राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस पर विशेष डॉ. कुंवर विजय शाह भोपाल भारत के समृद्ध इतिहास में भगवान बिरसा मुंडा का नाम एक ऐसे वीर योद्धा और समाज-सुधारक के रूप में अंकित है, जिन्होंने अपने जीवन को जनजातीय समाज की उन्नति और उनके अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। देश में हर साल 15 नवम्बर को उनकी जयंती पर भारत में राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता है। यह दिन न केवल उनकी शहादत और योगदान को याद करने का है, बल्कि यह जनजातीय समुदाय की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत, अनवरत संघर्ष…
Read MoreDay: November 13, 2024
छत्तीसगढ़-जशपुर में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने दी बड़ी सौगात, CM साय की मांग पर बनेगा स्पोर्ट्स स्टेडियम
जशपुर/रायपुर. केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया आज जशपुर में जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने जशपुर को बड़ी सौगात दी है. उन्होंने सीएम साय की मांग पर जिले में खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि इसी स्टेडियम में खेला हुआ आदिवासी खिलाड़ी ओलंपिक खेलेगा. यही शुभकामना है. बता दें, बिरसा मुंडा जयंती (15 नवंबर) के उपलक्ष्य में आज जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया पदयात्रा के लिए मुख्य अतिथि के रूप में शामिल…
Read Moreजनजातिय गौरव दिवस: केंद्रीय मंत्री मांडवीया और सीएम विष्णुदेव साय कार्यक्रम स्थल पहुँचे बालाछापर
जशपुर जशपुरनगर भगवान बिरसामुंडा के 150 वी जयंती के अवसर पर जशपुर में आयोजित माटी के वीर पदयात्रा के लिए पहुँचे केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीया ने जशपुर वासियों को बड़ी सौगात दी है। शहर के नजदीकी गांव बालाछापर में पदयात्रा के शुभारम्भ समारोह को सम्बोधित करते हुए उन्होंने यह घोषणा की। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंडवीया आज सुबह 9 बजे गुजरात के भावनगर से सीधे आगडीह हवाई अड्डा पहुँचे थे। वही सीएम विष्णुदेव साय रायपुर से जशपुर पहुँचे थे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा…
Read Moreराजस्थान सरकार की प्रथम वर्षगांठ पर सौगात, 51 हजार नई भर्तियां और 25 हजार युवाओं को मिलेंगी नियुक्तियां
जयपुर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राज्य सरकार का एक साल पूरा होने से पहले करीब 25 हजार युवाओं को नियुक्तियां देने और 51 हजार से अधिक नई भर्तियों की सौगात देने जा रहे हैं। युवाओं के रोजगार के सपने को पूरा करने में ये नियुक्तियां एवं विज्ञप्तियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी और ‘सुराज संकल्प’ की दिशा में अहम कदम साबित होंगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हाल ही में समीक्षा बैठक आयोजित कर सभी विभागों को जारी भर्ती प्रक्रियाएं समय पर पूरी कर युवाओं को शीघ्र नियुक्तियां देने एवं नई भर्तियां निकालने पर तेजी…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मतदान की अपील
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मताधिकार लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। मध्यप्रदेश और देश में जहाँ भी निर्वाचन हो रहा है, वहां के सभी मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने से ही, हमें अपने जनप्रतिनिधि के चयन का अधिकार प्राप्त होता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधनी और विजयपुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए हो रहे उपचुनाव को दृष्टिगत रखते हुए मीडिया के माध्यम से मतदाताओं से अपने मताधिकार का…
Read Moreछत्तीसगढ़ में कल से होगी धान खरीदी, आयुक्त सहकारिता ने अधिकारियों की ली वर्चुअल बैठक
रायपुर. चाक-चौबंद व्यवस्था के निर्देश के परिपालन में सभी जिलों में कलेक्टरों के मार्गदर्शन में सहकारिता, मार्कफेड और खाद्य विभाग द्वारा सभी तैयारियां तेजी पूरी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों की सुविधा के लिए बारदानों की व्यवस्था, फड़, चबूतरा, पीने का पानी, किसानों के बैठने की छायादार व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जिलों के कलेक्टरों को धान खरीदी केन्द्रों की व्यवस्था का औचक निरीक्षण करने को भी कहा है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था से जुड़े…
Read Moreराजस्थान-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कांग्रेस को सलाह, वोटबैंक के बजाय जनहित में करें कार्य
जयपुर. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि विपक्ष क्या कर रहा है, इस पर ध्यान करने की बजाय भाजपा हमेशा अपने कार्यों पर ध्यान देती है। विपक्षी नेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के 140 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार कहने से आपत्ति है, उनको देशवासियों को संगठित रहने की अपील करने से आपत्ति है और उनको वस्त्र और उसके रंग से भी आपत्ति है तो इससे उनकी विकृत मानसिकता देशवासियों के सामने उजागर हो गई। कांग्रेसी नेताओं को औवेसी के बयानों पर कभी आपत्ति नहीं हुई,…
Read Moreछत्तीसगढ़-कोण्डागांव में युवती को दो साल रखा कैद, गुप्तांग और नाजुक हिस्सों को केमिकल से जलाया
कोण्डागांव. कोण्डागांव जिले के माकड़ी थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ ऐसा अपराध हुआ, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया। मुंबई के धारावी में रहने वाले फिरोज अहमद ने ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म के जरिए युवती को अपने प्यार के जाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर दो साल पहले वह उसे मुंबई ले गया। लेकिन वहां जो हुआ, वह किसी के भी रोंगटे खड़े कर देने के लिए काफी था। मुंबई पहुंचने के बाद फिरोज ने युवती को धारावी के एक छोटे से कमरे में कैद कर लिया।…
Read Moreछत्तीसगढ़-जशपुर में पति ने शराब लाने बेच दिया चावल, पत्नी ने कर दी हत्या
जशपुर. जशपुर जिले के सोनक्यारी क्षेत्र के ग्राम चिरोटोली शैला में घरेलू विवाद के कारण हुई एक हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। घर में रखे चावल को बेचने को लेकर हुए विवाद में पत्नी ने अपने शराबी पति की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी महिला जंगल में छिप गई थी, लेकिन जशपुर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। सन्ना थाना प्रभारी बृजेश यादव ने बताया मृतक वकील राम आदतन शराबी था और उसकी पत्नी बिरसी बाई के…
Read Moreराजस्थान-अजमेर के 11वीं के स्टूडेंट ने 200 लोगों को लगाया चूना, 3 महीने में 45 लाख रुपए की ठगी
भरतपुर. राजस्थान का भरतपुर जिला साइबर ठगी के नाम से मशहूर है, मगर अब अजमेर के एक 11वीं कक्षा के छात्र ने करीब 200 लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाकर सारे ठगी के रिकॉर्ड तोड़ दिए। पीड़ित की शिकायत पर अजमेर की साइबर थाना पुलिस ने मात्र 19 वर्षीय नसीराबाद निवासी काशिफ मिर्जा पुत्र परवेज मिर्जा को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया यूजर्स को लाखों करोड़ों रुपए मुनाफे का लालच देकर इन्वेस्टमेंट स्कीम बताता था। साइबर थाने के सब इंस्पेक्टर मनीष चारण ने जानकारी देते हुए बताया कि…
Read Moreछत्तीसगढ़-कोण्डागांव में दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, शादी का झांसा देकर किया ब्लैकमेल
कोण्डागांव. कोण्डागांव जिले के माकडी थाना क्षेत्र में युवती से बर्बरता पूर्वक दुष्कर्म के आरोपी फिरोज अहमद को पुलिस ने महज 72 घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर पहले माकडी में शारीरिक संबंध बनाए और उसकी अश्लील तस्वीरें खींचीं। इन तस्वीरों का इस्तेमाल कर उसे मुंबई के धारावी तक ले गया, जहां भी उसने कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। मामले की शिकायत पीड़िता की मां ने कोण्डागांव कोतवाली में की, जिसके बाद केस दर्ज कर थाना माकडी में स्थानांतरित किया गया।…
Read Moreबच्चे की तबियत बिगड़ने पर परिजन और डॉक्टरों के बीच गंभीर विवाद
इंदौर मंगलवार देर रात इंदौर के एमवाय अस्पताल में एक बच्चे के परिजनों और डॉक्टरों के बीच गंभीर विवाद हो गया, जिसमें 3 डॉक्टर और 2 सुरक्षा गार्ड घायल हो गए। यह घटना शिशु वार्ड में भर्ती एक बच्चे के इलाज के दौरान हुई, जहां बच्चे के परिजन दीपक और प्रदीप सोलंकी ने डॉक्टरों से बच्चे की तबीयत को लेकर सवाल किए। इस दौरान माहौल इतना गर्म हो गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। डॉ. श्वेतांक सोनी शिशु रोग विभाग में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि वे चेस्ट वार्ड…
Read Moreराजस्थान-अलवर की 20 हजार की इनामी लेडी डॉन गिरफ्तार, नीमराणा होटल में फायरिंग सहित आधा दर्जन हैं मामले
अलवर. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर नीमराणा के मोहलड़िया गांव के समीप होटल हाईवे किंग पर 8 सितंबर को 5 करोड़ रुपये की रंगदारी के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग करने के मामले में कौशल चौधरी गैंग की लेडी डॉन और कौशल की पत्नी मनीषा और उसके भाई मनीष को गिरफ्तार किया गया है। मनीषा को क्राइम ब्रांच मानेसर की टीम ने पकड़ा है। वहीं मनीष गुरुग्राम की भौंडसी जेल में बंद था, उसे नीमराणा पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। मनीषा पर गुरुग्राम के एक होटल मालिक से दो करोड़…
Read MoreI Bus Indore में हुआ डेढ़ करोड़ रुपये का घोटाला, 2 कर्मचारी बर्खास्त
इंदौर अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड (एआईसीटीएसएल) भी रोडवेज की राह पर चलती दिख रही है। बीआरटीएस के विशेष कॉरिडोर में चल रहीं आईबसों में टिकट घोटाला सामने आया है। करीब डेढ़ करोड़ रुपये हजम कर लिए गए। घोटाले के लिए बदनाम नगर निगम के तैनात कर्मचारी यहां भी केंद्र में हैं। मामला सामने आने के बाद दो कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। कुछ की जगह बदल कर इधर-उधर किया गया है। आशंका है कि घोटाले का आकार काफी बड़ा हो सकता है। अधिकारी अभी जांच जारी…
Read Moreजनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जशपुर में पदयात्रा शुरू
रायपुर भगवान बिरसा मुंडा ’’माटी के वीर पदयात्रा’’ आज जशपुर के पुरना नगर मैदान से हुई शुरू। पदयात्रा में केंद्रीय युवा कार्यक्रम, खेल, श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 10 हज़ार से अधिक माय भारत युवा स्वयंसेवकों के साथ पदयात्रा कर रहे हैं। माटी के वीर पदयात्रा में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वित्त, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग, कृषि विकास एवं कृषि…
Read More
