हैं। अंबाला से कपाल मोचन मेले के लिए स्पेशल बसें चलाई जाती हैं। इस बार भी मेले के लिए छावनी से स्पेशल बसें चलाई गई हैं, जो श्रद्धालुओं को बिलासपुर में सीधा कपाल मोचन मेले पर ले जाएंगी। बता…
Read More
