शनिवार 16 नवंबर 2024 का राशिफल

मेष राशि– मेष राशि वाले आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ में भी वृद्धि होगी। मिथुन राशि– मिथुन राशि वालों के मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों…

Read More

लोकायुक्त टीम इंदौर ने डॉक्टर अर्पित कुमार नायक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया

झाबुआ लोकायुक्त टीम इंदौर ने कल्याणपुरा स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर अर्पित कुमार नायक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। आरोप है कि डॉक्टर ने एक मृतक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। आवेदक दिनेश मकवाना की शिकायत पर शुक्रवार को लोकायुक्त टीम ने उसे रुपये लेकर स्वास्थ्य केंद्र भेजा। हालांकि, डॉक्टर को शक हुआ और उसने रिश्वत लेने से मना कर दिया। शिकायतकर्ता की शिकायत और डॉक्टर का संदेह दिनेश मकवाना ने लोकायुक्त में शिकायत की थी कि…

Read More

कक्षा आठ के वैन चालक ने छात्रा के साथ अपने घर में दुष्कर्म किया, आरोपी की माँ ने दिया बेटे का साथ

शाहजहांपुर कक्षा आठ के वैन चालक ने छात्रा के साथ अपने घर में दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी मां भी वहां मौजूद थी, लेकिन उसने पीड़िता को नहीं बचाया। आरोपी जबरन छात्रा को अपने कमरे में लेकर गया, जहां दरवाजा बंद कर पीड़िता से दुष्कर्म किया। इस दौरान घर में आरोपी की मां मौजूद थी। पीड़िता ने उससे मदद की गुहार लगाई, लेकिन वह शांत बैठी रही। उसकी चीखों को अनसुना करती रही। वारदात के बाद वह बेटे को बचाने की कोशिश कर रही थी। पीड़िता की शिकायत के बाद…

Read More

SP साहब, मेरी पत्नी को छुड़ाकर ले आइए, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में बना रखा है बंधक

अंजलि सिंह, सरगुजा   जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में बंधक बनी पत्नी को छुड़ाने पति ने अम्बिकापुर एसपी से गुहार लगाई है। पति का कहना है कि ज्यादा मजदूरी दिलाने का झांसा देकर 3 माह पूर्व कुछ लोगों द्वारा उसे यहां से ले जाया गया था। इसके बाद उसे श्रीनगर में बंधक बना लिया गया है। उसे घर वापस नहीं आने दिया जा रहा है। इससे वह, उसके बच्चे व परिजन परेशान हैं। सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केरजू निवासी विजय एक्का ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय में…

Read More

जमीन विवाद से परेशान बुजुर्ग किसान ने खाया जहर, परिजन ने कलेक्टर बंगले के सामने शव रखकर किया प्रदर्शन

हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र के डगावानीमा गांव में रास्ते के विवाद के बाद बुजुर्ग किसान ने आत्महत्या कर ली। गुस्साए परिजन ने शुक्रवार को कलेक्टर बंगले के सामने बुजुर्ग का शव रखकर करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया। डगावानीमा निवासी 74 वर्षीय बाबूलाल जाट ने एक दिन पहले गुरुवार को विवाद के बाद जहर खा लिया। परिजन शाम को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। सुबह करीब 11 बजे परिजन बुजुर्ग का शव लेकर हरदा पहुंचे। उसके बाद विरोध प्रदर्शन कर शव को कलेक्टर आदित्य सिंह…

Read More

इंदौर में बिना परिचय पत्र के यदि किसी होटल संचालक ने मेहमानों को ठहराया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

इंदौर इंदौर में बिना परिचय पत्र के यदि किसी होटल संचालक ने मेहमानों को ठहराया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. ऐसे ही एक मामले में होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस कमिश्नर ने पहले ही इस संबंध में आदेश जारी कर दिया था. इंदौर के पुलिस उपायुक्त अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह की ओर से आदेश जारी किया गया जिसके तहत यदि कोई भी होटल, लॉज, धर्मशाला, होमस्टे का संचालक बिना परिचय पत्र के किसी भी मेहमान को आश्रय देता है, तो…

Read More

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने ‘विकसित भारत की दिशा’ सम्मेलन में अपने विचार रखे, रक्षा को लेकर चर्चा की

नई दिल्ली आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार (15 नवंबर. 2024) को गुरुग्राम में आयोजित 'विकसित भारत की दिशा' सम्मेलन में अपने विचार रखे. उन्होंने इस दौरान विकास और पर्यावरण की रक्षा को लेकर चर्चा की है. भागवत ने कहा, "विकास करें या पर्यावरण की रक्षा करें. दोनों में से एक चुनना है, लेकिन हमें दोनों को साथ लेकर चलना पड़ेगा." इस संदर्भ में उन्होंने यह भी कहा कि जब तकनीकी प्रगति के मापदंडों की बात आती है, तो मात्र चार प्रतिशत जनसंख्या को 80 प्रतिशत संसाधन मिलते हैं और…

Read More

तारिक हमीद कर्रा ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कहा कि क्रिकेट और आतंकवाद को एक साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए

जम्मू जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत के पाकिस्तान न जाने के फैसले पर शुक्रवार को कहा कि क्रिकेट और आतंकवाद को एक साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए। कर्रा ने कहा, "कांग्रेस पार्टी या फिर दूसरी राजनीतिक पार्टी का इससे क्या लेना देना है। निजी तौर पर, मुझे क्रिकेट में कोई दिलचस्पी नहीं है। मेरा मानना ​​है कि राजनीति और खेल को आपस में नहीं जोड़ा जाना चाहिए। खेल एक अलग भावना के साथ खेला जाता है, इसे राजनीतिक मामलों से नहीं जोड़ा…

Read More

राजस्व अधिकारी प्रत्येक शनिवार को समिति की बैठक करवाकर धान खरीदी के समस्याओं का करवाएं निराकरण : कमिश्नर

जगदलपुर कमिश्नर जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष से विडियो कान्फ्रेस के माध्यम से संभाग के सभी जिलों के कलेक्टरों से कमिश्नर डोमन सिंह ने कहा कि धान खरीदी में सतत निरीक्षण सहित राजस्व अधिकारी के नेतृत्व में प्रत्येक शनिवार को समिति की बैठक करवाकर ग्रामीणों की धान खरीदी से संबधित समस्याओं का निराकरण करवाएं। खरीदी केंद्रों में पीडीएस दुकानों से प्राप्त होने वाले बारदाना की उपलब्धता सुनिश्चित करवाएं। साथ ही संवेदनशील खरीदी केंद्रों में एसडीएम के माध्यम से निगरानी रखें। उन्होंने शहर के कांजी हाऊस में घुमंतुक पशुधन को रखने…

Read More

राजस्थान के देवली-उनियारा में एसडीएम थप्पड़कांड को लेकर तनाव का माहौल तीसरे दिन भी बरकरार

टोंक राजस्थान के देवली-उनियारा (टोंक) में एसडीएम थप्पड़कांड को लेकर तनाव का माहौल तीसरे दिन भी बरकरार है। इस विवाद के बाद जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने पहली बार बयान दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांगें पूरी करने के लिए प्रस्ताव भेजे जाएंगे, लेकिन आचार संहिता समाप्त होने के बाद ही इन पर कार्रवाई संभव होगी। विवाद में आरोपी नरेश मीणा को निवाई कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का आदेश दिया। टोंक, निवाई, देवली…

Read More

बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली में बदली गई सरकारी दफ्तरों की टाइमिंग, अब होगी अलग-अलग टाइमिंग

नई दिल्ली देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकारी ऑफिस के टाइमिंग में दिल्ली सरकार की ओर से बदलाव किए गए हैं। अब सरकारी दफ्तरों के लिए अलग-अलग टाइमिंग होगी। एमसीडी के ऑफिस 8.30 से 5 बजे तक खुलेंगे। वहीं सेंट्रल गवर्नमेंट के ऑफिस पहले की ही तरह सुबह 9 से 5 होंंंगे। वहीं दिल्ली सरकार के दफ्तरों की टाइमिंग 10 से 6.30 बजे होगी। टाइमिंग को बदलने का मकसद है कि वाहनों की संख्या सड़कों पर कम हो…

Read More

कार्तिक पूर्णिमा पर शिप्रा में हुआ पर्व स्नान, श्रद्धालुओं ने किया दीपदान

उज्जैन कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार को गोधूलि बेला में मोक्षदायिनी शिप्रा में दीपदान हुआ। दीपों के आलोक से मां शिप्रा का आंचल आकाशगंगा की तरह दमक उठा। ग्राम नारायणा स्थित स्वर्णगिरी पर्वत भी दीपों से दमका। आसपास के आठ गांव के भक्तों ने दीपदान किया। प्रत्येक घर से 11 दीप प्रज्वलित किए जा रहे हैं। इस्कॉन मंदिर, रामघाट स्थित श्री गणपतेश्वर महादेव मंदिर, चित्रगुप्त घाट पर भगवान चित्रगुप्त सहित विभिन्न स्थानों पर धार्मिक आयोजन हुए। भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के मैत्री स्थल ग्राम नारायणा में स्थित स्वर्णगिरी पर्वत वृंदावन स्थित…

Read More

उलेमा काउंसिल की मांगों को मानने पर फडणवीस ने की एमवीए की आलोचना, कहा-यह भूमि हमारे पूर्वजों की

मुंबई महाराष्ट्र में अगले हफ्ते विधानसभा चुनाव होने वाला है। इससे पहले भाजपा नेता और राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुस्लिम धर्मगुरुओं की संस्था उलेमा कांउसिल की मांगों को मानने के लिए महाविकास अघाड़ी (एमवीए) की आलोचना की। एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि उलेमा काउंसिल ने एमवीए के सामने 15 मांगें रखी थीं, जिसे विपक्षी गठबंधन ने आसानी से मान लिया। एमवीएम पर जमकर निशाना साधते हुए फडणवीस ने कहा कि यह भूमि पूर्वजों की है न कि रजाकारों की। उलेमा कउंसिल की मांग मानने पर फडणवीस ने…

Read More

अमेरिका के सीमा मामलों के नवनियुक्त प्रमुख टॉम होमन ने कनाडा से अमेरिका की सीमा को लेकर गंभीर चिंता जताई

वाशिंटन अमेरिका के सीमा मामलों के नवनियुक्त प्रमुख टॉम होमन ने कनाडा से अमेरिका की सीमा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उनका मानना है कि कनाडा की सीमाएं असुरक्षित हैं और वहां से आतंकी अमेरिका में घुस सकते हैं। होमन ने यह भी कहा कि कनाडा की सीमा सुरक्षा को गंभीरता से नहीं लिया गया है, और जस्टिन ट्रूडो प्रशासन ने इस दिशा में उचित कदम नहीं उठाए हैं। भारत और अमेरिका दोनों के लिए चिंता का विषय भारत पहले ही कनाडा से खालिस्तानी आतंकियों के फैलते प्रभाव और…

Read More

राजनाथ सिंह ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए जेएमएम, कांग्रेस और राजद पर जोरदार जुबानी हमला किया

गोड्डा केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को झारखंड के गोड्डा जिला अंतर्गत महगामा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद पर जोरदार जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि जेएमएम, कांग्रेस और राजद- तीनों के नेताओं पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। अब तो जेएमएम का मतलब ही हो गया है- जमकर मलाई मारो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास है कि वह जिस भी राज्य में दूसरे दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ती है, उस दल का…

Read More