भोपल मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) ने आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर धान, ज्वार और बाजरा की उपार्जन नीति घोषित कर दी है. सरकार धान 2300, ज्वार 3371 और बाजरा 2625 रुपये क्विंटल MSP की दर पर खरीदेंगी. समर्थन मूल्य पर ज्वार और बाजरा की 22 नवंबर और धान की ख़रीदी 2 दिसंबर से की जाएगी. इन अफसरों को दिए गए निर्देश खाद्य व नागरिक आपूर्ति विभाग के मंत्री गोबिन्द सिंह राजपूत ने प्रदेश के कलेक्टर, नागरिक आपूर्ति निगम और वेयर हाउसिंग…
Read MoreDay: November 11, 2024
कोटवार संघ वर्षों से लंबित आदेशों का पालन शीघ्र कराने 12 को सौंपेगा ज्ञापन
मंडला मंगलवार 12 नवंबर को जिले भर के समस्त कोटवार मंडला पहुंचकर आजाद कोटवार कर्मचारी संघ के आवाहन पर कलेक्टर को 12 बजे जनसुनवाई में आवेदन करेंगे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन 3 बजे कलेक्टर के हाथों सौंपेंगे । बताया गया है,कि मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा कोटवारों के हित में कार्यवाही करने सत्रह वर्ष पहले 2007 में जारी आदेश का पालन जिला प्रशासन के द्वारा अभी तक नहीं कराया जा सका है।साथ ही मुख्यमंत्री के द्वारा चौदह महीने पहले किये गए आदेशों का पालन भी स्वयं मध्यप्रदेश सरकार नहीं…
Read Moreजंगल में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
भानुप्रतापपुर कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर से लगे मिचीपारा गांव के जंगल में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है. युवक-युवती ने गांव से लगभग 3 किमी अंदर जंगल में फांसी लगाई है इसलिए ग्रामीणों को घटना की जानकारी देर से हुई. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. भानुप्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची है. जानकारी के मुताबिक, प्रेमी एवं प्रेमिका अलग-अलग समाज के थे. मृतक युवक का नाम महरू यादव है. वहीं मृतिका आदिवासी समाज की थी और बालोद जिले के साल्हे गांव की रहने वाली थी. कुछ दिन…
Read Moreतीन लाख से अधिक वन अधिकार दावे मान्य
भोपाल वन अधिकार अधिनियम 2006 का जनवरी 2008 से मध्यप्रदेश में सुचारू तरीके से क्रियान्वयन किया जा रहा है। प्रदेश में अब तक 2 लाख 75 हजार 352 से अधिक व्यक्तिगत वन अधिकार दावे मान्य किये गये हैं। इसके अतिरिक्त 29 हजार 996 सामुदायिक वन अधिकार दावों को भी मान्यता प्रदान की गई है। वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त वन अधिकार दावों का निर्धारित पात्रता अनुसार समुचित विधिक प्रक्रिया से निराकरण किया जा रहा है। 792 वन ग्राम बने राजस्व ग्राम वन अधिकार अधिनियम में प्रदेश में अब तक…
Read Moreदिल्ली में कम नहीं हो रहा वायु प्रदूषण, 347 दर्ज किया गया औसत एक्यूआई
नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति लगातार खराब बनी हुई है। सोमवार को यहां का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 347 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह 7:30 बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 347 दर्ज किया गया है। जबकि दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में एक्यूआई 165, गुरुग्राम में 302, गाजियाबाद में 242, ग्रेटर नोएडा में 271 और नोएडा में 237 बना हुआ है। वहीं, दिल्ली के जहांगीरपुरी में एक्यूआई सबसे अधिक 409 दर्ज किया…
Read Moreदिल्ली: आप के पूर्व पार्षद राम नारायण भारद्वाज भाजपा में शामिल हुए
नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व पार्षद राम नारायण भारद्वाज सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के कार्यालय में पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और उत्तर-पश्चिम दिल्ली के सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने समारोह में भारद्वाज का पार्टी में स्वागत किया और उन्हें ‘पटका’ और मिठाई भेंट की। सचदेवा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारद्वाज 2017-2022 के दौरान उत्तरी दिल्ली नगर निगम के बाकानेर वार्ड से आप पार्षद थे।
Read Moreविधायक देवेंद्र यादव की 14 नवंबर तक बढ़ी रिमांड अवधि
बलौदाबाजार कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की रिमांड अवधि बढ़ा दी गई है. पुलिस ने बलौदाबाजार जिला न्यायालय से 14 नवंबर तक की रिमांड की मांग की थी, जिसे न्यायाधीश ने स्वीकार कर लिया है. अब विधायक यादव को 14 नवंबर को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा. विधायक देवेंद्र यादव की तरफ से हाईकोर्ट में भी जमानत याचिका लगी है, जिसपर 13 नवंबर को सुनवाई होनी है. गौरतलब है कि देवेंद्र यादव पर बलौदाबाजार में 10 जून को हुए आगजनी प्रदर्शन में शामिल होने का आरोप है. इससे पहले…
Read Moreमध्य प्रदेश की जेलों में बंदियों को अब मिलेगा दूध-दही के साथ छाछ
भोपाल जेल के खाने में बड़ा बदलाव होने वाला है। अब कैदियों को दूध, दही, छाछ तो मिलेगा ही और तो और, सलाद भी मिलेगा। यह नया नियम 1 जनवरी से लागू हो सकता है। मध्य प्रदेश में जेल के नियमों में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। जेल में बंदियों को अब अच्छा और पौष्टिक खाना मिलेगा। इसके लिए नया कानून लाया जा रहा है। इस नए कानून में लगभग एक हजार नए नियम शामिल हैं। इसमें सबसे अहम बदलाव खाने को लेकर है। सलाद के साथ दूध, दही…
Read MoreBarkatullah University में सुदंरकांड के पाठ को लेकर छिड़ा संग्राम
भोपाल सुंदरकांड पाठ में शामिल होने गई बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय की छात्राओं को रात आठ बजे लौटने पर वार्डन ने छात्रावास में घुसने से रोक दिया था। छात्राओं से माफीनामा लिखवाया गया था। वार्डन की यह कारवाई उनके लिए अब मुसीबत बन गई है। अब सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इसको धार्मिक कार्यक्रमों से रोकने की कोशिश बताकर हंगामा खड़ा कर दिया है। विश्वविद्यालय परिसर के बाहर बैठकर परिषद के कार्यकर्ता रघुपति राघव राजा राम गा रहे हैं। उनके साथ विवि के छात्र और छात्राएं भी शामिल हो गई…
Read Moreनशा मुक्ति के क्षेत्र में एक लाख तक पुरुस्कार
नशा मुक्ति के क्षेत्र में एक लाख तक पुरुस्कार 18 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित भोपाल मध्यप्रदेश शासन द्वारा राज्य में नशा मुक्ति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों और स्वैच्छिक संगठनों को प्रोत्साहित करने हेतु राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय विवेकानंद नशा मुक्ति पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसमें राज्य स्तरीय पुरस्कार के रूप में 1 लाख रुपये के दो पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक जिले में तीन पुरस्कार 10 हजार रुपये के होंगे। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण संचालनालय ने इसके लिए योग्य संस्थाओं से…
Read Moreहाईकोर्ट ने बाघ को जहर देकर मारने का मामले में लिया स्वत: संज्ञान
बिलासपुर तीन दिन पहले कोरिया वनमंडल में बाघ को जहर देकर मारने के मामले में हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर जवाब तलब किया है. बाघ की मौत के बाद वन विभाग के अफसर घटना स्थल पहुंचकर दो किलोमीटर के दायरे में रह रहे लोगों से पूछताछ करने में जुटे हैं. बता दें कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को वन अफसरों को गुरु घासीदास नेशनल पार्क से सटे एरिया में ग्रामीणों के माध्यम से मृत बाघ के बारे में जानकारी मिली. बाघ की बॉडी 2-3 दिन पुरानी थी. घटना की सूचना पाकर…
Read Moreमध्यप्रदेश: दो विधानसभा क्षेत्रों पर आज थम जाएगा प्रचार
भोपाल मध्यप्रदेश के दो विधानसभा क्षेत्रों बुधनी और विजयपुर में 13 नवंबर को होने वाले मतदान के 48 घंटे पहले आज शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। दोनों विधानसभा क्षेत्रों सीहोर जिले के बुधनी और श्योपुर जिले के विजयपुर में 13 नवंबर को मतदान होना है। दोनों स्थानों पर परिणामों की घोषणा 23 नवंबर को होगी। आज चुनाव प्रचार थमने के साथ ही प्रत्याशी सिर्फ घर-घर जाकर संपर्क कर सकेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार निर्वाचन आयोग ने दो दिन बाद होने वाले मतदान के लिए अपनी सभी…
Read Moreराजस्थान-सिरोही में जमीन के विवाद में चले लट्ठ और कुल्हाड़, दो महिलाओं सहित 8 लोग घायल
सिरोही. सिरोही सदर पुलिस थानांतर्गत राजपुर गांव में आपसी जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठियों एवं कुल्हाड़ियों से मारपीट हो गई। इस घटना में दो महिलाओं सहित 8 लोग घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। यहां उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। जानकारी के अनुसार यह मामला सिरोही पुलिस थाना के राजपुरा बालदा गांव का है। गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। रविवार को दोनों पक्षों में विवाद…
Read Moreमध्य प्रदेश कांग्रेस में उपचुनाव के बाद होगा बड़ा फेरबदल! रिजल्ट आते ही बदले जाएंगे कई जिलाध्यक्ष
भोपाल मध्य प्रदेश में दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव कांग्रेस के लिए काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं. कांग्रेस की ओर से इस उपचुनाव के रिजल्ट के बाद संगठन में बड़ा फेरबदल करने की बात कही जा रही है. चर्चा है कि मध्य प्रदेश के कई जिला अध्यक्षों को बदल दिया जाएगा. इसके अलावा संगठन के महत्वपूर्ण पदों पर बैठे कांग्रेस नेताओं की जिम्मेदारी में भी बदल सकती है. मध्य प्रदेश में बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव पर पूरे प्रदेश के लोगों की नजर…
Read Moreराजस्थान-केकड़ी में वांछित जालसाज गिरफ्तार, कई लोगों से की लाखों की धोखाधड़ी
केकड़ी. केकड़ी सिटी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी व जालसाजी कर कई लोगों के लाखों रुपये हड़प करने के मामले में दो साल से फरार चल रहे एक आरोपी सीताराम उर्फ शैतान तेली को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। आरोपी को पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी। इसके खिलाफ स्थायी वारंट भी जारी हो रखे थे। केकड़ी सीटी थानाधिकारी कुसुमलता मीणा ने बताया कि रेखा धनजानी पत्नी भोजराज धनजानी ने न्यायालय के जरिए रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि तेली मोहल्ला केकड़ी निवासी सीताराम…
Read More
