राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे माहिम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, उनके मुकाबले उद्धव सेना ने भी कैंडिडेट उतारा है

मुंबई राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे माहिम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके मुकाबले उद्धव सेना ने भी कैंडिडेट उतारा है। पहले चर्चाएं थी कि उद्धव सेना कैंडिडेट वापस ले सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस संबंध में जब उद्धव ठाकरे से पूछा गया तो उन्होंने सख्त रिएक्शन दिया। उद्धव ठाकरे ने कहा कि मेरा खून का रिश्ता तो महाराष्ट्र की जनता के साथ है। उन्होंने राज ठाकरे पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लुटेरों के साथ है, उससे मेरा क्या रिश्ता? मैं ऐसे लोगों…

Read More

छत्तीसगढ़-जगदलपुर के बारदाना गोदाम में लगी भीषण आग, धान खरीदी से पहले बड़ा हादसा

जगदलपुर। पूरे प्रदेश के साथ जिले में 14 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी से पहले बड़ा हादसा हो गया है. जगदलपुर से सटी अड़ावाल इलाके में देर रात बारदाने के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे गोदाम में रखा सारा बारदाना जलकर खाक हो गया. जानकारी के अनुसार, बोधघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित बारदाना गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत पहुंची. जानकारी के अनुसार, बोधघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित बारदाना गोदाम में आग पर काबू पाने के…

Read More

‘ऐतराज 2’ लेकर आ रहे सुभाष घई, किया ऐलान ‘हम वापस आ रहे हैं’

मुंबई, प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार और करीना कपूर खान के दमदार अभिनय से सजी ‘ऐतराज’ की सीक्वल ‘ऐतराज 2’ जल्द ही सिनेमा स्क्रीन पर दस्तक देगी। ये खुशखबरी बुधवार की सुबह मंझे हुए निर्माता निर्देशक सुभाष घई ने सुनाई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए सुभाष घई ने 2004 की सुपरहिट फिल्म ऐतराज की झलक दिखाई। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनास की ये फोटो है। जिसमें वो सफेद रंग की आउटफिट में नजर आ रही हैं। पोस्ट में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की जमकर तारीफ की और लिखा “बोल्ड और खूबसूरत…

Read More

जालंधर पुलिस ने युवाओं के भविष्य के लिए उठाया अहम कदम, युवा नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ और अधिक जागरूक बनाना

जालंधर जालंधर पुलिस ने अपनी प्रमुख 'सहयोग' पहल के तहत हाल ही में एक व्यापक जागरूकता और स्वच्छता अभियान शुरू किया, जिसका उद्देश्य युवा नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ और अधिक जागरूक समाज में योगदान देने के लिए सशक्त बनाना है। युवा पुलिस ब्रिगेड (YPB) बनाने वाले 18 स्कूलों के 100 से अधिक युवा स्वयंसेवकों के नेतृत्व में, इस अभियान में 'नशे को न कहें', यातायात नियमों का पालन, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जोर दिया गया, साथ ही जालंधर के पुलिस आयुक्त स्वप्न शर्मा आई.पी.एस के…

Read More

मद्रास हाईकोर्ट ने कहा- प्रेम करने वाले युवक और युवती के बीच गले लगना और चूमना स्वभाविक सी बात है

मद्रास मद्रास हाईकोर्ट का कहना है कि प्रेम करने वाले युवक और युवती के बीच गले लगना और चूमना स्वभाविक सी बात है। हाल ही में एक याचिका पर सुनवाई कर रहे उच्च न्यायालय ने यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे युवक को राहत दी है। खबर है कि उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354ए के तहत जारी आपराधिक कार्यवाही को खत्म करने का निर्देश दिया है। लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार, याचिका पर सुनवाई कर रहे जस्टिस आनंद वेंकटेश ने कहा, 'IPC की धारा…

Read More

छत्तीसगढ़-जशपुर में केंद्रीय मंत्री की पदयात्रा शुरू, जनजातीय गौरव दिवस समारोह में मनसुख मांडविया शामिल

जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर में आज जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया गया है. इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने अपनी विशेष पदयात्रा की शुरू कर दी है. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएम साय कर रहे हैं, जिसमें कई केबिनेट मंत्रियों के साथ-साथ 10,000 से अधिक ‘माई भारत यूथ वालंटियर्स’ भी शामिल हुए हैं. इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, आदिवासी नायकों को श्रद्धांजलि और अनेक कार्यशालाओं का आयोजन भी किया गया है. बता दें, यह पदयात्रा बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित की जा…

Read More

देवरी कलां पुलिस थाने में खड़ी एक दुर्घटनाग्रस्त कार से 54 किलो 66 ग्राम डोडा चूरा जब्त

सागर सागर जिले के देवरी कलां पुलिस थाने में खड़ी एक दुर्घटनाग्रस्त कार से 54 किलो 66 ग्राम डोडा चूरा जब्त हुआ है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कार चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस जब्त डोडा चूरा के संबंध में जानकारी जुटा रही है। दरअसल, 28 अक्तूबर को देवरी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर चीमाढ़ाना के पास तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई थी। दुर्घटना में कार सवार पति श्यामलाल पिता काशीनाथ ठाकुर…

Read More

जिंदगी डीटीएच नवंबर महीने में मना रहा है परदे की सबसे बेहतरीन जोड़ी का जश्न

मुंबई, जिंदगी डीटीएच चैनल नवंबर महीने में अपने दर्शकों के लिए नए ड्रामे और लोगों के पसंदीदा शोज के दोबारा प्रसारण का एक रोमांचक लाइनअप लेकर आया है। यह प्यार के जज्बे, परिवार और परदे की मशहूर जोड़ियों का जश्न है। इस महीने के कार्यक्रमों की रोचक कहानियां और पसंदीदा जोड़ियां एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लेंगी।इस लाइनअप की शुरुआत बिलकुल नए शो बी ऐब के साथ हो रही है। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच पारिवारिक दांव-पेंच और प्यार की ताकत को लेकर यह शो बुना गया है। मजबूत…

Read More

ट्रंप सरकार में विवेक रामस्वामी और एलन मस्क साथ करेंगे काम, मिला नौकरशाही खत्म करने का जिम्मा

वाशिंगटन अमेरिका की जनता ने डोनाल्ड ट्रंप को देश का अगला राष्ट्रपति चुना है. वह प्रंचड जीत के साथ चुनकर सत्ता में वापसी करने जा रहे हैं. अमेरिका को फिर से महान बनाने का नारा देने वाले ट्रंप की टीम भी लगभग तैयार है. ऐसे में ये कहना बिल्कुल अतिश्योक्ति नहीं होगी कि टीम में उनके सेनापति की भूमिका में अरबपति एलॉन मस्क नजर आने वाले हैं. टेस्ला के सीईओ मस्क ने जिस तरह से अमेरिकी चुनाव में खुलकर ट्रंप का समर्थन किया. देशभर में घूम-घूमकर उनके लिए वोट मांगे…

Read More

बिहार-नालंदा में सहकारिता पदाधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, पैक्स अध्यक्ष की शिकायत पर पकड़ा

नालंदा. नालंदा में निगरानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को सिलाव प्रखंड के सहकारिता पदाधिकारी प्रशांत कुमार को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। निगरानी विभाग के डीएसपी सुधीर कुमार के अनुसार, यह कार्रवाई गोरमा पैक्स के अध्यक्ष अमन कुमार की शिकायत पर की गई। अमन कुमार ने 25 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई। अमन कुमार ने आरोप लगाया कि प्रशांत कुमार मतदाता सूची से 14 लोगों के नाम हटाने के एवज में ₹50,000 की मांग कर रहे थे। पैक्क्स अध्यक्ष के शिकायत…

Read More

महिला का हत्यारा प्रेमी ही निकला, बोरे में भरकर खदान में फेंक दिया था शव, बाद में खुद भी लगा ली फांसी

भोपाल  दानापानी रोड स्थित पीसी नगर मल्टी के पीछे मिला महिला का शव और उसी मल्टी में तीन बाद हुई खुदकुशी का राज एक चप्पल से खुल गया। महिला के प्रेमी ने गला दबाकर अपने कबाड़ गोदाम में उसकी हत्या की थी और फिर बोरे में बांधकर शव मल्टी परिसर के पीछे फेंक दिया था। इस पूरी वारदात के बीच महिला की चप्पल उसके प्रेमी के घर पर ही छूट गई थी। महिला के स्वजन उसे ढूंढते हुए जब प्रेमी के घर पहुंचे तो उन्होंने वहां पड़ी महिला की चप्पल…

Read More

अपनी बहन मृणाल ठाकुर को आदर्श मानते हैं धवल ठाकुर

मुंबई, अभिनेता धवल ठाकुर अपनी बहन और अभिनेत्री मृणाल ठाकुर को अपना आदर्श मानते हैं। बॉम्बे शो स्टूडियोज के बैनर तले निर्मित और श्रद्धा पासी जैरथ द्वारा निर्देशित इस शो में धवल ठाकुर और सांचिता बसु जैसे नए कलाकारों के साथ अनिरुद्ध दवे और कपिल कनपुरिया जैसे जाने-माने कलाकार मुख्य भूमिकायें निभा रहे हैं।अभिनेता धवल ठाकुर, डिज्नी+ हॉटस्टार के ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ के साथ डेब्यूठ करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि वे अपनी बहन मृणाल ठाकुर को आदर्श मानते हैं। धवल ठाकुर ने कहा, हर अभिनेता की…

Read More

भूमाफियाओं के खिलाफ भगवान दास सबनानी ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर एफ़आइआर दर्ज कराने का किया अनुरोध

भोपाल भोपाल के लेक व्यू फार्म नीलबड रोड थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां भूमाफिया और सहकारी संस्था के कुछ अधिकारियों ने कृषि भूमि का बार-बार विक्रय करके करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की। इस मामले में अनिल अग्रवाल ने  पुलिस को विस्तृत शिकायत दी है, जिसमें भूमि की फर्जी रजिस्ट्री, संपत्ति को अलग-अलग व्यक्तियों को बार-बार बेचने, और अधिकारियों की मिलीभगत का दावा किया गया है। क्या है मामला? अनिल अग्रवाल के अनुसार, उन्होंने पंचसेवा गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित भोपाल के अध्यक्ष अशोक…

Read More

ताइक्वांडो में विहान कपूर ने जीता सिल्वर मेडल

गुड़गांव गुड़गांव गुड़गांव में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शिवपुरी के रहने वाले विहान कपूर ने सिल्वर मेडल जीतकर क्षेत्र का और स्कूल का नाम रोशन किया है। महज 7 साल की उम्र में विहान कपूर ने अपने प्रतिद्वंदी को प्रतियोगिता में जोरदार पटकनी दी है, हालांकि विहार को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। के आर मंगलम स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाला विहान कपूर पिछले करीब साढ़े तीन साल से ताइक्वांडो की तैयारी कर रहा था। अब वह राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगा। विहान…

Read More

राजस्थान-अलवर में कैमरे के सामने ताला तोड़कर बाइक ले गया शातिर युवक, पुलिस ने शुरू की तलाश

अलवर. अलवर शहर में बाइक चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पलक झपकते ही बाइक का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे देते हैं। घटना सदर थाना अंतर्गत विज्ञान नगर की है। यहां एक युवक बड़ी सफाई से ताला तोड़कर बाइक लेकर फरार हो गया। यह घटना एक दिन पहले की है, लेकिन पीड़ित ने अब थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया जब उसकी बाइक नहीं मिली तो उसने आसपास काफी तलाश की। उसके बाद उसके घर के लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में चेक…

Read More