मध्यप्रदेश में 15 नवंबर के बाद ठंड बढ़ने के आसार, तापमान 2 डिग्री कमी आएगी

भोपाल मध्यप्रदेश में 15 नवंबर के बाद ठंड बढ़ने के आसार है। इससे दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री तो रात के तापमान में भी कमी आएगी। वही नवंबर के आखिरी सप्ताह में ग्वालियर-चंबल संभाग में बादल छाने के साथ हल्की बारिश के आसार है।इस दौरान भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, जबलपुर, सागर, रीवा और शहडोल संभाग में मौसम खुला रहेगा लेकिन दिन गर्म और रातें ठंडी रहेंगी। एमपी मौसम विभाग की मानें तो आज सोमवार को मौसम में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा, हालांकि तापमान में हल्का उतार…

Read More

नॉर्मलाइजेशन के खिलाफ आज प्रयागराज में छात्रों का बड़ा प्रदर्शन, बैरिकेडिंग टूटी

प्रयागराज यूपी पीसीएस 2024 प्रारंभिक परीक्षा दो दिन में कराने और नॉर्मलाइजेशन (मानकीकरण) के खिलाफ सोमवार को प्रयागराज में छात्रों का बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। इस मुद्दे पर कई दिनों से आंदोलित छात्रों ने पहले ही इस प्रदर्शन का ऐलान किया था जिसे देखते हुए सुबह से यूपीपीएससी के आसपास पुलिस बल का भारी इंतजाम किया गया था। पुलिस, छात्रों को धरनास्‍थल पर भेजने के प्रयास में थी लेकिन हजारों की संख्‍या में छात्र आयोग के गेट नंबर दो पर पहुंच गए हैं। अभ्यर्थियों ने साफ किया है कि…

Read More

राजस्थान-बूंदी के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व को मिला नया राजा, बाघ की शिफ्टिंग से बढ़ेगी रौनक

बूंदी. बूंदी जिले के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में एक नर बाघ के रूप में नया राजा मिल गया है। सरिस्का टाइगर रिजर्व से बाहर निकले टाइगर 2303 को रविवार शाम हरियाणा में झाबुआ के जंगल से ट्रेंकुलाइज कर उसे रामगढ़ टाइगर रिजर्व में शिफ्ट कर दिया गया है। बता दें कि यह नर बाघ करीब तीन साल का युवा और काफी हष्ट-पुष्ट बाघ है। उम्मीद है कि आने वाले समय में रामगढ़ में यह बाघ कुनबा बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा। पूर्व में रणथंभौर से खुद चलकर आया बाघ…

Read More

कबीरधाम में शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 15 लोगों से 1 करोड़ 38 लाख की ठगी

कवर्धा छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 1 करोड़ 38 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपियों ने मिलकर नारायण प्लाजा के 2nd फ्लोर में निवेश किंग के नाम से फर्जी कंपनी बनाकर अब तक 15 लोगों ठगी का शिकार बनाया है. ठगी की शिकायत मिलते ही पुलिस 1 महिला समेत 4 आरोपियों के खिलाफ धोखेधड़ी का प्रकरण दर्ज कर मामले जांच में जुट गई है. ASP पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि ठगी का मामला तब सामने आया जब कवर्धा…

Read More

राजस्थान-चित्तौड़गढ़ के घर में वैन से पेट्रोल भरे ड्रम उतारते समय लगी आग, अवैध कारोबार में आसपास के तीन मकान जले

चित्तौड़गढ़. चित्तौड़गढ़ शहर में आबादी के बीच पेट्रोलियम पदार्थ का अवैध धंधा करने वाले एक आदमी की लापरवाही के कारण तीन मकानों में आग लग गई। इसमें एक मकान तो पूरी तरह से जल गया, जबकि दो मकान में भी नुकसान की बात सामने आई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। आगजनी में एक वैन कबाड़ में तब्दील हो गई। मकान में पेट्रोलियम पदार्थ से भरे ड्रम रखे हुए थे, जो काफी देर तक जलते रहे। कोई जनहानि नहीं होने…

Read More

न्यूजीलैंड ने रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को पांच रन से हराया

दांबुला श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच दो टी 20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच दंबुला में खेला गया. लो स्कोरिंग वाले मैच में श्रीलंका के पास जीतने और सीरीज अपने नाम करने का बड़ा मौका था लेकिन कीवी टीम की घातक गेंदबाजी के सामने श्रीलंकाई टीम पूरी तरह बिखर गई और एक निराशाजनक हार को गले लगा बैठी. श्रीलंका को जीत के लिए सिर्फ 109 रन का लक्ष्य मिला था. जीत का टीम के पास आसान मौका था लेकिन कीवी टीम की अनुशासित गेंदबाजी के सामने श्रीलंका 19.5 ओवर…

Read More

जेल से पैरोल पर रिहा होने के बाद फरार हुआ कुख्यात आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर जेल से पैरोल पर रिहा होने के बाद फरार हुआ कुख्यात मर्डर आरोपी राजा बैझड़ उर्फ रशीद अली राजधानी पुलिस के हत्थे चढ़ गया. टिकरापारा पुलिस की टीम ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए देर रात आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी राजा बैझड़ ने पुलिस पर देसी कट्टे से हमला करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए उसे काबू में कर लिया. घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के मोती नगर की है, जहां मर्डर का यह आरोपी पैरोल से फरार था. पुलिस को सूचना मिलने…

Read More

इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को सात विकेट से से हराया

बारबाडोस गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद जॉस बटलर (83) और विल जैक्स (38) की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर इंग्लैंड ने दूसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को सात विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ओवर में फिल सॉल्ट (शून्य) का विकेट गवां दिया। उन्हें अकील हुसैन ने आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान जॉस बटलर…

Read More

छत्तीसगढ़-कोरिया में नदी किनारे चार दिन से मृत पड़ा बाघ, वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार

कोरिया. गुरुघासीदास राष्ट्रीय उद्यान व कोरिया वनमण्डल की सीमा पर मृत मिले बाघ के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग ने अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों से बातचीत के दौरान यह बात भी सामने आई कि 5 नवम्बर से ही बाघ नदी किनारे मृत पड़ा था, लेकिन देखने से ऐसा लग रहा था कि बाघ सोया हुआ है। बाघ के मृत मिलने की सूचना मिलने पर वन अमला मौके पर पहुँचा और बाघ की सुरक्षा करते हुए आसपास के इलाके की सर्चिंग की । डॉग स्क्वायड को…

Read More

बदलाव हो या ना हो, सीनियर खिलाड़ी रन बनाने के लिए भूखे हैं : गंभीर

मुंबई भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने हाल में खराब प्रदर्शन के कारण दबाव में चल रहे कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बचाव करते हुए सोमवार को यहां कहा कि यह दोनों सीनियर खिलाड़ी रन बनाने के लिए भूखे हैं और ऑस्ट्रेलिया में दमदार वापसी करेंगे। गंभीर ने इन बातों को भी खारिज कर दिया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में तीनों टेस्ट मैच गंवाने के बाद भारतीय टीम दबाव में है। गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने से पहले संवाददाता सम्मेलन में…

Read More

राजस्थान-बूंदी का भगवा रंग में नजर आएगा राजकीय महाविद्यालय, चयनित 20 कॉलेजों में होंगे बदलाव

बूंदी. कॉलेजों में वातावरण को और सकारात्मक बनाना और छात्रों के लिए एक बेहतर शिक्षा माहौल तैयार करने के उद्देश्य से राजस्थान के सरकारी कॉलेजों के परिसर में अब नया बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य सरकार के निर्णयानुसार, इन कॉलेजों के मेन गेट और एंट्रेंस हॉल को भगवा रंग में रंगा जाएगा। बता दें कि इस कार्य के लिए कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय द्वारा पहले चरण में 20 कॉलेजों को चयनित किया है, जिनमें कॉलेज बिल्डिंग के फ्रंट एरिया, एंट्रेंस हॉल और गैलरी को व्हाइट गोल्ड और ऑरेंज-ब्राउन रंगों में रंगा…

Read More

अबु धाबी में शुभंकर 32वें स्थान पर, वारिंग को खिताब

अबु धाबी भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा अंतिम दौर में सात अंडर-65 का टूर्नामेंट का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए एचएसबीसी अबु धाबी चैंपियनशिप में संयुक्त रूप से 32वें स्थान पर रहे। शुरुआती दो दौर में 71 और 73 के स्कोर के बाद शुभंकर ने अंतिम दो दौर में शानदार प्रदर्शन करते हुए 66 और 65 का स्कोर बनाया। शुभंकर ने अंतिम दौर में सात बर्डी, एक ईगल और दो बोगी से सात अंडर का स्कोर बनाया। इंग्लैंड के पॉल वारिंग ने अंतिम दौर में बोगी रहित 66 के स्कोर से…

Read More

छत्तीसगढ़-सक्ति के खदान तालाब किनारे मिला युवक का शव, मौत के कारणों की पुलिस कर रही जांच

सक्ति. सक्ति जिले के डभरा थाना क्षेत्र के खदान तालाब के किनारे युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की मौत कैसे और कब हुई इसकी अभी कोई जानकारी नहीं  हुई है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह करीबन 6 बजे डभरा पुलिस को सूचना मिली कि खदान तालाब के पास एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस टीम पहुंची तब मृतक युवक की पहचान संतोष…

Read More

पोंटिंग भारत नहीं ऑस्ट्रेलिया की चिंता करें : गंभीर

मुंबई भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की फॉर्म और भारतीय टीम में उनकी जगह को लेकर सवाल उठाने वाले रिकी पोंटिंग पर पलटवार करते हुए सोमवार को यहां कहा कि ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज खिलाड़ी को केवल अपने देश की क्रिकेट को लेकर चिंता करनी चाहिए। पोंटिंग ने हाल में कहा था कि कोहली की फॉर्म चिंता का विषय है क्योंकि पिछले पांच वर्षों में यह भारतीय बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में केवल दो शतक लगा पाया है लेकिन उन्होंने इसके साथ ही कहा था…

Read More

कुमामोतो मास्टर्स जापान में फॉर्म हासिल करने की कोशिश करेंगे सिंधु और लक्ष्य

कुमामोतो (जापान) भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन मंगलवार से यहां शुरू हो रहे कुमामोतो मास्टर्स जापान सुपर 500 टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगवाई करते हुए फॉर्म में लौटने का प्रयास करेंगे। इन दोनों खिलाड़ियों को पेरिस ओलंपिक में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म पाने के लिए संघर्ष करना पड़ा है। सिंधु डेनमार्क ओपन सुपर 750 में क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी लेकिन लक्ष्य सेन आर्कटिक ओपन सुपर 500 और डेनमार्क ओपन दोनों में जल्दी बाहर हो गए थे। इन असफलताओं के बावजूद…

Read More