Bank Holidays: गुरुनानक जयंती शुक्रवार को बंद रहेंगे सभी बैंक, जानें RBI ने क्यों दी है 15 नवंबर की छुट्टी

नई दिल्ली  शुक्रवार यानी 15 नवंबर को गुरुनानक जयंती है। भारत समेत दुनिया के कई देशों में इस पर्व को काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। बात अगर इस दिन छुट्टी की करें तो इस दिन कई जगह अवकाश होता है। रिजर्व बैंक के कैलेंडर के अनुसार इस दिन कई राज्यों में बैंकों की भी छुट्टी होती है। अगर आप 15 नवंबर को किसी काम से बैंक जा रहे हैं तो चेक कर लें कि आपके राज्य में बैंक की छुट्टी है या नहीं। कब रहती है बैंकों की…

Read More

समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी कल से होगी शुरु, केंद्रों में तैयारी अधूरी

जांजगीर चांपा समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी एक दिन बाद 14 नवंबर से शुरु होगी। मगर केंद्रों में धान खरीदी की तैयारी नजर नहीं आ रही है। अभी तक केंद्रों में साफ सफाई और अन्य व्यवस्थाएं पूरी नहीं की जा सकी है। कई केंद्रों में घास उगे हैं उनकी भी सफाई नहीं कराई जा सकी है। प्रशासन भले ही धान खरीदी की तैयारी का दावा कर रही है। मगर मैदानी स्तर पर कहीं भी तैयारी नजर नहीं आ रही है। हालांकि टोकन तुहर हाथ एप से धान बेचने के…

Read More

राजस्थान-भरतपुर के महिला थाने में एसीबी की छापेमारी, 15 लिफाफों में मिले 5.5 लाख रुपये

भरतपुर. भरतपुर में मंगलवार को महिला थाने में उसे समय हड़कंप मच गया जब एसीबी की टीम महिला थाने पहुंची। अचानक एसीबी की टीम को देखकर महिला थाने में पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। एसीबी की टीम ने महिला थाने से करीब 15 लिफाफे और इसके अलावा महिला थाना प्रभारी के निवास से लाखों रुपये की नकदी बरामद की है। भतरपुर में एसीबी ने महिला थाने पर छापेमारी की। जांच पड़ताल के दौरान एसीबी को थाने में बंद लिफाफों से चार लाख से अधिक की राशि मिली है। वहीं,…

Read More

चुनाव आयोग ने उपचुनाव के बीच लिया बड़ा एक्शन, IPS किशन सहाय मीणा सस्पेंड

जयपुर राजस्थान कैडर के आईपीएस किशन सहाय मीणा को चुनाव आयोग ने सस्पेंड कर दिया है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। चुनाव आयोग की ओर से आईपीएस किशन सहाय मीणा की ड्यूटी झारखंड विधानसभा चुनाव में लगाई थी। पिछले दिनों वे झारखंड पहुंच गए थे लेकिन बाद वे बिना किसी को सूचना दिए राजस्थान लौट आए। चुनाव आयोग को बिना सूचना दिए ड्यूटी छोड़कर राजस्थान लौटने पर आयोग ने उनके खिलाफ एक्शन लिया है। आयोग की ओर से अब उन्हें चार्जशीट भी थमाई…

Read More

राजस्थान-केकड़ी में श्री श्याम बाबा का मना जन्मोत्सव, नोटों से शृंगार कर 108 किलो के मिल्क केक का लगाया भोग

केकड़ी. लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र खाटू श्याम के प्रतिरूप माने जाने वाले केकड़ी के सुप्रसिद्ध श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर मंगलवार को सुबह मंदिर में मंगला आरती के बाद दर्शन आरंभ किए गए। उसके बाद मंदिर में भक्तों का तांता लग गया। दर्शनों का यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। बाबा श्याम को श्रद्धालुओं द्वारा बड़ी संख्या में मिल्क केक अर्पित किए गए तथा मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जन्मोत्सव का यह कार्यक्रम श्याम प्रेमी सेवा समिति व पोकी नाड़ी विकास समिति के…

Read More

रायपुर में 58 वर्षीय महिला को साइबर ठगों ने किया डिजिटल अरेस्ट, ठगे 58 लाख

रायपुर रायपुर की एक 58 वर्षीय महिला साइबर ठगों के जाल में फंस गई, जहां उसे 72 घंटे तक कथित "डिजिटल अरेस्ट" में रखा गया। इस दौरान ठगों ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच, सीबीआई और आरबीआई के अधिकारी बताते हुए महिला को डरा-धमकाकर उसके बैंक खातों की जानकारी हासिल कर ली। महिला ने डर के मारे अपनी बैंक अकाउंट की जानकारी साझा कर दी और ठगों के बताए खातों में अपनी बचत का पैसा ट्रांसफर करती रही। कैसे हुआ ठगी का शिकार? यह मामला 3 नवंबर से शुरू हुआ,…

Read More

राजस्थान-केकड़ी की बनास नदी में युवक ने अचानक से लगाई छलांग, एनडीआरएफ ने निकाला शव

केकड़ी. जिले के सावर क्षेत्र में ग्राम नापाखेड़ा के पास बनास नदी पुलिया से अचानक एक युवक मंगलवार को नदी में भरे पानी में कूद गया। पुलिस ने गोताखोरों के जरिये नदी में तलाश करवाई, मगर देर शाम तक कुछ पता नहीं चला। बुधवार को अजमेर से आई एनडीआरएफ की टीम ने 50 फीट की गहराई में जाकर शव को ढूंढकर बाहर निकाला। घटना के अनुसार केकड़ी जिले के सावर उपखंड क्षेत्र के ग्राम नापाखेड़ा के पास से बनास नदी निकल रही है। मंगलवार को अपराह्न नदी की पुलिया से…

Read More

विश्व की सबसे युवा महिला CA का खिताब भारतीय के नाम, AIR 1 से रचा इतिहास

 मुरैना  मध्य प्रदेश के छोटे से शहर मुरैना की नंदिनी अग्रवाल ने भारत का नाम रोशन करते हुए इतिहास रच डाला। नंदिनी ने दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का कीर्तिमान हासिल किया है, जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने भी मान्यता दी है। और यही नहीं, उन्होंने CA फाइनल परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 1 (AIR 1) हासिल कर अपने अद्भुत टैलेंट और मेहनत का सबूत भी दिया। 16 साल की उम्र में शुरू किया CA का सफर महज 16 साल की उम्र में नंदिनी ने…

Read More

सिरपुर तालाब के किनारे हटाए अतिक्रमण

इंदौर इंदौर में अवैध काॅलोनाइजर तालाब और ग्रीन बेल्ट की जमीन भी नहीं छोड़ रहे है। नगर निगम और प्रशासन ने बुधवार को सिरपुर तालाब के केचमेंट एरिया में काटी जा रही अवैध काॅलोनी में जाकर अवैध निर्माण तोड़े। अवैध काॅलोनी काटने वालों के खिलाफ प्रकरण भी दर्ज किए जाएंगे। तालाब के किनारे पर 11 निर्माणाधीन मकान तोड़े गए, जबकि दो परिवारों को दो दिन की मोहलत दी गई है।  नगर निगम नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देश पर इंदौर के तालाबों को अतिक्रमण मुक्त करने की मुहिम चला रहा है।…

Read More

भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अभ्यास मैच नहीं खेलना हो सकता है नुकसानदेह : गावस्कर

मुंबई पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर सहित कई अुनभवी खिलाड़ियों ने कहा है कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अभ्यास मैच नहीं खेलकर एक बार फिर वही गलती करने जा रही है जो उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में की थी। परिणाम स्वरुप भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम को शुरुआती कार्यक्रम के अनुसार पहला टेस्ट मैच खेलने से पहले इंडिया ‘ए’ से दो अभ्यास मैच खेलने थे। इसके अलावा दूसरे टेस्ट मैच से पहले एक अभ्यास मैच प्राइम…

Read More

राजस्थान-शाहपुरा में सामूहिक विवाह सम्मेलन में पहुंचे मंत्री मदन दिलावर, नवविवाहितों को दिया आशीर्वाद

शाहपुरा. शाहपुरा जिले के फूलियाकलां स्थित प्रसिद्ध तीर्थ एवं संगम स्थल धानेश्वर पर मंगलवार को खटीक समाज द्वारा तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। देवउठनी एकादशी के इस पावन अवसर पर, समाज की 28 जोड़ियों ने तुलसी माता के साथ विवाह के पवित्र बंधन में बंधने का सौभाग्य प्राप्त किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से राजस्थान सरकार के शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर की उपस्थिति रही, जिन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया और इस सामूहिक विवाह सम्मेलन की पहल की सराहना की। मंत्री मदन दिलावर…

Read More

पीएमएयर एम्बुलेंस सेवा से जच्चा-बच्चा का जीवन हुआ संरक्षित

पीएमएयर एम्बुलेंस सेवा से जच्चा-बच्चा का जीवन हुआ संरक्षित सरकार हर नागरिक को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री शुक्ल आपात स्थिति में जीवन संरक्षण में एयर एम्बुलेंस सेवा हो रही है कारगर भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि सरकार हर नागरिक को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। चिकित्सा अधोसंरचना और चिकित्सकीय उन्नत तकनीक की व्यवस्था के साथ मैन पॉवर उपलब्धता के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 'पीएमएयर एम्बुलेंस सेवा' आपातकाल…

Read More

आरोपी या दोषी होने पर घर नहीं गिरा सकते, बुलडोजर जस्टिस स्वीकार्य नहीं: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली अपराधियों पर बुलडोजर ऐक्शन पर सुप्रीम कोर्ट आज अपना फैसला सुना रहा है। जस्टिस बी आर गवई और जस्टिस के वी विश्वनाथन की पीठ ने अपनी टिप्पणी में कई अहम बातें कही हैं। कोर्ट ने कहा कि बुलडोजर ऐक्शन कानून नहीं होने का भय दिखाता है। कोर्ट बुलडोजर ऐक्शन पर पूरे देश के लिए गाइडलाइन जारी करेगी। कोर्ट ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई में कानूनी प्रक्रिया का पालन करना जरूरी है। पिछली सुनवाई में, अदालत ने अपराधों के आरोपियों को निशाना बनाने वाली अवैध विध्वंस कार्रवाई…

Read More

17 साल के आयुष को मेगा नीलामी में खरीद सकती है सीएसके

मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल की नीलामी में इस बार चेन्नई सुपर किंग्स सीएसके की टीम मुंबई के 17 वर्षीय सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को शामिल कर सकती है। माना जा रहा है कि इसी कारण आयुष को चयन ट्रायल के लिए बुलाया गया है। कहा जा रहा है कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी आयुष से प्रभावित हैं। रणजी ट्रॉफी का पांचवां दौर 16 नवंबर को समाप्त हो रहा है,ऐसे में सीएसके के पास ट्रायल के लिए आठ दिन का समय है। आयुष से सीएकके का प्रबंधन भी…

Read More

राजस्थान-चित्तौड़गढ़ में रेलवे स्टेशन के पास होटल में वेश्यावृत्ति, तीन युवतियों सहित चार गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़. शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले एक होटल में वेश्यावृत्ति का गोरख धंधा चलाया जा रहा था। मुखबिर की सूचना के बाद चित्तौड़गढ़ पुलिस उप अधीक्षक विनय कुमार के नेतृत्व में जाप्ते ने होटल पर छापा मारा। पहले बोगस ग्राहक बना कर भेजा गया। पुलिस की टीम ने होटल से तीन युवतियों सहित कुल चार जनों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी होटल मालिक बताया गया है, जो कि काउंटर पर भी मौजूद था। मामले में अनुसंधान अधिकारी चित्तौड़गढ़ डिप्टी आरोपितों से पूछताछ में जुटे हैं। चित्तौड़गढ़…

Read More